केएफसी Vs मैकडोनाल्ड्स Vs बर्गर किंग: बर्गर और फ्राइज रिव्यू (KFC Vs McDonald’s Vs Burger King: Burger & Fries Review with 4 Panelists)
KFC-vs-McDonalds-vs-Burger-King

केएफसी Vs मैकडोनाल्ड्स Vs बर्गर किंग: बर्गर और फ्राइज रिव्यू (KFC Vs McDonald’s Vs Burger King: Burger & Fries Review with 4 Panelists)

केएफसी Vs मैकडोनाल्ड्स Vs बर्गर किंग (KFC Vs McDonald’s Vs Burger King) – भारत में बेस्ट बर्गर और फ्राइज इस बर्गर चैन से हैं।

अगर बर्गर खाना गलत है तो हमें सही नहीं होना है! और सही बर्गर पाने के लिए कई सारे फैक्टर ध्यान में रखने जरूरी हैं – सॉफ्ट फल्फी बन, क्रिस्पी जूसी पैटी और खासतौर पर सॉस जिससे फ्लेवर बढ़ाने में मदद मिलती है। आखिर में, सबसे खास बात यह है कि वो एक बड़ी बाइट खाने में कितनी स्वादिष्ट लगती है।

हमने भारत में सबसे स्वादिष्ट बर्गर ब्रांड कौन- सी है के बारे में जानने की कोशिश की है। इसके लिए हमने यह बात ध्यान में रखी है कि वो बर्गर चैन पूरे भारत में उपलब्ध है। हां, आपको अपने शहद में स्वादिष्ट बर्गर लोकल रेस्टोरेंट, छोटे कैफे जरूर मिल जाएंगे लेकिन जब बात मानक स्वाद और किफायती दाम की आती है तो यह चैन अच्छा काम करती हैं। इसलिए हमारे बिग बर्गर रिव्यू में बर्गर किंग, मैकडोनाल्ड्स और केएफसी को शामिल किया गया है।

भारत में बर्गर किंग 2014 में लांच हुआ था, वहीं मैकडोनाल्ड्स और केएफसी 90 के दशक से मौजूद हैं। तीनों बर्गर चैन में विभन्न प्रकार के वेजिटेरियन और नॉन- वेजिटेरियन बर्गर के साथ साइड डिश जैसे कि क्लासिक साल्टिड पोटैटो फ्राइज मिलती हैं। हमने भारत के चार मेट्रो शहरों से वेजी बर्गर, चिकन बर्गर और साइड मीडियम फ्राइज ऑर्डर किए और उनका रिव्यू किया है।

केएफसी Vs मैकडोनाल्ड्स Vs बर्गर किंग के बीच मुकाबले में, कौन- सी बर्गर चैन भारत की बेस्ट बर्गन और फ्राइज चैन है? जवाब यहां है।

ब्रांड रिव्यूड

हमने पूरी दुनिया में पॉपुलर तीन बर्गर चैन को चुना है जिनकी मौजूदगी भारत में प्रमुख है। हमने कारीगरी ब्रांड या सिर्फ कुछ शहरों में मौजूद ब्रांड को नहीं चुना है।

बर्गर रिव्यू के लिए ब्रांड चुनते समय हमने कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा है:

  • ब्रांड की मौजूदगी पूरे भारत में होनी चाहिए।
  • सभी आउटलेट में मानक मैन्यू होना चाहिए।
  • ब्रांड के द्वारा डिलीवरी, टे- अवे और डाइन- इन की सुविधा होनी चाहिए।

हमारे दावेदार हैं – 

  • केएफसी
  • मैकडोनाल्ड्स
  • बर्गर किंग

मैन्यू सिलेक्शन – क्या और क्यों?

हमने सभी बर्गर चैन से एक वेजिटेरियन और एक चिकन और एक साइड पोटैटो फ्राइज ऑर्डर की थी। हमने आलू और सब्जियों से बनी पैटी वाला वेजिटेरियन बर्गर ऑर्डर किया था। नॉन- वेज बर्गर के लिए हमने फ्राइड और क्रिस्पी – बिना ग्रिल की पैटी ऑर्डर की थी।

तीन बर्गर चैन से ऑर्डर की जानकारी कुछ इस प्रकार है – 

 

ब्रांड कैटेगरी हमारा ऑर्डर कीमत ऑर्डर की कीमत (टैक्स और डिलीवरी मिलाकर)
बर्गर किंग वेजिटेरियन वेज वूपर 149/- रुपए 424/- रुपए
नॉन- वेजिटेरियन बीके क्लासिक चिकन 99/- रुपए
साइड फ्राइज (मीडियम) 85/- रुपए
मैकडोनाल्ड्स वेजिटेरियन मैक वेजी 92/- रुपए 412/ रुपए
नॉन- वेजिटेरियन मैक चिकन 119/- रुपए
साइड फ्राइज (मीडियम) 91/- रुपए
केएफसी वेजिटेरियन वेज जिंजर 160/- रुपए 523/- रुपए
नॉन- वेजिटेरियन क्लासिक चिकन जिंजर 170/- रुपए
साइड फ्राइज (मीडियम) 94/- रुपए

हमने यह वेजिटेरियन बर्गर क्यों चुनें?

मैकडोनाल्ड्स: मैकडोनाल्ड्स की मैक आलू टिक्की बहुत पॉपुलर है। हमने इसे क्यों नहीं चुना? क्योंकि हम वेजी पैटी ढूंढ रहे थे पोटैटो पैटी नहीं जिस वजह से हमने वेजिटेरियन सेक्शन में मैक वेजी को चुना है।

केएफसी: वेज ज़िंजर सबसे पॉपुलर और प्रतिष्ठित बर्गर है, जिस वजह से हमने इसे चुना है।

बर्गर किंग: हमने वेजिटेरियन वूपर इसलिए चुना है क्योंकि यह इनका सबसे पॉपुलर वेजिटेरियन बर्गर है। बर्गर जैसी कि टिक्की- ट्विस्ट या वेजी मक्खनी को इसलिए नहीं चुना क्योंकि यह ट्विस्ट के साथ आती हैं। बर्गर किंग का क्रिस्पी वेज बर्गर इसलिए नहीं चुना क्योंकि यह एंट्री लेवल बर्गर है और यह जायज़ नहीं होता कि हम इसका मुकाबला केएफसी के ज़िंजर या मैक वेजी से करें।

हमने यह नॉन- वेजिटेरियन बर्गर क्यों चुनें?

जैसा कि मैकडोनाल्ड्स और केएफसी में मटन बर्गर नहीं है, इसलिए रिव्यू के लिए हमने अपनी पसंद का मीट चुना है। चिकन मैक ग्रिल और चिकन वूपर को इसलिए नहीं चुना क्योंकि इनमें ‘ग्रिल’ पैटी थी। हम क्रिस्प, डीप फ्राई पैटी की तलाश में थे जिस वजह से हमने मैक चिकन (मैकडोनाल्ड्स) और बीके क्लासिक चिकन बर्गर (बर्गर किंग) को दावेदार के रूप में चुना गया था।

फ्राइज क्यों?

कोई भी बर्गर ऑर्डर बिना फ्राइज के पूरा नहीं होता है, जिस वजह से हमने रिव्यू में फ्राइज को जरूर शामिल किया है। हमने सभी चैन से मानक मीडियम साइज फ्राइज ऑर्डर की थी।

‘फैट बर्गर’ रिव्यू के लिए पैनल

पिज़्ज़ा रिव्यू: पिज़्ज़ा हट Vs डोमिनोज की तरह ही हमने रिव्यू के लिए पैनल देश के हर कोने को ध्यान में रखते हुए चुना है। हमने भारत के चार कोनों में से चार फूड एक्सपर्ट चुने हैं। खाने को लेकर इनका ज्ञान और सभी के पांच दशक के अनुभव ने हमें बर्गर रिव्यू करने में मदद मिली है।

हमारे पैनल भारत के चार मेट्रो शहरों से हैं –

1. कल्याण कर्माकर – मुंबई

kalyan-karmakar-mumbai-panel

‘दी ट्रैवलिंग बेली’ के लेखक, कल्याण कर्माकर का ब्लॉग फाइनली चॉप्ड भारत के प्रमुख ब्लॉग में से एक है। इन्हें बेस्ट जनरल फूड ब्लॉग के लिए एफबीएआई पुरस्कार भी जीता है। कल्याण का बैगग्राउंड मार्किट रिसर्च का है जो इन्हें फूड और फ्लेवर को अलग नज़रिए से देखने में मदद करता है।

2. प्रियदर्शनी नंदी – बैंगलोर

Priyadarshini-nandy-bangalore-panel

यह एक पत्रकार हैं जिन्हें 14 साल का अनुभव है। प्रियदर्शनी ने भारत के लाजवाब डिजिटल मीडिया हाउस में काम किया है। इनको संगीत, अलग- अलग जगह और लोगों के बारे में लिखना पसंद है। लेकिन इन सभी के साथ प्रियदर्शनी को खाने से भी बहुत प्यार है। प्रियदर्शनी, मिश्री की परामर्श संपादक भी हैं और फिलहाल बैंगलोर में हैं।

3. अनिनिद्य बसु + मधुश्री रॉय – कोलकाता

anindya-madhushree-kolkata-panel

विभिन्न पृष्ठभूमि वाले दो लोग, फूड (और प्यार) के कारण एक साथ हैं। अनिनिद्य और मधुश्री का ब्लॉग, पिक्टुरेनामा, उनके फूड और ट्रैवल की कहानियों के बारे में है, जिन्हें उनके नज़रिए के माध्यम से खूबसूरती से दिखाया गया है। जहां मधुश्री किचन में अपना जादू दिखाती हैं, वहीं अनिनिद्य शब्दों से एक कहानी बुनते हैं और कहानी के सार को बहुत सुंदर तरीके से दर्शाते हैं।

4. मिश्री, दिल्ली एनसीआर

tanu-ganguly-delhi-panel

हमारी टीम रिव्यू की समीक्षा का नेतृत्व मिश्री रिव्यू की संस्थापक और मुख्य संपादक तनु गांगुली के द्वारा किया गया है। इन्हें फूड कंटेंट और निमार्ण में दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। मिश्री की रिव्यू टीम में अलग – अलग सांस्कृतिक पृष्ठभूमि और उम्र के लोग हैं जिन्होंने रिव्यू प्रोसेस पूरा करना में मदद की है और साथ ही टेस्टिंग प्रोसेस में भी हिस्सा लिया है।

हमारा रिव्यू प्रोसेस

शुरुआत – जब शुरुआत में बर्गर रिव्यू के बारे में बात हो रही थी तब मिश्री मुख्यालय में सभी बहुत उत्साहित थे। कई हफ्तों की बात-चीत और रचनात्मक चर्चा के बाद हमने दो चीज फाइनल की – हमारे पैनल और मैन्यू।

रिव्यू की प्लानिंग – असली रिव्यू करने से पहले हमने अपने पैनल के साथ मीटिंग के ज़रिए एक दूसरे का परिचय करवाया और रिव्यू के बारे में विस्तार से चर्चा की। मीटिंग में हमने मैन्यू के बारे में भी बताया था। एक बार मैन्यू सलेक्ट करने के बाद और हमने सिर्फ यही मैन्यू क्यों चुना है के बारे में चर्चा की और फिर एक मत से तारीख चुनी जिस दिन रिव्यू किया जाएगा।

डी- डे – रिव्यू वाले दिन हमने मिश्री मुख्यालय से जोमाटो के माध्यम से ऑर्डर किया। बर्गर दोपहर 12 बजे से लेकर 12:30 के बीच ऑर्डर किए गए थे, लंच से पहले। सभी पैनल को ऑर्डर खोलने से पहले और बाद में तस्वीर लेने के लिए कहा गया था। टेस्टिंग के दौरान किसी प्रकार की सॉस या चटनी (फ्राइज के लिए भी नहीं) का इस्तेमाल नहीं किया गया था। बर्गर टेस्ट करने के बाद, सभी ने अपनी जरूरी बातें नोट की, मार्कशीट भरी गई और फिर रिव्यू मीटिंग की गई।

हमने इस बात का ध्यान रखा कि सभी बर्गर आने के बाद 5-6 मिनट के अंदर टेस्ट कर लिए गए थे।

आपको बता दें कि फिलहाल मैकडोनाल्ड्स कोलकाता सर्विस में नहीं था जिस वजह से हमारा कोलकाता पैनल रिव्यू नहीं कर पाए। इससे हमें कोलकाता में मैकडोनाल्ड्स की उपलब्धता के बारे में भी पता चला क्योंकि शहर के मुख्य हिस्सों में मैकडोनाल्ड्स बंद था।

रिव्यू मीटिंग – मीटिंग में हमने विजेता की घोषणा की और इन्हें क्यों चुना गया के बारे में चर्चा की गई। हमारा यकीन कीजिए की हम किसी भी न्यूज़ आर को कड़ा मुकाबला दे सकते थे!

रिव्यू के विजेता की घोषण करने के लिए हमने अपने पैनल को फोर्क (fork), चम्मच (spoon) और चाकू (knife) पास में रखने के लिए कहा, जिसका इस्तेमाल प्रोप की तरह किया जाना था। फोर्क बर्गर किंग दर्शाता था, चम्मच केएफसी दर्शाता थी और चाकू मैकडोनाल्ड्स दर्शाता है। तीनों कैटेगरी में अपनी पसंद के अनुसार कटलरी को उठाकर अपनी पसंद के बारे में बताना था।

केएफसी ऑर्डर (दिल्ली-एनसीआर)
केएफसी ऑर्डर (दिल्ली-एनसीआर)
मैकडोनाल्ड्स ऑर्डर (दिल्ली- एनसीआर)
मैकडोनाल्ड्स ऑर्डर (दिल्ली- एनसीआर)
बर्गर किंग ऑर्डर (दिल्ली- एनसीआर)
बर्गर किंग ऑर्डर (दिल्ली- एनसीआर)

रिव्यू करते समय किन बातों का खास ध्यान रखा गया

हमने नीचे दिए गए फैक्टर को ध्यान में रखकर बर्गर रिव्यू किया है –

बर्गर के लिए रिव्यू फैक्टर कुछ इस प्रकार हैं

1. नॉन- वेज पैटी की क्वालिटी

हमने तीनों बातों पर ध्यान दिया है – नाजु़क/ रसीली चिकन पैटी, मसाले और क्रिस्पीनेस।

चिकन पैटी कितनी नाजु़क और रसीली है? क्या चिकन के टुकड़े छोटे हैं या बड़े? मीट मसाला कैसा है? अगर पैटी में ब्रेडिंग है तो ब्रेडिंग और मीट का अनुपात कैसा है? मीट कैसा है – आधा पका हुआ, ज्यादा पका हुआ, रसीला या परफेक्ट?

2. वेजिटेरियन पैटी की क्वालिटी

भारत में वेजी पैटी आमतौर पर आलू की बनी होती है। लेकिन हमने वेजी ऑर्डर की थी तो हम देखना चाहते थे कि पैटी बनाने के लिए किस तरह की सब्जियों का इस्तेमाल किया गया है। क्या यह क्रिस्पी हैं या गिलगिले हो गई हैं? ब्रेडिंग और आलू का अनुपात कैसा है? पैटी में मसाला कैसा है? क्या सब्जियों का स्वाद सच में आ रहा है?

3. बन की क्वालिटी

क्या बन सूखे हैं या सॉफ्ट? बन कितने फल्फी हैं? क्या बाइट लेते समय बन बिखर गए? क्या बन पर काले और सफ़ेद तिल के दाने हैं?

4. बाइट कैसी है

वो बर्गर ही क्या जिसकी बाइट अच्छी न हो। एक बाइट में सॉस, पैटी, सॉफ्टेस, फल्फी बन्स होते हैं। बर्गर कितना स्वादिष्ट है?

5. देखने में

सबसे पहले हम अपनी आंखों से खाते हैं? सही कहा न? बर्गर देखने में कितना स्वादिष्ट है?

6. पूरा अनुभव

पूरे अनुभव में पैकेजिंग और डिलीवरी भी शामिल है। ऑर्डर कितनी अच्छी तरह से पैक किया गया था? क्या वेज और नॉन- वेज बर्गर अलग पैक किए गए थे या मार्क किया गया था? क्या कुछ फैल गया था? जब ऑर्डर आया था तब गर्म था या ठंडा? फ्राइज और बर्गर को कितनी अच्छी तरह से पैक किया गया था?

बर्गर ऑर्डर कितना किफायती है?

फ्राइज के लिए रिव्यू फैक्टर कुछ इस प्रकार हैं

1. क्रिस्पीनेस

हां, डिलीवरी के दौरान फ्राइज की क्रिस्पीनेस पर असर पड़ता है। डिलीवरी के असर को ध्यान में रखते हुए हमने फ्राइज की क्रिस्पीनेस पर ध्यान दिया था।

2. मसाले का लेवल

फ्राइज में मसाले कैसे हैं? कम नमक, ज्यादा नमक या परफेक्ट?

3. आलू का फ्लेवर

आलू का फ्लेवर कितना अच्छा है? क्या इनका स्वाद ताज़ा है?

4. मात्रा

हमने सभी ब्रांड की मीडियम साइज पोटैटो फ्राइज ऑर्डर की थी। हमने सभी बर्गर चैन की मीडियम फ्राइज का वजन किया था कि कितनी ग्राम फ्राइज आई थी। इससे हमें एक जरूरी सवाल का जवाब भी मिला थी – क्या फ्राइज वैल्यू फॉर मनी हैं?

5. साइज

क्या फ्राइज का साइज एक जैसा है?

बर्गर किंग Vs मैकडोनाल्ड्स Vs केएफसी वेजिटेरियन बर्गर रिव्यू

चारों शहर के वेजिटेरियन बर्गर रिव्यू की विस्तार से जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं-

1. बर्गर किंग वेज वूपर

बर्गर किंग वेज वूपर में सफ़ेद तिल थे। पैटी का साइज और बर्गर साथ- साथ थे। ड्रेसिंग/ सॉस चीज़ी थी। बर्गर में प्याज, सलाद पत्ते (lettuce), अचार, जेलपीनो था जिससे बर्गर प्रीमियम लग रहा था।

पैटी का साइज और बन की मोटाई एक दूसरे को मैच कर रही थी। पैटी क्रिस्पी और वेजी से भरपूर थी। बन सॉफ्ट था और बाइट लेते समय बिखरा नहीं था। सॉस, टॉपिंग और पैटी, चारों शहर में एक जैसी थी।

पैनल की रेटिंग: 5 में से 4

बर्गर किंग वेज वूपर
बर्गर किंग वेज वूपर
बर्गर किंग वेज वूपर रिव्यू
बर्गर किंग वेज वूपर रिव्यू

2. मैकडोनाल्ड्स मैक वेजी

मैकडोनाल्ड्स मैक वेजी बर्गर में भी तिल के बीज थे। लेकिन अंदर से पैटी फ्लेवर से भरपूर नहीं थी और अच्छे मसाले की कमी थी। टिक्की के ऊपर सिर्फ मेयो और सलाद पत्ते (lettuce) थे जिससे पूरा अनुभव और भी कम हो गया था। फ्लेवर की बात करें तो, इसमें सलाद पत्ते (lettuce) और मेयो ज्यादा था। पैटी क्रिस्प नहीं थी। बन सॉफ्ट और टूटा नहीं था। बाकी दावेदारों के मुकाबले यह बर्गर सबसे छोटा था।

मैकडोनाल्ड्स मैक वेजी बर्गर के साथ चारों शहर का अनुभव एक जैसा था। मैकडोनाल्ड्स कोलकाता निर्धारित पिनकोर्ड पर उपलब्ध नहीं था।

पैनल की रेटिंग: 5 में से 2.67

मैकडोनाल्ड्स मैक वेजी
मैकडोनाल्ड्स मैक वेजी
मैकडोनाल्ड्स मैक वेजी रिव्यू
मैकडोनाल्ड्स मैक वेजी रिव्यू

3. केएफसी वेज ज़िंजर

केएफसी वेज ज़िंजर में बहुत सारी सब्जियां थी जैसे कि मटर, कॉर्न। सलाद पत्ते (lettuce) क्रंची थे और बिखरे हुए नहीं थे। मसालेदार मेयो सॉस से वेज ज़िंजर में चटपटा फ्लेवर मिल रहा था जो हमें पसंद आया। पैटी फ्लेवर से भरपूर और क्रंची थी। बन फल्फी और सॉफ्ट था। सभी ऑर्डर में से हमें लगा कि केएफसी के बन्स बेहतर थे।

जहां मुंबई और दिल्ली एनसीआर में केएफसी ने अच्छा प्रदर्शन किया, वहीं बैंगलोर और कोलकाता में यह पीछे रह गया। प्रियदर्शिनी नंदी (बैंगलोर पैनल) और अनिनिद्य और मधुश्री (कोलकाता पैनल), दोनों को केएफसी ज़िंजर में फ्लेवर और टैक्शर की कमी लगी थी।

पैनल की रेटिंग: 5 में से 3.37

केएफसी वेज ज़िंजर
केएफसी वेज ज़िंजर
केएफसी वेज ज़िंजर रिव्यू
केएफसी वेज ज़िंजर रिव्यू

बर्गर किंग वेज वूपर Vs मैकडोनाल्ड्स मैक वेजी Vs केएफसी वेज ज़िंजर

वेजी बर्गर (बाएं से दाएं) - केएफसी वेज ज़िंजर, मैकडोनाल्ड्स मैक वेजी, बर्गर किंग वेज वूपर
वेजी बर्गर (बाएं से दाएं) - केएफसी वेज ज़िंजर, मैकडोनाल्ड्स मैक वेजी, बर्गर किंग वेज वूपर
वेजिटेरियन बर्गर दिल्ली मुंबई कोलकाता बैंगलोर एक साथ रेटिंग

(5 में से)

बर्गर किंग – वेज वूपर 4 4 4 4 4
मैकडोनाल्ड्स – मैक वेजी 3 3 उपलब्ध नहीं है 2 2.67
केएफसी – वेज ज़िंजर 4 4 3 2.5 3.37

 

विजेता: बर्गर किंग वेज वूपर

औसत 5 में से 4 प्राप्त करने के बाद, बर्गर किंग वेज वूपर को भारत में बेस्ट वेजिटेरियन बर्गर चुना गया। इस बर्गर की बेस्ट बाइट थी और सभी शहरों में इसकी स्थिरता अच्छी थी।

कल्याण कर्माकर का कहना है, “बर्गर किंग का वूपर ज्यादा स्वादिष्ट था और ड्रेसिंग चीज़ी थी। इनकी वेजी बर्गर में पैटी ज्यादा क्रंची थी।”

बर्गर किंग Vs मैकडोनाल्ड्स Vs केएफसी नॉन – वेजिटेरियन रिव्यू

चारों शहर के नॉन वेजिटेरियन बर्गर रिव्यू की विस्तार से जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं-

1. बर्गर किंग क्लासिक चिकन

बीके क्लासिक चिकन बर्गर की चिकन पैटी का आकार अलग था जिससे पैटी और बन का अनुपात अलग लग रहा था। ऐसे कई बाइट थी जिसमें पैटी ही नहीं थी।

सॉस पतली (फैली हुई) थी जो हमें पसंद नहीं आई। बर्गर छोटा था।

मुंबई, बैंगलोर और कोलकाता के बर्गर किंग ऑर्डर में स्थिरता नहीं थी और कुछ न कुछ ऐसा था जो पसंद नहीं आया – पैटी का टैक्शर, बन या फिर सॉस।

पैनल की रेटिंग – 5 में से 2.75

चिकन बर्गर पैटी से जुड़ी अधिक जानकारी यहां से प्राप्त करें

बर्गर किंग क्लासिक चिकन
बर्गर किंग क्लासिक चिकन
पैटी का आकार गोल नहीं था
पैटी का आकार गोल नहीं था
बर्गर किंग क्लासिक चिकन रिव्यू
बर्गर किंग क्लासिक चिकन रिव्यू

2. मैकडोनाल्ड्स मैक चिकन

तीनों शहर के मैकडोनाल्ड्स से एक जैसी शिकायत थी की सलाद पत्ता (lettuce) और मेयो को बहुत ज्यादा श्रेड किया गया था जिससे चिकन का फ्लेवर पूरा गुम हो गया था, अगर कोई फ्लेवर था। कीमत को देखते हुए चिकन बर्गर पैटी संतोषजनक नहीं था, यह बेहतर हो सकता है। मैक वेजी की तरह इसमें भी सॉफ्ट तिल वाला बन था।

पैनल की रेटिंग: 5 में से 3.1

मैकडोनाल्ड्स मैक चिकन रिव्यू
मैकडोनाल्ड्स मैक चिकन रिव्यू
मैकडोनाल्ड्स मैक चिकन
मैकडोनाल्ड्स मैक चिकन

3. केएफसी क्लासिक चिकन ज़िंजर

केएफसी क्लासिक चिकन ज़िंजर में सबसे क्रिस्पी ब्रेडिंग थी (हैरानी की बात नहीं है!)। पैटी को छोटे- छोटे मीट से नहीं बनाया गया है, यह रसीला था, चिकन के नाज़ुक पीस को अच्छे से पकाया गया था। यह मोटे पीस थे, फ्लैट पीस नहीं। सलाद के पत्ते (lettuce) और मेयो सही मात्रा में थे और चिकन का फ्लेवर भी कम नहीं हुआ था।

दिल्ली और मुंबई पैनल के लिए बन सॉफ्ट था लेकिन बैंगलोर और कोलकाता टीम के लिए ऐसा नहीं था। इन्हें बन सूखा लगा था।

कम या ज्यादा, सभी शहरों में, केएफसी क्लासिक चिकन ज़िंजर का प्रदर्शन एक जैसा था।

पैनल की रेटिंग: 5 में से 4.65

केएफसी क्लासिक चिकन ज़िंजर रिव्यू
केएफसी क्लासिक चिकन ज़िंजर रिव्यू
केएफसी क्लासिक चिकन ज़िंजर
केएफसी क्लासिक चिकन ज़िंजर

बीके क्लासिक चिकन Vs मैकडोनाल्ड्स मैक चिकन Vs केएफसी क्लासिक चिकन ज़िंजर

नॉन वेज बर्गर/ फैक्टर दिल्ली मुंबई बैंगलोर कोलकाता एक साथ रेटिंग
बीके क्लासिक चिकन 3 3 3 2 2.75
मैकडोनाल्ड्स मैक चिकन 3 3 3.5 उपलब्ध नहीं है 3.1
केएफसी क्लासिक चिकन ज़िंजर 5 5 4 4.5 4.65

 

विजेता: केएफसी क्लासिक चिकन ज़िंजर

केएफसी क्लासिक चिकन ज़िंजर बेस्ट नॉन वेजिटेरियन बर्गर कैटेगरी में टॉप पिक है। इसे औसत 4.65 मिले हैं।

कोलकाता के अनिनिद्य और मधुश्री का कहना है कि “हमारे लिए विजेता केएफसी है क्योंकि इसमें पैटी मोटी थी, नमी से भरपूर चिकन और क्रिस्पी कोटिंग। इसके साथ ही इसमें सही मात्रा में मेयो था और यह ज्यादा मसालेदार भी नहीं था।”

बर्गर किंग Vs मैकडोनाल्ड्स Vs केएफसी फ्राइज रिव्यू

सबसे पहले बात यह है कि हमें पता है कि जब फ्राइज डिलीवर होती हैं तो गिलगिली हो जाती हैं और क्रिस्पीनेस कम हो जाती है। लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं कि फ्लेवर खत्म हो जाता है और खाने लायक नहीं रहती हैं।

हमने सभी ब्रांड की मीडियम फ्राइज का वजन किया था और देखा कि एक ही कैटेगरी में सबसे ज्यादा फ्राइज कौन- सी ब्रांड देती है। हमने देखा कि बर्गर किंग की फ्राइज सबसे ज्यादा थी (138 ग्राम) और केएफसी की सबसे कम थी (78 ग्राम)। मैकडोनाल्ड्स बीच में था (88 ग्राम)।

सभी चैन की मीडियम साइज फ्राइज का वजन करते समय
सभी चैन की मीडियम साइज फ्राइज का वजन करते समय

1. बर्गर किंग फ्राइज

बर्गर किंग सबसे ज्यादा फ्राइज देता है और इसके साथ ही इस ब्रांड की फ्राइज सबसे ज्यादा चंकी और एक जैसी थी। इनमें मसाला परफेक्ट था और सबसे ज्यादा आलू का फ्लेवर था। यह खोखली नहीं थी और लटकी हुई भी नहीं थी।

पैनल की रेटिंग: 5 में से 4.25

बर्गर किंग फ्राइज रिव्यू
बर्गर किंग फ्राइज रिव्यू
बर्गर किंग फ्राइज
बर्गर किंग फ्राइज

2. मैकडोनाल्ड्स फ्राइज

मैकडोनाल्ड्स फाइज में नमक सही मात्रा में था और इसमें छोटी- बड़ी फ्राइज का मिश्रण था। यह बहुत गिलगिली और लटकी हुई हो गई थी।

पैनल की रेटिंग: 5 में से 3 रेटिंग

मैकडोनाल्ड्स फ्राइज रिव्यू
मैकडोनाल्ड्स फ्राइज रिव्यू
मैकडोनाल्ड्स फ्राइज
मैकडोनाल्ड्स फ्राइज

3. केएफसी फ्राइज

केएफसी की फ्राइज सबसे अच्छे से हरे और लंबे बॉक्स में पैक की गई थी। यह विजेता इसलिए नहीं बनी क्योंकि इनमें मसाले की कमी थी, कम क्रिस्पी थी और फ्लेवर से भरपूर पोटैटो बाइट की कमी थी।

पैनल की रेटिंग: 5 में से 2.62

केएफसी फ्राइज रिव्यू
केएफसी फ्राइज रिव्यू
केएफसी फ्राइज
केएफसी फ्राइज

बीके फ्राइज Vs मैकडोनाल्ड्स फ्राइज Vs केएफसी फ्राइज

ब्रांड दिल्ली मुंबई कोलकाता बैंगलोर एक साथ रेटिंग
बीके फ्राइज 4 5 3.5 4.5 4.25
मैकडोनाल्ड्स फ्राइज 3 3 उपलब्ध नहीं है 3 3
केएफसी फ्राइज 3 3 2.5 2 2.62

 

विजेता: बर्गर किंग फ्राइज

बर्गर किंग फ्राइज चंकी थी, परफेक्ट मसाले और डिलीवरी के बाद भी क्रिस्पी थी। सभी ब्रांड के मुकाबले बर्गर किंग के मीडियम साइज पैक में सबसे ज्यादा फ्राइज थी।

“स्वादिष्ट, क्रंची और सही तापमान, बर्गर किंग फ्राइज के बारे में प्रियदर्शिनी नंदी का कहना।”

रिव्यू का रिजल्ट – विजेता

बिग फैट बर्गर रिव्यू के विजेता हैं – 

  • बेस्ट वेजिटेरियन बर्गर – बर्गर किंग का वेज वूपर
  • बेस्ट नॉन- वेजिटेरियन – केएफसी का चिकन ज़िंजर
  • बेस्ट फ्राइज – बर्गर किंग

आखिर में

चार शहर।

चार फूड एक्सपर्ट।

बर्गर के कारण एकसाथ।

तानु गांगुली मिश्री मुख्यालय (दिल्ली- एनसीआर) में बर्गर रिव्यू के दौरान
तानु गांगुली मिश्री मुख्यालय (दिल्ली- एनसीआर) में बर्गर रिव्यू के दौरान
कल्याण कर्माकर (मुंबई) बर्गर ऑर्डर के साथ
कल्याण कर्माकर (मुंबई) बर्गर ऑर्डर के साथ
कोलकाता - केएफसी और बर्गर किंग ऑर्डर
कोलकाता - केएफसी और बर्गर किंग ऑर्डर
बैंगलोर बर्गर रिव्यू ऑर्डर
बैंगलोर बर्गर रिव्यू ऑर्डर

हमारा रिव्यू कई दिनों तक चला जिसमें रिसर्च, टेस्टिंग, रिव्यू, फाइनल स्कोर एक साथ रखना और फिर पॉपुलर चैन में से बेस्ट बर्गर चुनना शामिल था। केएफसी का चिकन ज़िंजर बेस्ट नॉन- वेजिटेरियन बर्गर बना है क्योंकि इसमें रसीला और नाज़ुक चिकन मीट था। बर्गर किंग का वेज वूपर बेस्ट वेजिटेरियन बर्गर बना है। और बर्गर किंग की ही फ्राइज बेस्ट फ्राइज सेक्शन की विजेता बनी है।

आपके शहर में आपकी पसंदीदा बर्गर चैन कौन-सी है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

बर्गर रिव्यू पर काम करने वाली टीम

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments