भारत में इंस्टेंट दाल तड़का ब्रांड 2021 - मिश्री रिव्यू (Instant Dal Tadka Brands in India 2021 Reviewed By Mishry)
instant-dal-tadka-brands-in-india

भारत में इंस्टेंट दाल तड़का ब्रांड 2021 – मिश्री रिव्यू (Instant Dal Tadka Brands in India 2021 Reviewed By Mishry)

क्या आप जानना चाहते हैं कि आईटीसी किचन ऑफ इंडिया येलो तड़का दाल (ITC Kitchen Of India Yellow Dal Tadka) हमारा टॉप पिक क्यों है? इस रिव्यू से जानें।

कई लोगों के लिए पीली दाल और दाल तड़का सुविधा का प्रतीक होती हैं। चाहे लंबा और थकान भरा दिन हो या फिर सिंपल खाने की तलाश में हैं, आमतौर पर दाल-चावल इसका जवाब होता है। अगर आपको खाना भी बनाना नहीं हो तो कैसा रहेगा? यह तो और भी बेहतर है।

इंस्टेंट मील्स की मदद से कभी- कभी खाना बनाने के लंबे समय के काम से राहत मिल सकती है। हमने भारत में उपलब्ध तीन इंस्टेंट दाल तड़का ब्रांड को इस रिव्यू में शामिल किया है। हालांकि इनका मुकाबला होममेड दाल से नहीं किया जा सकता है लेकिन हम देखना चाहते थे कि कौन-सी पीली दाल तड़का होममेड स्टाइल दाल के सबसे करीब है।

भारत में रेडी-टू-ईट तड़का दाल से जुड़ी जरूरी बातें

इस सेक्शन में हमने रेडी-टू-ईट दाल तड़का ब्रांड, इन ब्रांड को क्यों चुना, कीमत, उपलब्ध साइज, पैकेजिंग आदि के बारे में बात की है।

1. ब्रांड रिव्यूड

हमने रेडी-टू-ईट दाल तड़का की तीन पॉपुलर ब्रांड को रिव्यू के लिए चुना है। हमने इन ब्रांड को इसलिए चुना है क्योंकि यह ऑनलाइन और ऑफलाइन आसानी से उपलब्ध हैं।

  • एमटीआर रेड-टू-ईट दाल फ्राई
  • किचन ऑफ इंडिया येलो दाल तड़का
  • हल्दीराम मिनट खाना दाल तड़का

कई बार ट्राई करने के बाद भी कोहिनूर और गिट्स कई माध्यम पर उपलब्ध नहीं थी। जिस वजह से हमने इन्हें अपने रिव्यू में शामिल नहीं किया। यहां पर हमें ब्रांड की उपलब्धता के बारे में भी पता चलता है।

भारत में इंस्टेंट दाल तड़का ब्रांड
भारत में इंस्टेंट दाल तड़का ब्रांड

2. उपलब्ध साइज

रेडी-टू-ईट मील्स का एक पैक आमतौर पर 1-2 लोगों के लिए काफी होता है। यह हर ब्रांड पर भी निर्भर करता है।

औसत, सिंगल पैक का वजन 250-300 ग्राम हो सकता है।

3. उपयोग की जानकारी

आमतौर पर इंस्टेंट मील्स तीन तरह से पका सकते हैं – माइक्रोवेव, गैस और या फिर गर्म पानी में 5 मिनट डालकर रखना। यह तरीके हर ब्रांड के अलग हो सकते हैं इसलिए लेबल ध्यानपूर्वक पढ़ें।

दाल के साथ घी वाली रोटी, पराठा और चावल के साथ खा सकते हैं।

4. कीमत

250-300 ग्राम पैक की कीमत 85/- से 110/- के बीच होती है। 

5. पैकेजिंग

दाल पैक्ड कार्टून में आती है। कार्टून के अंदर सील बैग होता है जिसमें दाल होती है।

बेस्ट इंस्टेंट दाल तड़का ब्रांड रिव्यू करते समय किन बातों का ध्यान रखा गया

बेस्ट इंस्टेंट दाल तड़का के लिए हमने नीचे दी गई जरूरी बातों को ध्यान में रखा है – 

1. दाल का प्रकार और मेल

किस प्रकार की दाल और कौन- सी दाल का इस्तेमाल किया गया है से फाइनल डिश के फ्लेवर से बहुत असर पड़ता है।

हम देखना चाहते थे कि रेडी-टू-ईट मील में इस्तेमाल की कई विभिन्न दाल एक साथ कैसी लगती हैं? क्या यह एक दूसरे के साथ मेल हो रही थी?

2. टैक्शर

क्या दाल पानी की तरह पतली है या गाढ़ी है? क्या दाल में अच्छी बाइट है?

3. देखने में

क्या देखने में स्वादिष्ट लगती है? क्या दाल पीली हा या हल्दी का रंग प्राकृतिक लगता है? क्या तड़का से दाल में रंग आता है?

4. फ्लेवर

फ्लेवर में मसालों का स्वाद, तड़के का स्वाद, स्वभाविक फ्लेवर और दाल की खुशबू शामिल है।

तड़का से डिश का फ्लेवर कैसे बढ़ने में मदद मिलती है? क्या हींग और जीरा का स्वाद और खुशबू आ रहा था?

क्या दाल का खुद का फ्लेवर बरकरार है या तड़का में गुम हो जाता है?

5. कीमत

कीमत क्या है? क्या बाकी दावेदारों के मुकाबले कीमत ज्यादा है? क्या क्वालिटी/ सामग्री को देखते हुए कीमत जायज़ है?

भारत में इस्टेंट दाल तड़का ब्रांड रिव्यू

खुशबूदार हींग, जीरा, लाल मिर्च और अदरक का तड़का घी में या फिर टमाटर और प्याज वाला लाजवाब तड़का। एक अच्छा तड़का किसी भी डिश को बना या बिगाढ़ सकता है। क्या आपको भी ऐसा लगता है?

यहां से आप तीनों ब्रांड की इंस्टेंट दाल तड़का से जुड़ी अधिक जानकारी नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।

comparison-table-best-ready-to-eat-dal-tadka

किचन ऑफ इंडिया येलो दाल तड़का – मिश्री टॉप पिक

किचन ऑफ इंडिया दाल तड़का में अरहर दाल और मसूर दाल है। यह आम और सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ी है।

किचन ऑफ इंडिया दाल तड़का में हमें दो चीजें बेहद पसंद आई है। पहली, इसका फ्लेवर होममेड दाल के बेहद करीब है। दूसरा, तड़का लाजवाब है। इसे खाते समय ऐसा नहीं लगता है कि आप रेडी-टू-ईट मील खा रहे हैं। फ्लेवर और मसाले हद से ज्यादा नहीं हैं। दाल और तड़के का अनुपात बैलेंस है।

अब दाल के टैक्शर की बात करते हैं। मसूर दाल से गाढ़ापन आता है और अरहर दाल से बाइट मिलती है। यह खड़ी- खड़ी दाल होती है जो पूरी तरह से घुलती नहीं है।

हालांकि यह बुरी बात नहीं है लेकिन पकी हुई दाल बहुत गाढ़ी है। इसकी स्थिरता वैसी नहीं है जिसे चावल के साथ खाया जा सकता है। आप इसमें पानी मिक्स करना चाहेंगे। रोटी और पराठे के साथ इसकी स्थिरता काम कर सकती है।

किचन ऑफ इंडिया येलो दाल तड़का - पैकेजिंग
किचन ऑफ इंडिया येलो दाल तड़का - पैकेजिंग
किचन ऑफ इंडिया येलो दाल तड़का - पैक की सामग्री
किचन ऑफ इंडिया येलो दाल तड़का - पैक की सामग्री
किचन ऑफ इंडिया येलो दाल तड़का में स्वादिष्ट टमाटर का तड़का है
किचन ऑफ इंडिया येलो दाल तड़का में स्वादिष्ट टमाटर का तड़का है

विशेषताएं

  • किचन ऑफ इंडिया दाल तड़का के 285 ग्राम पैक की कीमत 110/- रुपए है।
  • पैकेजिंग की तारीख – अप्रैल 2021, एक्सपायरी – जनवरी 2024।
  • इसे तीन तरह से गर्म किया जा सकता है – गैस स्टोव, माइक्रोवेव या गर्म पानी में डालकर।
  • सामग्री – पानी, अरहर दाल (8.8%), टमाटर (8.8%), प्याज (8.8%), मसूर दाल, रिफाइंड सूरजमुखी का तेल, धनिया पत्ता (1.9%), लहसुन (0.9%), नमक, मसाले (0.5%), अदरक और जीरा (0.2%)।
  • इसमें एडेड प्रेज़रवेटिव नहीं है।
  • यह ऐसी तकनीक से बनाया गया है जहां खाने को ज्यादा तापमान और प्रेशर के अंदर रखा जाता है।

अच्छी बातें

  • दाल में स्वादिष्ट तड़का है।
  • टमाटर तड़का का स्वाद ताज़ा है हल्का चटपटा भी है।
  • हमें दाल और तड़का का बैलेंस अच्छा लगा है।
  • अरहर दाल से आने वाली हल्की बाइट अच्छी लगी है।
  • इसमें प्रेज़रवेटिव नहीं हैं।

किसके लिए बेस्ट है?

जिन लोगों को ट्रैवलिंग के समय इंडियम होममेड खाना पसंद है उन लोगों के लिए पीली दाल तड़का अच्छा ऑप्शन है। जो लोग लंबे समय थकान भरे दिन के बाद क्विक तरीके से डिनर चाहते हैं उनके लिए किचन ऑफ इंडिया होममेड दाल के सबसे करीब आता है।

हल्दीराम रेडी टू ईट दाल तड़का – वैल्यू फॉर मनी

हल्दीराम में अरहर दाल और चना दाल का मिश्रण है। बाकी के मुकाबले इसमें हींग की खुशबू ज्यादा है।

दाल की स्थिरता परफेक्ट है जिसका सेवन चावल या रोटी के साथ किया जा सकता है। यह गाढ़ी या पतली नहीं है। रंग की बात करें तो इसका रंग होममेड दाल की तरह है जिसमें हल्दी का प्राकृतिक रंग है।

हमें लगा कि इसमें मसाले की मात्रा ज्यादा है। इसके साथ ही यह खट्टी भी है। नमक और टमाटर का स्वाद थोड़ा ज्यादा है जिससे दाल के फ्लेवर पर असर पड़ सकता है। अगर आपको स्ट्रांग फ्लेवर और तड़का पसंद है तो यह प्रोडक्ट आपके लिए हो सकता है।

बाकी सभी दावेदारों में से हल्दीराम दाल वैल्यू फॉर मनी पिक है।

हल्दीराम मिनट खाना दाल तड़का - पैकेजिंग
हल्दीराम मिनट खाना दाल तड़का - पैकेजिंग
हल्दीराम मिनट खाना दाल तड़का - पैक की सामग्री
हल्दीराम मिनट खाना दाल तड़का - पैक की सामग्री
हल्दीराम मिनट खाना दाल तड़का की स्थिरता परफेक्ट है
हल्दीराम मिनट खाना दाल तड़का की स्थिरता परफेक्ट है

विशेषताएं

  • 300 ग्राम हल्दीराम दाल तड़का पैक की कीमत 85/- रुपए है।
  • शेल्फ लाइफ – 12 महीने।
  • सामग्री – पानी, लाल अरहर (15%), टमाटर, प्याज, रिफाइंड वेजिटेबल ऑयल (सूरजमुखी, कपास, कॉर्न), स्प्लिट ग्राम, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, जीरा, धनिया पत्ता और सूखी मेथी पत्तियां।
  • एलर्जी की जानकारी – इन्हें ऐसी स्थिति में बनाया गया है जहां दूध, गेहूं, सरसों के बीज, ट्री नट, अजमोद, सोय और मूंगफली मौजूद हैं।

अच्छी बातें

  • बाकी सभी दावेदारों के मुकाबले यह रेडी-टू-ईट दाल सबसे सस्ती है।
  • दाल की स्थिरता परफेक्ट है।

बुरी बात

  • हमें लगा कि इसमें मसाले ज्यादा हैं।

किसके लिए बेस्ट है?

अगर आप स्वादिष्ट, किफायती रेडी-टू-ईट पीली तड़का दाल ढूंढ रहे हैं तो, हल्दीराम दाल तड़का आपके लिए अच्छा ऑप्शन है।

एमटीआर दाल फ्राई

एमटीआर दाल फ्राई में अरहर और मूंग दाल का मिश्रण है। इन दाल के इस्तेमाल की वजह से फाइनल डिश के टैक्शर गाढ़ा और घुटी हुई स्थिरता है।

बाकी सभी दावेदारों के मुकाबले यह दाल सबसे ज्यादा मसालेदार थी और कुछ को ज्यादा नमक भी लग सकता है। पकाने के बाद दाल का रंग गहरा भूरा है।

हालांकि सिर्फ इस ब्रांड की सामग्री लिस्ट में घी दिया हुआ था लेकिन स्वाद नहीं आ रहा था। हमें दाल में होम- स्टाइल फ्लेवर नहीं मिला था।

एमटीआर रेड-टू-ईट दाल फ्राई - पैक की सामग्री
एमटीआर रेड-टू-ईट दाल फ्राई - पैक की सामग्री
हमारे एमटीआर दाल फ्राई पैक में एक बड़ी लाल मिर्च थी
हमारे एमटीआर दाल फ्राई पैक में एक बड़ी लाल मिर्च थी
एमटीआर रेड-टू-ईट दाल फ्राई में होम स्टाइल फ्लेवर नहीं था
एमटीआर रेड-टू-ईट दाल फ्राई में होम स्टाइल फ्लेवर नहीं था

विशेषताएं

  • 300 ग्राम एमटीआर दाल फ्राई की कीमत 110/- रुपए है। 
  • इसे दो तरह से गर्म कर सकते हैं – पैन कुकिंग या बिना पाउच खोले 5 मिनट के लिए गर्म पानी में रखना।
  • सामग्री – पानी, अरहर दाल (9%), प्याज, रिफाइंड सूरजमुखी का तेल, टमाटर, घी, मूंग दाल (2.3%), लहसुन, नमक, हरी मिर्च, धनिया पत्ता, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर और जीरा।
  • शेल्फ लाइफ – 12 महीने।
  • एलर्जी की जानकारी – इसमें मिल्क प्रोडक्ट और नट्स के निशान हो सकते हैं।

अच्छी बात

  • दाल की स्थिरता बैलेंस है। यह न ज्यादा गाढ़ी और न ज्यादा पतली है।

बुरी बातें

  • दाल में नमक ज्यादा है।
  • दाल में होम स्टाइल फ्लेवर नहीं मिले थे।

हमारे टॉप पिक और रनरअप

किन कारण से हमने किचन ऑफ इंडिया येलो दाल तड़का को टॉप पिक चुना है?

हम आमतौर पर रेडी-टू-ईट मील्स ट्रैवल करते समय लेकर जाते हैं या फिर लंबे और थकान भरे दिन के बाद सुविधा के लिए ऑर्डर करते हैं। पैक्ड मील्स में हम होम स्टाइल फ्लेवर भी ढूंढते हैं। और इसी वजह से किचन ऑफ इंडिया येलो दाल तड़का हमारे रिव्यू का विजेता बना है। किचन ऑफ इंडिया येलो दाल तड़का होममेड दाल तड़का के फ्लेवर के सबसे करीब है।

क्यों हल्दीराम दाल तड़का वैल्यू फॉर मनी पिक है?

हल्दीराम दाल तड़का में लाजवाब होम- स्टाइल स्थिरता है। यह ज्यादा गाढ़ी या पतली नहीं है। इसमें स्ट्रांग हींग और टमाटर का फ्लेवर है। 300 ग्राम पैक की कीमत 85/- रुपए है जो किफायती ऑप्शन है।

FAQs

1. दाल तड़का का मसाला किससे बना होता है? (What is dal tadka masala made of?)

तड़का अलग- अलग सामग्री से बना हो सकता है जैसे कि सिंपल तड़का हींग-जीरे का होता है वहीं टमाटर और कसूरी मेथी से भी तड़का बना सकते हैं। पसंद के अनुसार तड़के की रेसिपी में बदलाव किए जा सकते हैं।

2. क्या रेडी-टू-ईट दाल फ्राई ब्रांड में प्रेज़रवेटिव और आर्टिफिशियल रंग होते हैं? (Do ready to eat dal fry brands contain preservatives and artificial colours?)

कुछ ब्रांड में एडेड रंग और प्रेज़वेटिव हो सकते हैं। इसलिए खरीदने से पहले लेबल पर दी गई जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें।

3. दाल तड़का के साथ क्या खा सकते हैं? (What dishes go well with dal tadka?)

दाल सुविधाजन खाना है। पीली दाल के साथ चावल और घी वाली रोटी लाजवाब लगती हैं। साथ ही प्याज-टमाटर-खीरा का सलाद भी खा सकते हैं।

4. क्या रेडीमेड दाल तड़का में दाल डालने की जरूरत है? (Do you need to add dal in readymade dal tadka?)

नहीं। रेड-टू-ईट दाल में आपको कुछ भी डालने की जरूरत नहीं है। सिर्फ दाल गर्म करें।

5. क्या दाल फ्राई और दाल तड़का एक होते हैं? (Is dal fry and dal tadka the same?)

इन दोनों के बीच में तड़के का अंतर होता है। हर घर में किस प्रकार की दाल का इस्तेमाल किया जा रहा है और किस प्रकार के तड़का तैयार किया जा रहा है अलग हो सकता है। दाल तड़का में घी, हींग और जीरा से तड़का लगाया जाता है। वहीं दाल फ्राई में प्याज और टमाटर को फ्राई किया जाता है जिससे दाल फ्लेवर से भरपूर बन जाती है।

आखिर में

कोई भी रेडी-टू-ईट दाल ऐसी नहीं थी जिसे खाया न जा सके और या स्वाद अप्राकृतिक हो। यह सिंगल सर्विंग दाल हैं जिनका मज़ा ट्रैवल करते समय या लंबे और थकान भरे दिन के बाद लिया जा सकता है।

किचन ऑफ इंडिया येलो तड़का दाल हमारा टॉप पिक है क्योंकि इसमें होम स्टाइल फ्लेवर हैं। हल्दीराम वैल्यू फॉर मनी है क्योंकि यह बाकी ब्रांड के मुकाबले सस्ता है और साथ ही दाल में स्ट्रांग फ्लेवर हैं।

क्या आप ट्रैवल करते समय रेडी-टू-ईट मील्स लेकर जाते हैं? विदेशी यात्रा में आपका पसंदीदा रेडी-टू-ईट मील क्या है?

रिव्यू पर काम करने वाली टीम

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments