हैपिलो प्रीमियम इंटरनेशनल डेट्स रिव्यू (Happilo Premium International Dates Review)
happilo-premium-international-dates-review

हैपिलो प्रीमियम इंटरनेशनल डेट्स रिव्यू (Happilo Premium International Dates Review)

हमने हैपिलो प्रीमियम इंटरनेशनल डेट्स (Happilo Premium International Dates) के तीन प्रकार ट्राई किए हैं। ताज़ा और फाइबर से भरपूर, हमें तीनों पसंद आएं हैं!

मिश्री रेटिंग

स्वाद
4 / 5
4
ताज़ापन
4 / 5
4
4
SUPERB!

Summary

हमने हैपिलो के तीन प्रकार के प्रीमियम इंटरनेशनल डेट्स (Happilo Premium International Dates) ट्राई किए हैं। खजूर ताज़ा, रसीले, फजी और मीठे हैं!

ताज़ा या सूखे, खजूर प्रकृति की कैंडीज हैं। मध्य पूर्वी देशों में खजूर के ताड़ (date palm) पर उगाए जाते हैं। खजूर, पूरी दुनिया में सबसे मीठे फलों में से एक है!

खजूर की चीनी से लेकर खजूर के पेस्ट तक, नमकीन डिश से लेकर मीठी डिश तक, खजूर बहुमुखी है! चाहे रिफाइंड शुगर- फ्री स्मूथी हो या आधी-मीठी सलाद ड्रेसिंग, खजूर प्राकृतिक रूप से फाइबर और नमी से भरपूर होता है। जिस वजह से खजूर को विभिन्न तरीको से डाइट में शामिल किया जा सकता है।

भारत में, खजूर मुख्य रूप से गुजरात के कच्छ जिले में ही उगाए जाते हैं क्योंकि इन्हें पूरी तरह से पकने के लिए लंबे समय तक गर्मी की आवश्यकता होती है। ऐसी स्थिती में हम पैक्ड खजूर खरीदते हैं। मार्केट में विभिन्न प्रकार के खजूर उपलब्ध हैं जिस वजह से हमने उस ब्रांड का रिव्यू किया है जिसे प्रीमियम नट्स और किफायती दाम पर ड्राई फ्रूट्स के लिए जाना जाता है।

हमने हैपिलो प्रीमियम इंटरनेशनल डेट्स रिव्यू में किंग मेडजौल, ओमानी और क्वीन कलमी डेट्स को शामिल किया है। इनके बीच में स्वाद, टैक्शर और पोषण की मात्रा में क्या अंतर है, इस रिव्यू से जानें।

दिलचस्प बातें-

  1. खजूर का नाम ग्रीक शब्द ‘डक्टुलोस’ के नाम पर रखा गया है जिसका अर्थ ‘उंगलियाँ’ होता है।
  2. पूरी दुनिया में 200 से अधिक प्रकार के खजूर उपलब्ध हैं!

हैपिलो प्रीमियम इंटरनेशनल डेट्स से जुड़ी जरूरी बातें

हैपिलो प्रीमियम इंटरनेशनल डेट्स - फ्लेवर
हैपिलो प्रीमियम इंटरनेशनल डेट्स - फ्लेवर

हैपिलो प्रीमियम इंटरनेशनल डेट्स पांच प्रकार में उपलब्ध हैं- अरेबियन, गोल्डन बाहरी, किंग मेडजौल, ओमानी और क्वीन कलमी। इस रिव्यू से आप तीन तरह के खजूर से जुड़ी विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

1. उपलब्ध साइज

हैपिलो डेट्स पैक दो साइज में उपलब्ध हैं-

  • 200 ग्राम
  • 250 ग्राम

2. पैकेजिंग

सभी प्रकार के खजूर रीसीलेबल पाउच में पैक हैं। सभी प्रकार के खजूर के पैक पर खजूर की तस्वीर बनी है।

हैपिलो डेट्स - पैकेजिंग
हैपिलो डेट्स - पैकेजिंग

3. कीमत

खजूर की क्वालिटी से कीमत का पता चलता है। आमतौर पर ओमानी के मुकाबले किंग मेडजौल और क्वीन कलमी की कीमत ज्यादा होती है। क्योंकि इनका साइज बड़ा होता है और साथ ही टैक्शर सॉफ्ट होने के साथ यह ज्यादा मीठे भी होते हैं।

हैपिलो प्रीमियम इंटरनेशनल डेट्स रिव्यू करते समय किन बातों का ध्यान रखा गया

जब सूखे खजूर की बात आती है तो स्वाद के साथ- साथ टैक्शर भी महत्वपूर्ण होता है। क्या यह सॉफ्ट, गुदगुदा और नमीदार हैं? क्या सिग्नेचर कारमेल फ्लेवर बरकरार रहता है?

रिव्यू करते समय पोषण की मात्रा, बीज का साइज आदि जैसी बातों पर भी ध्यान दिया गया है।

1. स्वाद

इनका उपयोग प्लांट-बेस्ड स्वीटनर की तरह किया जाता है, तो क्या यह मीठे हैं?

2. टैक्शर

क्या टैक्शर फजी और गुदगुदा था? क्या पैक्ड खजूर में नमी बरकरार थी? क्या इनका मिश्रण बनाना आसान था? क्या इन खजूर को गर्म पानी में भिगाकर रखने की जरूरत है।

3. ताज़ापन और क्वालिटी

अगर सुखाने की प्रक्रिया अच्छे से फॉलो नहीं की गई तो सूखे खजूर में कीड़े आसानी से लग सकते हैं। इस तरह के खजूर को बाकी खजूर के मुकाबले धूप में ज्यादा समय सुखाने की जरूरत होती है।

मिठास और चबाने लायक जैसी क्वालिटी पर भी ध्यान दिया गया है। आइए देखते हैं कि हैपिलो ने इन फैक्टर पर कैसा प्रदर्शन किया है।

4. पोषण के फायदे

स्वाद की तरह, सूखे और ताज़ा खजूर में पोषण के फायदे भी अलग- अलग होते हैं। विभिन्न प्रकार के खजूर में स्वाद, देखने में, नमी की मात्रा, पोषण की मात्रा की अनोखी विशेषताएं होती हैं।

हैपिलो प्रीमियम इंटरनेशनल डेट्स फ्लेवर रिव्यू

हैपिलो डेट्स रीसीलेबल पाउच में आते हैं
हैपिलो डेट्स रीसीलेबल पाउच में आते हैं

हैपिलो प्रीमियम इंटरनेशनल डेट्स के तीनों फ्लेवर से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

इस रिव्यू की गहराई में जाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि खजूर एक तरह का फल है इसलिए हर एक पीस में एक जैसी मात्रा में मिठास नहीं होती है।

 

जरूरी बातें किंग मेडजौल ओमानी क्वीन कलमी
कीमत 395/- रुपए 175/- रुपए 245/- रुपए
मात्रा 200 ग्राम 250 ग्राम 200 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट 75 ग्राम 75 ग्राम 75 ग्राम
फाइबर 8 ग्राम 8 ग्राम 8 ग्राम
कैलोरी 282 किलो कैलोरी 282 किलो कैलोरी 282 किलो कैलोरी

1. किंग मेडजौल

ताज़ापन-5/5
टैक्शर-5/5

प्रमुख रूप से ‘फलों का राजा’ कहा जाने वाला, पूरी तरह से पकने के बाद किंग मेडजौल खजूर की फसल काटी जाती है।

हमारे द्वारा रिव्यू किए गए तीनों प्रकार के खजूर में से किंग मेडजौल खजूर साइज में सबसे बड़ा था। ताज़ा और महोगनी रंग आकर्षित लग रहा था।

लोकप्रिय मान्यता के विपरीत, मेडजौल डेट्स ‘सूखे’ नहीं होते हैं। यह इतने मुलायम और चबाने लायक थे कि ऐसा लग रहा था कि हम ताज़ा हार्वेस्ट किए गए खजूर खा रहे हैं! हैपिलो मेडजौल डेट्स अच्छे से फूले हुए थे और यह साइज में बड़े थे। अच्छे से समझने के लिए, 200 ग्राम पाउच में लगभग 10-11 पीस थे।

कुछ समय बाद खजूर पर सफे़द लेयर बन जाती है। यह प्राकृतिक शुगर के क्रिस्टलीकरण की प्रक्रिया है। हमारे द्वारा ट्राई किए गए खजूर की लेयर/स्किन बहुत पतली थी। फल (स्किन के अंदर) बहुत सॉफ्ट था। इसकी बाइट अच्छी थी और फजी जैसे टैक्शर के बेहद करीब थी!

स्वाद की बात करें तो हमें ताज़ा और प्राकृतिक मिठास मिली। यह देखने के साथ- साथ खाने में भी बहुत कारमेल जैसा था। टीम मिश्री को यह बेहद पसंद आया है!

हैपिलो किंग मेडजौल खजूर का साइज बड़ा है
हैपिलो किंग मेडजौल खजूर का साइज बड़ा है
किंग मेडजौल खजूर का टैक्शर सॉफ्ट, फजी है
किंग मेडजौल खजूर का टैक्शर सॉफ्ट, फजी है

विशेषताएं

  • हैपिलो किंग मेडजौल 200 ग्राम पाउच में आता है।
  • यह खूजर वीगन के लिए सही है।
  • यह नॉन- जीएमओ सत्यापित (verified) है।
  • इसमें प्रेज़रवेटिव, एडेड फ्लेवर और शुगर नहीं है।
  • इनमें कोलेस्ट्रॉल नहीं है।

पसंद

  • हैपिलो किंग मेडजौल डेट्स बड़े और फूले हुए हैं।
  • हमें सॉफ्ट और फजी बाइट पसंद आई है।
  • इनमें प्राकृतिक मिठास है।
  • नमी की मात्रा (रसीलापन) तारीफ के काबिल है।
  • रीसीलेबल पाउच पैक सुविधाजनक है।

किसके लिए बेस्ट है

हैपिलो किंग मेडजौल डेट्स घर में एनर्जी बाइट्स बनाने के लिए परफेक्ट हैं।

खजूर में से बीज निकालें और अपनी पसंद के नट्स (बादाम/काजू) डालें और कसरत से पहले/ बाद में खाने के लिए स्नैक तैयार है।

इसके अलावा आप इनमें स्वादिष्ट खजूर का पेस्ट भी बना सकते हैं। इस प्राकृतिक स्वीटनर का इस्तेमाल आप स्मूथी, ओटमील/ सलाद, सूप, स्ट्रू, सॉस में कर सकते हैं।

2. ओमानी

ताज़ापन-4/5
टैक्शर-4/5

हमारे रिव्यू में शामिल किए गए ओमानी खजूर किंग मेडजौल के मुकाबले साइज छोटा है।

हमारे बॉक्स में मीडियम और बड़े साइज के खजूर का मिश्रण था। इनका रंग गहरा भूरा था। बीज छोटे थे और साइज, वजन में हल्के थे। किंग मेडजौल के मुकाबले ओमानी खजूर ज्यादा सॉफ्ट और रसीले नहीं थे लेकिन इनमें फाइबर फजीनेस की विशेषताएं थी।

यह रीसीलेबल पाउच (250 ग्राम) में आते हैं जिसमें लगभग 35 ओमानी खजूर हैं। पूरी तरह से कहा जाए तो इनमी मिठास पर्याप्त है।

क्या आप जानते हैं? दुनिया के शीर्ष 10 खजूर उत्पादकों में से एक, ओमानी खजूर पारंपरिक रूप से ओमान के घरों में कॉफी के साथ परोसा जाता है।

हैपिलो ओमानी डेट्स का साइज छोटा है
हैपिलो ओमानी डेट्स का साइज छोटा है
हैपिलो ओमानी डेट्स में छोटे बीज हैं
हैपिलो ओमानी डेट्स में छोटे बीज हैं

विशेषताएं

  • यह 100% प्राकृतिक तरीके से सुखाए गए खजूर ग्लूटेन फ्री हैं।
  • इनमें प्रेज़रवेटिव/ एडिटिव्स नहीं है।
  • इसकी शेल्फ लाइफ 12 महीने है।
  • 250 ग्राम पाउच की कीमत 175/- रुपए है।

पसंद

  • हैपिलो ओमानी डेट्स की बाइट चबाने लायक है।
  • फजी टैक्शर होने के कारण इनका सेवन सीधा पैक से निकालकर किया जा सकता है।
  • नमी और मिठास लेवल तारीफ के काबिल है।
  • बीज निकालने आसान हैं।

किसके लिए बेस्ट है

यह खजूर ज्यादा सूखे हैं जिस वजह से यह बैक्ड चीजों के लिए आदर्श ऑप्शन है।

कुकीज़ और ब्राउनीज? इनमें ओमानी खजूर के टुकड़े डालें।

3. क्वीन कलमी

ताज़ापन-4/5
टैक्शर-4/5

क्वीन कलमी खजूर अपने स्वाद और बनावट के लिए सबसे अधिक मांग में रहते हैं। आमतौर पर यह बेलनाकार और झुर्रीदार होते हैं।

हैपिलो क्वीन कलमी डेट्स की स्किन मजबूत थी। इनका रंग गहरा भूरा है और तीनों प्रकार के खजूर में से सबसे लंबा है।

मेडजौल और ओमानी खजूर की तरह इसकी बाइट फजी और सॉफ्ट नहीं थी। हालांकि खजूर अपने आप में ही सॉफ्ट हैं जैसे यह होते हैं।

मिठास? परफेक्ट!

हैपिलो क्वीन कलमी डेट्स लंबे हैं
हैपिलो क्वीन कलमी डेट्स लंबे हैं
हैपिलो क्वीन कलमी डेट्स
हैपिलो क्वीन कलमी डेट्स

विशेषताएं

  • इनका स्रोत सऊदी अरब है।
  • यह 100% प्राकृतिक रूप से सुखाए गए हैं।
  • इनमें प्रेज़रवेटिव और एडिटिव्स नहीं है।
  • इनमें एडेड शुगर नहीं है।
  • यह नाइट्रोजन पैक हैं जिससे ताज़ापन बरकरार रहता है।

पसंद

  • कलमी खजूर में सही मात्रा में मिठास थी।
  • इनकी बाइट मजबूत है।
  • फाइबर से भरपूर खजूर सबसे लंबे है।

किसके लिए बेस्ट

शुगर से भरपूर कुकीज़/ बिस्किट की जगह कुछ इतनी ही मीठा चाहते हैं? क्वीन कलमी डेट्स आपके लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है।

हमारा टॉप पिक और सलाह

हैपिलो मेडजौल डेट्स हमारा टॉप पिक बना है क्योंकि इसमें कारमेल जैसी मिठास और चबाने लायक टैक्शर है। इसके साथ ही, इसका स्वाद ताज़ा है और रसीली बाइट है! पूरी तरह से कहा जाए तो हमें यह खजूर का प्रकार बेहद पसंद आया है!

आखिर में

ओमानी (बाएं), मेडजौल (बीच में), क्वीन कलमी (दाएं)
ओमानी (बाएं), मेडजौल (बीच में), क्वीन कलमी (दाएं)

फाइबर से भरपूर, कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स, कंट्रोल इंसूलिन, सामान्य एनर्जी लेवल- यह प्राकृतिक कारमेल जैसे फल सच में सुपरफूड हैं! बेकिंग के लिए भी पूरी दुनिया में सूखे खजूर का उपयोग सबसे लोकप्रिय प्लांट- बेस्ड स्वीटनर के रूप में किया जाता है।

हमारा अनुभव तीनों फ्लेवर के साथ लाजवाब था! क्रंची, नटी फिलिंग से लेकर शुगर फ्री मिठाई तक, यह खजूर बहुमुखी हैं!

FAQs

हैपिलो प्रीमियम इंटरनेशनल डेट्स से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. क्या इन खजूर में एंटी-इंफ्लामेट्री खूबियां हैं? (Do these dates have anti-inflammatory properties?)

हां, खजूर में प्राकृतिक रूप से फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जिनका सेवन रोजाना करने से जलन कम करने में मदद कर सकते हैं।

2. एक दिन में कितने खजूर का सेवन करना चाहिए? (How many dates can be consumed each day?)

एक दिन में 4-5 खजूर का सेवन रोजाना किया जा सकता है।

3. क्या खजूर में ज्यादा मात्रा में शुगर होती है? (Do these dates contain a lot of sugar?)

हां, लेकिन यह प्राकृतिक शुगर है।

4. क्या डायबिटीज के मरीज खजूर का सेवन कर सकते हैं? (Can diabetic patients have these dates?)

बिल्कुल! खजूर फाइबर से भरपूर होते हैं जो डाइजेशन धीरे कर देते हैं। स्नैक के तौर पर खजूर के अंदर पसंदीदा नट डालें और खाएं।

5. क्या यह खजूर कोलेस्ट्रॉल के लिए अच्छे हैं? (Are these dates good for cholesterol?)

किसी भी चीज का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments