एमटीआर प्लेन उपमा मिक्स रिव्यू (MTR Plain Upma Mix Review)
MTR Plain Upma Mix Review

एमटीआर प्लेन उपमा मिक्स रिव्यू (MTR Plain Upma Mix Review)

एमटीआर उपमा मिक्स (MTR Plain Upma Mix) व्यस्त सुबह के लिए परफेक्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन है। चना दाल से अच्छा टैक्शर मिलता है और करी पत्ता से उपमा स्वादिष्ट लगता है।

मिश्री रेटिंग

स्वाद
4 / 5
4
टैक्शर
4 / 5
4
सुविधाजनक
4 / 5
4
4
SUPERB!

Summary

एमटीआर उपमा मिक्स (MTR Plain Upma Mix) पाउडर रूप में आता है। पका हुआ उपमा थोड़ा चिपचिपा था लेकिन स्वादिष्ट था। नमक की मात्रा परफेक्ट थी और उपमा खाने के बाद पेट ज्यादा भारी भी नहीं लगता है। चना दाल से उपमा में अच्छा क्रंच शामिल हुआ है। पूरी तरह से देखा जाए तो यह एक अच्छा ब्रेकफास्ट ऑप्शन है।

जैसा कि हमें पता है कि ब्रेकफास्ट बेहद महत्वपूर्ण होता है। सेहतमंद ब्रेकफास्ट करने से शरीर में पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है और इसके साथ ही ग्लूकोज की मात्रा भी बनी रहती है।

व्यस्त दिनचर्या और फास्ट- फूड लाइफस्टाइल के कारण पोषण से भरपूर ब्रेकफास्ट बनाना चुनौतीपूर्ण लग सकता है। इस वजह से अधिकतम लोग ब्रेकफास्ट करते ही नहीं है (पांच मिनट और सोने के लिए हम ऐसा करते हैं और इसके लिए हम दोषी भी हैं!)

व्यस्त दिनचर्या होने का मतलब यह नहीं है कि आप ब्रेकफास्ट करना ही छोड़ दें। अगर सुबह समय की कमी है तो आप ऐसे ऑप्शन ढूंढे जो आपके कम समय में फिट हो जाए। और ऐसी स्थिति में रेडी-टू-ईट ब्रेकफास्ट ऑप्शन मदद करते हैं जो मार्केट में भरपूर मात्रा में उपलब्ध हैं। एमटीआर ब्रांड कई सदियों से प्री मिक्स/ रेडी-टू-ईट प्रोडक्ट बना रही है जैसे कि मसाला उपमा, चना मसाला, पोहा, लेमन राइस, पनीर बटर मसाला, राइस इडली, सांभर मिक्स आदि। एमटीआर उपमा मिक्स जल्दी बनने वाला ब्रेकफास्ट ऑप्शन है जिसे सूजी/ रवा से बनाया गया है।

एमटीआर प्लेन उपमा मिक्स रिव्यू के लिए हमने 170/- ग्राम पैक खरीदा था। रिव्यू के समय हमने कई जरूरी बातों पर ध्यान दिया था जैसे कि देखने में कैसा है, स्वाद, टैक्शर, सुविधा, कीमत, कितनी आसानी से पकता है आदि।

एमटीआर प्लेन उपमा मिक्स से जुड़ी जरूरी बातें

एमटीआर प्लेन उपमा मिक्स रेडी-टू-कुक पाउडर फॉर्म में आता है।

इस प्री मिक्स में सूजी के अलावा चना दाल, करी पत्ता और सरसों के बीज हैं।

पैक पर दी गई जानकारी को फॉलो करना बेहद आसान है। पहली बार उपमा बनाने वालों के लिए भी स्टेप्स फॉलो करना आसान है।

अपने नाम के अनुसार, एमटीआर उपमा मिक्स में सब्जियां नहीं हैं।

हम यहां पर तेल की जगह घी इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। घी का इस्तेमाल करने से स्वाद तो बढ़ता ही है इसके साथ ही टैक्शर और खुशबू भी अच्छी हो जाती है।

एमटीआर प्लेन उपमा मिक्स का रिव्यू करने के लिए हमने कुछ जरूरी बातों पर खास ध्यान दिया है।

1. सामग्री

एमटीआर प्लेन उपमा मिक्स में मुख्य रूप से सामग्री कुछ इस प्रकार है – 75% सूजी, वेजिटेबल ऑयल, नमक, चना दाल, हरी मिर्च, अदरक, करी पत्ता, सरसों, नमक और चीनी।

पहले से उबली हुई सब्जियां जैसे कि बीन्स, गाजर और मटर के साथ नट्स जैसे कि काजू, मूंगफली डालने की सलाह दी गई है।

हमारे अनुभव के अनुसार उपमा में पहले से उबली हुई सब्जियां डालने की सलाह देते हैं जिससे कच्चा स्वाद और टैक्शर ना आए। इसके साथ ही हमने एमटीआर प्लेन उपमा में रोस्टेड काजू और अनसाल्टेड मूंगफली डाली थी।

हमें लगता है कि तेल की जगह घी का इस्तेमाल करने से डिश खाने का अनुभव और भी बेहतर बन जाता है।

2. स्वाद

एमटीआर प्लेन उपमा का स्वाद होममेड सूजी उपमा के बेहद करीब है। चीनी और नमक की मात्रा बैलेंस है। इन दोनों का मेल अच्छा है।

एमटीआर प्लेन उपमा में ताड़ का तेल गिरी का तेल इस्तेमाल किया गया है। तेल का स्वाद कच्चा है।

हमें करी पत्ता के छोटे- छोटे टुकड़े दिख रहे थे। करी पत्ता से एमटीआर प्लेन उपमा स्वादिष्ट हो गया था और खुशबू भी अच्छी आ रही थी।

3. टैक्शर

एमटीआर प्लेन उपमा से दो टैक्शर मिलते हैं। पहला सॉफ्ट टैक्शर सूजी से मिलता है और दूसरा क्रंची टैक्शर चना दाल से मिलता है।

इसके अलावा पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार हमने रोस्टेड नट्स जैसे कि काजू और मूंगफली भी उपमा में डाली और कुछ उबली हुई सब्जियां भी मिक्स की थी। हमने मटर, गाजर और बीन्स उपमा में डाली थी।

पैक पर पहले से उबली हुई सब्जियां डालने के बारे में नहीं बोला गया था। हमने खुद से सब्जियों को उबाला था क्योंकि हमें लगा कि एमटीआर उपमा में कच्ची सब्जियां डालने से उपमा का स्वाद खराब हो सकता था।

एमटीआर प्लेन उपमा पकाने के बाद ढीला और लगभग पतली स्थिरता वाला था। लेकिन इससे डिश पर असर नहीं पड़ा था।

ठंडा होने के बाद उपमा ने कटोरी का आकार लेना शुरू कर दिया था।

एमटीआर प्लेन उपमा मिक्स
एमटीआर प्लेन उपमा मिक्स

4. कीमत

एमटीआर प्लेन उपमा का 170 ग्राम पैक 45/- रुपए का था।

एमटीआर प्लेन उपमा 500 ग्राम और 560 ग्राम में भी उपलब्ध है जिसका उपयोग 2-3 सर्विंग के लिए किया जा सकता है।

5. पोषण

एमटीआर प्लेन उपमा के 100 ग्राम से 411 कैलोरी और 10 ग्राम प्रोटीन मिलता है। इसके साथ ही 68 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 3.75 ग्राम डायटरी फाइबर मिलता है।

100 ग्राम एमटीआर प्लेन उपमा से 11 ग्राम फैट भी मिलता है।

6. मात्रा

500 ग्राम एमटीआर प्लेन उपमा मिक्स से 650 ग्राम उपमा बनता है।

यह मात्रा 2-3 सर्विंग के लिए ठीक है और यह भूख पर भी निर्भर करता है।

7. रेसिपी ऑप्शन

आप एमटीआर प्लेन उपमा सिंपल भी बना सकते हैं। मिश्रण में चना दाल भी है जिससे अच्छी बाइट मिलती है।

इसके अलावा आप पहले से उबली हुई सब्जियां जैसे कि गाजर, बीन्स और मटर डाल सकते हैं। इससे उपमा दिखने में और भी स्वादिष्ट लगेगा।

उपमा में क्रंचीनेस बढ़ाने के लिए इसमें रोस्टेड मूंगफली और काजू डाल सकते हैं। इसमें अनसाल्टेड मूंगफली डालने की सलाह भी दी गई है क्योंकि एमटीआर प्लेन उपमा में नमक पहले मौजूद है।

पैक पर दी गई अनुपात की जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें। उपमा मिक्स और उबले हुए पानी का अनुपात 1: 2.5 है। एक भाग उपमा के लिए आपको 2.5 भाग पानी मिक्स करने की जरूरत है।

एमटीआर प्लेन उपमा बनाते समय
एमटीआर प्लेन उपमा बनाते समय

8. पकाने का समय

एमटीआर प्लेन उपमा पांच मिनट में बन जाता है।

आपको सिर्फ उपमा मिक्स और उबले हुए पानी की मात्रा का ध्यान रखना है। हम इसमें आप 1 चम्मच तेल की जगह घी का उपयोग करने की सलाह देते हैं।

3-4 मिनट के लिए मिक्स करें। आपको पतला और हल्का गांठदार मिश्रण मिलेगा।

जरूरी बातें एमटीआर प्लेन उपमा मिक्स
कीमत एमटीआर इंस्टेंट उपमा मिक्स 170 ग्राम – 45/- रुपए

एमटीआर इंस्टेंट उपमा मिक्स 500 ग्राम – 90/- रुपए

मुख्य सामग्री सूजी (75%), वेजिटेबल फैट, हरी मिर्च, अदरक, करी पत्ता, सरसों, नमक, शुगर।
मात्रा 170 ग्राम और 500 ग्राम
पकाने का समय 3-4 मिनट
कैलोरी 100 ग्राम में – 411 किलो कैलोरी (बिना पका हुआ)

एक सर्विंग में (70 ग्राम) – 288 किलो कैलोरी (पका हुआ)

एमटीआर प्लेन उपमा मिक्स रिव्यू

एमटीआर प्लेन उपमा जल्दी बन जाता है और खाने के बाद पेट ज्यादा भारी नहीं लगता है। 

सूजी एक जटिल कार्बोहाइड्रेट है जिस कारण से सिंपल कार्बोहाइड्रेट के मुकाबले यह धीरे डाइजेस्ट होता है। जितना कम ग्लाइसेमिक होगा उतनी ज्यादा एनर्जी मिलेगी।

इस वजह से एमटीआर प्लेन उपमा ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट ऑप्शन है।

एमटीआर प्लेन उपमा पाउडर फॉर्म में आता है और इसमें चना दाल, करी पत्ता है। इसमें मसाले और नमक बैलेंस है।

आपको सिर्फ सही मात्रा में पानी और उपमा मिक्स मिलाना है। आप उपमा सिंपल या फैंसी बना सकते हैं।

क्रंच और रंग के लिए इसमें सब्जियां या रोस्टेड मूंगफली डाल सकते हैं।

खूबियां

  • एमटीआर प्लेन उपमा मिक्स रेडी-टू-कुक ऑप्शन है।
  • इसमें मसाले पहले से डाले गए हैं।
  • उपमा बनाने के लिए कम से कम समय और सामग्री की जरूरत है।
  • एमटीआर प्लेन उपमा में चना दाल से स्वादिष्ट क्रंच मिलता है। हमें यह बेहद पसंद आया है!
  • उपमा मिक्स में करी पत्ता है जिससे लाजवाब स्वाद मिलता है।

अच्छी बातें

  • एमटीआर प्लेन उपमा खाने के बाद पेट भारी नहीं लगता है।
  • आपको सिर्फ उबला हुआ पानी चाहिए और उपमा 5 मिनट में तैयार है।
  • एमटीआर प्लेन उपमा को स्वाद के अनुसार पका सकते हैं।

बुरी बात

  • इसमें ताड़ का तेल और गिरी का तेल इस्तेमाल किया गया है जिसका स्वाद कच्चा आता है।

किसके के लिए बेस्ट है?

एमटीआर प्लेन उपमा मिक्स जल्दी और सुविधाजनक तरीके से बन जाता है।

इसके साथ ही ठंडा होने के बाद भी इसका स्वाद अच्छा बना रहता है। यह अच्छा लंच बॉक्स भी बन सकता है।

सबसे अच्छी बात है कि एमटीआर प्लेन उपमा आप अपने स्वाद के अनुसार बना सकते हैं। इसमें कुछ उबली हुई सब्जियां और रोस्टेड नट्स डालें और स्वादिष्ट उपमा तैयार है।

एमटीआर प्लेन उपमा के लिए सब्जियां उबालते समय
एमटीआर प्लेन उपमा के लिए सब्जियां उबालते समय

FAQs

1. एमटीआर प्लेन उपमा कैसे बनाएं? (How do you make MTR upma mix?)

एमटीआर प्लेन उपमा मिक्स में सही मात्रा में उबला हुआ पानी 1 चम्मच तेल डालें। 3-4 मिनट के लिए मिक्स करें।

2. क्या एमटीआर उपमा मिक्स सूजी से बना है? (Is MTR plain upma mix made of sooji?)

हां, एमटीआर प्लेन उपमा मिक्स में 75% सूजी है।

3. एमटीआर प्लेन उपमा मिक्स की शेल्फ लाइफ कितनी है? (What is the shelf life of MTR upma mix?)

एमटीआर प्लेन उपमा मिक्स की शेल्फ लाइफ 9 महीने की है।

4. एमटीआर प्लेन उपमा मिक्स के साथ क्या खा सकते हैं? (What can be served with the MTR upma mix?)

उपमा के साथ नारियल की चटनी या अचार खा सकते हैं।

5. एमटीआर उपमा मिक्स के 500 ग्राम से कितनी सर्विंग बन सकती हैं? (How many servings can be prepared  from one MTR plain upma mix 500 grams pack?)

500 ग्राम पैक से 2-3 सर्विंग बन सकती हैं।

एमटीआर प्लेन उपमा बनकर तैयार है
एमटीआर प्लेन उपमा बनकर तैयार है

आखिर में

इंस्टेंट ब्रेकफास्ट क्या आप बना सकते हैं? ताज़ा और गर्म इंस्टेंट ब्रेकफास्ट वो भी बिना ऑर्डर किए? हां और हां!

हालांकि रात भर भिगोए गए ओट्स स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर होते हैं। लेकिन कभी- कभी आपको देसी खाने का मन करता है। 

एमटीआर प्लेन उपमा मिक्स आपके लिए परफेक्ट है। इसमें चना दाल और करी पत्ता है जिससे फ्लेवर और क्रंच मिलता है।

हम अपने रीडर्स को यह सलाह देना चाहेंगे कि तेल की जगह घी का उपयोग करें। इससे खाना बहुत बेहतर बन जाता है।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments