टाटा सपन्न सुपरग्रेन रागी डोसा मिक्स रिव्यू – 50% से ज्यादा रागी का आटा (Tata Sampann Supergrain Ragi Dosa Mix Review – With Over 50% Ragi Flour)
तीन कारण से टाटा सपन्न रागी डोसा मिक्स आपको जरूर ट्राई करना चाहिए – फाइबर से भरपूर, स्वादिष्ट और बनाने में आसान।
डाइट में विभिन्न प्रकार के मिलेट (millets) शामिल करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। खासतौर पर तब जब फास्ट फूड के अनगिनत ऑप्शन उपलब्ध हैं।
मिलेट, पोषण से भरपूर हैं लेकिन फ्लेवर के कारण इन्हें बोरिंग कहा जाता है। कई ब्रांड मिलेट- बेस्ड स्नैक और इंस्टेंट मिक्स लेकर आई हैं जिन्हें खाना बोरिंग नहीं होता है। सुविधा के साथ मिलेट बेस्ड डोसा मिक्स, पैनकेक, केक और नूडल्स मार्केट में आसानी से उपलब्ध हैं।
इस बार रिव्यू के लिए हमने टाटा सपन्न रागी डोसा को चुना है। हमारे टाटा सपन्न सुपरग्रेन रागी डोसा मिक्स रिव्यू में प्रोडक्ट की कीमत, पैकेजिंग और सुविधा के बारे में बात की गई है। डोसा मिक्स का रिव्यू करते समय स्वाद और टैक्शर भी मुख्य फैक्टर हैं।
विषय सूची
टाटा सपन्न रागी डोसा मिक्स से जुड़ी जरूरी बातें
टाटा सपन्न सुपरग्रेन रागी डोसा मिक्स से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
1. पैकेजिंग
टाटा सपन्न रागी डोसा मिक्स बैंगनी-मरून रंग के पाउच में आता है। पैक रीसीलेबल नहीं है।

2. मुख्य सामग्री
सामग्री – रागी का आटा (52%), काले चने का आटा (16%), चावल का आटा, मैदा, बंगाल बेसन, आयोडीन नमक (एंटीकिंग एजेंट (आईएनएस 536), मेथी पाउडर (0.6%), एसिडिटी रेगुलेटर (आईएनएस 296), रेजिंग एजेंट (आईएनएस 500 (ii)), जीरा पाउडर (0.2%)।
3. स्वाद
प्राकृतिक रूप से रागी का स्वाद नटी होता है जिससे डिश को ग्रे- भूरा रंग मिलता है।
हमें डोसा के स्वाद के कुछ चीजें बेहद पसंद आई हैं। इसमें मसाले परफेक्ट हैं और अलग से एक्स्ट्रा मसाला डालने की जरूरत नहीं है। यह मसालेदार नहीं है, जिस वजह से इसका सेवन बच्चे भी कर सकते हैं।
4. टैक्शर और देखने में
मिलेट का आटा रिफाइंड आटे की तरह बारीक होता है और इसके मुकाबले दरदरा टैक्शर होता है। जिस वजह से डोसा का टैक्शर भी दरदरा मिलेगा।
इस डोसा मिक्स का सूखा पाउडर बारीक है। लेकिन जब हम इसे हाथ लगाते हैं तो हल्का दरदरापन महसूस होता है।
52% रागी आटा होने के बावजूद, डोसा सख्त या रबड़ की तरह नहीं है। इसका टैक्शर सॉफ्ट है और किनारे अच्छे से क्रिस्प हो गए थे।
5. कीमत
180 ग्राम पैक की कीमत 70/- रुपए है।
6. शेल्फ लाइफ
इसकी शेल्फ लाइफ 7 महीने है।
7. पोषण की जानकारी
पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार, 100 ग्राम मिक्स से 345 किलो कैलोरी एनर्जी मिलती है, 11 ग्राम प्रोटीन और 1.7 ग्राम फैट। इससे 71.7 ग्राम कार्बोहाइड्रेट मिलता है जिसमें से 0.1 ग्राम शुगर मिलती है। इसमें 12.9 ग्राम डायटरी फाइबर है।
टाटा सपन्न के रेगुलर डोसा मिक्स के मुकाबले इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा है।
8. कुकिंग प्रोसेस
पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार-
- 1 से 1 ½ पानी डालें। अच्छे से मिक्स करें और घोल बनाएं।
- 3 मिनट के लिए रखें।
- गर्म तवा पर घोल फैलाएं और मीडियम गैस पर पकाएं।
- किनारों पर 1 चम्मच तेल डालें।
- मीडियम गैस पर गोल्डन ब्राउन होने तक रोस्ट करें। गर्म सर्व करें।
टाटा सपन्न रागी डोसा मिक्स रिव्यू
टाटा सपन्न रागी डोसा मिक्स से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
जरूरी बातें | प्रोडक्ट की जानकारी |
कीमत | 70/- रुपए |
मात्रा | 180 ग्राम |
मात्रा (पैक के अनुसार) | 30 ग्राम के 9 डोसा |
शेल्फ लाइफ | 7 महीने |
अमेज़न रेटिंग | 4/5 |
अमेज़न पर खरीदें | खरीदें |
पैक पर दी गई सूखे पाउडर और पानी के अनुपात की जानकारी से घोल पतला बनता है, इसलिए हमने कम पानी की मात्रा से स्थिरता में बदलाव लाए थे। रेगुलर/ चावल के आटे के डोसा के मुकाबले रागी का डोसा पकने में समय लगता है, इसलिए ध्यान रखें कि डोसा पलटने से पहले इसे अच्छे से पकाएं। इन्हें मीडियम गैस पर पकाएं।
घोल बनाने और पकाने का प्रोसेस बहुत सिंपल है जो हमें बेहद पसंद आया है। यह आसानी प्रोसेस है जिसे तीन सिंपल स्टेप्स में पूरा कर सकते हैं। आपको सिर्फ तेल/ घी चाहिए। हम बैलेंस मसाले, नटी स्वाद रागी डोसा की सराहना करते हैं।






विशेषताएं
- 180 ग्राम पैक की कीमत 70/- रुपए है।
- इसकी शेल्फ लाइफ 7 महीने है।
- मुख्य सामग्री (टॉप 5) – रागी का आटा, काला बेसन, चावल का आटा, परिष्कृत गेहूं का आटा, बंगाल बेसन।
- इसमें एडेड रंग और प्रेज़रवेटिव नहीं हैं।
- ठंडी और सूखी जगह में स्टोर करें।
- पैक खुला या फटा हुआ है तो ना खरीदें।
अच्छी बातें
- डोसा का घोल और डोसा बनाने आसान हैं।
- बैलेंस मसाले। एक्स्ट्रा नमक डालने की जरूरत नहीं है।
- इसमें रागी का नटी स्वाद है।
- डोसा का टैक्शर सॉफ्ट है और इसके किनारे क्रिस्पी हैं।
किसके लिए बेस्ट है
क्या आप सुविधाजनक तरीके से रागी अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं? टाटा सपन्न रागी डोसा मिक्स से अच्छी शुरूआत कर सकते हैं। रागी डोसा के साथ फ्लेवर से भरपूर चटनी या सॉस खा सकते हैं।
FAQs
टाटा सपन्न सुपरग्रेन रागी डोसा मिक्स से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
1. इस डोसा मिक्स के एक पैक से कितने डोसा बनाए जा सकते हैं?
पैक के अनुसार, 180 ग्राम पैक से 30 ग्राम के 9 डोसा बना सकते हैं। हमारे अनुभव के अनुसार, एक पैक से 7-8 डोसा बना सकते हैं।
2. क्या इस डोसा मिक्स में प्रेज़रवेटिव है?
नहीं। इस डोसा मिक्स में किसी प्रकार के प्रेज़रवेटिव नहीं है।
3. क्या यह सुपर ग्रेन रागी डोसा मिक्स सेहतमंद है?
इसमें सेहतमंद आटा है जैसे कि रागी। रेगुलर डोसा मिक्स के मुकाबले इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा है। लेकिन इसमें मैदा भी है और हम हमेशा पैक्ड फूड का सेवन नियमित रूप से करने की सलाह देते हैं।
4. क्या यह डोसा 100% शाकाहारी है?
हां। टाटा सपन्न रागी डोसा मिक्स शाकाहारी है।
5. अगर डोसा का घोल ज्यादा गाढ़ा बन जाए तो क्या करना चाहिए?
घोल में पानी मिक्स करने से स्थिरता में बदलाव लाया जा सकता है।
आखिर में
नटी स्वाद, मिलेट से बना ताज़ा डोसा! टाटा सपन्न रागी डोसा बनाने में आसान है और अपनी पसंद की चटनी के साथ दिलकश अंदाज में खा सकते हैं। सुबह समय की कमी होने पर आप क्विक ब्रेकफास्ट बना सकते हैं।
क्या आपको रागी पसंद है? अगर हां, तो आप कैसे खाना पसंद करते हैं?