पिस्ता के 14 सेहतमंद फायदे, उपयोग और नुकसान - मिश्री
पिस्ता के सेहतमंद फायदे, उपयोग और नुकसान

पिस्ता के 14 सेहतमंद फायदे, उपयोग और नुकसान

पूरी दुनिया में पिस्ता सबसे ज्यादा सेहतमंद ड्राई फ्रूट माना जाता है। इतने सारे फायदे होने के कारण इसे डाइट में शामिल करना महत्वूपर्ण हो जाता है।

यह ऐसा ड्राई फ्रूट जिसे सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसे छीलकर खाया जाता है। क्या आप पहचान सकते हैं?

पिस्ता छोटे पेड़ पर उगते हैं जिन्हें सेंट्रल एशिया और मध्य पूर्व में उगाया जाता है। क्या आपको पता है पिस्ता असल में काजू के परिवार से हैं। ऐसा माना जाता है कि मनुष्य 7000 बीसी से पिस्ता का सेवन कर रहा है। पिस्ता के फायदे कई सारे हैं क्योंकि इसमें कई पौष्टिक आहार पाए जाते हैं जैसे कि फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन और सेहतमंद फैट। पिस्ता का सेवन किसी भी रूप में किया जा सकता है। इसलिए इसे पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है।

पिस्ता में विटामिन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं जो सेहत, बाल और त्वचा के लिए बहुत लाभदायक है। पिस्ता के फायदे से जुड़ी विस्तार से जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

एनर्जी 562 किलो कैलोरी
कार्बोहाइड्रेट 27.51 ग्राम
फैट 45.39 ग्राम
प्रोटीन 20.27 ग्राम
विटामिन सी 5.6 मिलीग्राम
विटामिन डी 0%
कैल्शियम 105 मिलीग्राम
फास्फोरस 490 मिलीग्राम

14 पिस्ता के फायदे

1. एंटी- एजिंग

पिस्ता के फायदे कई हैं जैसे कि यह विटामिन ई से भरपूर होता है जो बढ़ती उम्र के आसार जल्दी से नहीं आने देता है। पिस्ता त्वचा में पोषण देता है और सूरज की हानिकारक किरणों से बचाकर रखता है। पिस्ता का सेवन करने से झुर्रियां जल्दी से नहीं आती हैं। इसके अलावा यह त्वचा में चमक और लंबे समय के लिए त्वचा जवान बनी रहती है।

2. मॉइस्चराइज

विटामिन ई से भरपूर होने के कारण पिस्ता के फायदे उन लोगों के लिए ज्यादा होते हैं जिनकी त्वचा ड्राई होती है। पिस्ता में फैटी एसिड होता है सुखापन दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा यह सूरज की खतरनाक किरणों से बचाव करता है जो आजकल त्वचा खराब करने का मुख्य कारण बन गया है।

पिस्ता
पिस्ता के फायदे त्वचा के लिए

3. सूजन

पिस्ता में एंटी इंफ्लामेट्री गुण हैं जिस कारण से सूजन में राहत मिलती है। पिस्ता के फायदे दिल की बीमारी से बचाव करने में मदद करते हैं और इससे जुड़ी बीमारी होने के आसार भी कम हो जाते हैं।

4. स्वस्थ आंत

पिस्ता में  प्रोबायोटिक खूबी है जिससे आंत स्वस्थ रहती है। डाइटरी फाइबर होने के कारण यह पेट की गतिविधियों को सही बनाए रखता है। इसके अलावा पिस्ता के फायदेअपच को कंट्रोल में भी दिखाई देते हैं।

संबंधित आर्टिकल: ड्राई फ्रूट्स के बेहतरीन फायदे

पिस्ता की गिरी
पिस्ता के फायदे स्वस्थ आंत के लिए

5. कैंसर से बचाव

पिस्ता के फायदे सबसे ज्यादा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के कारण हैं। एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल को खत्म करने का काम करता है। फ्री रेडिकल के होने से कैंसर जैसी बीमारी के आसार बढ़ जाते हैं। विटामिन बी6 होने के कारण यह आपको कई इंफेक्शन से बचाकर रखता है। इससे सफेद ब्लड सेल स्ट्रोंग होती है जो इंफेक्शन से लड़ने में मदद करती है।

6. स्वस्थ दिमाग

पिस्ता के फायदे में से एक यह है कि इनमें मौजूद आहार शरीर में ऑक्सीजन ले जाने में मदद करते हैं जिसका मतलब है कि खून में सफेद ब्लड सेल की मात्रा ज्यादा बनी रहती है। सफेद ब्लड सेल में इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता होती है। पिस्ता एक ड्राई फ्रूट है जो ग्रंथियों (glands) जैसे कि तिल्ली, थाइमस  (spleen, thymus) को काम करने में मदद करता है।

कटोरी में पिस्ता
पिस्ता के फायदे सेहतमंद दिमाग के लिए

7. स्वस्थ नर्वस सिस्टम

पिस्ता में विटामिन बी6 पाया जाता है जो पूरे शरीर में नसों को सही से काम करने में मदद करता है और यह भी देखता है कि शरीर में सभी नसें स्वस्थ तरीके से काम कर रही हैं। पिस्ता सुनिश्चित करता है कि नर्वस सिस्टम में कोई गंभीर बीमारी नहीं है।

8. सेहतमंद डाइजेशन

पिस्ता डायट्री फाइबर से भरपूर है जो डायजेशन को सही से होने में मदद करते हैं। डायजेशन और अपच दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं इसलिए पिस्ता इनको बैलेंस करने के लिए आपका सबसे अच्छा दोस्त है।

संबंधित आर्टिकल: खुबानी के लाजवाब फायदे

पिस्ता की मिठाई
पिस्ता के फायदे स्वस्थ डाइजेशन के लिए

9. स्ट्रांग इम्यूनिटी

पिस्ता में विटामिन बी6 पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

10. स्वस्थ आंखें

पिस्ता का रोजाना सेवन करने से आंखों की रोशनी अच्छी होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जैसे कि कैरोटीनॉयड, ल्यूटिन जो आंखो को फ्री रेडिकल से बचाकर रखते हैं।

छिलके के साथ पिस्ता
पिस्ता के फायदे स्वस्थ आंखों के लिए

11. सामान्य ब्लड प्रेशर

पिस्ता के फायदे डायबटीज होने वाले लोगों के लिए फायदेमंद है। सही मात्रा में पिस्ता का रोजाना सेवन करने से शरीर में सभी आहार की मात्रा और ग्लूकोज की मात्रा सामान्य बनी रहती है।

12. वेट लॉस

आजकल लोगों को वजन कम करने की बहुत चिंता रहती है। वजन को लेकर अकसर लोगों को शिकायत रहती है। अगर आप भी इस राह पर हैं तो पिस्ता को अपनी डाइट में जरुर शामिल करें। पिस्ता में भारी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो आपका पेट लंबे समय के लिए भरकर रखता है। इसकी मदद से आपको वजन कम करने में मदद मिलती है।

छिलके के साथ पिस्ता
पिस्ता के फायदे स्वस्थ आंखों के लिए

13. मजबूत बाल

पिस्ता इस बात का ध्यान रखते हैं कि आपके खून में ऑक्सीजन का बहाव अच्छे से हो रहा है। इससे आपका दिल भी स्वस्थ रहता है। पिस्ता का सेवन सही मात्रा में करने से आपका दिल लंबे समय के लिए स्वस्थ रहेगा।

14. पोषण से भरपूर

पिस्ता का सेवन करने के बाल मजबूत बन जाते हैं। यह बायोटिन से भरपूर होता है जो बालों को झड़ने से रोकता है। यह सुखे बालों को आहार देता है। बालों को ज्यादा आहार देने के लिए आप पिस्ता का मास्क भी लगा सकते हैं। पिस्ता बालों को आहार देता है और दो मुंह बालों को सुधारता है जिससे आगे चलकर बाल खराब ना हो जाएं।

पिस्ता के अन्य फायदे

एक्सपर्ट और डॉक्टर का कहना है कि एक दिन में करीब 1.5- 3 औंस, इसका मतलब है 1-2 मुठ्ठी पिस्ता खाना चाहिए। इसको आसान से स्नैक्स की जगह अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

पूरी दुनिया में पिस्ता को सबसे सेहतमंद कहा जाता है। इतने सारे फायदे होने के बाद पिस्ता को अपनी डाइट में जरुर शामिल करना चाहिए। पिस्ता के फायदे से जुड़े मिथ भी हैं जिनके ऊपर अगर आप भरोसा करते हैं तो अभी से भरोसा करना छोड़ दें।

  • लोगों का कहना है पिस्ता को कम मात्रा में खाना चाहिए क्योंकि पिस्ता खाने से वजन बढ़ता है। लेकिन अगर आप इनका सेवन सही मात्रा में करेंगे तो उल्टा भी हो सकता है इसका मतलब है आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
  • लोग इस बात को भी मानते हैं कि पिस्ता में सोडियम भरपूर मात्रा मेंपाया जाता है। यह शरीर में सोडियम का लेवल बढ़ा सकते हैं इसलिए आपको बिना नमक वाले पिस्ता का सेवन करना चाहिए।
  • अगर आप पिस्ता को स्नैक्स की तरह खाते हैं तो आपकी भूख को खराब कर देता है। यह सच नहीं है। जब तक आप इन्हें सेहतमंद तरीके से खा रहे हैं तब तक यह आपके लिए लाभदायक हैं। यह बस आपको बार- बार खाना खाने से रोकते हैं।

पिस्ता के नुकसान

ऊपर दिए गए सभी पिस्ता के फायदे हैं। लेकिन ऐसी कोई चीज़ नहीं है जिसके नुकसान नहीं होते हैं। पिस्ता के नुकसान से जुड़ी जानकारी आप नीचे से ले सकते हैं। पिस्ता के नुकसान का मतलब यह नहीं है कि आप इसको खाना छोड़ देंगे। अगर आप पिस्ता का सेवन सही मात्रा में करेंगे तो आपको कोई नुकसान नहीं होगा। आपको बस इसका सेवन सही मात्रा में करना है।

  • शरीर में गर्मी का स्तर बढ़ना
  • नमकीन पिस्ता होने के कारण सोडियम का लेवल बढ़ना
  • सूजन
  • कब्ज
  • पेट फूलना
  • खट्टी डकार
  • पेट में दर्द

आखिर में

पिस्ता बहुत सेहतमंद हैं। लेकिन फ्लेवर वाले पिस्ता का चुनाव न करें जो शुगर या नमक के साथ आते हैं क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। पिस्ता के फायदे और नुकसान को देखते हुए इनका सेवन सही मात्रा में ही करें। किसी भी चीज़ का सेवन सही मात्रा में करने से ही उससे फायदे मिलते हैं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments