खजूर के 18 प्रभावशाली फायदे, प्रकार और नुकसान - मिश्री
खजूर के प्रभावशाली फायदे, प्रकार और नुकसान

खजूर के 18 प्रभावशाली फायदे, प्रकार और नुकसान

खजूर के फायदे जानने के बाद आप इसे अपनी डाइट में जरुर शामिल करना चाहेंगे। खजूर खाने के फायदे, खजूर के उपयोग, खजूर के नुकसान से जुड़ी सारी जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

क्या आपकी सेहतमंद दिनचर्या में खजूर शामिल है? क्या रिफाइंड शुगर की जगह आप खजूर का इस्तेमाल करना चाहेंगे? आपको बता दें कि खजूर के 200 से ज्यादा प्रकार मौजूद हैं। खजूर की खेती करना बेहद मुश्किल होती है और अच्छी क्वालिटी के खजूर उगाने के लिए 100 से ज्यादा दिन लग जाते हैं। इनके महंगे होने का यह भी एक कारण हो सकता है।

खजूर मीठा फल होता है। खजूर के बारे में यह कहा जाता है कि इनका जन्म असल में प्राचीन मिस्र या मेसोपोटामिया में हुआ है। आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर बहुत सतर्क हो गए हैं और यह भी जान गए हैं कि शुगर सेहत के लिए कितनी हानिकारक है। हालांकि खजूर के फायदे कई सारे हैं और इसका तालुक सेहतमंद डाइट से जुड़ा हुआ है। खजूर खाने के फायदे से आपको प्राकृतिक शुगर मिलती है जो सफेद चीनी और रिफाइंड चीनी के मुकाबले सेहतमंद है।

चीनी के मुकाबले खजूर के गुण कई सारे हैं जैसे कि यह आपको स्वादिष्ट फल खाने के साथ- साथ एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भी देता है। और यह दोनों ही सेहतमंद जिंदगी जीने के लिए महत्तवपूर्ण हैं। इस आर्टिकल से आप खजूर के फायदे, खजूर के उपयोग, खजूर कैसे खाएं और खजूर के नुकसान से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

खजूर में पौष्टिक तत्व 

पौष्टिक तत्व प्रति 100 ग्राम
पानी 21.32 ग्राम
शुगर 66.47 ग्राम
प्रोटीन 1.81 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट 74.97 ग्राम
एनर्जी 277 किलो कैलोरी
फाइबर 6.7 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल 74.97 ग्राम
फैट 0.15 ग्राम

खजूर के फायदे

खजूर के फायदे बहुत आसानी से डाइट में शामिल किए जा सकते हैं। डाइट में खजूर शामिल करने से आपको लाजवाब फायदे मिल सकते हैं। ऐसे ही फायदों से जुड़ी जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

1. एंटीऑक्सीडेंट

प्लेट में रखे हुए खजूर
खजूर के फायदे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं

जैसा कि हमने पहले भी बताया है कि खजूर के फायदे इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के कारण आते हैं। डाइट में एंटीऑक्सीडेंट होने का मतलब है कि आपके शरीर का बचाव फ्री रेडिकल से होगा। अगर फ्री रेडिकल शरीर में आ जाते हैं तो यह शरीर को नुकसान दे सकते हैं जिससे शरीर के कई अंग अच्छे से काम नहीं कर पाएंगे। यह आपके स्वस्थ सेल को खराब कर देते हैं जिससे कई बीमारी होने के आसार बढ़ जाते हैं। फ्री रेडिकल स्वस्थ सेल के साथ मिलकर आपके शरीर को नुकसान देते हैं।

अगर आपकी डाइट में एंटीऑक्सीडेंट हैं तो यह फ्री रेडिकल के खतरे को कम कर देते हैं। एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करते हैं और आपके शरीर को इनसे होने वाले खतरे से बचाकर रखने में मदद करते हैं।

2. सामान्य ब्लड प्रेशर

भूरे रंग के खजूर प्लेट में रखे हुए
खजूर के फायदे सामान्य ब्लड प्रेशर के लिए

लगभग 6 खजूर खाने से आपको 80 मिली ग्राम मैग्नीशियम प्राप्त होता है। आपको बता दें कि खजूर के फायदे ब्लड प्रेशर से भी जुड़े हुए हैं। खजूर में मैग्नीशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने के लिए बहुत लाभदायक है। नमक का सेवन अनियमित रूप से करने से ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती है जो ब्लड प्रेशर के लिए हानिकारक है। मैग्नीशियम का सेवन सही मात्रा में करने से नमक का बुरा असर नहीं होता है और पूरे शरीर में खून का बहाव सामान्य बना रहता है।

संबंधित आर्टिकल: हैपिलो प्रीमियम इंटरनेशनल डेट्स

3. सामान्य ब्लड शुगर लेवल

सूखे हुए खजूर
खजूर के फायदे सामान्य ब्लड शुगर लेवल के लिए

खजूर के फायदे कई सारे हैं लेकिन आपको लग रहा होगा कि यह मीठा होता है फिर भी यह सेहतमंद कैसे है। आपको बता दें कि खजूर में प्राकृतिक मिठास होती है और इसमें रिफाइंड शुगर वाली हानिकारक मिठास नहीं होती है।

रिफाइंड शुगर का सेवन करने से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है जो शरीर के लिए हानिकारक होती है। यह कैलोरी आपके शरीर के विटामिन और मिनरल्स का इस्तेमाल करती है जिससे शरीर में इनकी कमी होने लगती है। खजूर के फायदे इसमें मौजूद प्राकृतिक मिठास के कारण भी है क्योंकि प्राकृतिक शुगर आसानी से टूट जाती है जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देती है।

4. मजबूत हड्डियां

लाल खजूर कटोरी में रखे हुए
खजूर के फायदे मजबूत हड्डियों के लिए

हड्डियों को मजबूत रखने की बात आती है तो पोटैशियम बहुत जरूरी होता है। एक खजूर खाने से आपको 140 मिली ग्राम पोटैशियम प्राप्त होता है जो हड्डियों को मजबूत करने के लिए बहुत लाभदायक है। आपको बता दें कि खजूर के फायदे हड्डियों को मजबूत करने के लिए भी हैं क्योंकि खजूर से आपको सही मात्रा में पोटैशियम प्राप्त होता है जो हड्डियों के लिए लाभदायक है।

5. स्वस्थ मांसपेशियां

प्लेट में रखे हुए काले खजूर
खजूर के फायदे स्वस्थ मांसपेशियों के लिए

मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के लिए कार्बोहाइड्रेट की जरूरत होती है और कार्बोहाइड्रेट आप आसानी से खजूर से प्राप्त कर सकते हैं। आपको बता दें कि खजूर का उपयोग सही मात्रा में करने से शरीर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अच्छी बनी रहती है जिससे मांसपेशियां मजबूत होने में मदद मिलती है।

Buy Dates Online

6. स्वस्थ आंत

लाल रंग के खजूर
खजूर के फायदे स्वस्थ आंत के लिए

खजूर खाने के फायदे कई सारे हैं और यह फायदे खासतौर पर आंत से जुड़े हुए हैं। सही मात्रा में खजूर का उपयोग करने से आंत स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। खजूर में मौजूद पॉलीफेनॉल्स आंत में पैदा होने वाले बैक्टीरिया रोकने में मदद करता है। पॉलीफेनॉल्स की मात्रा सही बनाए रखने के कारण पेट से जुड़ी परेशानियां दूर रखने में मदद मिलती है।

7. तेज दिमाग

सफेद कटोरी में लाल खजूर
खजूर के फायदे तेज दिमाग के लिए

मीठे फलों में विटामिन बी आसानी से मिल जाता है। इनमें एसिटाइलकोलाइन नाम का एक महत्वपूर्ण कंपाउंड होता है जो दिमाग की गतिविधियों को बढ़ाने में मदद करता है। इससे यह साफ होता है कि खजूर के फायदे दिमाग की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए लाभदयाक है। इसके अलावा खजूर के फायदे इसमें मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट के कारण भी हैं क्योंकि यह दिमाग को फ्री रेडिकल के खतरे से बचाव करते हैं और साथ ही पार्किंसंस और भूलने की बीमारी से भी दूर रखते हैं।

संबंधित आर्टिकल: गुड़ खाने के लाजवाब फायदे

8. सामान्य कोलेस्ट्रॉल

खजूर के साथ कटोरी में रखा हुआ शहद
खजूर के फायदे सामान्य कोलेस्ट्रॉल के लिए

जी हां, खजूर के गुण कोलेस्ट्रॉल कम रखने में मदद करते हैं। आपको बता दें कि एक अध्ययन में यह बताया गया है कि जो इंसान रोजाना खजीर का सेवन करता है उसके शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम रहती है जिससे कई सारी बीमारियों से दूर रहने में मदद मिलती है। खजूर के फायदे कोलेस्ट्रॉल के लिए इसमें मौजूद पोटैशियम से भी मिलते हैं। पोटैशियम कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है।

9. कब्ज में राहत

तीन लाल खजूर
खजूर के फायदे कब्ज से राहत पाने के लिए

जिन लोगों को कब्ज से जुड़ी परेशानी है तो आप खजूर का उपयोग कर सकते हैं। खजूर के गुण कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। कई अध्ययनों में कहा गया है कि कब्ज की समस्या शरीर में फाइबर की कमी के कारण होती है। शरीर में सही मात्रा में फाइबर होने से पाचन शक्ति अच्छे से काम करती है जिससे पेट से जुड़ी परेशानी कम होने में मदद मिलती है।

10. सेहतमंद दिल

कटोरी में और बाहर रखे हुए लाल खजूर
खजूर के फायदे सेहतमंद दिल के लिए

खजूर के फायदे दिल की सेहत से भी जुड़े हुए हैं। खजूर में सही मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है जो ब्लड वेसल्स को स्वस्थ रखता है जिससे ब्लड प्रेशर सामान्य बना रहता है। सामान्य ब्लड प्रेशर रहने से बंद नाड़ियां होने का खतरा कम हो जाता है। मैग्नीशियम होने से एथेरोस्क्लेरोसिस होने का खतरा कम हो जाता है जो बंद नाड़ियां के होने से होता है। इससे हम यह भी कह सकते हैं कि खजूर खाने के फायदे कोलेस्टॉल से जुड़ी दिक्कतों को भी दूर रखता है।

11. वजन बढ़ाना

कटोरी में कटा हुआ खजूर
खजूर के फायदे सेहतमंद तरीके से वजन बढ़ाने के लिए

खजूर के फायदे सेहतमंद तरीके से वजन बढ़ाने में भी मदद कर सकते हैं। खजूर में रिफाइंड शुगर नहीं होती है जिससे वजन सही तरीके से बढ़ता है। प्राकृतिक शुगर इंसूलिन की मदद से आसानी से एनर्जी में बदल जाती है। जब आप कसरत करते हैं तब आपको एनर्जी मिलती है जिससे फैट कम होता है। अगर आप कसरत करने से पहले कुछ खाने के लिए ढूंढ रहे हैं तो आप 1-2 खजूर खा सकते हैं।

12. सूजन में आराम

ट्रे में रखे हुए बहुत सारे खजूर
खजूर के फायदे सूजन कम करने में मदद कर सकते हैं

खजूर का उपयोग कई सारे कारणों से किया जा सकता है। आपको बता दें कि खजूर के गुण इसमें मौजूद मैग्नीशियम के कारण बहुत सारे हैं जो सूजन कम करने में मदद करते हैं। शरीर में सही मात्रा में मैग्नीशियम होने से यह सूजन से राहत पाना में मदद करता है।

13. प्रेग्नेंसी में लाभयादक

सफेद प्लेट में लाल खजूर
खजूर के फायदे गर्भवती महिला के लिए लाभदायक हो सकते हैं

गर्भावस्था के दौरान खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है। गर्भवति महिलाएं खजूर का उपयोग कर सकती हैं। ऐसा करने से शिशु और मां को सही मात्रा में एनर्जी मिलने में मदद मिलती है। लेकिन इसके बावजूद खजूर का उपयोग करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरुर सलाह लें।

14. सेहतमंद आंखें

बिखरे हुए खजूर
खजूर के फायदे सेहतमंद आंखों के लिए

रात के अंधापन के नाम से ही आपको पता चल गया होगा कि जिनको यह होती है उन लोगों के रात में साफ देखने में दिक्कत आती है। हालांकि यह कोई बीमारी नहीं है क्योंकि इसका संबंध रेटिना से है। ऐसा विटामिन ए की कमी से होता है और आपको जान कर खुशी होगी की खजूर के फायदे यहां भी काम आ सकते हैं क्योंकि खजूर विटामिन ए से भरपूर होते हैं।

15. सेहतमंद त्वचा

विटामिन से भरपूर खजूर के फायदे से आप और क्या फायदे ले सकते हैं? हमने अभी तक खजूर के फायदे त्वचा के लिए की बात नहीं की है। खजूर में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो त्वचा की सेल को पोषण देने में मदद करता है। इसके अलावा विटामिन से त्वचा में पोषण और नमी बनी रहती है। इसके साथ ही खजूर में विटामिन बी 5 पाया जाता है जो त्वचा में खिंचाव के निशान कम करने में मदद करता है।

संबंधित आर्टिकल: रागी के बेहतरीन फायदे

16. हल्के स्ट्रेच मार्क

सफेद कटोरी में रखे हुए लाल खजूर
खजूर के फायदे सेहतंद त्वचा के लिए

खजूर में विटामिन बी पाया जाता है जो खिचांव के निशान कम करने में मदद करता है। खजूर के तेल से मालिश करने पर खिंचाव के निशान कम होने में मदद मिलती है।

17. एंटी- एजिंग

खजूर के फायदे सबसे ज्यादा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के कारण हैं। शरीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल के द्वारा होने वाले नुकसान से बचाव करता है और बढ़ती उम्र के आसार देरी से लाने में मदद करता है।

18. मजबूत बाल

खजूर में मौजूद विटामिन ई खजूर के फायदे बालों के लिए बढ़ा देता है। बालों की जड़ों विटामिन ई चाहिए होता है जो बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। अगर बालों की जड़ें मजबूत रहेंगी तो बालों का झड़ना भी कम हो जाएगा।

खजूर के प्रकार 

कटोरी में भूरे खजूर और बिना छिलके के खजूर
खजूर कई प्रकार के होते हैं

अगर खजूर के फायदे आपको लेने हैं तो इसके लिए जरुरी है कि खजूर को अपनी डाइट में सही मात्रा में शामिल करें। खजूर खाने के फायदे अलग-अलग खजूर के प्रकार से ले सकते हैं।

1. खदरावई

इस प्रकार का खजूर बाकी खजूर के प्रकार के मुकाबले ज्यादा लंबा नहीं होता है। बाकी अधिकतर खजूर की तरह इसको आप फल या फिर छूआरे के तौर पर खा सकते हैं। इस तरह का खजूर इराक में अधिकतर पाया जाता है।

2. हयानी

हयानी खजूर खाते समय आपको ध्यान रखना जरुरी है। आपको बता दें कि हयानी खजूर का सेवन ताज़ा और तुरंत करना चाहिए क्योंकि इसको सूखा नहीं खा सकते हैं। जब तक यह खजूर सूखा होता है तब तक यह खराब हो जाता है।

3. अजवा

बाकी सभी खजूर के मुकाबले अजवा खजूर सबसे पॉपुलर है। यह मुलायम होता है और साथ ही सेहतमंद भी होता है।

4. मेडजूल

मेडजूल खजूर काले खजूर का एक प्रकार है। इसका स्वाद टॉफी की तरह मीठा होता है और साथ ही बाकी खजूर के मुकाबले इसको सबसे मीठा माना जाता है।

5. बरही

हर खजूर के प्रकार में कुछ ना कुछ खूबी है। इस खजूर की खूबी यह है कि यह बाकी सभी खजूर के प्रकार से मोटा होता है और साथ ही मुलायम भी होता है।

खजूर खाने के तरीके

खजूर का उपयोग कई तरीको से किया जा सकता है। अगर आपको खजूर का सेवन अलग-अलग तरीके से करना है तो आप आसानी से कर सकते हैं। खजूर को अपनी डाइट में शामिल करने के कई सारे तरीके उपलब्ध हैं जिनमें से कुछ के बारे में जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

1. खजूर और सलाद

खजूर का उपयोग करने का सबसे आसान तरीका इसको सलाद में डालकर खाने का है। खजूर को आप बिना किसी परेशानी के साथ आसानी से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। खजूर के छोटे-छोटे टुकड़े बनाएं और सलाद के ऊपर डालकर खाएं।

2. ब्रेकफास्ट में खजूर

ब्रेकफास्ट में खजूर को शामिल करना एक अच्छा ऑप्शन है। खजूर को प्राकृतिक मिठास के लिए ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। अगर आप दलिया या फिर योगर्ट खा रहे हैं तो प्रोसेसड शुगर की जगह खजूर का उपयोग कर सकते हैं।

सफेद कटोरी में अंगूर, संतरा, खजूर रखे हुए
ब्रेकफास्ट में खजूर शामिल कर सकते हैं

3. खजूर और आइसक्रीम

डाइट करते समय अगर आपको आइसक्रीम खाने का मन है तो आप कभी-कभी खा सकते हैं। आइसक्रीम से आपकी डाइट में ज्यादा असर ना पड़े इसके लिए आइसक्रीम पर खजूर के टुकड़े डालकर खाना सेहतमंद ऑप्शन रहेगा।

4. खजूर और स्मूदी

अगर आप स्मूद का सेवन आमतौर पर करते रहते हैं तो खजूर का उपयोग स्मूदी में भी कर सकते हैं। स्मूदी बनाने के लिए आप केला, संतरा और नारियल के दूध में खजूर मिला सकते हैं।

5. फ्रूटकेक

खजूर को आमतौर पर फ्रूट केक में खा सकते हैं। खजूर का उपयोग बैक्ड चीजों में खासतौर पर किया जाता है। खजूर ट्राई करने के लिए फ्रूटकेक खा सकते हैं।

6. पानी में भीगे हुए खजूर

अधिकतर लोग खजूर के फायदे इसको रातभर भिगाने के बाद खाकर लेते हैं। इसके लिए आपको खजूर को रातभर पानी में भिगाना है और फिर सुबह उठकर खा लें।

खजूर के नुकसान

अधिकतर सभी खाने की चीज़ के फायदे और नुकसान होते हैं। वैसे ही खजूर के फायदे होने के साथ-साथ नुकसान भी हैं। अधिक मात्रा में किसी भी चीज़ का सेवन करने से उसके नुकसान हो सकते हैं। खजूर के नुकसान से जुड़ी जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

  • खजूर का उपयोग ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। लेकिन अगर खजूर का सेवन अधिक मात्रा में कर लिया जाए तो यह ब्लड शुगर लेवल सामान्य रखने की जगह बढ़ा सकता है।
  • अगर आप खजूर के फायदे वजन कम करने के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं तो यह बिल्कुल गलत आइडिया है क्योंकि अधिक मात्रा में खजूर का सेवन करने से वजन बढ़ सकता है क्योंकि इसमें प्राकृतिक चीनी होती है।
  • अधिक मात्रा में खजूर का उपयोग करने से पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं जैसे कि दस्त, गैस आदि।
  • खजूर चिपचिपा होता है जिसे खाने से यह दांतों में रह जाता है। दांतों में खजूर रह जाने से यह दांतों की परेशानी बढ़ा सकता है।
  • अगर आपको लगता है कि खजूर खाने से एलर्जी हो सकती है तो एक बार डॉक्टर से सलाह जरुर लें।
  • छोटे बच्चों को खजूर का सेवन ना कराएं क्योंकि यह मोटा और सख्त होता है जो बच्चों के लिए हानिकारक हो सकता है।

आखिर में

खजूर के फायदे इतने सारे इसलिए हैं क्योंकि यह फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। खजूर के फायदे काफी लंबे समय से पॉपुलर हैं क्योंकि यह सेहत, दिमाग, दिल और त्वचा से जुड़े फायदे देता है। अगर आप अपनी डाइट में कुछ सेहतमंद मीठा फल जोड़ना चाहते हैं तो खजूर एक अच्छा ऑप्शन है।

लेकिन इस बात का हर बार की तरह ध्यान रखें कि किसी भी खाने की चीज़ के फायदे उसकी मात्रा में खाने से ही मिलेंगे।

क्या आप खजूर अपनी डाइट में शामिल करना चाहेंगे? आप अपनी डाइट में किस प्रकार के फल शामिल करना पसंद करते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

FAQs

खजूर के फायदे से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. खजूर के फायदे क्या हैं?

खजूर खाने के फायदे कई सारे हैं जैसे कि दिल स्वस्थ रखने में मदद मिलती है, हड्डियां मजबूत रहती हैं, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर सामान्य बनाए रखने में भी मदद करता है। इसके साथ ही पेट से जुड़ी परेशानियां जैसे कि दस्त, कब्ज से भी राहत मिलती है, कोलेस्ट्रॉल सामान्य बनाए रखने में भी खजूर का उपयोग किया जाता है।

2. खजूर कब और कितने खाने चाहिए?

खजूर खाने की सलाह अधिकतर सुबह दी जाती है। इसके साथ ही रोजाना सुबह 4 से 5 खजूर खाने से कई सारे फायदे मिलते हैं।
अगर आप में खून की कमी है तो खजूर के फायदे आपके लिए कई सारे हो सकते हैं। लगभग 21 दिनों तक खजूर खाने की सलाह दी जाती है जिससे शरीर में

3. खाली पेट खजूर खाने के फायदे क्या हैं?

खजूर का नाम लेते ही सभी लोग खजूर का उपयोग खाली पेट करने के लिए कहते हैं। ऐसा क्यों? खजूर के गुण एनर्जी देने में मदद करते हैं, स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाने में मदद करते हैं, कब्ज से राहत देने में मदद करते हैं।

4. खजूर में कौन-से पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं?

खजूर में कई तरह के पोष्टिक आहार पाए जाते हैं जैसे कि कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, एनर्जी, फैट, कोलेस्ट्रॉल, शुगर, मिनरल्स, विटामिन आदि।
मिनरल्स– कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक,सोडियम।
विटामिन- विटामिन बी-6, विटामिन ए, विटामिन के, नियासिन, राइबोफ्लेविन, धायमिन।

5. खजूर में कितनी कैलोरी होती है?

खजूर का सेवन सुबह रोजाना सुबह खाली पेट करने की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि खजूर तुरंत एनर्जी देने में मदद करता है। आपको बता दें कि एक खजूर में 23 कैलोरी होती है। जो लोग स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाना चाहते उन लोगों को अपनी डाइट में खजूर जरुर शामिल करना चाहिए।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
2 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Available for Amazon Prime