अंजीर के 8 महत्वपूर्ण फायदे और इससे जुड़ी बातें
अंजीर के महत्वपूर्ण फायदे और इससे जुड़ी बातें

अंजीर के 8 महत्वपूर्ण फायदे और इससे जुड़ी बातें

कच्चा हो या सूखा, अंजीर के फायदे कई सारे हैं। अंजीर कैल्शियम के पौधों के स्रोत में से है जो आंत स्वस्थ और साफ रखने में मदद करता है।

अंजीर के फायदे कई स्वादिष्ट तरीके से लिए जा सकते हैं। इसके साथ ही अंजीर को बहुत आसानी के साथ डाइट में शामिल किया जा सकता है।

अंजीर, सूखा हो या फिर ताज़ा, दोनों ही कई सारे फायदे के साथ आते हैं। अंजीर के फायदे के बारे में कई सदियों से पता है और अब इन्हें दवाई और सुंदरता के लिए इस्तेमाल किया जाने लगा है। अंजीर का फ्लेवर हल्का मीठा होता है जिस कारण से यह सभी उम्र के लोगों की पसंद है। क्या आपको पता है यह छोटा फल अपने साथ कितने सारे फायदे लेकर आता है?

अंजीर के फायदे से जुड़ी विस्तार से जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

अंजीर के फायदे जानने के बाद आप इसे डाइट में जरूर शामिल करना चाहेंगे। अंजीर के फायदे मिनरल्स से भरपूर हैं जिस वजह से इन्हें खासतौर पर डाइट में शामिल किया जाता है। अंजीर के फायदे से जुड़ी विस्तार से जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. पोषण से भरपूर

अंजीर के फायदे पौष्टिक आहार से भरपूर हैं। अधिक जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

फाइबर- एक औंस अंजीर में 3 ग्राम फाइबर पाया जाता है। फाइबर डाइजेशन के लिए बहुत लाभदायक होता है। सही मात्रा में अंजीर का सेवन करने से पेट से जुड़ी परेशानी जैसे कि कब्ज, गैस और जलन नहीं होती है। इसके साथ ही कई अध्ययनों में यह बताया गया है कि फाइबर से ब्लड शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल लेवल सामान्य बना रहता है।

कैल्शियम- अंजीर कैल्शियम के पौधे स्रोत में से है जो आंत स्वस्थ और साफ रखने में मदद करता है। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही अंजीर के फायदे बढ़ती उम्र में होनी वाली हड्डियों से जुड़ी दिक्कतों से दूर रखने में मदद करता है।

एंटीऑक्सीडेंट- अंजीर के फायदे इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के कारण कई सारे होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करते हैं जो शरीर को नुकसान देते हैं।

बाकी के आहार- इसके अलावा अंजीर में कई सारे पौष्टिक आहार मौजूद हैं जैसे कि विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन के, कॉपर, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम, मैंगनीज और पोटैशियम।

2. सामान्य ब्लड शुगर लेवल

अंजीर के पत्तों के अर्क का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। क्योंकि चूहे पर किए गए अध्ययन में यह साबित हुआ है कि अंजीर के पत्तों का अर्क से इंसुलिन संवेदनशीलता तुरंत बढ़ गई। इसके अलावा फैटी एसिड ने भी ब्लड शुगर लेवल सामान्य बनाए रखने में मदद की है।

संबंधित आर्टिकल: ड्राई फ्रूट्स के लाजवाब फायदे

अंजीर
अंजीर के फायदे सामान्य ब्लड शुगर के लिए

3. सेहतमंद त्वचा

अंजीर के फायदे इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के कारण हैं जो त्वचा का टैक्शर सुधारने में मदद करते हैं। अंजीर का उपयोग मेडिकल इलाज के लिए किया जाता है जैसे कि सोरायसिस, एक्जिमा, और विटिलिगो। अंजीर को मेडिकल इलाज के इस्तेमाल किए जाने पर अभी और भी अध्ययन जारी हैं।

हालांकि अंजीर त्वचा को पोषण देता है इस पर कई सारे अध्ययन हैं। अंजीर में दही अच्छे से मिक्स कर लें और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मास्क बना लें। यह मास्क त्वचा पर 15 मिनट के लिए लगाएं और ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से मुंहासे कम हो जाएंगे और त्वचा में खून का बहाव भी अच्छे से होगा।

4. मजबूत बाल

क्या आपने अंजीर से जुड़े शैम्पू, कंडीशनर और मास्क मार्केट में देखें ? क्या आपने कभी सोचा है कि अंजीर का उपयोग हेयर प्रोडक्ट में क्यों किया जाता है। अंजीर में ज़िंक होता है जो बालों को मजबूत करने में मदद करता है। अंजीर से बालों में वजन, चमक और नमी बनी रहती है।

संबंधित आर्टिकल: खुबानी के बेहतरीन फायदे

कटा हुआ अंजीर
अंजीर के फायदे सेहतमंद बालों के लिए

5. यौन रोग

अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो एनर्जी देने में मदद करते हैं। ऐसा में अंजीर पुरुषों में यौन रोग का इलाज करने में मदद करता है। इसका इलाज करने के रातभर दूध में 3 अंजीर भिगाकर छोड़ दें और सुबह खाएं।

6. पाइल्स

अंजीर में फाइबर होने के कारण यह प्राकृतिक रेचक है जो कब्ज़ जैसी परेशानी दूर करने में मदद करता है। प्राकृतिक रेचक होने के कारण ही अंजीर को पाइल्स के इलाज के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। रातभर सूखे अंजीर को पानी में भिगा दें और अगली सुबह पानी के साथ अंजीर का सेवन करें। अंजीर खाने से बवासीर पर दबाव को कम करने में मदद करता है जिससे पाइल्स में होने वाली सूजन और दर्द से आराम मिलता है।

7. भूलने की बीमारी

हालांकि इंसान पर इस तरह की बात साबित करने के लिए कोई अध्ययन नहीं किया गया है।लेकिन जानवरों पर किए गए अध्ययन में दिमाग में होने वाली सूजन को अंजीर कई हद तक रोकने में मदद कर सकते है।

कटा हुआ अंजीर
अंजीर के फायदे सेहतमंद बालों के लिए

8. गले में दर्द

अंजीर में श्लेष्मा होता है जो आपके गले को आराम देने में मदद करता है। खासकर तब जब आपको गले में दर्द या इंफेक्शन है। अंजीर के जूस में भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो गले पर प्रेशर नहीं आने देते हैं।

अंजीर पौधो के अर्क भी पाए जाते हैं जो सांस से जुड़ी परेशानी से बचाव करते हैं। अंजीर के पत्तों से बनी चाय पीने से सांस की नली में हुए इंफेक्शन से राहत मिलती है।

संबंधित आर्टिकल: किशमिश के फायदे

अंजीर से जुड़ी जरूरी बातें

अंजीर विटामिन के लेने का अच्छा आधार है जो ब्लड क्लोटिंग में मदद करता है। अगर आप खून पतला करने की कोई दवाई ले रहे हैं तो अंजीर के सेवन से दूर रहें। दवाई के साथ अंजीर का सेवन करने से बुरा असर हो सकता है। अंजीर का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरुर सलाह लें।

अगर आपको लेटेक्स या बर्च पराग से एलर्जी है तो हो सकता है कि आपको अंजीर से भी एलर्जी हो। अंजीर से जुड़ा अपने परिवार का इतिहास जानना जुररी है। अंजीर के परिवार में कटहल, शुगर एप्पल, ओसेज संतरे भी शामिल हैं। अगर आपको इनमें से किसी से एलर्जी है तो हो सकता है आपको अंजीर से भी एलर्जी हो।

सही मात्रा में अंजीर का सेवन करने से कब्ज़ जैसी परेशानी से राहत मिलती है। लेकिन अंजीर का सेवन अधिक मात्रा में कर लिया जाए तो इससे आपको दस्त भी लग सकते हैं। इसलिए अंजीर का सेवन सही मात्रा में ही करें।

आखिर में

अंजीर बहुत सेहतमंद फल है। अगर आपको लगता है कि आपको एलर्जी हो सकती है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। किसी तरह की एलर्जी नहीं है तो आप अंजीर का सेवन बिना किसी डर से कर सकते हैं। लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें कि एक बार में 2 से 3 अंजीर से ज्यादा ना खाएं।

अंजीर के फायदे के साथ- साथ अंजीर के नुकसान भी हो सकते हैं। अंजीर के फायदे लेने के लिए इसे सही मात्रा और सही तरीके से डाइट में शामिल करें।

आप किस तरह से अंजीर खाना पसंद करते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments