लॉकडाउन मेन्यू- 5 गर्मियों के लिए लंच आइडिया (5 Cooling Summer Lunch Ideas)
summer cool lunch ideas

लॉकडाउन मेन्यू- 5 गर्मियों के लिए लंच आइडिया (5 Cooling Summer Lunch Ideas)

गर्मियों में हमेशा कुछ हल्का और ठंडा खाने का मन करता है। यहां से आप 5 गर्मियों के लंच आइडिया ले सकते हैं जिनको सिंपल सामग्री और ताज़ा फ्लेवर की मदद से आसानी से बनाया जा सकता है।

इस समय खाने को कम से कम बर्बाद करने की कोशिश करनी चाहिए। इस बात को बढ़ावा देने के लिए हम आपके लिए ऐसे तरीके लाएं हैं जिनमें ज्यादा मेहनत की जरुरत नहीं है और साथ ही खाने में आसानी से इस्तेमाल भी किए जा सकते हैं। इन आर्टिकल की मदद से आप किचन के सामान का इस्तेमाल ध्यानपूर्वक तरीके से करने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

लॉकडाउन के समय सभी लोग घर में हैं और साथ ही किचन में सीमित सामग्री है। गर्मियों में ज्यादा भारी खाना खाने का मन कम ही करता है और हल्का खाने का मन ज्यादा करता है। हल्के खाने के लिए योगर्ट, दूध, पुदीना, धनिया, घीया, तौरी, खीरा, नींबू, आम, तरबूज, खरबूज, नारियल पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां से आप गर्मियों की 5 ठंडी डिश के लिए आइडिया ले सकते हैं।

1) कर्ड राइस (The Evergreen Curd Rice)

क्या चावल बच गए हैं? अब इनको शानदार कर्ड राइस में बदल सकते हैं। कढ़ाई में एक चम्मच तेल डालें और फिर हींग, सरसों के बीज, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालें। क्रंच लाने के लिए इसमें मूंगफली और भिगाई हुई चना दाल भी डाल सकते हैं। अब एक कटोरी दही डालें और 2-3 मिनट के लिए पकाएं। अब बचे हुए चावल, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें। अब इसे गैस से उतार लें और एक कटोरी दही और डालें। इसको आप ऐसा भी खा सकते हैं या फिर अचार के साथ भी खा सकते हैं।

लॉकडाउन में बचे हुए चावल 6 तरीके से ऐसे इस्तेमाल करें।

गर्मियों में लेमन राइस, कर्ड राइस या इमली के चावल खाने में स्वादिष्ट लगते हैं।

2) कच्चे आम का सलाद (Raw Mango Salad)

कैरी या कच्चे आम की मदद से ताज़ा सलाद बनाया जा सकता है। कच्चे आम से आम पन्ना, अचार और सलाद बनाया जा सकता है। सलाद बनाने के लिए आम ज्यादा पके हुए नहीं होने क्योंकि ऐसा होने से सलाद मीठा बनेगा। कच्चे आम को बारीक काट लें और चाहें तो प्याज भी काटकर डाल सकते हैं। अब ऊपर से ब्राउन या सफेद चीनी, नींबू का रस, सोया सॉस, नमक, काली मिर्च और लाल मिर्च पाउडर डालें। अच्छे से मिक्स करें और चाहें तो पुदीना भी डाल सकते हैं।

गर्मियों में कच्चे आम का सलाद सबसे बेहतर होता है।

3) स्वीट एंड लाइट- गुजराती कढ़ी (Sweet And Light – Gujarati Kadhi)

गुजराती कढ़ी बनानी आसान है और पाचन शक्ति में ज्यादा भारी भी नहीं होती है। इसमें पकौड़े और सब्जियां नहीं होती हैं। इसको बनाने के लिए दही, बेसन और गुड़ की जरुरत होती है। इसमें तड़का लगाने के लिए सरसों के बीज और करी पत्ता का इस्तेमाल करें। मसालेदार बनाने के लिए इसमें हरी मिर्च बारीक काटकर डालें। गुजराती कढ़ी के साथ चावल, पालक पूरी और खट्टी- मिठ्ठी कद्दू की सब्जी खा सकते हैं।

4) दूध वाली घीया (Doodh Wala Ghiya)

यह डिश बनानी बेहद सिंपल, क्विक और स्वादिष्ट है और आप इसे बार- बार बनाना चाहेंगे। प्रेशर कुकर में आधा चम्मच घी, दालचीनी की स्टिक, जीरा, हींग, कटी हुई अदरक और लहसुन डालें। अब इसमें कटी हुई घीया डालें और 2 मिनट के लिए सोते करें। अब एक कप दूध डालें, नमक, काली मिर्च और एक चुटकी हल्दी और लाल मिर्च डालें। अब प्रेशर कुकर में 2 सीटी लगाएं। इसकी स्थिरता ज्यादा पानी वाली और सूखी भी नहीं होनी चाहिए। इस डिश को ठंडे रायते और रोटी के साथ खा सकते हैं।

घीया की डिश के साथ रायता और रोटी खाई जा सकती है।

5) पुदीना धनिया रायता (Mint Coriander Raita)

गर्मियों को कोई भी खाना रायते के बिना पूरा नहीं होता है। रायता होने के बाद ही खाना पूरा होता है। रायते को आप किसी के भी साथ खा सकते है जैसे कि सब्जियों का पुलाव या फिर कोई इंडियन करी। दही को फैटें और गाठं ना आने दें। अब फैटी गई दही में कटा हुआ पुदीना, धनिया, प्याज, खीरा डालें। इसके बाद भुना हुआ जीरा, काला नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें। अब 1 घंटे के लिए तैयार किया गया रायता फ्रिज में डालें। ठंडा होने के बाद इसमें आप बूंदी भी डाल सकते हैं।

पुदीने- धनिया के रायता में प्याज और खीरा भी डाल सकते हैं।

गर्मियों में आपकी फेवरेट डिश क्या है? सब्जियों वाला पुलाव, दही वाले चावल या सेहतमंद सलाद? हमें कमेंट में जरुर बताएं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments