हल्दीराम दिल्ली स्टाइल छोले: #फर्स्टइंप्रेशन (Haldiram’s Dilli Style Choley: #FirstImpression)

हल्दीराम दिल्ली स्टाइल छोले: #फर्स्टइंप्रेशन (Haldiram’s Dilli Style Choley: #FirstImpression)

भारतीय खाने को लेकर हल्दीराम काफी पॉपुलर है। हमने हल्दीराम रेडी-टू-ईट दिल्ली स्टाइल छोले को टेस्ट किया है। इस आर्टिकल में हम आपको यह बताएंगे कि छोले खाने का मन होने पर आपको इसे खरीदना चाहिए या नहीं।

छोले भारत की मशहूर और पारंपरिक डिश है। हल्दीराम अलग- अलग जगह की देसी डिश के लिए जाना जाता है। यह ब्रांड रेडी-टू-ईट केटेगरी में छोले लेकर आया है। छोले का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। इसलिए हमने हल्दीराम के रेडी-टू-ईट छोले को टेस्ट किया है और हमारा फर्स्टइंप्रेशन के बारे में आप नीचे से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल से आप यह जानकारी ले सकते हैं कि छोले खाना का मन करें तो क्या आप इसे खरीद सकते हैं।

हल्दीराम दिल्ली स्टाइल छोले से जुड़ी जरुरी बातें

  1. इसको सही मात्रा में डाले गए असली मसालो से बनाया गया है।
  2. इसमें कोई भी प्रेजरेटिव, कलर नहीं मिलाए गए हैं। इसको प्राकृतिक सामग्री से बनाया गया है।
  3. एक पैकेट में दो लोग खा सकते हैं।

हल्दीराम मिनट खाना दिल्ली स्टाइल छोले

दिल्ली स्टाइल छोले को भारतीय मसालो के साथ बनाया गया है जिससे इसमें पारंपरिक स्वाद आए।

इन तरीको से रेडी-टू-ईट छोले बनाएं

हल्दीराम दिल्ली स्टाइल छोले को बनाने के कई तरीके हैं। नीचे दिए गए किसी भी तरीके को फोलो कर आप स्वादिष्ट छोले बना सकते हैं।

  1. पहले तरीके में, पैकेट खोलने से पहले उसको उबले हुए पानी में 5 मिनट तक रखें उसके बाद पैकेट को आराम से खोलकर बर्तन में डाल लें।
  2. दूसरे तरीके में, पैकेट को काट लें और माइक्रोवेव बर्तन में रख दें और माइक्रोवेव में 1 से 2 मिनट के लिए रख दें।
  3. तीसरे तरीके में, पैकेट को खोलकर पतीले में डाल लें और मीडियम गैस पर 3 से 5 मिनट तक इसे पकाएं और गर्म- गर्म खाएं।

#फर्स्टइंप्रेशन- हल्दीराम दिल्ली स्टाइल छोले

घर की किचन में बने छोले और रेडी-टू-ईट फूड की बराबरी नहीं हो सकती है। ताजा बनाएं गए खाने की खुशबु, स्वाद, बनावट और पैक्ड फूड में बहुत ज्यादा अंतर होता है। हल्दीराम दिल्ली स्टाइल छोले स्पाइसी, स्ट्रोंग, तेज करी के साथ सोफ्ट और अच्छे से पके हुए छोले हैं। एक पैकेट में दो लोग खा सकते हैं। इसको रोटी या फिर कुलचे के साथ खाया जा सकता है।

अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों। अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे। हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments