डॉक्टर ओटकर फन फूड्स बेक मिक्स ब्राउनी रिव्यू (Dr. Oetker Fun Foods Bake Mix Brownie Review)
chocolate-brownie-fun-food

डॉक्टर ओटकर फन फूड्स बेक मिक्स ब्राउनी रिव्यू (Dr. Oetker Fun Foods Bake Mix Brownie Review)

डॉक्टर ओटकर फन फूड्स बेक मिक्स- ब्राउनी बिना अंडे की है और इसको बनाना भी आसान है। आइए पता लगाते हैं कि इसका स्वाद कैसा है।

सबसे स्वादिष्ट और आरामदायक खाने में से अगर कोई खाना है तो वो है सोफ्ट ब्राउनी। ब्राउनी को कई तरीके से मज़े से खाया जा सकता है और साथ ही यह सबसे पसंदीदा चॉकलेट डेजर्ट भी है। अगर आपको घर में बनी ब्राउनी पसंद है लेकिन यह नहीं पता है कि कैसे बनाते हैं तो ऐसी स्थिति में इंस्टेंट मिक्स आपकी मदद के लिए हाज़िर है। कई भारतीय और विदेशी ब्रांड इंस्टेंट मिक्स को लेकर मार्किट में उपलब्ध हैं। हमने डॉक्टर ओटकर फन फूड्स बेक मिक्स ब्राउनी का रिव्यू किया है जिसके बाद इस प्रोडक्ट को लेकर हमारा यह कहना है।

क्या आपको पता है सबसे बड़ी बनाई गई ब्राउनी का वजन 106.2 किलो था। इसको यू.एस.ए की अलबामा बेकरी में साल 2013 में बनाया गया था।

डॉक्टर ओटकर फन फूड्स बेक मिक्स ब्राउनी (Dr. Oetker Fun Foods Bake Mix Brownie)

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  1. यह शाकाहारी प्रोडक्ट है।
  2. एक पैक से करीब 10 ब्राउनी बन सकती हैं।
  3. 100 ग्राम ब्राउनी मिक्स में 383 किलो कैलोरी एनर्जी है।

डॉक्टर ओटकर फन फूड्स बेक मिक्स ब्राउनी

ब्राउनी की मिठास और चॉकलेटी फ्लेवर एक्टिव बच्चों और नौजवानों के लिए एकदम सही है।

मात्रा- 250 ग्राम, कीमत- 99/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

#फर्स्टइंप्रेशन डॉक्टर ओटकर फन फूड्स बेक मिक्स ब्राउनी

ब्राउनी मिक्स ब्राउन रंग के डिब्बे में आता है। 250 ग्राम पैक की कीमत 99/- रुपए है।

घोल बनाने के लिए- घोल बनाने के लिए हमने पैक पर दी गई जानकारी को फोलो किया है। घोल का रिजल्ट स्मूद था और इसका रंग अच्छा, डार्क और चॉकलेटी था। स्वाद की बात करें तो, घोल थोड़ा ज्यादा ही मीठा था और चॉकलेटी की खुशबू बहुत ज्यादा नहीं थी। पैन में रिफाइंड तेल और आइसिंग शुगर लगाई और घोल में अखरोट भी डाले गए हैं (सलाह के अनुसार)। पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार ब्राउनी बनाई गई है।

डॉक्टर ओटकर फन फूड्स बेक मिक्स ब्राउनी- घोल बनाते समय।
ओवन में जाने के लिए तैयार।

ब्राउनी बनाने के बाद- ब्राउनी का टैक्शर भुरभुरा था और यह ब्राउनी के मुकाबले केक ज्यादा लग रहा था। ब्राउनी की टॉप लेयर मोटा और क्रिस्प था। इसमें डाले गए अखरोट अच्छे और टोस्टी थे।

फ्लेवर की बात करें तो अच्छा था। कुछ लोगों को यह थोड़ा ज्यादा मीठा लगेगा लेकिन जिन लोगों को आपना केक और डेजर्ट मीठा पसंद है उन लोगों के लिए यह परफेक्ट है। कई ब्राउनी और केक प्रीमिक्स में अंडे की महक होती है लेकिन ऐसा इस इंस्टेंट मिक्स के साथ नहीं है।

पूरी तरह से देखा जाए तो यह स्वादिष्ट मिक्स उन घर के लिए अच्छा है जिसमें बढ़ते और एक्टिव बच्चें हैं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments