बैटी क्रोकर चोको फज केक मिक्स रिव्यू (Betty Crocker Choco Fudge Cake Mix Review)
betty crocker choco cake mix review

बैटी क्रोकर चोको फज केक मिक्स रिव्यू (Betty Crocker Choco Fudge Cake Mix Review)

बैटी क्रोकर के कारण केक बनाना आसान लगता है। लेकिन क्या इस प्रोडक्ट में सुविधा के साथ फ्लेवर भी मिलता है? आइए पता लगाते हैं।

जब भी हम डेजर्ट की बात करते हैं तब चॉकलेट केक टॉप पर आता है। स्वादिष्ट चॉकलेट केक की मदद से कई स्वादिष्ट डिश बनाई जा सकती हैं जैसे कि पुडिंग, ट्राइफल आदि। चॉकलेट केक कई डिश के बेस के तौर पर भी बहुत अच्छे से काम आ सकते हैं। इसके अलावा आप सिर्फ चॉकलेट केक भी खा सकते हैं।

घर में स्वादिष्ट और सिंपल तरीके से केक बनाना इतना आसान काम नहीं है जितना चैनल पर दिखाया जाता है। केक बनाने के लिए सही मात्रा में सभी का सामग्री का इस्तेमाल करना जरुरी है। मार्किट में मौजूद प्री मिक्स के कारण सामग्री और तकनीक के बारे में ज्यादा चिंता करने की जरुरत नहीं पड़ती है। हमने बैटी क्रोकर चोको फज केक मिक्स ट्राई किया है और इसके बारे में हमारा यहां कहना है।

क्या आपको पता है रानी विक्टोरिया पहली रानी है जिसकी शादी में पूरा सफेद आइसिंग केक था। जिसके बाद इस केक का नाम ‘शाही आइसिंग’ हो गया है।

बैटी क्रोकर चोको फज केक मिक्स (Betty Crocker Choco Fudge Cake Mix) से जुड़ी जरुरी बातें

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  1. इसमें आर्टिफिशियल फ्लेवर वाले पदार्थ हैं।
  2. 100 ग्राम में 392 किलो कैलोरी एनर्जी है।
  3. इसमें आपको वेजिटेबल ऑयल, अंडा और पानी डालने की जरुरत है।

बैटी क्रोकर चोको फज केक मिक्स

बैटी क्रोकर चोको फज केक को बनाना आसान है और यह ज्यादा मीठा नहीं है।

मात्रा- 475 ग्राम, कीमत- 295/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

#फर्स्टइंप्रेशन बैटी क्रोकर चोको फज केक मिक्स

बैटी क्रोकर चोको फज केक मिक्स बोक्स में आता है। 475 ग्राम पैक की कीमत 295/- रुपए है।

केक बनाने की विधि- पैक पर दी गई जानकारी पढ़ने में और फोलो करने में आसान हैं। पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार हमने केक बनाने की विधि फोलो की है। पैक पर (meringue swirled) चॉकलेट केक की रेसिपी दी गई है। अगर आप चाहें तो इस केक की भी विधि फोलो कर सकते हैं।

केक बनाना बेहद सिंपल है। बर्तन में तेल, अंडा और पानी मिलाएं। यह तीनों सामग्री पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार मिलाएं।

रिजल्ट- जब आप चॉकलेट फज केक के बारे में सोचते हैं तो सबसे पहले सोफ्ट केक की तस्वीर दिमाग में आती है। आप केक को गहरा, नमीदार चाहेंगे। बैटी क्रोकर चोको फज केक मिक्स बिल्कुल ऐसा ही है।

यह केक सुपर सोफ्ट और स्वादिष्ट निकलकर आता है। इसका स्वाद चॉकलेटी है (जैसा हम चॉकलेट केक से चाहते हैं) और हल्का बिस्किट जैसा भी है।

इस केक मिक्स की सबसे अच्छी बात हमें यह लगी कि यह ज्यादा मीठा नहीं है और एक बहुत अच्छी बात है।

बैटी क्रोकर चोको फज केक तैयार है।

बैटी क्रोकर चोको फज केक मिक्स से स्वादिष्ट केक बेस मिलता है। अपनी पसंद के अनुसार आप क्रीम, फल, कस्टर्ड आदि कुछ भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप ट्राइफल पुडिंग भी बना सकते हैं।

इसके ऊपर लाइट विप्ड क्रीम लगाएं। ताज़ा फलों से सजाएं और चॉकलेट का भी इस्तेमाल करें।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments