खरबूजे के 13 बेहतरीन फायदे, डिश और नुकसान - मिश्री
खरबूजे के बेहतरीन फायदे, डिश और नुकसान

खरबूजे के 13 बेहतरीन फायदे, डिश और नुकसान

गर्मियों में खरबूजे के फायदे कई तरह से लिए जा सकते हैं जैसे कि खरबूजे का सलाद, स्मूदी, जूस आदि। खरबूजे के फायदे, डिश और नुकसान से जुड़ी सारी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

यह फल गर्मियों में मिलता है। यह मीठा भी होता है और साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। क्या आप पहचान सकते हैं?

गर्मियों के फल में से खरबूजा अधिकतर लोगों की पसंद है। खरबूजे के फायदे अनेक हैं। गर्मियों में पानी की कमी पूरी करने के लिए खरबूजा बहुत लाभदायक फल है। यह मीठा और रसीला होता है। गर्मियों में अधिकतर हिंदुस्तानी घर में खीरा, तरबूज, नींबू पानी और खरबूजा आसानी से मिल जाएंगे। क्या आपको पता है कि पानी की कमी पूरी करने के साथ- साथ खरबूजा विटामिन और मिनरल्स से भी भरपूर होता है।

खरबूजे के फायदे सर से लेकर पांव तक हैं। खरबूज के फायदे से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यह आर्टिकल पढ़ सकते हैं।

आर्टिकल के शुरुआत में आपको बताया गया है कि खरबूजे में स्वाद होने के साथ- साथ कई सारे पौष्टिक तत्व मौजूद हैं। इन सभी पौष्टिक तत्व से जुड़ी जानकारी विस्तार से प्राप्त करने के लिए नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।

पोषण मात्रा – 177 ग्राम
कैलोरी 60.2
विटामिन सी 65 एमजी
कार्बोहाइड्रेट 14.4 ग्राम (जिसमें 13.9 शुगर है)
फाइबर 1.6 ग्राम
मैग्नीशियम 21.2 एमजी
आयरन 0.4
फॉस्फोरस 26.6 एमजी
पोटैशियम 473 एमजी
सोडियम 28.3 एमजी

खरबूजे के फायदे

ऊपर दी गई टेबल से आपको पता चला गया होगा कि खरबूजे के फायदे कितने सारे हैं। इन सभी पौष्टिक आहार के कारण खरबूजे के लाभ बढ़ जाते हैं। खरबूजे के लाभ बालों से लेकर त्वचा और दांतों से लेकर पेट के लिए हैं। खरबूजे के फायदे से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकता हैं।

1. पानी की कमी

गर्मियों के पॉपुलर फलों में खरबूजे का नाम शामिल करना बेहद जरूरी है क्योंकि स्वाद के साथ यह सेहत भी देता है। क्या आपको पता है खरबूजे में 90% पानी होता है जिस कारण से यह पानी की कमी दूर करने के लिए बहुत अच्छा फल है। गर्मियों में खरबूजे का सेवन जरूर करना चाहिए, ऐसा करने से चिलचिलाती गर्मी सहन करने की क्षमता मिलती है। अगर आप गर्मी में ट्रेवल कर रहे हैं तो खरबूजा खाना एक बहुत अच्छा ऑप्शन है। पानी की कमी दूर करने के लिए आप नींबू पानी, नारियल पानी भी पी सकते हैं और खीरा, तरबूज भी खा सकते हैं।

2. फाइबर

आपको बता दें कि 1 कप खरबूजे में 1.6 ग्राम फाइबर पाया जाता है जो पेट भरने में मदद करता है। फाइबर का सेवन करने से एक बार में पेट भर जाता है जिससे आप बार- बार खाना नहीं खाते हैं। फाइबर को पचने में समय लगता है जिससे आपको जल्दी से भूख नहीं लगती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो खरबूजे के फायदे आपके लिए हो सकते हैं। वजन कम करने के लिए गर्मियों में खरबूजा अपनी डाइट में आसानी से शामिल कर सकते हैं।

कटे हुए खरबूजे
खरबूजे के गुण फाइबर से भरपूर

3. विटामिन और मिनरल्स

जैसा कि आपको शुरूआत में बताया है कि खरबूजे में स्वाद के साथ- साथ कई सारे विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं जो स्वस्थ रहने में मदद करते हैं। खरबूजे में कई सारे विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जैसे कि विटामिन के, कैल्शियम, जिंक, कॉपर, मैग्नीज आदि। इन सभी को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इसलिए अगर आप में किसी भी विटामिन या मिनरल की कमी है तो शायद खरबूजा एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

4. स्ट्रांग इम्यूनिटी

जब भी इम्यूनिटी का नाम आता है तो उसके साथ विटामिन सी का नाम आना जरूरी है। विटामिन सी इम्यूनिटी स्ट्रांग करने के लिए जाना जाता है। और आपको बता दें कि खरबूजे का सेवन करने से आपको विटामिन सी भरपूर मात्रा में प्राप्त होता है। विटामिन सी वाइट ब्लड सेल प्रोड्यूज करने में मदद करता है जो बीमारियों और इंफेक्शन से लड़ने में मदद करती हैं।

संबंधित आर्टिकल: सेहतमंद रहने के लिए लाजवाब बीज

खरबूजे
खरबूजे खाने के फायदे इम्यूनिटी के लिए

5. सामान्य शुगर लेवल

खरबूजे के फायदे डायबिटीज के लिए भी जाने जाते हैं क्योंकि खरबूजे में ऑक्सीकाइन पाया जाता है जो शुगर लेवल को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। शुगर लेवल सामान्य बने रहने से डायबिटीज में भी मदद मिलती है। लेकिन इसके बावजूद डायबिटीज में खरबूजे का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

6. गर्भावस्था

खरबूजे में ऐसे कई सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो मां और शिशु की सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। गर्भवति महिलाओं को खरबूजा खाने की सलाह इसलिए दी जाती है जिससे मां और शिशु का बीमारियों से बचाव रहे।

कटोरी में खरबूजा
खरबूजे के लाभ गर्भवति महिलाओं के लिए

7. सेहतमंद दिल

खरबूजे में कई सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जैसे कि एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, विटामिन सी और बीटा कैरोटीन जो सेहतमंद दिल के लिए जरूरी होते हैं। इसके साथ ही खरबूजे के फायदे शरीर में एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो दिल को बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं।

8. मासिक धर्म

मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को पेट में बहुत ज्यादा दर्द होता है। इस समय में खरबूजे के फायदे आपकी मदद कर सकते हैं। खरबूजे का सेवन करने से खून का बहाव आराम से होता है जिससे पेट दर्द में आराम मिलता है। इसके अलावा खरबूजे के बीज भी मासिक दर्द में राहत देने में मदद करते हैं।

प्लेट में खरबूजा
खरबूजे के गुण मासिक धर्म के दौरान

9. पेट के छालें

खरबूजा एक ठंडा फल है इसलिए यह पेट के लिए लाभदायक है। पेट में छाले होने पर बहुत जलन होती है, इसके लिए खरबूजे का सेवन किया जा सकता है। खरबूज के फायदे पेट ठंडा करने के लिए भी जाने जाते हैं। इसके अलावा खरबूजे के फायदे विटामिन सी होने के कारण बढ़ जाते हैं। खरबूजे में मौजूद विटामिन सी होने के कारण यह छालों में आराम दिलाने में मदद करता है।

10. कब्ज

कब्ज की परेशानी होने पर वैसे तो घरेलू उपाय सबसे पहले अपनाने चाहिए। खरबूजा पानी और फाइबर का मिश्रण होता है जो पेट की परेशानी दूर करने के लिए लाभदायक है। फाइबर होने के कारण पाचन शक्ति स्वस्थ तरीके से काम काम करती है और पेट की परेशानियां दूर रहने में मदद मिलती है। इसके साथ ही खरबूजे के फायदे इसमें मौजूद मिनरल्स के कारण भी हैं क्योंकि खरबूज में मौजूद मिनरल्स पेट की एसीडीटी खत्म करने में मदद करते हैं।

संबंधित आर्टिकल: फल खाने के बेहतरीन फायदे

खरबूजा
खरबूजे के फायदे कब्ज के लिए

11. दांतों का दर्द

खरबूजे के फायदे दांतों के दर्द के लिए भी बहुत लाभदायक हैं। खरबूजे में पाए जाने वाले मिनरल्स दांतों के दर्द में आराम देने में मदद करते हैं। आपको बता दें कि खरबूजे के छिलके में ऐसे अर्क होते हैं जो दर्द में आराम देने में मदद करते हैं। छिलके को पानी में उबाल लें और फिर इस पानी से गार्गल कर लें। ऐसा करने से दांत के दर्द से राहत मिलती है।

12. स्वस्थ आंखें

अगर आप अपनी आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो खरबूजा अपनी डाइट में अवश्य शामिल करें। आपको बता दें कि खरबूज के फायदे आंखों के लिए इसमें मौजूद बीटा- कैरोटीन के कारण हैं। शरीर में बीटा कैरोटीन की सही मात्रा होने से आंखें स्वस्थ रहती हैं। इसके साथ ही आंख से जुड़ी बीमारी भी दूर रहती है इसलिए खरबूजे का सेवन जरूर करें।

कटा हुआ खरबूजा
खरबूजे खाने के फायदे स्वस्थ आंखों के लिए

13. सेहतमंद त्वचा

अगर आपकी त्वचा सूखी है तो खरबूजे के फायदे आपकी त्वचा के लिए कई सारे हैं। खरबूजा पानी से भरपूर होता है। खरबूजा खाने और लगाने से त्वचा में नमी बनी रहती है। खरबूजे का पल्प त्वचा पर लगाने से त्वचा में नमी बनी रहती है। इसके अलावा खरबूज में विटामिन सी मौजूद होता है जो त्वचा से जुड़ी बीमारी दूर रखने में मदद करता है। खरबूजे का सेवन करने से झुर्रियां कम होने में मदद मिलती है क्योंकि खरबूजा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।

14. मजबूत बाल

गर्मियों में ज्यादा पसीना आने के कारण बाल झड़ने लग जाते हैं। अगर गर्मियों में ऐसा आपके साथ भी होता है तो खरबूजे के फायदे आपके काम आ सकते हैं। गर्मियों में बालों को मजबूत बनाने के लिए खरबूजे का पल्प बालों में लगाएं। खरबूजे का पल्प बालों में लगाने से कई सारे पौष्टिक तत्व मिलते हैं जिससे बाल मजबूत हो जाते हैं। बालों में खरबूजे का पल्प लगाने के 10-15 मिनट बाद बाल धो लें।

खरबूजे से बनने वाली डिश

गर्मियों के मौसम में ठंडी चीजें खाने से अच्छा और क्या हो सकता है। अगर खरबूजा आपको बेहद पसंद है तो इसका सेवन कई तरह से किया जा सकता है। खरबूजे से कई सारी डिश बनाई जा सकती हैं जिसको आप बेहद आसानी से बना सकते हैं। खरबूजे से बनने वाली ऐसी डिश से जुड़े आइडिया आप यहां से ले सकते हैं।

1. खरबूजे का सलाद

खरबूजे के फायदे अगर डाइट में शामिल करने हैं तो इसको सलाद के रूप में शामिल कर सकते हैं। जिसको खाना बनाना नहीं आता है वो भी सलाद आसानी से बना सकता है। सलाद बनाने के लिए आपको सिर्फ फलों को काटना होता है। सलाद बनाने के लिए खरबूजे का छिलका उतारे और फिर काटें। अगर आपके पास कोई और फल है तो उसे भी सलाद में शामिल कर सकते हैं। सलाद काटने के बाद इस पर नींबू का रस डाल सकते हैं और फिर ऊपर से काला नमक भी अपनी पसंद के अनुसार डाल सकते हैं।

प्लेट में फल
खरबूजे का सलाद

2. खरबूजे का जूस

अगर आपको खरबूजे का जूस बनाना है तो इसकी विधि बेहद आसान है। खरबूज के जूस के तौर पर भी खरबूजे के फायदे लिए जा सकते हैं। सबसे पहले खरबूजा छिलें और फिर काटें। इसके बाद ब्लैंडर में खरबूजा डालें और स्वाद के अनुसार मीठा डालें। खरबूज के जूस में पानी डालने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसमें वैसे ही इतना पानी होता है। ब्लैंडर से खरबूजे को अच्छे से ब्लैंड करें। जूस की स्थिरता में आने के बाद जूस गिलास में निकाल लें। इसे आप ठंडा करने के बाद भी पी सकते हैं या फिर तुरंत भी पी सकते हैं।

3. खरबूजे की आइस्क्रीम

अगर आप खरबूजे की आइस्क्रीम खाना चाहते हैं तो इसे घर में ही बना सकते हैं। सबसे पहले खरबूजा छीलें, इसके बीज निकालें और छोटे- छोटे टुकड़ों में काटें। इसके बाद खरबूजे के टुकड़ों को फ्रीज़ कर दें। फ्रीज़ किए गए खरबूजे के टुकड़ों को ब्लैंडर में डालें और इसमें पानी, मीठे के लिए चीनी या शहद डालें। स्थिरता के अनुसार पानी डालें। इसके बाद खरबूजे के पेस्ट को एक बर्तन में निकालें और फ्रीजर में 5-6 घंटे के लिए रख दें। कुछ घंटो बाद खरबूजे की आइस्क्रीम निकालें और खाएं।

4. खरबूजे की स्मूदी

खरबूजे की स्मूदी बनाने की विधि खरबूजे की आइस्क्रीम की तरह ही है। सबसे पहले खरबूजा छीलें, काटें और फ्रीज कर दें। अब इन्हें ब्लैंड करें। ब्लैंड करते समय इसमें पानी, शहद या चीनी डालें। अब गिलास में स्मूदी निकाल लें। गिलास में निकालने के बाद इसमें नींबू का रस भी डाल सकते हैं। इसको आप तुरंत भी पी सकते हैं या फिर ठंडा करने के बाद भी पी सकते हैं।

5. खरबूजा और केले का शेक

खरबूजे का शेक बनाना चाहते हैं तो ऐसे बना सकते हैं। सबसे पहले खरबूजा छीलें और काटें। इसके बीज निकालें। और अब केला छीलें और काटें। इन दोनों को ब्लैंडर में डालें। इसके साथ स्थिरता के अनुसार दूध डालें। अगर आप कोई डाइट फोलो कर रहें हैं तो इसमें मीठा ना डालें। या फिर अपने स्वाद के अनुसार मीठा डाल सकते हैं। अब सभी चीजों को अच्छे से ब्लैंड करें और फिर गिलास में निकाल लें। शेक तुरंत भी पी सकते हैं या फिर ठंडा करने के बाद भी पी सकते हैं। इसमें आप ड्राई फ्रूट काटकर भी डाल सकते हैं।

खरबूजे के नुकसान

अधिक मात्रा में किसी भी चीज़ का सेवन करने से उसके नुकसान हो सकते हैं। आपको यह नुकसान ना हो इसलिए जरूरी है आप हर चीज़ का सेवन सही मात्रा में ही करें। खरबूजा चाहे कितना भी स्वादिष्ट हो इसका सेवन सही मात्रा में करने से ही आपको खरबूजे के फायदे मिल सकते हैं। अधिक मात्रा में खरबूजे का सेवन करने से क्या नुकसान हो सकते हैं से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. पेट में परेशानी

खरबूजे के फायदे पेट की परेशानी को दूर करने के लिए जाने जाते हैं जैसे कि कब्ज, गैस आदि। लेकिन अगर खरबूजे का सेवन अधिक मात्रा में कर लिया जाए तो यह पेट की परेशानी का कारण भी बन सकता है। सामान्य मात्रा में ज्यादा खरबूजे का सेवन करने से पेट में गैस बनने लगती है जिससे पेट में दिक्कतें हो सकती हैं।

2. हैजा

खरबूजा खाते समय एक बात का खास ध्यान रखें कि खरबूजा खाने के बाद पानी का सेवन ना करें। खरबूजा वैसे ही पानी से भरपूर होता है। अधिक मात्रा में पानी का सेवन करने से दस्त की दिक्कत हो सकती है। ऐसा होने पर शरीर से ज्यादा मात्रा में पानी निकलने लग जाता है जिससे शरीर डीहाइड्रेट होने लग जाता है।

3. खांसी- जुकाम

खांसी– जुकाम होने पर सबसे पहले घरेलू उपाय अपनाएं। अधिक मात्रा तक खांसी होने पर खरबूजे का सेवन ना करें। सबसे पहली बात है कि अगर ज्यादा लंबे समय के खांसी – जुकाम है तो अवश्य ही डॉक्टर को दिखाएं।

4. एलर्जी

कई लोगों को खरबूजे से भी एलर्जी हो सकती है। अगर आपको लगता है कि आपको भी ऐसी कोई एलर्जी हो सकती है तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं और फिर ही खरबूजे का सेवन करें।

आखिर में

खरबूजे के फायदे के साथ- साथ खरबूजे के नुकसान के बारे में भी जानकारी होनी जरूरी है। क्योंकि अधूरी जानकारी हानिकारक हो सकती है। इन गर्मियों में खरबूजे का सेवन जरूर करें और खरबूजे के फायदे जरूर लें।

खरबूजे के लाभ कई तरीके से लिए जा सकते हैं। इसका मतलब है कि खरबूजे का सेवन अलग- अलग डिश बनाकर कर सकते हैं। गर्मियों में इन डिश को जरूर ट्राई करें और गर्मियों को सुखद बनाएं।

गर्मियों का आपका पसंदीदा फल कौन-सा है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

FAQs

खरबूजा के फायदे से जुड़े सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. क्या खरबूजा सेहत के लिए अच्छा होता है?

खरबूजे के फायदे कई सारे हैं अगर इसका सेवन सही मात्रा में किया जाए। खरबूजा खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है, सामान्य शुगर लेवल, कब्ज से राहत, सेहतमंद दिल, निखरती त्वचा, मजबूत बाल आदि।

2. क्या खरबूजा खाने से वजन बढ़ता है?

खरबूजा खाने से वजन सामान्य बने रहने में मदद मिलती है। इसमें पानी, फाइबर और कैलोरी सभी सामान्य मात्रा में पाए जाते हैं।

3. क्या रात में खरबूजा खाना चाहिए?

वैसे तो किसी भी फल को रात में खाने की सलाह नहीं दी जाती है क्योंकि रात में फल का सेवन करने से दस्त, गैस की परेशानी हो सकती है। वैसे ही खरबूजे को भी रात में खाने की सलाह नहीं दी जाती है।

4. क्या खरबूजा पेट के लिए अच्छा होता है?

खरबूजे पाचन शक्ति स्वस्थ रखने के लिए जाना जाता है। जिन लोगों को अकसर दस्त की परेशानी होती है वो खरबूजा खा सकते हैं। खरबूजे को ब्रेकफास्ट, जूस, स्मूदी आदि के रूप में खाया जा सकता है।

5. खरबूजा खाने का सबसे बेस्ट समय क्या है?

खरबूजा ब्रेकफास्ट या लंच में खा सकते हैं। लेकिन इसका सेवन रात में नहीं करना चाहिए क्योंकि पेट की परेशानी हो सकती है जिससे नींद खराब हो सकती है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments