भारत में सर्वश्रेष्ठ खमन ढोकला मिक्स ब्रांड - मिश्री
best-khaman-dhokla-mix-review

भारत में सर्वश्रेष्ठ खमन ढोकला मिक्स ब्रांड – मिश्री

पांच ब्रांड, पांच तरह के खमन ढोकला और बेस्ट खमन ढोकला मिक्स ब्रांड रिव्यू का हमारा टॉप पिक है…

यह स्नैक खट्टा और मीठा होता है और सही तरह से बनाया जाए तो स्पंजी होता है। ढोकला पीले रंग का होता है और इनके ऊपर राई और करी पत्ते का तड़का डाला जाता है।

प्रीमिक्स अपने साथ सुविधा लेकर आते हैं। इनकी मदद से अलग- अलग सामग्री इकट्ठा करना, मापना और बनाने की तैयारी करने वाला काम कम हो जाता है। आपको सिर्फ कुछ सामग्री चाहिए और डिश बनाने के लिए घोल तैयार है।

बेस्ट खमन ढोकला मिक्स का पता लगाने के लिए हमने पांच खमन ढोकला इंस्टेंट मिक्स रिव्यू में शामिल किए हैं। गिट्स हमारा टॉप पिक है क्योंकि यह सॉफ्ट, फ्लेवर से भरपूर है और इसका टेक्सचर लाइट है। हम एमटीआर खमन ढोकला मिक्स की सलाह देते हैं।

किन कारण से गिट्स बाकी दावेदारों से बेहतर है?

खमन ढोकला मिक्स ब्रांड से जुड़ी जानकारी नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।

बेस्ट खमन ढोकला मिक्स मिश्री रेटिंग खरीदें
गिट्स

(मिश्री टॉप पिक)

4.5 खरीदें
एमटीआर

(रनरअप)

4 खरीदें
सुहाना 3.5 खरीदें
हल्दीराम 3.5 खरीदें
टॉप्स 3 खरीदें

हमारे रिव्यू फैक्टर

बेस्ट खमन ढोकला मिक्स का पता लगाने के लिए हमने कुछ महत्वपूर्ण फैक्टर तय किए हैं। हम ऐसे प्रीमिक्स की तलाश में हैं जिससे मार्केट/ फरसाण शॉप स्टाइल फ्लेवर और टेक्सचर वाले खमन ढोकला मिल सके। इन्हें बनाना कितना सुविधाजनक है, इस बात पर भी ध्यान दिया गया है।

1. स्वाद

खमन ढोकला गुजराती स्नैक है इसलिए हम ऐसे मिक्स की तलाश में हैं जिससे गुजरात स्टाइल मीठे और नमकीन फ्लेवर का मिश्रण मिल सके।

मीठे और नमकीन फ्लेवर के बीच बैलेंस और आटा कितनी अच्छी से भुना गया है और मसाले कैसे हैं। इन सभी बातों पर भी ध्यान दिया गया है।

2. टेक्सचर

खमन ढोकला की सॉफ्ट, स्पंजी और रसीली बाइट होती है। आमतौर पर ढोकला लाइट और एयरी होते हैं। ढोकला बनने के बाद इन पर शुगर सिरप डाली जाती है जिससे यह सॉफ्ट/ नमी से भरपूर हो जाते हैं।

हमने इस बात पर भी ध्यान दिया है कि क्या यह स्पंजी हैं? क्या ढोकला सूखे हैं?

3. अन्य फैक्टर

कितने सरल तरीके से पैक पर जानकारी दी गई है। घोल बनाने से लेकर सुविधा, वैल्यू फॉर मनी, पैकेजिंग और शेल्फ लाइफ पर भी ध्यान दिया गया है।

आमतौर पर खमन ढोकला बनाने के लिए बेसन का इस्तेमाल किया जाता है। ढोकला बनाने के लिए सूजी, ओट्स, चावल का घोल, मैदा और इन सभी के मिश्रण का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ढोकला के मुकाबले खमन का टेक्सचर ज्यादा सॉफ्ट और स्पंजी होता है।

खमन को नाम इसकी सॉफ्टनेस के कारण यह नाम मिला है।

best-khaman-dhokla-mix-top-pick

हमारा रिव्यू प्रोसेस

  • रिव्यू प्रोसेस और रिजल्ट मानक रखने के लिए हमने एक ही कुकवेयर इस्तेमाल किया है, सोलिमो स्टीमर।
  • प्रीमिक्स से घोल बनाने के लिए हमने हर एक ब्रांड के पैक पर दी गई जानकारी फॉलो की है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर ब्रांड की सामग्री में अंतर था।
  • सभी ब्रांड के लिए एक ही तड़का बनाया गया – तेल, राई और करी पत्ता।
  • हर ब्रांड की शुगर सिरप रेसिपी अलग थी।
  • हमने घोल में अलग से मसाले शामिल नहीं किए हैं।
  • हमने आखिर में धनिया या नारियल का इस्तेमाल नहीं किया है।
बेस्ट खमन ढोकला - दावेदार
बेस्ट खमन ढोकला - दावेदार

सर्वश्रेष्ठ खमन ढोकला मिक्स रिव्यू

इस सेक्शन से आप खमन ढोकला के लिए घोल बनाने से लेकर इन्हें सर्व करने तक की जानकारी विस्तार से प्राप्त कर सकते हैं।

1. गिट्स – मिश्री टॉप पिक

हमारा अनुभव

इसका टॉप लेयर बेहद साफ और खाने के लिए तैयार था। इसके टेक्सचर की तरह स्वाद भी लाजवाब था! शुगर और नमक के बीच अच्छा बैलेंस था। इसके साथ ही बेसन का कच्चा फ्लेवर नहीं था।

हमने इसे गर्म और फिर कुछ घंटे बाद टेस्ट किया था। इसके टेक्सचर में किसी प्रकार का बदलाव नहीं था, यह लाइट और एयरी होने के साथ इसकी बाइट सॉफ्ट थी। खमन ढोकले का घोल जितना सॉफ्ट था उतना ही स्मूथ, प्लेन और बिना गांठ वाला था। इसके साथ ही ढोकला देखने में बहुत सुंदर लग रहे थे।

गिट्स खमन ढोकला मिक्स
गिट्स खमन ढोकला मिक्स

प्रोडक्ट की जानकारी

गिट्स खमन ढोकला मिक्स नीले और सफेद कार्टन में आता है। यह तीन स्टेप्स में 20 मिनट में तैयार हो जाता है। पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार इसमें प्रेज़रवेटिव, आर्टिफिशियल फ्लेवर और कलर नहीं हैं।

पैक पर खमन ढोकला की जानकारी, सामग्री और अन्य जानकारी दी गई है।

180 ग्राम पैक की कीमत 70/- रुपए है और शेल्फ लाइफ 12 महीने है। इसकी मुख्य सामग्री है- बेसन (68%), चीनी पाउडर, सूजी, नमक, साइट्रिक एसिड (आईएनएस 330), सोडियम बाइकार्बोनेट (आईएनएस 500 (II)), हींग, हल्दी और सोडियम एसीटेट (आईएनएस 262 एसिडिटी रेगुलेटर)। एक पैक से 8 खमन ढोकला बन सकते हैं।

जानकारी

  • पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार हमने 3 बड़े चम्मच तेल और 230 एमएल पानी खमन ढोकला मिक्स में डाला। सूखी और गीली सामग्री बहुत अच्छे से मिक्स हो जाती है। रिजल्ट में स्मूथ और बिना गांठ वाला घोल मिलता है। हमने देखा कि यह तुरंत फूल गया था।
  • हमने ट्रे में तेल लगाया, घोल डाला और 15 मिनट तक भाप में बनने के लिए रख दिया।
  • इसके बाद तैयार किया गया शुगर सिरप और तड़का ढोकले के ऊपर डाल दिया।
गिट्स खमन ढोकला मिक्स - रिजल्ट
गिट्स खमन ढोकला मिक्स - रिजल्ट
स्वाद - 4.5/5
टेक्सचर - 4.5/5
  • किफायती
  • बिगनर फ्रेंडली जानकारी
  • आसानी से मिक्स हो जाता है। घोल में गांठ नहीं बनती है।
  • पारंपरिक टेक्सचर और फ्लेवर

गिट्स खमन ढोकला बिगनर फ्रेंडली स्नैक ऑप्शन है। इसकी मदद से सामग्री इकट्ठा और मापने के साथ- साथ कुकिंग और सफाई का काम भी आसान हो जाता है।

2. एमटीआर

हमारा अनुभव

स्वाद की बात करें तो हमने दो स्टेज पर इन्हें टेस्ट किया था- तड़के + शुगर सिरप के साथ और इनके बिना। इनके बिना ढोकले का स्वाद मीठा था और नमक बैलेंस था।

सिरप और तड़का डालने से स्वाद के साथ- साथ टेक्सचर भी बेहतर हो गया था। इसके बाद ढोकला नमी से भरपूर और स्वादिष्ट बन गए थे। हमारे टॉप पिक की तरह इसमें कच्चे आटे का स्वाद नहीं आ रहा था।

एमटीआर खमन ढोकला मिक्स
एमटीआर खमन ढोकला मिक्स

प्रोडक्ट की जानकारी

ढोकला मिक्स नॉन- रीसीलेबल पाउच में आता है। पैक पर आकर्षित ढोकला की तस्वीर है। पैक के पीछे सामग्री लिस्ट और जानकारी दी गई है।

पैक पर दी गई सामग्री की मात्रा बिल्कुल सही है और इन्हें फॉलो करना आसान है। 160 ग्राम पैक की कीमत 65/- रुपए है और इससे चार सर्विंग बन सकती है।

इसकी मुख्य सामग्री कुछ इस प्रकार है- बंगाल बेसन (64%), सूजी, चीनी, एसिडिटी रेगुलेटर, साइट्रिक एसिड (आईएनएस 330), नमक, राइजिंग एजेंट- सोडियम बाइकार्बोनेट (आईएनएस 500 (II), हल्दी, हींग, चावल का आटा, एंटीकिंग एजेंट सिलिका (आईएनएस 551)।

जानकारी

हमने पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार ढोकला बनाए हैं। हमें लाइट, एयरी और बहुत फल्फी घोल मिला था।

एक बार पकने के बाद हमें सुंदर पीले रंग के ढोकला मिले थे जो सिंथेटिक या अप्राकृतिक नहीं लग रहे थे। यह देखने में स्वादिष्ट थे। इसका टेक्सचर लाजवाब था। हमें एयर पॉकेट्स साफ तौर पर दिखाई दे रहे थे (तस्वीर देखें) और इन्हें दबाने पर ढोकला स्प्रिंग की तरह वापस उठ रहे थे।

एमटीआर खमन ढोकला सॉफ्ट हैं
एमटीआर खमन ढोकला सॉफ्ट हैं
स्वाद - 4/5
टेक्सचर - 4/5
  • विस्तार से दी गई जानकारी
  • एयर पॉकेट्स दिखाई दे रहे थे।
  • लाइट और एयरी माउथफिल
  • शुगर सिरप + तड़का के बिना और तड़के के साथ स्वादिष्ट लग रहे थे।
  • बैलेंस नमक

होममेड खमन ढोकला के साथ सुविधा चाहिए? एमटीआर खमन ढोकला मिक्स ट्राई करें।

3. सुहाना

हमारा अनुभव

सभी दावेदारों में से इससे सबसे लंबे ढोकला बने थे। नमी की बात करें तो यह ना ज्यादा सूखे और ना ज्यादा गीले थे। यह थोड़े बिखरे हुए थे और सबसे स्मूथ बाइट नहीं थी।

स्वाद की बात करें तो, शुगर- नमक का बैलेंस सही था। इसमें कच्चे/ बिना पके हुए/ बिना भुना हुए बेसन का फ्लेवर नहीं था।

टेस्ट करने से पहले इसे 3 घंटे के लिए बाहर रखा गया था। यह थोड़े सूख गए थे लेकिन इतने भी नहीं कि इन्हें खाया ना जा सके।

सुहाना खमन ढोकला मिक्स
सुहाना खमन ढोकला मिक्स

प्रोडक्ट की जानकारी

200 ग्राम पैक की कीमत 55/- रुपए है। इसकी शेल्फ लाइफ 12 महीने है। इसकी मुख्य सामग्री में शामिल है- बंगाल बेसन (70%), चीनी, एसिडिटी रेगुलेटर (साइट्रिक एसिड), नमक, राइजिंग एजेंट (सोडियम बाइकार्बोनेट), हल्दी और हींग।

इसकी कार्टन पैकेजिंग है।

जानकारी

बाकी दावेदारों की तरह इसका कुकिंग प्रोसेस फॉलो करना आसान था। इसे बनाने के लिए तेल (4 चम्मच) और पानी (200 एमएल) पूरे पैक की सामग्री (200 ग्राम) में डाला था। पाउडर से घोल बनाना आसान था और घोल में गांठ नहीं बनी थी। हालांकि घोल गाढ़ा था और हमने घोल में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया था क्योंकि हम निष्पक्ष रिव्यू करना चाहते थे। ढोकला प्लेट्स पर तेल लगाने के बाद इसमें घोल डाला और 15-20 मिनट के लिए ढोकला भाप में बनने के लिए रख दिया।

ढोकला बनने का समय बर्तन के साइज, गैस की गति आदि के अनुसार बदल सकता है। हमने टूथपिक टेस्ट किया था और यह 20 मिनट में बन गया था।

सुहाना खमन ढोकला मिक्स सुविधाजनक ऑप्शन है
सुहाना खमन ढोकला मिक्स सुविधाजनक ऑप्शन है
स्वाद - 3.5/5
टेक्सचर - 3.5/5
  • साफ सामग्री लिस्ट
  • बनाने में सुविधाजनक
  • स्वाद और टेक्सचर उचित है।
  • बाहर रखने में थोड़ा सूख जाता है।
  • इसका पीला रंग कुछ ज्यादा ही गाढ़ा है।

यह सुविधा के साथ आता है।

4. हल्दीराम

हमारा अनुभव

इसमें सिरप शामिल नहीं था लेकिन फिर भी टेक्सचर ठीक था। ढोकला थोड़ा सूखा लग रहा था लेकिन इतना भी नहीं कि इसे खाया ना जा सके। टेक्सचर की बात करें तो, हम गर्म ढोकला खाने की सलाह देंगे क्योंकि ठंडा होने के बाद यह ज्यादा सूखा हो जाता है।

इसमें कुछ कोने दबे हुए थे लेकिन ढोकला कच्चा या ज्यादा पका हुआ नहीं था।

स्वाद की बात करें तो मिठास और नमक लेवल परफेक्ट है। स्वाद की बात करें तो ऐसा लगा रहा था कि आटा अच्छे से भुना गया है।

हल्दीराम खमन ढोकला मिक्स
हल्दीराम खमन ढोकला मिक्स

प्रोडक्ट की जानकारी

180 ग्राम पैक की कीमत 50/- रुपए है और शेल्फ लाइफ 12 महीने है। इससे 18-20 ढोकला बन सकते है। इसकी मुख्य सामग्री कुछ इस प्रकार है बेसन (62%), चीनी, मैदा, नमक, रेजिंग एजेंट (आईएनएस 500 (II)), एसिडिटी रेगुलेटर (आईएनएस 269, आईएनएस 330), हल्दी पाउडर और हींग।

यह नॉन- रीसीलेबल पाउच में आता है और यह 9-10 सर्विंग के लिए आदर्श है।

जानकारी

इसका घोल बनाना और कुकिंग प्रोसेस बाकी दावेदारों जैसा ही है। तड़का के लिए हमने तेल, राई और करी पत्ते का इस्तेमाल किया था।

घोल और ढोकला बनाना बेहद सुविधाजनक था।

सिर्फ हल्दीराम ब्रांड है जिसकी रेसिपी में शुगर सिरप डालने के लिए नहीं कहा गया है।

हल्दीराम खमन ढोकला - टेस्ट करने के लिए तैयार
हल्दीराम खमन ढोकला - टेस्ट करने के लिए तैयार
स्वाद - 3/5
टेक्सचर - 3/5
  • घोल में गांठ नहीं बनी थी।
  • बिगनर फ्रेंडली
  • बैलेंस फ्लेवर
  • थोड़ा सूखा था।
  • कोने दबे हुए थे।

अगर आपको शुगर सिरप की जगह चटनी में ढोकला डुबाकर खाना पसंद है तो हम आपको हल्दीराम खमन ढोकला मिक्स की सलाह देते हैं।

5. टॉप्स

हमारा अनुभव

स्वाद की बात करें तो यह ठीक था। शुगर, नमक और मसाले बैलेंस हैं।

टेक्सचर के कारण टॉप्स विजेता नहीं बना है। यह बाकी दावेदारों के मुकाबले सूखा था। यह लाइट और एयरी लग रहा था लेकिन सूखा था। इसके साथ ही रेसिपी में औसत से ज्यादा शुगर सिरप में पानी की मात्रा बताई गई है जिसकी सलाह हम नहीं देते हैं।

टॉप्स खमन ढोकला मिक्स
टॉप्स खमन ढोकला मिक्स

प्रोडक्ट की जानकारी

180 ग्राम कार्टन की कीमत 70/- रुपए है और शेल्फ लाइफ 12 महीने है। इसकी सामग्री कुछ इस प्रकार है- बंगाल बेसन, चीनी पाउडर, मैदा, सूजी, नमक, रेजिंग एजेंट (आईएनएस 500 (II)), एसिडिटी रेगुलेटर (आईएनएस 330), हल्दी पाउडर और हींग।

जानकारी

180 ग्राम (कार्टन) में 60 एमएल रिफाइंड ऑयल और 180 एमएल पानी डालकर घोल बनाएं। घोल स्मूथ था और इसमें गांठ नहीं थी। यह बाकी दावेदारों जितना फूला नहीं था।

बाकी ब्रांड की तरह ढोकला बनाने का प्रोसेस एक जैसा था। ढोकला दिए गए समय में अच्छे से पक गया था।

टॉप्स खमन ढोकला
टॉप्स खमन ढोकला
स्वाद - 3/5
टेक्सचर - 3/5
  • किफायती
  • स्मूथ घोल
  • यह बहुत सूखा था।

हमारे टॉप पिक और सलाह

किन कारण से गिट्स टॉप पिक बना है? हम एमटीआर खमन ढोकला मिक्स की सलाह क्यों देते हैं?

बिना किसी शक के साथ हम कह सकते हैं कि गिट्स हमारा टॉप पिक है। परफेक्ट तरीके से पकने के लिए इसने तीन मिनट ज्यादा लिए हैं (बाकी दावेदारों के मुकाबले) लेकिन यह एक्सट्रा समय लेना पर रिजल्ट स्वादिष्ट मिला है। हम लाजवाब टेक्सचर और फ्लेवर के कारण एमटीआर की सलाह देते हैं।

FAQs

खमन ढोकला इंस्टेंट मिक्स से जुड़े जरूरी सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

खमन ढोकला मुख्य तौर पर बेसन से बनता है जो पोषण से भरपूर है जैसे कि प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर।

सर्विंग की बात की जाए तो 4-6 सर्व बना सकते हैं। इससे 8-10 ढोकला बना सकते हैं और कुकवेयर के साइज पर भी निर्भर करता है। ऊपर दी गई ब्रांड के एक पैक से दो प्लेट ढोकला बनते हैं जिनमें से 9 ढोकला मिलते हैं।

नहीं, पैक में सिर्फ ढोकला मिक्स आता है।

नहीं, खमन ढोकला को बेसन और हल्दी से रंग मिलता है।

नहीं, सभी ब्रांड की साफ सामग्री लिस्ट है और प्रेज़रवेटिव नहीं हैं।

सारांश

ताज़ा गर्म ढोकला + चटनी = लाजवाब!

पांच ब्रांड टेस्ट करने के बाद, गिट्स और एमटीआर का स्वाद, टेक्सचर और सुविधा लाजवाब है।

चाय, चटनी और क्या- खमन ढोकला कैसा रहेगा?

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments