बादाम खाने के 10 फायदे और इससे जुड़ी बातें - मिश्री
बादाम खाने के फायदे और इससे जुड़ी बातें

बादाम खाने के 10 फायदे और इससे जुड़ी बातें

बादाम के फायदे कई हैं इसलिए सभी ड्राई फ्रूट में से बादाम सबसे खाया जाने वाला ड्राई फ्रूट है। बादाम खाने से वजन कम होने के साथ- साथ हड्डियां भी मजबूत होती हैं। ऐसे ही बादाम खाने के फायदे हिंदी में जानकारी आप इस आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं।

बचपन से ही रातभर भीगे हुए बादाम खाने की आदत हिंदुस्तानी घर में आम है। बादाम के फायदे कई सारे हैं इसलिए डाइट में बादाम शामिल करना बिल्कुल न भूलें। प्रकृति ने हमें सबसे पौष्टिक आहार बादाम के रूप में दिया है। बादाम खाने के कई तरीके हैं। इसका सेवन किसी भी रूप में कर सकते हैं जैसे कि कच्चा, भिगाकर, भुनकर, पाउडर या फिर आटे की तरह जिससे रोटी, पैनकेक, ब्रेड आदि बना सकते हैं।

जिन लोगों ग्लूटेन एलर्जी है वो बादाम के आटे से बनी कुकीज़, केक आदि खा सकते हैं। जो लोग लो कैलोरी और स्वस्थ स्नैक्स की तलाश में हैं वो मुठ्ठी भर बादाम खा सकते हैं। यह जरूरी आहार से भरपूर है जो आपका पेट लंबे समय के लिए भरा रखेगा।

इस आर्टिकल से आप बादाम खाने के फायदे हिंदी में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

एनर्जी 579 किलो कैलोरी
कार्बोहाइड्रेट 21.6 ग्राम
फैट 49.9 ग्राम
प्रोटीन 21.2 ग्राम
पानी 4.4 ग्राम

बादाम तेल के पौष्टिक तत्व

एनर्जी 884 किलो कैलोरी
फैट 100 ग्राम
विटामिन ई 39.2 एमजी
विटामिन के 7%
आयरन 0 एमजी

संबंधित आर्टिकल: बादाम तेल के लाजवाब फायदे

बादाम खाने के 10 फायदे

बादाम के फायदे लेने के लिए सही मात्रा में सेवन करना जरूरी है। बादाम सेहतमंद होने के साथ- साथ स्वादिष्ट भी होते हैं। इनको किसी भी रूप में खा सकते हैं।

1. पोषण से भरपूर

अगर आप पोषण से भरपूर स्नैक्स की तलाश में हैं तो आपकी तलाश बादाम पर आकर खत्म हो सकती है। बादाम सेहतमंद होने साथ- साथ स्वादिष्ट भी होते हैं। इनमें प्रोटीन, फैट और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। बादाम विटामिन ई, मैंगनीज और मैग्नीशियम से भरपूर होता है।

इसके अलावा 6 ग्राम प्रोटीन, 14 ग्राम फैट, 9 ग्राम मोनोसैचुरेटेड फैट, 3.5 ग्राम फाइबर और फास्फोरस, कॉपर और विटामिन बी 2 मिलता है। डाइट में जरूरी पोषण शामिल करने के लिए बादाम एक अच्छा तरीका है।

2. विटामिन ई का स्रोत

बादाम खाने से विटामिन ई भरपूर मात्रा में मिलता है। 28 ग्राम बादाम खाने से पूरे दिन का 37% विटामिन ई मिलता है। इससे सेल मैमरेन स्वस्थ बना रहता है।

कई अध्ययन में यह बताया गया है कि विटामिन ई का सेवन करने से शरीर के सभी अंग स्वस्थ रहते हैं। विटामिन ई का सेवन सही मात्रा में करने से दिल का दौरा, कैंसर और न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारी होने के आसार कम हो जाते हैं।

मिट्टी के बर्तन में बादाम
बादाम के फायदे पौष्टिक आहार से भरपूर

3. सामान्य ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर होने से कई खतरनाक बीमारी होने के आसार बढ़ जाते हैं जैसे कि दिल का दौरा, किडनी में दिक्कत आदि। अगर आप अपना बीपी सामान्य बनाएं रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में मैग्नीशियम को जरुर शामिल करें। बादाम मैग्नीशियम पाने का अच्छा आधार है। 28 ग्राम बादाम खाने से आपको पूरे दिन का 20% मैग्नीशियम प्राप्त हो जाता है। इसलिए रोजाना बादाम खाने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा और साथ ही किडनी में बीमारी होने के आसार भी कम हो जाएंगे।

4. एंटीऑक्सीडेंट

जब आपको ऑक्सीडेटिव तनाव होता है, इससे आपके सेल मैमरेन और अणु क्षति (molecule damage), सूजन या फिर खतरनाक बीमारी जैसे कि कार्डिएक अरेस्ट, कैंसर जैसी बीमारी हो सकती है। इसलिए अपने खाने को एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर रखें और इन बीमारी से दूर रहें।

एक स्टडी में, 60 सिगरेट पीने वाले पुरुषों को शामिल किया गया। सभी पुरुषों को 3 औंस (ounces) बादाम रोजाना 4 हफ्तों तक खाने हैं। 4 हफ्तों के बाद यह सामने आया कि पुरुषों में 34 % तक ऑक्सीडेटिव तनाव संकेत कम हो गया है। बादाम के ज्यादा फायदे लेने के लिए इसको छिलके के साथ ही खाएं।

संबंधित आर्टिकल: अखरोट खाने के लाजवाब फायदे

कुछ बादाम
बादाम के फायदे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

5. कंट्रोल शुगर लेवल

बादाम में मैग्नीशियम, फाइबर, स्वस्थ फैट और प्रोटीन पाया जाता है। इससे मेटाबोलिक सिंड्रोम का खतरा कम रहता है और शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। रोजाना बादाम का सेवन करने से आपके शरीर में शुगर का लेवल कम रहता है और इंसुलिन अवशोषण की क्षमता (absorption capacity) को बनाएं रखता है। डायबटीज से गुजर रहे 38% लोग मैग्नीशियम की कमी वाली डाइट को फोलो करते हैं। जब यह लोग बादाम को अपनी डाइट में शामिल कर लेंगे तब इनको अपने मैग्नीशियम लेवल में सुधार मिलेगा और साथ ही शुगर लेवल भी सही हो जाएगा।

6. सामान्य कोलेस्ट्रॉल

रोजाना बादाम खाने से मेटाबोलिक सिंड्रोम होने के कम आसार होते हैं। इस सिंड्रोम में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल शामिल हैं। कई स्टडीज के अनुसार, रोजाना 1.5 औंस (ounces) बादाम खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल, एलडीएल 5,3 एमजी/ डीएल तक कम हो जाता है। वहीं अच्छा कोलेस्ट्रॉल, एचडीएल सही लेवल पर आ जाते हैं।

खराब कोलेस्ट्रॉल के अलावा बादाम आपको ऑक्सीडेशन से बचाकर रखता है और दिल की बीमारी से भी दूर रखता है। बादाम के ज्यादा फायदे लेने के लिए आपको बादाम को छिलके के साथ खाना चाहिए। बादाम के छिलके में पॉलीफेनोल एंटीऑक्सिडेंट होता है जो आपको दिल की बीमारी से दूर रखता है।

कटोरी में बादाम
बादाम के फायदे सामान्य कोलेस्ट्रॉल के लिए

7. लो कैलोरी

अगर आपको ऐसा स्नैक्स चाहिए जो आपका पेट भरा रखे तो आप बादाम खाना शुरु कर सकते हैं। लो कैलोरी होने के साथ- साथ बादाम में स्वस्थ फैट, प्रोटीन और फाइबर होता है। 1.5 औंस (ounces) बादाम खाने से आपका पेट भरा रहता है और अस्वस्थ स्नैक्स खाने से रोकता है।

8. वेट लॉस

जी हां, आपने सही सुना है कि बादाम खाने से वजन कम कर सकते हैं। बादाम में से 15% के करीब कैलोरी शरीर के द्वारा सोखी नहीं जाती है। जिस कारण से आपको पेट भरा हुआ लगता है। बादाम से मेटाबोलिज्म रेट बढ़ जाता है जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है।

बहुत सारे बादाम
बादाम के फायदे वेट लॉस के लिए

9. मजबूत हड्डियां

1 औंस (ounces) बादाम में आपको उतना कैल्शियम मिलता है जितना आपको 1/4 दूध का गिलास पीने से मिलता है। कैल्शियम और फॉस्फोरस होने के कारण आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं और लंबे समय के लिए सेहतमंद रहती हैं।

10. अच्छी नींद

बादाम में मैग्नीशियम और प्रोटीन पाया जाता है जो आपके अंदर की चिंता से लड़ने का काम करता है। रोजाना बादाम खाने से आपको ज्यादा आराम और सुकून मिलता है। इसका अच्छा असर आपके सोने पर भी होगा।

बादाम
बादाम के फायदे अच्छी नींद के लिए

बादाम से जुड़ी जरूरी बातें

आप बादाम को अपनी डाइट में कैसे खाते हैं? बादाम खाने का सबसे अच्छा तरीका है उनको कच्चा खाना। गर्मियों में आप बादाम को पानी में भिगाकर खा सकते हैं और उसके बाद इनका छिलका निकाल कर खा सकते हैं। फ्लेवर बादाम खाने से बचें, क्योंकि इनमें कैलोरी होती है और खासकर तब, जब आप वजन कम करना चाहते हैं।

  • अगर बादाम को सुबह के बीच में खाया जाए तो यह शरीर में शुगर लेवल को सामान्य बनाएं रखने में मदद करता है।
  • बादाम शरीर में शुगर और कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण (absorption) को धीमा कर देता है।
  • बादाम 8 प्रकार के होते हैं जिसमें से नॉनफिल बादाम को सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है।
  • हरे बादाम को प्रीजर्व कर आचार भी बनाया जा सकता है।
  • बादाम बहुत गर्मी और बहुत ठंड में उगााए जाते हैं।
  • डेयरी प्रोडक्ट के विकल्प के रूप में- जो लोग डेयरी प्रोडक्ट का सेवन नहीं कर सकते हैं, उनके लिए बादाम का सेवन करना डेयरी प्रोडक्ट का अच्छा विकल्प है। गाय के दूध में बहुत फैट होता है। अगर आपको दूध पसंद है लेकिन बिना फैट के आपको दूध पीना है तो आप रोजाना बादाम का दूध पी सकते हैं।
  • स्नैक्स के रुप में- अगर आपको बादाम के असली फायदे लेने हैं तो बिना मीठे के बादाम का सेवन करें।
  • बादाम को बटर की तरह इस्तेमाल करें- बटर में बहुत फैट होता है। इसलिए बटर किसी को नहीं खाना चाहिए, बच्चों को भी नहीं। इसकी जगह पर आप बादाम का बटर बना सकते हैं जिसको आप सैंडविच पर लगाकर बच्चों को दे सकते हैं।
  • अपना मिश्रण बनाएं- आप घर में ही कई सेहतमंद ड्राई फ्रूट और कटे हुए बादाम को मिलाकर अपना नया मिश्रण बना सकते हैं।
करीब से बादाम
बादाम के फायदे

बादाम के नुकसान

  • अधिक मात्रा में बादाम खाने से आपको कब्ज, सूजन और पेट खराब होने की शिकायत हो सकती है।
  • बादाम में फैट और कैलोरी भी होती है जो वजन बढ़ा सकती है।
  • अधिक मात्रा में बादाम खाने से शरीर में टोक्सिक पैदा हो सकता है जो सांस लेने में परेशानी, रुकावट और नर्वस ब्रेक डाउन कर सकता है।

आखिर में

अगर आपको कोई सेहतमंद आदत अपने जीवन में शामिल करनी है तो बादाम खाने की आदत को शामिल करें। इन छोटे- छोटे बादाम में कई सारे पोष्टिक आहार होते हैं जो आपकी जिंदगी सेहतमंद बना सकते हैं। हर चीज को का सही मात्रा में सेवन किया जाए तभी उसके फायदे मिलते है। इसलिए बादाम का सेवन सही मात्रा में ही करें।

FAQs

बादाम खाने के फायदे से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. एक दिन में कितने बादाम खाने चाहिए?

एक दिन में भीगे हुए 7-8 बादाम खा सकते हैं। बिना भीगे बादाम शरीर के लिए गर्म होते हैं इसलिए रातभर भिगाने के बाद खाएं।

2. बादाम के फायदे क्या हैं?

बादाम खाने के कई फायदे हैं जैसे कि विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट, पौष्टिक आहार से भरपूर, सामान्य कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, वेट लॉस, मजबूत हड्डियां आदि।

3. अधिक मात्रा में बादाम खाने से क्या हो सकता है?

अधिक मात्रा में बादाम का सेवन करने से सांस लेने में दिक्कत, गले में रुकावट, पेट खराब आदि जैसा दिक्कतें हो सकती हैं।

4. बादाम खाने का सही समय क्या है?

रातभर भीगे हुए बादाम खाने का सबसे अच्छा समय सुबह माना जाता है। बादाम खाने से कई खतरनाक बीमारी से बचाव रहता है। इसके साथ ही करसत करने के बाद भी ड्राई फ्रूट खाना एक अच्छा ऑप्शन है।

5. क्या रोजाना बादाम खाना सही है?

रोजाना बादाम खाने के फायदे से कई सेहतमंद फायदे जुड़े हैं जैसे कि सामान्य बल्ड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, वेट लॉस आदि।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments