ब्रिटानिया नट एंड रेजन रोमांस केक रिव्यू (Britannia Nut & Raisin Romance Cake Review: Lip-smacking & Gooey)
britannia-nut-raisin-romance-cake-review

ब्रिटानिया नट एंड रेजन रोमांस केक रिव्यू (Britannia Nut & Raisin Romance Cake Review: Lip-smacking & Gooey)

ब्रिटानिया नट एंड रेजन रोमांस केक का टैक्शर सॉफ्ट है और स्वादिष्ट है। केक का सेवन क्विक टी-टाइम स्नैक के तौर पर कर सकते हैं। रोमांस केक से जुड़ी ज्यादा जानकारी इस रिव्यू जानें।

मिश्री रेटिंग

स्वाद
4 / 5
4
टैक्शर
4 / 5
4
4
SUPERB!

Summary

ब्रिटानिया नट एंड रेजन रोमांस केक बाहर से नमी से भरपूर और अंदर से खट्टा और बैलेंस मिठास के साथ आता है। अगर यह और भी ज्यादा पसंद आता अगर बादाम क्रंची होते।

स्वीट ट्रीट के लिए केक बेस्ट होते हैं। हाल ही के समय में कई ब्रांड पैक्ड केक स्लाइस लेकर आ रही है। आमतौर पर इन केक का सेवन शाम की चाय के साथ क्विक स्नैक के तौर पर किया जाता है। टूटी-फ्रूटी केक से लेकर नटी फ्लेवर तक, पैक्ड स्लाइस केक विभिन्न फ्लेवर में उपलब्ध हैं।

ब्रिटानिया ब्रांड के विभिन्न रेंज और फ्लेवर में वेज और नॉन- वेज स्लाइस केक उपलब्ध हैं। पॉपुलर केक कुछ इस प्रकार हैं – चॉकलेट, ऑरेंज, पाइनएप्पल, फ्रूट केक और वनीला केक।

मिश्री मुख्यालय में हमने इसस पहले ब्रिटानिया गोबल्स के चार फ्लेवर रिव्यू किए थे। ब्रिटानिया नट एंड रेजन रोमांस केक न्यू है और यह नट्स और किशमिश की अच्छाई से भरपूर है। इस केक में बादाम और किशमिश का स्वादिष्ट मिश्रण है।

केक कितने स्वादिष्ट हैं? ब्रिटानिया नट एंड रेजन रोमांस केक रिव्यू से सभी जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ब्रिटानिया नट एंड रेजन रोमांस केक
ब्रिटानिया नट एंड रेजन रोमांस केक

ब्रिटानिया नट एंड रेजन रोमांस केक का सेवन चाय/ कॉफी के साथ किया जा सकता है। इस सेक्शन में आप इस केक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

1. पैकेजिंग

ब्रिटानिया नट एंड रेजन रोमांस केक भूरे रंग की पैकेजिंग में आता है। केक ट्रे में आता है और इसमें 5 मोटी स्लाइस है।

2. सामग्री

केक की सामग्री कुछ इस प्रकार है – मैदा, अंडे, चीनी, खाद्य हाइड्रोजनीकृत वेजिटेबल ऑयल और पामोलिन तेल, किशमिश (8.8%), humectant (420 और 422), संतरे का छिलका, बादाम (2.7%), माल्टोस सिरप, इंवर्ट सिरप, मक्खन (1.7) %), मिल्क सॉलिड, केक जेल (इमल्सीफायर्स और स्टेबलाइजर 471, 477), humectant 420 (i), राइजिंग एजेंट्स (341 (i), 450 (i) और 500 (ii), बेकिंग पाउडर, आयोडीनयुक्त नमक और प्रेज़रवेटिव (202 और 282)।

अनुमत प्राकृतिक (150 सी और 150 डी) और सिंथेटिक 110,102, 122, 132 और 133, खाद्य रंग और अतिरिक्त स्वाद (प्राकृतिक, प्रकृति समान और कृत्रिम (दूध, बेर, फल और वेनिला) स्वाद वाले पदार्थ शामिल हैं।

इसमें गेहूं, अंडा, नट्स और दूध है। पॉलीओल्स का रेचक प्रभाव हो सकता है।

3. स्वाद

आइए सबसे पहले केक की मिठास के बारे में बात करते हैं। मिठास बैलेंस है और बहुत ज्यादा नहीं है। संतरे के छिलके से अच्छा खट्टा फ्लेवर मिलता है और मिठास बैलेंस करता है। हर बाइट में खट्टा फ्लेवर बरकरार रहता है।

हालांकि केक में अंडा है लेकिन इसके बावजूद केक में अंडे जैसा स्वाद महसूस नहीं होता है। इस केक में हम बादाम से क्रंच की उम्मीद कर रहे थे। नट्स का क्रंच मुलायम था।

4. खुशबू

केक की खुशबू खट्टी है।

5. टैक्शर

किसी भी पैक्ड केक का रिव्यू करने से पहले टैक्शर महत्वूपर्ण फैक्टर होता है। टैक्शर की बात करें तो ब्रिटानिया नट एंड रेजन रोमांस केक सॉफ्ट और नमी से भरपूर है।

किशमिश से केक को बाहर से सॉफ्ट टैक्शर मिलता है। हालांकि हमें लगा कि टैक्शर बिखरा हुआ है।

6. देखने में

केक की स्लाइस मोटी थी जो आमतौर पर पैक्ड केक की नहीं होती है। हमें केक में किशमिश और बादाम के टुकड़े दिख रहे थे।

7. आफ्टर टेस्ट

कुछ भी खाने के बाद आफ्टर टेस्ट बेहद जरूरी होता है। ब्रिटानिया नट एंड रेजन रोमांस केक का आफ्टर टेस्ट खट्टा था।

8. पोषण की जानकारी

ब्रिटानिया नट एंड रेजन रोमांस केक की पोषण की जानकारी 100 ग्राम के अनुसार है:

 

जरूरी बातें पोषण की जानकारी
कार्बोहाइड्रेट 56 ग्राम
फैट 18 ग्राम
एनर्जी 410 किलो कैलोरी
प्रोटीन 6 ग्राम

9. कीमत

ब्रिटानिया नट एंड रेजन रोमांस केक के 140 ग्राम पैक की कीमत 50/- रुपए है।

संबंधित आर्टिकल: बैटी क्रोकर मग केक

ब्रिटानिया नट एंड रेजन रोमांस केक रिव्यू

ब्रिटानिया नट एंड रेजन रोमांस केक से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।

 

जरूरी बातें ब्रिटानिया नट एंड रेजन रोमांस केक
मुख्य सामग्री
  • मैदा
  • अंडे
  • हाइड्रोजनेटेड वेजिटेबल ऑयल और ताड़ का तेल
  • किशमिश (8.8%)
  • बादाम (2.7 %)
  • संतरे का छिलका
कीमत 50/- रुपए
मात्रा 140 ग्राम
कैलोरी (100 ग्राम के अनुसार) 410 किलो कैलोरी

 

ब्रिटानिया नट एंड रेजन रोमांस केक ट्रे में आता है। 140 ग्राम पैक में 5 मोटे केक के स्लाइस आते हैं। पैक खोलने पर स्ट्रांग खट्टी खुशबू मिलती है।

केक नमी से भरपूर है और मिठास बैलेंस है। केक में खट्टा फ्लेवर महसूस हो रहा था। हालांकि नट्स से केक के टैक्शर में ज्यादा क्रंच शामिल नहीं होता है।

किशमिश का स्वाद अच्छा है और इससे सॉफ्ट और नमी से भरपूर बाइट मिलती है। नट्स पूरे केक में मौजूद थे।

ब्रिटानिया नट एंड रेजन रोमांस केक - पैकेजिंग
ब्रिटानिया नट एंड रेजन रोमांस केक ट्रे में अच्छे से पैक था
ब्रिटानिया नट एंड रेजन रोमांस केक प्लेट पर
ब्रिटानिया नट एंड रेजन रोमांस केक - पैक से बाहर
ब्रिटानिया नट एंड रेजन रोमांस केक - प्लेट पर
ब्रिटानिया नट एंड रेजन रोमांस केक का टैक्शर नमी से भरपूर है
ब्रिटानिया नट एंड रेजन रोमांस केक - पास से
ब्रिटानिया नट एंड रेजन रोमांस केक की स्लाइस मोटी थी

विशेषताएं

  • 140 ग्राम पैक की कीमत 50/- रुपए है।
  • एक पैक में 5 मोटी केक की स्लाइस आती हैं।
  • केक को बहुत अच्छी तरह से ट्रे में रखा गया है।
  • ब्रिटानिया नट्स एंड रेजन रोमांस केक में अंडा है।
  • शेल्फ लाइफ: 4 महीने।
  • इसमें 8.8% किशमिश और 2.7% बादाम है।

पसंद

  • केक का टैक्शर नमी से भरपूर है।
  • किशमिश से सॉफ्ट बाइट मिलती है।
  • मिठास बैलेंस है।
  • वनीला और किशमिश का ताज़ा स्वाद लाजवाब है!
  • हमें केक का खट्टा फ्लेवर अच्छा लगा है।

नापसंद

  • हमें बादाम से क्रंच की उम्मीद थी। हालांकि नट्स से मिलने वाली क्रंचीनेस कम थी।

किसके लिए बेस्ट है

मीठा खाने की इच्छा पूरी करने के लिए आप ब्रिटानिया नट एंड रेजन रोमांस केक ट्राई कर सकते हैं। इसे आप चाय/ कॉफी के साथ खा सकते हैं।

इन केक को बहुत अच्छे से पैक किया गया है जिससे यह ट्रैवलिंग के लिए आदर्श बन जाते हैं। सर्दियों की शाम की चाय के लिए यह परफेक्ट क्विक स्नैक बन सकते हैं।

FAQs

ब्रिटानिया नट एंड रेजन रोमांस केक से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. क्या ब्रिटानिया केक खाने के लिए सेहतमंद है?

ब्रिटानिया केक में मैदा, शुगर, इंवर्ट सिरप और ताड़ के तेल जैसा सामग्री है जो रोजाना खाने के लिए सेहतमंद ऑप्शन नहीं है। हालांकि कभी- कभी खाने के लिए यह सेहतमंद ऑप्शन है। 

2. 140 ग्राम पैक में कितने केक आते हैं?

140 ग्राम पैक में 5 मोटी केक की स्लाइस आती है।

3. क्या ब्रिटानिया केक एगलेस है?

नहीं, इस ब्रिटानिया केक में अंडा है।

4. क्या इस केक का सेवन डायबिटिक मरीज कर सकता है?

शुगर और किशमिश के अलावा इसमें माल्टोज सिरप और इंवर्ट सिरप है जिसका इस्तेमाल आमतौर पर पैक्ड फूड में मिठास के लिए किया जाता है। हालांकि डायबिटिक मरीज को डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

आखिर में

ब्रिटानिया नट एंड रेजन रोमांस केक रिव्यू
ब्रिटानिया नट एंड रेजन रोमांस केक में नट्स अच्छी मात्रा में थे

ब्रिटानिया नट एड रेजन का टैक्शर नमी से भरपूर है और इसमें अच्छा खट्टा फ्लेवर है। इस केक का रिव्यू करते समय हमारा अनुभव अच्छा था। मीठा खाने की इच्छा पूरी करने के लिए या चाय/ कॉफी के साथ क्विक स्नैक के लिए यह अच्छा ऑप्शन है।

क्या आप ब्रिटानिया नट एंड रेजन रोमांस केक ट्राई करना चाहेंगे? हमें कमेंट में अपना अनुभव जरूर बताएं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments