नारियल पानी पीने के 15 लाजवाब फायदे और उपयोग
नारियल पानी पीने के लाजवाब फायदे और उपयोग

नारियल पानी पीने के फायदे

क्या आपको पता है 100 एमएल नारियल पानी में सिर्फ 19 कैलोरी होती हैं जो वेट लॉस के लिए बहुत अच्छा है। इसके साथ नारियल पानी में प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की खूबी होती है। नारियल पानी के फायदे से जुड़ी जानकारी यहां से ले सकते हैं।

गर्मियों में थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ ठंडा पीने को मिल जाए तो गर्मियां अच्छी लगने लगती हैं। गर्मियों के मौसम में सेहत का खास ध्यान रखना जरुरी है। गर्मियों के मौसम की तैयारी अभी से शुरु की जा सकती है। मई-जून की लू भरी गर्मी से बचने के लिए नारियल पानी बहुत अच्छा ऑप्शन है। नारियल पानी के फायदे पूरी दुनिया में बहुत पॉपुलर हैं। नारियल पानी स्वाद में मीठा होता है और इसके साथ ही इसका सेवन करने से रिफ्रेश महसूस होता है।  नारियल पानी पीने के फायदे कई सारे हैं जैसे कि इसमें फैट और कोलेस्टॉल बिल्कुल भी नहीं होता है।

नारियल पानी के फायदे सेहत से भी जुड़े हुए हैं जैसे कि यह स्वस्थ दिल से लेकर किडनी के लिए फायदेमंद है। इसके साथ ही नारियल पानी सेहतमंद लाइफ स्टाइल के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है। नारियल पानी में पांच ऐसे तत्व होते हैं जिस कारण से नारियल पानी के फायदे बढ़ जाते हैं- सोडियम, पोटैशियम, मेग्निशियम, फास्फोरस और कैल्शियम।

नारियल पानी में प्राकृतिक रूप से कैलोरी कम होती है जिस कारण से इसकी डिमांड गर्मियों में बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। नारियल पानी पीने के फायदे जानने के लिए आप यह आर्टिकल पढ़ सकते हैं।

पौष्टिक आहार मात्रा
एनर्जी 19 किलो कैलोरी
कार्बोहाइड्रेट 3.71 ग्राम
प्रोटीन 0.72 ग्राम
फैट 0.20 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल 0 एमजी
डाइटरी फाइबर 1.1 ग्राम

नारियल पानी पीने के फायदे 

प्राकृतिक रूप से नारियल पानी में गर्मी दूर करने के गुण होते हैं इसलिए गर्मी में इसका सेवन सबसे ज्यादा किया जाता है। गर्मियों में नारियल पानी पीना पेट के लिए हल्का होता है जिसको आसानी से पचाया जा सकता है। नारियल पानी के फायदे लेने के लिए बेस्ट ब्रांड नारियल पानी का ही सेवन करें।। जब भी किसी को गर्मी लग जाती है उसे नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है। नारियल पानी पीने के फायदे जानने के लिए आप यह आर्टिकल पढ़ सकते हैं।

1. वेट लॉस

क्या आप यह जानते हैं कि 100 एमएल नारियल पानी में सिर्फ 19 कैलोरी होती है जो वजन कम करने के लिए बहुत अच्छा और स्वादिष्ट ऑप्शन बन जाता है। वजन कम करने की डाइट तब ज्यादा कम करती है तब आप तरल पदार्थ का सेवन ज्यादा करते हैं, ऐसा करने से कब्ज की दिक्कत भी नहीं होती है। जब आप वजन कम करने की राह पर हैं तो नारियल पानी के फायदे बहुत काम आते हैं।

2. सेहतमंद डाइजेशन

नारियल पानी के फायदे इसमें मौजूद फाइबर के कारण बढ़ जाते हैं। फाइबर का सेवन करने से पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है जिस कारण से बार-बार भूख नहीं लगती है। डाइजेशन से जुड़ी परेशानी होने पर फाइबर का सेवन करने की सलाह दी जाती है। फाइबर का सेवन करने से डाइजेशन प्रोसेस स्वस्थ तरीके से होता है।

नारियल
नारियल पानी के लाभ सेहतमंद डाइजेशन के लिए

3. सामान्य ब्लड ग्लूकोज लेवल

नारियल पानी में एल- आर्गिनिन कंपाउड भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिसमें एंटी-डायबिटिक और एंटी-थ्रोम्बोटिक गुण होते हैं। चूहों पर किए गए अध्ययन में साबित हुआ है कि सही मात्रा में नारियल पानी का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कम होने में मदद मिलती है। अगर आप नारियल पानी का सेवन खासतौर पर ब्लड शुगर लेवल कम करने के लिए कर रहे हैं तो बिना मीठे वाला नारियल पानी का सेवन करें। उसी नारियल पानी ब्रांड को चुने जिसमें शुगर नहीं है। ऐसा करने से नारियल पानी के फायदे आपको प्राप्त होंगे। नारियल पानी के साथ-साथ नारियल तेल के फायदे भी कई सारे हैं।

4. एनर्जी ड्रिंक

नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस होने के कारण इसका सेवन सबसे ज्यादा कसरत के दौरान किया जाता है। खासकर गर्मियों में शरीर में पानी की कमी होने पर नारियल पानी के फायदे कई सारे मिलते हैं। नारियल पानी में प्राकृतिक रूप से एनर्जी देने के गुण होते हैं। नारियल पानी के फायदे इसमें मौजूद पोटैशियम के कारण भी कई सारे हैं। मार्किट में मौजूद बाकी एनर्जी ड्रिंक के मुकाबले नारियल पानी एक बेहतर ऑप्शन है।

संबंधित आर्टिकल: नारियल दूध के बेहतरीन फायदे

पेड़ पर नारियल
प्राकृतिक एनर्जी ड्रिंक की तरह काम करते हैं नारियल पानी के फायदे

5. स्वस्थ किडनी

नारियल पानी के फायदे किडनी को स्वस्थ रखने के लिए भी जाने जाते हैं। नारियल पानी पीने के फायदे शरीर से एक्स्ट्रा मिनरल्स जैसे कि पोटैशियम और कैल्शियम निकालने में मदद करते हैं। अगर इन मिनरल्स की मात्रा शरीर में बढ़ जाती है तब यह मिनरल्स किडनी पर जमा होने लग जाते हैं जिससे पथरी बनने की आशंका बढ़ जाती है। नारियल पानी पीने से ऐसी स्थिति होने की आशंका कम होने में मदद मिलती है। इसके अलावा नारियल पानी के फायदे इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण के लिए भी जाने जाते हैं। नारियल पानी को इंफेक्शन ठीक करने के लिए भी जाना जाता है।

6. मजबूत हड्डियां

यह सच है कि दूध के मुकाबले नारियल पानी में कैल्शियम नहीं होता है लेकिन जितनी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है वो हड्डियों की घनत्व के लिए काफी होता है। जैसा कि सभी को पता है कि कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसलिए नारियल पानी का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी किया जा सकता है। कैल्शियम की कमी होने पर नारियल पानी पीना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

एक नारियल
नारियल पानी पीने के फायदे मजबूत हड्डियों के लिए

7. स्वस्थ दिल

हाई कोलेस्ट्रॉल होने के कारण दिल की सेहत बिगढ़ सकती है। नारियल पानी के फायदे कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए भी जाने जाते हैं क्योंकि नारियल पानी में खुद ज़ीरो कोलेस्ट्रॉल होता है। दिल की सेहत अच्छी रखने के लिए नारियल पानी के फायदे बहुत सारे हैं। नारियल पानी में प्राकृतिक रूप रूप से ऐसे कैमिकल होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं।

8. सामान्य ब्लड प्रेशर

दिल की सेहत से ब्लड प्रेशर का भी सीधा तालुक है। डाइट में सेहतमंद खाना शामिल करने से दिल स्वस्थ रहता है। दिल स्वस्थ रखने के लिए कोलेस्ट्रॉल के साथ-साथ ब्लड प्रेशर सामान्य रहना भी जरुरी है। ब्लड प्रेशर सामान्य बनाए रखने के लिए नारियल पानी के फायदे बहुत काम आते हैं। नारियल पानी का सेवन करने से ब्लड प्रेशर सामान्य बनाए रखने में मदद मिलती है।

पेड़ पर लटके हुए नारियल
नारियल पानी पीने के लाभ सामान्य ब्लड प्रेशर के लिए

9. प्राकृतिक मॉइस्चराइजर

रोजाना नारियल पानी का एक गिलास पीने के बाद आप सभी ब्यूटी प्रोडक्ट भूल सकते हैं। नारियल पानी कई साइटोकिन्स नाम केे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो झुर्रियां कम करने में मदद करता है। नारियल पानी को एंटी-माइक्रोबियल गुण के लिए भी जाना जाता है जो त्वचा में जलन और मुंहासो को दूर करने में भी मदद करता है। इसके साथ ही नारियल पानी के फायदे त्वचा को बाहरी रोगजनक से दूर रखते हैं। नारियल पानी एक तरह का प्राकृतिक मॉइस्चराइजर भी है जो त्वचा को सूखा होने से बचाता है और त्वचा में नमी बनी रहती है।

10. सेहतमंद बाल

आपको बता दें कि नारियल पानी के फायदे सेहत और त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी हैं। नारियल पानी के फायदे बालों के लिए उसी एंटीऑक्सीडेंट के कारण हैं जिससे त्वचा को फायदे मिलते हैं।- साइटोकिन्स। एंटीऑक्सीडेंट के कारण बालों की जडें मजबूत बनती है जिससे बाल सेहतमंद रहते हैं।

संबंधित आर्टिकल: नारियल तेल के लाजवाब फायदे

हरे नारियल
नारियल पानी के फायदे सेहतमंद बालों के लिए

11. गर्भावस्था

गर्भावस्था के दौरान नारियल पानी के फायदे मां और बच्चे दोनों को मिलते हैं। नाररियल पानी में एमिनो एसिड, पोटैशियम, विटामिन बी और विटामिन सी पाया जाता है जो गर्भावस्था में मां और बच्चे के लिए लाभदायक है। गर्मियों में नारियल पानी के फायदे गर्भवति महिला के लिए बढ़ जाते हैं। गर्भवती महिला को किसी भी खाने की चीज को डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरुर लेनी चाहिए।

12. हाइड्रेशन

नारियल पानी पीने के फायदे सबसे ज्यादा इसी कारण के लिए जाने जाते हैं। खासतौर पर गर्मियों में पानी की कमी होने पर सबसे पहले नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है जिससे पूरा दिन काम करने की एनर्जी मिलती है। नारियल पानी पीने से शरीर में ठंडक मिलती है जिससे शरीर का तापमान बने रहने में मदद मिलती है।

नारियल पानी
नारियल पानी पीने के लाभ कूलिंग और हाइड्रेशन के लिए

13. सरदर्द

गर्मियों में गर्मी से सिरदर्द होना आम बात हो जाती है। सरदर्द होने पर किसी भी काम में मन नहीं लगता है ऐसे में नारियल पानी के फायदे मदद करते हैं। आमतौर पर सरदर्द का कारण डिहाइड्रेशन होता है। डिहाइड्रेशन में शरीर में पानी की कमी हो जाती है ऐसी स्थिति नारियल के फायदे बहुत मदद करते हैं। नारियल का पानी पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होने में मदद मिलती है जिससे सरदर्द में भी आराम मिलता है।

14. तनाव से राहत

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव हर किसी को होता है। लेकिन तनाव इतना भी नहीं होना चाहिए है कि आपकी सेहत ही बिगढ़ जाए। गर्मी के कारण तनाव का असर ज्यादा हो सकता है। ऐसे समय में आप नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। अगर गर्मियों में आपको तनाव से बचे रहना है तो रोजाना एक गिलास नारियल पानी का सेवन करें। नारियल पानी का सेवन करने से शरीर में तुरंत एनर्जी आती है जिससे मूड रिफ्रेश हो जाता है। नारियल पानी में विटामिन बी5, बी6 और फोलेट पाया जाता है तनाव कम करने में मदद करते हैं।

15. कब्ज

अगर आपको कब्ज की परेशानी है तो शायद अब यह परेशानी हल हो सकती है। आपको बता दें कि नारियल पानी प्राकृतिक रूप से लैक्सटिव की तरह काम करता है जो पेट को साफ करने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें डाइटरी फाइबर भारी मात्रा में पाया जाता है जो पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है। अगर पेट सही तरीके से साफ रहेगा तो इससे जुड़ी परेशानियां भी कम रहेंगी।

हाथ में नारियल पानी
नारियल पानी के फायदे कब्ज के लिए

नारियल पानी का उपयोग

नारियल पानी के फायदे जानने के बाद नारियल पानी के उपयोग जानने जरुरी हैं। नारियल पानी का उपयोग सही तरीके से करने पर ही आपको नारियल पानी के फायदे प्राप्त हो सकते हैं। नारियल पानी का उपयोग आप इन तरीको से कर सकते हैं।

1. खाली पेट

सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन करने से आपको पूरे दिन के लिए एनर्जी मिलती है। वैसे तो नारियल पानी का सेवन आ कभी भी कर सकते हैं लेकिन सबसे ज्यादा फायदा आपको सुबह पीने से मिलेंगे।

2. सलाद

नारियल पानी को आप अपने सलाद में शामिल कर सकते हैं। सलाद को और भी ज्यादा पोषण से भरपूर बनाने का यह तरीका बहुत अच्छा है।

कटे हुए नारियल
नारियल पानी का सेवन सुबह करें

3. खाना खाने से पहले या बाद में

जैसा कि आपको पहले भी बताया है कि नारियल पानी का सेवन किसी भी समय कर सकते हैं। अगर किसी दिन आपने खाना ज्यादा खा लिया है तो पेट को आराम देने के लिए खाना के बाद नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे पाचन शक्ति अच्छे से काम करने लग जाती है। या फिर खाना खाने से पहले नारियल पानी का सेवन करना बुरा ऑप्शन नहीं है।

4. कसरत करने से पहले या बाद में

नारियल पानी को एनर्जी देने के लिए जाना जाता है। इसलिए कसरत करने से पहले या फिर बाद नारियल पानी पीने के फायदे आप ले सकते हैं।

आखिर में

गर्मियों में सेहत अच्छी रखने के लिए नारियल पानी डाइट में शामिल कर सकते हैं। जैसा कि आपको आर्टिकल के शुरुआत में बताया है कि नारियल पानी का सेवन करने ऐसे कई सारे मिनरल्स प्राप्त होते हैं जो डिहाइड्रेशन से बचाव करते हैं जो गर्मी में आम परेशानी है।

नारियल पानी के फायदे जानने के बाद इस बार की गर्मियों को आरामदायक तरीके से रहे।

गर्मियों में आपका पसंदीदा जूस कौन-सा है?

FAQs

नारियल पानी पीने के फायदे से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. नारियल पानी कब पीना चाहिए?

नारियल पानी पीने की सलाह सबसे ज्यादा सुबह के समय दी जाती है क्योंकि नारियल पानी पीने के बाद शरीर में एनर्जी आ जाती है जो पूरे दिन के लिए जरूरी है। इसके साथ ही स्वस्थ डाइजेशन, कब्ज से राहत, सेहतमंद त्वचा के लिए नारियल पानी का सेवन किया जाता है।

2. क्या रोजाना नारियल पानी का सेवन करना सही है?

वैसे तो नारियल पानी का सेवन करना अच्छा और सेहतमंद होता है। लेकिन ऐसा तब तक ही जब तक आप नारियल पानी का सेवन सही मात्रा में और सही समय तक कर रहे हैं। अगर आप नारियल पानी का सेवन बहुत लंबे समय तक करते रहेंगे तो आपके शरीर में सोडियम निकलता है वो भी पसीने के रूप में जिस कारण सोडियम की कमी हो सकती है।

3. नारियल पानी पीने के फायदे क्या हैं?

नारियल के फायदे इसमें मौजूद विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम के कारण हैं जो ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्लूकोज लेवल सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं। ऐसा होने से दिल स्वस्थ रहता है। इसके साथ ही यह शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है।

4. प्रेगनेंसी में नारियल पानी कब पीना चाहिए?

गर्भावस्था में सुबह के समय नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है। नारियल पानी पीने से मां और शिशु दोनें स्वस्थ रहते हैं। लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर से सलाह जरुर लेनी चाहिए।

5. नारियल पानी के फायदे त्वचा के लिए क्या हैं?

नारियल पानी के फायदे त्वचा के लिए कई सारे हैं जैसे कि नारियल पानी पीने से त्वचा में नमी बनी रहती है। त्वचा में झुर्रियां जल्दी से नहीं आती है और साथ ही त्वचा में जलन कम करने में भी मदद करता है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments