नोर इंटरनेशनल सूप रिव्यू (Knorr International Soups Review)
knorr-international-soups-review

नोर इंटरनेशनल सूप रिव्यू (Knorr International Soups Review)

नोर इंटरनेशनल सूप (Knorr International Soups) से आसान तरीके से कुछ मिनटों में घर में सूप तैयार किया जा सकता है। हमने इस रेंज से तीन फ्लेवर ट्राई किए हैं और तीन में से हमें एक ज्यादा पसंद आया है। टीम मिश्री का यह कहना है!

मिश्री रेटिंग

फ्लेवर
4 / 5
4
स्थिरता
4 / 5
4
सुविधाजनक
4 / 5
4
4
SUPERB!

Summary

हमने नोर इंटरनेशनल सूप (Knorr International Soups) के तीन फ्लेवर ट्राई किए हैं और इनके साथ हमारा अनुभव अच्छा रहा है। सूप बनाने आसान हैं, स्थिरता गाढ़ी है और स्वादिष्ट है। हमारा फेवरेट इटालियन मशरूम सूप है और रेटिंग भी इसी फ्लेवर की दी गई है।

किसे पैक्ड सूप से मिलने वाली सुविधा पसंद नहीं है? इन्हें बनाने के लिए कम से कम मेहनत की जरूरत है और साथ ही यह मिनटों में बन जाते हैं। सिर्फ पानी उबालें, सामग्री मिक्स करें और कुछ मिनट पकाएं।

जब बात पैक्ड सूप की आती है तो नोर के विभिन्न फ्लेवर उपलब्ध हैं। हाल ही में नोर ने इंटरनेशनल सूप रेंज में 5 नए फ्लेवर शामिल किए हैं। हमारे रिव्यू में हमने तीन फ्लेवर ट्राई किए हैं- थाई वेजिटेबल, इटालियन मशरूम और मेक्सिकन टोमैटो कॉर्न।

हम यह जानने के लिए उत्साहित थे कि इंटरनेशनल सूप का स्वाद कैसा है। नोर इंटरनेशनल सूप रिव्यू में हमने कीमत से लेकर स्वाद तक के बारे में विस्तार से बात की है जिससे आप बेहतर तरीके से खरीद सकें।

नोर इंटरनेशनल सूप से जुड़ी जरूरी बातें

इस सेक्शन में हमने पैकेजिंग से लेकर कीमत और अन्य जरूरी बातों के बारे में विस्तार से बात की है।

1. पैकेजिंग

नोर इंटरनेशनल सूप मानक हरे रंग के पैक में आते हैं। पैक को दोबारा बंद नहीं किया जा सकता है। पैक के अंदर,  सूप मिक्स अलग से किसी पाउच में नहीं आता है। सूप मिक्स सिर्फ एक पैक में आता है।

2. उपलब्ध फ्लेवर

नोर इंटरनेशनल सूप के पांच अलग फ्लेवर उपलब्ध हैं:

  • शंघाई हॉट एंड सॉर चिकन सूप
  • इटालियन मशरूम सूप
  • मेक्सिकन टोमैटो कॉर्न
  • थाई वेजिटेबल सूप
  • हांगकांग मानचाओ नूडल सूप

3. उपलब्ध मात्रा

नोर के द्वारा हर इंटरनेशनल सूप फ्लेवर की अलग मात्रा है। नोर इंटरनेशनल सूप 38 ग्राम से 52 ग्राम तक पैक में उपलब्ध है।

4. कुकिंग की जानकारी

नोर इंटरनेशनल सूप के तीनों फ्लेवर बनाने के लिए मानक जानकारी है। सभी सूप के पीछे इन्हें बनाने की जानकारी दी गई है। सूप बनाने की दी गई जानकारी कुछ इस प्रकार है:

  • 4 कप पानी में पैक की सामग्री डालें।
  • पानी उबालें और मिक्स करते रहें जिससे गांठ ना बने।
  • आखिर में, 3 मिनट के लिए पकाएं और फिर सर्व करें।

5. कीमत

नोर इंटरनेशनल सूप की कीमत 60/- रुपए से 70/- रुपए तक है।

नोर इंटरनेशनल सूप रिव्यू करते समय किन बातों का ध्यान रखा गया

नोर इंटरनेशनल सूप के बारे में सही रूप से जानकारी प्राप्त करने के लिए हमने विभिन्न जरूरी बातों के बारे में चर्चा की है जिससे आप बेहतर तरीके से खरीदारी कर सकें। इस रिव्यू में हमने स्वाद, स्थिरता, शेल्फ लाइफ, खुशबू और सामग्री लिस्ट जैसे फैक्टर पर ध्यान दिया है।

नोर इंटरनेशनल सूप - फ्लेवर
नोर इंटरनेशनल सूप - फ्लेवर

1. सामग्री

सामग्री लिस्ट पढ़ना बेहद जरूरी है क्योंकि इससे पता चलता है कि पैक्ड फूड बनाने के लिए किन चीजों का उपयोग किया गया है। नोर इंटरनेशनल सूप के पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार, इसमें 100% असली सब्जियों हैं और एडेड प्रेज़रवेटिव नहीं हैं।

नोर इंटरनेशनल सूप की सामग्री लिस्ट के बारे में जानने के लिए हमने गहराई से रिव्यू किया है। गाढ़ा करने के लिए किस पदार्थ का उपयोग किया गया है? मक्का का आटा, मैदा या कुछ और? सूप में किस रूप में सब्जियां शामिल की गई हैं? क्या इसमें एडिटिव्स है?

2. फ्लेवर

सूप के फ्लेवर से पता चलता है कि सूप कितना स्वादिष्ट और ताज़ा है। नोर इंटरनेशनल सूप के बारे में कहा गया है कि यह किसी डिश से मिलते- झुलते हैं जैसे कि थाई, मेक्सिकन और इटालियन। यह सूप बताए गए फ्लेवर के कितने करीब आते हैं?

सब्जियों का स्वाद कितना ताज़ा है? क्या सूप में मसाले सही है? क्या इनका स्वाद औद्योगिक है?

3. खुशबू

जब हम घर में सूप बनाते हैं तो पूरी किचन मसाले और ताज़ा सब्जियों की खुशबू से भर जाती है। हालांकि पैक्ड फूड की तुलना होममेड ताज़ा खाना से नहीं करनी चाहिए लेकिन इनमें मसाले, हर्ब्स और सब्जियों की वैसी खुशबू तो मिलनी चाहिए। क्या सूप में किसी प्रकार के मसाले या हर्ब्स की खुशबू है?

4. रंग और स्थिरता

पैक्ड सूप पीना का अनुभव सबसे ज्यादा इसकी स्थिरता पर निर्भर करता है। इंटरनेशनल सूप की स्थिरता कैसी है? पतली या गाढ़ी? क्या सूप क्रीमी हैं? सूप का रंग कैसा है? क्या सूप देखने में लाजवाब लग रहे थे?

5. कीमत और पैकेजिंग

नोर इंटरनेशनल सूप रिव्यू करते समय हमने कीमत और पैकेजिंग पर ध्यान दिया था। क्या स्वाद को देखते हुए कीमत जायज है? क्या यह प्रोडक्ट वैल्यू फॉर मनी है? हमने इस बात पर भी ध्यान दिया कि क्या सूप अच्छे से पैक किए गए हैं? क्या पैक दोबारा बंद कर सकते हैं? पैकेजिंग कितनी आकर्षक है?

नोर इंटरनेशनल सूप रिव्यू

जरूरी बातें थाई वेजिटेबल सूप इटालियन मशरूम मेक्सिकन टोमैटो कॉर्न
मुख्य सामग्री
  • मक्का स्टार्च
  • डीहाइड्रेटेड सब्जियां
  • चीनी
  • आयोडीन नमक
  • मैदा
  • मैदा
  • आयोडीन नमक
  • दूध सॉलिड
  • डीहाइड्रेटेड सब्जियां
  • चीनी
  • चीनी
  • मक्का स्टार्च
  • डीहाइड्रेटेड सब्जियां
  • मैदा
  • टमाटर पेस्ट सॉलिड
शेल्फ लाइफ 12 महीने  12 महीने 12 महीने 
मात्रा 46 ग्राम 48 ग्राम 52 ग्राम
कीमत 65/- रुपए 65/- रुपए 65/- रुपए

1. थाई वेजिटेबल

फ्लेवर-3/5
स्थिरता- 3/5

रिव्यू के लिए हमने 46 ग्राम पैक थाई वेजिटेबल सूप ऑर्डर किया, जो 4 लोगों के लिए आदर्श है। इसकी कीमत 65/- रुपए है। जैसे ही हमने पैक खोला वैसे ही हमें लबले पहले लेमनग्रास की खुशबू मिली।

थाई फ्लेवर की अनोखी खुशबू होती है जैसे कि लेमनग्रास, गंगाल और चिली- यह जब साथ में आते हैं तो डिनर के लिए आरामदायक डिश बन जाती है।

पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार हमने सूप बनाया। हमने 600 एमएल पानी में पैक में दी गई सामग्री मिक्स की। जानकारी के अनुसार, सूप तीन मिनट में पक गया था। कुकिंग प्रोसेस के दौरान गांठ नहीं बनी थी। सूप की स्थिरता गाढ़ी थी और ऐसा मैदा और मक्का के स्टॉर्च की मौजूदगी से हो सकता है।

सूप का रंग नारंगी था। सूप का फ्लेवर बैलेंस था और इसमें लेमनग्रास का फ्लेवर ज्यादा था। सूप में कॉर्न, पत्ता गोभी और प्याज जैसी सब्जियां थी। इसमें मक्का के दाने सूखे लग रहे थे जो ताज़ा नहीं थे। हमें सूप की स्थिरता पसंद आई है जिसमें गांठ नहीं बनी थी।

क्रंच शामिल करने के लिए आप फ्राइड नूडल्स या भुनी हुई मूंगफली के छोटे- छोटे टुकड़े डाल सकते हैं।

थाई वेजिटेबल सूप की पैक की सामग्री
थाई वेजिटेबल सूप की पैक की सामग्री
थाई वेजिटेबल सूप में लेमनग्रास की खुशबू थी
थाई वेजिटेबल सूप में लेमनग्रास की खुशबू थी
थाई वेजिटेबल सूप पकाने के बाद
थाई वेजिटेबल सूप पकाने के बाद
थाई वेजिटेबल सूप में कॉर्न, पत्ता गोभी और प्याज थे
थाई वेजिटेबल सूप में कॉर्न, पत्ता गोभी और प्याज थे

विशेषताएं

  • थाई वेजिटेबल सूप के 46 ग्राम पैक की कीमत 65/- रुपए है।
  • इसमें एडेड प्रेज़रवेटिव नहीं है।
  • नोर इंटरनेशनल थाई वेजिटेबल सूप की शेल्फ लाइफ 12 महीने की है।
  • पैक पर सूप पकाने की जानकारी दी गई है।
  • एक सर्विंग (11.5 ग्राम) में लगभग 0.6 ग्राम प्रोटीन है।

पसंद

  • सूप में मसालों का बैलेंस फ्लेवर है।
  • हमें सूप की स्थिरता पसंद आई है।
  • सूप निर्धारित समय में अच्छे से पक गया था।
  • लेमनग्रास का स्वाद और खुशबू ज्यादा थी।

नापसंद

  • हमें सूप में सब्जियों का स्वाद अच्छा नहीं लगा गै। खासतौर पर कॉर्न सूखा और स्वाद ताज़ा नहीं था।

किसके लिए बेस्ट है

समय कम है लेकिन स्वादिष्ट थाई फ्लेवर सूप चाहिए? नोर इंटरनेशनल थाई वेजिटेबल सूप ने थाई फ्लेवर देने में अच्छा काम किया है।

2. इटालियन मशरूम

फ्लेवर-4/5
स्थिरता- 4/5

दूसरे नंबर पर हमने नोर इंटरनेशनल सूप में से इटालियन मशरूम सूप का रिव्यू किया है। 48 ग्राम पैक की कीमत 65/- रुपए है। 

सूप बनाने के लिए हमने पैक पर दी गई जानकारी को फोलो किया है। सूप बनाने के बाद हमने देखा कि सूप का रंग ऑफ व्हाइट था। सूप ऑयली नहीं था और साथी सूप के ऊपर तेल भी नहीं तैर रहा था।

सूप की स्थिरता परफेक्ट थी। इसका टैक्शर क्रीमी और गाढ़ा था। मशरूम के टुकड़े से अच्छी बाइट मिल रही थी जिससे सूप का स्वाद बढ़ गया था। आपको बता दें कि मशरूम के टुकड़े खाने में सख्त नहीं थे जो एक अच्छी बात थी।

सूप पीने के बाद हमें सिंथेटिक आफ्टर टेस्ट नहीं मिला था। ऐसा अकसर पैक्ड सूप के साथ होता है।

क्रंच शामिल करने के लिए आप सूप के ऊपर क्रूटोन्स (ब्रेड के टुकड़े) या क्रिस्पी गार्लिक ब्रेड खा सकते हैं।

इटालियन मशरूम सूप पैक की सामग्री
इटालियन मशरूम सूप पैक की सामग्री
इटालियन मशरूम सूप मिक्स का रंग ऑफ व्हाइट था
इटालियन मशरूम सूप मिक्स का रंग ऑफ व्हाइट था
इटालियन मशरूम सूप की स्थिरता हमें पसंद आई है
इटालियन मशरूम सूप की स्थिरता हमें पसंद आई है
इटालियन मशरूम सूप में मशरूम के टुकड़े थे
इटालियन मशरूम सूप में मशरूम के टुकड़े थे

विशेषताएं

  • इटालियन मशरूम सूप के 48 ग्राम पैक की कीमत 65/- रुपए है।
  • सूप की शेल्फ लाइफ 12 महीने है।
  • इसमें 100% असली सब्जियां है और एडेड प्रेज़रवेटिव नहीं है।
  • पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार, सूप तीन स्टेप में बन जाता है।
  • 12 ग्राम की एक सर्विंग पाउडर में 42 किलो कैलोरी है।

पसंद

  • इटालियन मशरूम सूप क्रीमी और गाढ़ा था।
  • मशरूम के टुकडों से अच्छा फ्लेवर और टैक्शर शामिल होता है।
  • सूप में सिथेंटिक आफ्टर टेस्ट नहीं था।
  • इसमें मशरूम की खुशबू थी।
  • सूप की स्थिरता होममेड सूप की तरह थी।
  • दोनों फ्लेवर में से यह फ्लेवर बेस्ट है।

किसके लिए बेस्ट है

यह सूप उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें मशरूम का फ्लेवर पसंद है। अगल आपको रेस्टोरेंट स्टाइल क्रीमी मशरूम सूप चाहिए है तो हम आपको नोर इंटरनेशनल इटालियन मशरूम सूप ट्राई करने की सलाह देते हैं।

3. मेक्सिकन टोमैटो कॉर्न

फ्लेवर-3/5
स्थिरता- 3/5

मेक्सिकन टोमैटो कॉर्न को हमने तीसरे नंबर पर टेस्ट किया था। इसे बनाने के लिए हमने ऊपर दो फ्लेवर वाली रेसिपी को ही फोलो किया था।

मेक्सिकन टोमैटो कॉर्न फ्लेवर 52 ग्राम पैक में आता है जिसकी कीमत 65/- रुपए है। पकाने के बाद, सूप की खुशबू बटर जैसी लग रही थी। इसकी खुशबू घर में बनाए गए टमाटर सूप की तरह थी। देखने में, सूप का रंग नारंगी- लाल था।

सूप में डीहाइड्रेटेड हरा प्याज और कॉर्न था जिससे टैक्शर अच्छा होने में मदद मिली थी। मसाले बैलेंस थे।

मेक्सिकन फ्लेवर को आमतौर पर ताजा सीताफल, जीरा, लाल शिमला मिर्च, लहसुन, कॉर्न और टमाटर से जोड़ा जाता है। स्वाद की बात करें तो, मेक्सिकन टोमैटो सूप में मीठे और चटपटे फ्लेवर के साथ मिर्च का तड़का फ्लेवर होता है। दुख की बात है कि जिस ताज़ा टमाटर के स्वाद की हम उम्मीद कर रहे थे वो इसे गुम था। हालांकि सूप खुद ही स्वादिष्ट था लेकिन ‘मेक्सिकन फ्लेवर’ टैग को न्याय नहीं दिया गया है। तीनों फ्लेवर में से हमें यह फ्लेवर सबसे कम पसंद आया है।

मेक्सिकन टोमैटो कॉर्न सूप की सामग्री
मेक्सिकन टोमैटो कॉर्न सूप की सामग्री
मेक्सिकन टोमैटो कॉर्न सूप में बहुत सारे कॉर्म के टुकड़े थे
मेक्सिकन टोमैटो कॉर्न सूप में बहुत सारे कॉर्म के टुकड़े थे
मेक्सिकन टोमैटो कॉर्न सूप पकाने के बाद
मेक्सिकन टोमैटो कॉर्न सूप पकाने के बाद
मेक्सिकन टोमैटो कॉर्न सूप का मीठा और चटपटा फ्लेवर था
मेक्सिकन टोमैटो कॉर्न सूप का मीठा और चटपटा फ्लेवर था

विशेषताएं

  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 12 महीने है।
  • इसमें एडेड प्रेज़रवेटिव नहीं है।
  • 52 ग्राम पैक 3 से 4 लोगों को सर्व करने के लिए पर्याप्त है।
  • 13 ग्राम की सिंगल सर्विंग से 0.5 ग्राम डाइटरी फाइबर मिलता है।

पसंद

  • सूप में मसाले बैलेंस हैं और टैक्शर क्रीमी है।
  • कॉर्न के टुकड़ो से अच्छा फ्लेवर और क्रंच मिलता है।
  • इसकी स्थिरता गाढ़ी है।

नापसंद

  • सूप में ताज़ा टमाटर के स्वाद की कमी है।
  • ‘मेक्सिकन फ्लेवर’ की कमी है।

हमारे टॉप पिक और सलाह

नोर इंटरनेशनल सूप बनाने के बाद
नोर इंटरनेशनल सूप बनाने के बाद

तीनों फ्लेवर में से नोर इंटनरेशनल इटालियन मशरूम सूप हमारा फेवरेट है। हमें सूप का क्रीमी टैक्शर, हर्ब्स और मशरूम के स्वादिष्ट टुकड़े पसंद आए हैं।

बाकी दो फ्लेवर- मेक्सिकन टोमैटो कॉर्न सूप और थाई वेजिटेबल सूप भी अच्छे थे। इन दोनों सूप की स्थिरता गाढ़ी थी और मसाले बैलेंस थे।

नोर इंटरनेशनल सूप से कम समय में घर के आराम में सूप बनाने की सुविधा मिलती है। इसे आप टोस्ट की गई ब्रेड के साथ डिनर में सर्व कर सकते हैं।

आखिर में

हमने नोर इंटरनेशनल सूप के तीन फ्लेवर का रिव्यू किया है – थाई वेजिटेबल, इटालियन मशरूम और मेक्सिकन टोमैटो कॉर्न। नोर इंटनेशनल सूप का रिव्यू करते समय हमारा अनुभव अच्छा रहा है।

नोर इंटरनेशनल सूप 3-स्टेप जानकारी के साथ आते हैं जिससे सूप मिनटों में बन जाता है।

हमें कमेंट में आप अपना फेवरेट बताएं। और साथ ही सूप ट्राई करते समय आपको अनुभव कैसा था, यह भी हमें जरूर बताएं। 

FAQs

नोर इंटरनेशनल सूप से जुड़े सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. क्या नोर के मसाले सेहत के लिए खराब हैं? (Is Knorr seasoning bad for health?)

नोर के मसाले कुछ इस प्रकार है – मैदा, डीहाइड्रेटेड सब्जियां और वेजिटेबल फैट। पैक्ड फूड का सेवन नियमित रूप से करना सही होता है।

2. क्या इन सूप का सेवन 6 साल कम उम्र के बच्चे कर सकते हैं? ( Can these soups be consumed by children under 6 years of age?)

नोर इंटरनेशनल सूप की सामग्री लिस्ट में कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन 6 साल से कम उम्र वाले बच्चों को रोजाना नहीं करना चाहिए। ज्यादा पोषण के लिए बच्चों को घर में बना ताज़ा सूप ही दें। हालांकि इन सूप में प्रेज़रवेटिव नहीं है लेकिन इसके बावजूद बच्चों के डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

3. क्या इन सूप में आर्टिफिशियल फ्लेवर हैं? (Do these soups contain artificial additional flavours?)

हां, इन सूप में आर्टिफिशियल फ्लेवर है।

4. क्या इन सूप में प्रेज़रवेटिव है? (Do these soups contain preservatives?)

नोर इंटरनेशनल सूप में एडेड प्रेज़रवेटिव नहीं है। हालांकि इसमें प्राकृतिक प्रेज़रवेटिव जैसे कि चीनी, गार्लिक पाउडर और नमक जरूर है।

5. एक पैक से कितनी सर्विंग बन सकती है? (How many servings can each pack have?)

नोर इंटरनेशनल सूप के सिंगल पैक से 3-4 सर्विंग मिलती है।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments