तरबूज के 10 विस्मयकारी फायदे, डिश और नुकसान - मिश्री
तरबूज के विस्मयकारी फायदे, डिश और नुकसान

तरबूज के 10 विस्मयकारी फायदे, डिश और नुकसान

गर्मियों में तरबूज जैसे रसीले फल को कौन मना कर सकता है। तरबूज जितना स्वादिष्ट होता है उतने ही तरबूज के फायदे भी हैं। तरबूज के फायदे, डिश और नुकसान से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त करें।

गर्मी भरे दिन में फ्रिज से ठंडा और लाल तरबूज निकालकर खाने का मज़ा शब्दों में बताया नहीं जा सकता है। फ्रिज से निकाले गए तरबूज के फायदे कई सारे हैं। गर्मियों में आम, खीरा, खरबूजा, नींबू पानी और तरबूज कुछ ऐसी खाने की चीजें हैं जिससे गर्मियों का आनंद लिया जा सकता है। तरबूज जितना खाने में स्वादिष्ट होता है उतने ही तरबूज के फायदे भी हैं।

गर्मियों में तरबूज खाने से लू से बचाव रहता है। इसके साथ ही इसमें कुल 46 कैलोरी होती हैं जिससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

तरबूज खाने के फायदे और भी कई सारे हैं जिसकी जानकारी आप इस आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही तरबूज से बनी डिश के आइडिया भी यहां से ले सकते हैं।

तरबूज के फायदे इसमें मौजूद पौष्टिक आहार के कारण होते हैं। तरबूज में पाए जाने वाले पौष्टिक आहार से जुड़ी जानकारी नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।

पोषण मात्रा – 154 ग्राम
कैलोरी 46
विटामिन सी 21% (रेफ्रेंस डेली इनटेक (आरडीआई)
विटामिन ए 18% (आरडीआई)
पौटेशियम 5% (आरडीआई)
मैग्नीशियम 10% (आरडीआई)
विटामिन बी1, बी5 और बी6 3% (आरडीआई)

तरबूज के फायदे

गर्मियों में ऐसी कई सारी चीजें होती हैं जिनका सेवन जरुर करना चाहिए जैसे कि तरबूज। तरबूज एक रसीला फल है जिसको खाने से शरीर हाइड्रेट (पानी से भरपूर) रहता है और लू लगने के आसार कम हो जाते हैं। तरबूज के फायदे कई सारे हैं जिनकी जानकारी होनी जरुरी है। तरबूज खाने के फायदे से जुड़ी सारी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. हाइड्रेशन

तरबूज अपने अंग्रेजी नाम की तरह है क्योंकि एक तरबूज की बाइट में 94% पानी होता है और 6% शुगर होती है। पानी से भरपूर होने के कारण तरबूज के फायदे गर्मियों में बढ़ जाते हैं। गर्मियों में तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है जिससे लू लगने के आसार कम हो जाते हैं। गर्मियां सहन करने के लिए तरबूज बहुत अच्छा फल है। तरबूज खाते समय आपको स्वाद के साथ- साथ सेहत का भी वादा मिलता है।

2. विटामिन सी

विटामिन सी होने के कारण तरबूज के फायदे बढ़ जाते हैं क्योंकि विटामिन सी फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करता है। फ्री रेडिकल क्या होते हैं? फ्री रेडिकल बहारी रोगजनक किटाणु होते हैं जो शरीर के स्वस्थ सेल के साथ मिल जाते हैं नुकसान देते हैं। यहां पर विटामिन सी अपना काम करता है। विटामिन सी फ्री रेडिकल से लड़ता है और स्वस्थ सेल को फ्री रेडिकल से होने वाले किसी भी तरह के नुकसान से बचाने की कोशिश करता है। इसलिए शरीर में विटामिन सी होना बेहद जरुरी है।

कटा हुआ तरबूज
तरबूज के फायदे विटामिन सी से भरपूर

3. सेहतमंद दिल

आजकल दिल से जुड़ी बीमारी के आसार बहुत ज्यादा बढ़ते जा रहे हैं इसलिए जरुरी है कि दिल की सेहत के लिए खान- पान का खासतौर पर ध्यान दिया जाए। तरबूज के फायदे दिल की सेहत से भी जुड़े हुए हैं। तरबूज में सिट्रूलाइन नाम का एमिनो एसिड पाया जाता है जो नाइट्रिक ऑक्साइड लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। यह तत्व ब्लड वेसल्स को बढ़ने में और ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करता है। तरबूज में पाए जाने वाले बाकी के पौष्टिक आहार जैसे कि विटामिन ए, बी6, सी आदि भी दिल की सेहत के लिए अच्छे होते हैं।

4. स्वस्थ डाइजेशन

अगर आपको कब्ज, गैस, पेट में रूकावट जैसी कोई परेशानी है तो तरबूज के फायदे आपके काम आ सकते हैं। जैसा कि आपको पहले भी बताया है कि तरबूज में 94% पानी होता है जो सही तरीके से डाइजेशन में मदद करता है। पानी के साथ ही फाइबर भी होता है जो स्वस्थ पाचन शक्ति बनाए रखने में मदद करता है।

संबंधित आर्टिकल: खरबूजे के लाजवाब फायदे

कटे हुए तरबूज
तरबूज के गुण स्वस्थ डाइजेशन के लिए

5. अस्थमा

हर इंसान में अस्थमा होने के कारण अलग- अलग होते हैं। कई अध्ययनों में यह बताया गया है कि विटामिन सी की कमी होने से भी अस्थमा का दौरा पड़ सकता है। अगर किसी में विटामिन सी की कमी होती है तो उसे तरबूज खाने की सलाह दी जाती है। विटामिन सी की कमी होने पर तरबूज के फायदे आपकी मदद कर सकते हैं।

6. सामान्य ब्लड प्रेशर

2012 में किए गए अध्ययन में यह बताया गया है कि तरबूज का अर्क ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करता है। तरबूज में एल- सिट्रीलाइन और एल- आर्जिनिन नाम के दो एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो धमनियों को अच्छे से काम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा तरबूज में लाइकोपीन नाम का एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है जो दिल की बीमारी होने के आसार को कम करने में मदद करता है।

बहुत सारे तरबूज
तरबूज खाने के फायदे ब्लड प्रेशर सामान्य बनाए रखने में मदद

7. वेट लॉस

जैसा की पहले भी बताया गया है कि तरबूज के फायदे कई कारणों से वजन कम करने के लिए जाने जाते हैं। जैसे कि तरबूज में मात्र 46 कैलोरी होती है जिस कारण से तरबूज को डाइट में शामिल किया जा सकता है। कैलोरी कम होने के साथ- साथ तरबूज में फाइबर भी पाया जाता है जो वजन कम करने में सहायक है।

8. एंटीऑक्सीडेंट

तरबूज के फायदे इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के कारण सबसे ज्यादा हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण तरबूज को डाइट में शामिल करना जरुरी हो जाता है क्योंकि एंटीऑक्सीडेंट बिमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। तरबूज खाने से विटामिन सी, लाइकोपीन, लूटिन और बीटा कैरोटीन जैसे जरुरी तत्व मिलते हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण हमारा शरीर कई खतरनाक बिमारियों से बचा रहता है जैसे कि दिल की बीमारी आदि।

कटे हुए तरबूज में बीज
तरबूज खाने के लाभ एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

9. सेहतमंद त्वचा

तरबूज के फायदे सेहत के साथ- साथ त्वचा के लिए भी मौजूद है। तरबूज में विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता है जो त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बेहद जरुरी होते हैं। इसके अलावा तरबूज में भरपूर मात्रा में पानी होता है जो त्वचा में नमी बनाए रखता है और त्वचा को सूखा नहीं होने देता है।

तरबूज के फायदे त्वचा के लिए लेने के लिए सबसे पहले तरबूज काटें और फिर इसमें दही मिलाएं और फिर पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। थोड़ी देर बाद मुंह धो लें।

10. मजबूत बाल

त्वचा के साथ- साथ तरबूज के फायदे बालों के लिए भी हैं। जैसा कि आपको पहले ही बताया है कि तरबूज में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो बालों को सेहतमंद बनाने में मदद करता है। बालों को सेहतमंद बनाने के लिए तरबूज के जूस से बालों को धो सकते हैं। इससे बालों का सूखापन जाने में मदद मिलती है।

तरबूज से बनने वाली डिश

तरबूज के फायदे जानने के बाद जरुरी है कि आप इसे अपनी डाइट में शामिल करें। गर्मियों में तरबूज के फायदे बढ़ जाते हैं जिसस गर्मियों का मौसम आपके लिए अच्छा हो सकता है। इसके अलावा तरबूज से आप कई सारी डिश बना सकते हैं और अलग- अलग तरीके से तरबूज अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। तरबूज को अपनी डाइट में शामिल करने के तरीके से जड़ी जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

1. तरबूज का सलाद

तरबूज के फायदे डाइट में शामिल करने का यह तरीका सबसे आसान है। तरबूज को रोजाना सलाद के रूप में खाया जा सकता है। तरबूज के साथ आप अपनी पसंद के और फल भी खा सकते हैं। सलाद के ऊपर नींबू का रस डालकर खाने से स्वाद दोगुना हो जाता है।

2. तरबूज का जूस

तरबूज का जूस बनाने के लिए सबसे पहले तरबूज काटें और जूस वाली मशीन में डालें। जूस बनाते समय आप पुदीना भी डाल सकतें हैं। गिलास में जूस निकाल लें और ठंडा करने के बाद सेवन करें।

तरबूज का जूस
तरबूज का जूस

3. तरबूज की आइसक्रीम

अगर आप तरबूज से डेजर्ट बनाना चाहते हैं तो यह भी बेहद आसान है। तरबूज को चौकोर आकार में काट लें और फ्रिजर में जमा दें। तरबूज के क्यूब जमने के बाद इन्हें फूड प्रोसेसर में डालें और इसके ऊपर नारियल का दूध डालें और स्मूद होने तक मिक्स करें। आइसक्रीम को फूड प्रोसेसर से निकालने के तुरंत बाद भी खा सकते हैं या फिर फ्रिजर में 2- 3 घंटे रखने के बाद भी खा सकते हैं।

4. तरबूज का मिल्कशेक

बच्चों को तरबूज का मिल्कशेक पसंद आ सकता है। और गर्मियों में इसे बनाना भी आसान है। सबसे पहले तरबूज काटें और इनके बीज निकाल लें। अब तरबूज काट लें और 2-3 घंटों के लिए फ्रिज में रख दें। फ्रिज से तरबूज निकाल लें और फूड प्रोसेसर में डालें और फिर दूध और चीनी डालें। अच्छे से ब्लैंड करें। स्मूद होने के बाद मिल्कशेक गिलास में निकाल लें और मज़े से सेवन करें।

5. तरबूज का नींबू पानी

अगर आप अपने नींबू पानी में कुछ बदलाव लाना चाहते हैं तो यह बदलाव तरबूज से ला सकते हैं। सबसे पहले तरबूज काट लें और बीज निकाल लें। अब काटे गए तरबूज को फ्रिजर में 2-3 घंटे के लिए रख दें। अब तरबूज निकाल लें और ब्लैंडर में डाल लें और इसमें चीनी (अगर चाहें तो) डालकर ब्लैंड करें। अब एक गिलास के ऊपर छलनी लें और ब्लैंड किए गए तरबूज में से रस निकालें। सारा रस निकालने के बाद इसमें नीबू का रस डालें और आपका तरबूज नींबू पानी तैयार है।

तरबूज का नींबू पानी
तरबूज का नींबू पानी

तरबूज के नुकसान

तरबूज के फायदे, डिश की जानकारी प्राप्त करने के बाद जरुरी है कि आप तरबूज के नुकसान से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर लें। आपको बता दें कि तरबूज के नुकसान इसका सेवन अधिक मात्रा में करने से होते हैं। अगर आपने तरबूज का सेवन सही मात्रा में नहीं किया तो आपको इसके नुकसान भुगतने पड़ सकते हैं। तरबूज के नुकसान की जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

  • अधिक मात्रा में तरबूज का सेवन करने से लिवर में जलन हो सकती है क्योंकि लिवर में पानी की मात्रा सामान्य से बहुत ज्यादा हो जाती है क्योंकि तरबूज में 94% पानी होता है।
  • जहां तरबूज को सेहतमंद दिल के लिए जाना जाता है वहीं ज्यादा मात्रा में तरबूज खाने से दिल की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है।
  • अनियंत्रित रूप से तरबूज खाने से ग्लूकोज लेवल बढ़ सकता है।
  • अधिक मात्रा में तरबूज खाने से दस्त, गैस, पेट में दर्द, पेट में रूकावट जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
  • सोने से पहले तरबूज नहीं खाना चाहिए क्योंकि तरबूज एसिडिक भी होता है जो डाइजेशन में रूकावट बन सकता है।
  • अधिक मात्रा में तरबूज खाने से शुगर लेवल बढ़ सकता है।
  • डायबिटीज से गुजर रहे लोगों को तरबूज का सेवन करने से डॉक्टर से सलाह जरुर लेनी चाहिए।
  • अधिक मात्रा में तरबूज खाने से ब्लड प्रेशर लेवल अचानक से गिर सकता है जो दिल की बीमारी होने के मुख्य कारणों में से एक है।
  • अगर आपको किसी और फल से एलर्जी है तो तरबूज खाने से पहले एलर्जी टेस्ट जरुर कराएं।

आखिर में

रसदार फल तरबूज का सेवन गर्मी में करने से गर्मियां भी अच्छी लगने लगती हैं। गर्मियों में रोजाना तरबूज खाया जा सकता है। लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें कि तरबूज का सेवन सही मात्रा में ही करें जिससे आपको तरबूज के फायदे मिल सकें।

तरबूज को कई तरीके से खाया जा सकता है। अगर आप तरबूज की मदद से कोई नई डिश बनाना चाहते हैं तो जरुर ट्राई करें और तरबूज के भरपूर फायदे प्राप्त करें।

आप किस तरह से तरबूज का सेवन करते हैं?

FAQs

तरबूज के फायदे से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. अधिक मात्रा में तरबूज खाने से क्या हो सकता है?

अधिक मात्रा में तरबूज खाने से लिवर में जलन, ब्लड शुगर लेवल, ग्लूकोज और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, डाइजेशन में परेशानी हो सकती है आदि।

2. क्या रोजाना तरबूज खा सकते हैं?

सही मात्रा और समय पर रोजाना तरबूज खाने में कोई परेशानी नहीं है। तरबूज से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और गर्मी सहन करने में मदद मिलती है।

3. क्या तरबूज से वेट लॉस में मदद मिलती है?

154 ग्राम तरबूज में 46 कैलोरी होती है और साथ ही इसमें फाइबर भी होता है और दोनों ही वजन कम करने में मदद करते हैं। लेकिन इसका सेवन सही मात्रा में ही करें क्योंकि इसमें शुगर भी होती है।

4. तरबूज कब नहीं खाना चाहिए?

गर्भवति अवस्था, डायबिटीज में तरबूज खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना ना भूलें। इसके अलावा सोने से पहले तरबूज नहीं खाना चाहिए क्योंकि तरबूज थोड़ा एसिडिक होता है जिससे पाचन शक्ति में परेशानी हो सकती है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments