योगा बार खाने के 5 तरीके - 3 दिलचस्प रेसिपी (5 Ways to Eat Yoga Bar Oats – Try These 5 Different Recipes)
5 Ways to Eat Yoga Bar Oats

योगा बार खाने के 5 तरीके – 3 दिलचस्प रेसिपी (5 Ways to Eat Yoga Bar Oats – Try These 5 Different Recipes)

प्लेन ओटमील? लेकिन अब नहीं! यहां से आप योगा बार की स्वादिष्ट और अनोखी रेसिपी के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

रात में भिगाए गए ओटमील से लेकर मीठे और नमकीन ‘पैनकेक’ तक, ओट्स बहुमुखी हैं जिन्हें डाइट में स्वादिष्ट तरीके से शामिल किया जा सकता है। पकाने के बाद इनका टैक्शर सॉफ्ट और मुलायम हो जाता है। इन सीरियल्स/ अनाज का एक स्वाद नहीं होता है जिस वजह से इन्हें विभिन्न डिश/ स्नैक्स में शामिल किया जा सकता है।

इससे पहले हमने योगा बार के दो फ्लेवर ट्राई किए हैं। 

इसके साथ ही सिनेमन फ्लेवर ओटमील के ऊपर सेब के स्लाइस के साथ शहद, योगा बार की पांच फ्लेवर से भरपूर रेसिपी कुछ इस प्रकार है। स्वाद और फायदे को देखते हुए, यह हर घर में रोजाना इस्तेमाल होने लग गया है।

5 दिन के लिए 5 योगा बार ओट्स रेसिपी

योगा बार दो फ्लेवर में आते हैं- डार्क चॉकलेट और वेजी मसाला। यहां पर हमने सुविधाजनक रेसिपी की जानकारी दी है जिन्हें आप डाइट में शामिल कर सकते हैं।

1. ओट्स चीला

सामग्री: योगा बार वेजी मसाला ओट्स, बेसन, तेल, पानी (जरूरत के अनुसार)।

सर्विंग: 2 सर्व

पकाने का समय: 20 मिनट

आधा कप (40 ग्राम) योगा बार वेजी मसाला ओट्स और इसी मात्रा में बेसन कटोरी में डालें। फिर ¾ कप पानी डालें और घोल की मीडियम स्थिरता कर लें। मसाले जैसे कि जीरा, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर और अन्य मसाले डाल सकते हैं।

फ्लैट पैन (आयरन या नॉन-स्टिक) धीमी गैस पर गर्म करें। पैन पर चीला का घोल डालें और करछी से घोल फैलाएं। कम प्रेशर से चीला फैलाएं नहीं तो चीला टूट जाएगा।

अब तेल डालें और गोल्डन होने तक पकाएं। चीला पलटे और पकाएं। अब चीला फोल्ड करें और पुदीने की चटनी के साथ खाएं।

इस पर आप कसा हुआ चीज़ डाल सकते हैं और स्वादिष्ट रैप के रूप में खाएं।

2. ओट्स इडली

सामग्री: ओट्स, सूजी, दही, मसाले, राई, जीरा, उड़द दाल, चना दाल, अदरक, हींग, हरी मिर्च, करी पत्ता, धनिया पत्ता, फल का नमक/ सोडा, वेजी (ऑप्शन)।

सर्विंग: 2-3 सर्व

पकाने का समय: 30 मिनट

ओट्स पीस लें। पैन गर्म करें, घी/ तेल डालें। एक चम्मच उड़द दाल और चना दाल, राई और जीरा डालें। गोल्डन होने तक फ्राई करें, करी पत्ता डालें (5-6), एक चुटकी हींग, एक बारीक कटी हुई हरी मिर्च, आधा चम्मच कसी हुई अदरक। 30 सेकंड सोते करें और आधा कप सूजी डालें। खुशबूदार होने तक फ्राई करें।

अब पाउडर ओट्स और स्वादनुसार नमक डालें।

अब मिश्रण ठंडा होने दें। एक बार पकने के बाद, ¼ कप दही और पानी डालें और गाढ़ा घोल होने तक पकाएं। इस स्टेज पर आप कटी और ग्रेट की गई सब्जियां डाल सकते हैं।

स्टीमर गर्म करें और 2 या 2 से ज्यादा कप पानी डालें और इडली प्लेट पर तेल की कुछ बूंदे डालें। इडली मोल्ड चिकना कर लें। मिश्रण में फल वाला नमक या सोडा डालें और मिक्स करें।

इडली मोल्ड में मिश्रण डालें और 10 मिनट के लिए ढक्कन बंद कर दें। गैस बंद करें और एक इडली निकालकर देखें कि अच्छे से इडली बाहर निकल रही है या नहीं। अगर इडली अच्छे से बाहर आ गई है तो 5-7 मिनट के लिए ठंडी होने दें और फिर निकालें। सांभर या नारियल की चटनी के साथ खाएं।

3. ओट्स उपमा

veggies-masala-oats-upma

सामग्री: ओट्स, गाजर, बीन्स, हरी मटर, राई, चना दाल, करी पत्ता, तेल और मसाले।

सर्विंग: 2 सर्व

पकाने का समय: 15 मिनट

ओट्स को क्रिस्प होने तक ड्राई रोस्ट करें। अब साइड रख दें। पैन गर्म करें, 1 और ½ चम्मच तेल, ½ छोटा चम्मच राई, 1 छोटा चम्मच चना दाल और ½ कप कटी हुई सब्जियां डालें। दाल गोल्डन होने के बाद 5-6 करी पत्ता डालें और क्रिस्प होने तक पकाएं।

उसी पैन में रोस्ट किए गए ओट्स के साथ 1 कप पानी डालें। एब ½ छोटा चम्मच नमक और ¼ छोटा चम्मच हल्दी डालें और अच्छे से मिक्स करें। अब ढक दें और पानी भाप बनने तक पकाएं और ओट्स नमी से भरपूर दिखने चाहिए।

इनके ऊपर आप कटा हुआ धनिया और एच चम्मच नींबू का रस डाल सकते हैं। नारियल की चटनी या योगर्ट के साथ सर्व करें।

4. चोको ओट्स मिल्कशेक

सामग्री: योगा बार डार्क चॉकलेट ओट्स, दूध। (हां, सिर्फ इतना ही!)

सर्विंग: 1 सर्व

पकाने का समय: 1 मिनट (हम भी हैरान हर गए थे)

40 ग्राम योगा बार डार्क चॉकलेट ब्लैंडर में डालें और (220-240 एमएल) दूध डालकर ब्लेंड करें। अब स्वादिष्ट बेवरेज का मज़ा लें।

इसके अलावा, इसी सामग्री (यही मात्रा) के साथ आप पूरी रात भिगाए गए ओट्स बना सकते हैं। कटोरी में दोनों सामग्री मिक्स करें और रातभर फ्रिज में रखें।

5. ओट्स एनर्जी बोम्स

सामग्री: योगा बार डार्क चॉकलेट ओट्स, योगा बार पीनट बटर, शहद (ऑप्शन)।

सर्विंग: 18

पकाने का समय: 20 मिनट

डेढ़ कप योगा बार डार्क चॉकलेट ओट्स लें। इनमें पहले से किशमिश और कद्दू के बीज पहले से आते हैं तो आपको खुद मिलाने की जरूरत नहीं है। लेकिन फिर भी आप चॉकलेट चिप्स, क्रैनबेरी, नट्स आदि डाल सकते हैं।

इसमें आधा कप योगा बार पीनट बटर डालें और मिक्स करें। ओट्स को स्वीटन बनाने के लिए कच्ची चीनी का उपयोग किया गया है, अगर आपको एनर्जी बोम्स को और मीठा बनाना है तो ⅓ कप रामबांस (agave) (वेगन ऑप्शन) या शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अच्छे से मिक्स करें और एक साइज के बोम बनाएं। इनसे आप बार्स भी बना सकते हैं।

आखिर में

कसरत करने से पहले/ बाद में, मिड-मील क्रंची या सेहतमंद ब्रेकफास्ट, आपको मीठा खाने का मन है या नमकीन, योगा बार सुविधाजनक ऑप्शन है।

यह फ्लेवर ओट्स फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होने के साथ- साथ बहुमुखी भी हैं। पांच तरीके से योगा बार बनाने के तरीके जानने के बाद आपके पास पूरे हफ्ते की दिलचस्प रेसिपी उपलब्ध है।

FAQs

योगा बार ओट्स से जुड़ी दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. योगा बार खाने का बेस्ट समय क्या है? (What is the best time to eat yoga bar oats?)

योगा बार का सेवन ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर, कसरत करने से पहले, बाद में, स्नैक्स के तौर पर किया जा सकता है। यह सेहतमंद और स्वादिष्ट ऑप्शन है।

2. ऊपर दी गई रेसिपी में से सबसे सेहतमंद रेसिपी कौन- सी है? (Which of the above recipes is very healthy?)

ऊपर दी गई सभी रेसिपी सेहतमंद हैं।

3. ब्रेकफास्ट के लिए ऊपर दी गई रेसिपी में से कौन- सी आदर्श है? (Which of the above recipes is ideal for breakfast?)

एनर्जी बोम के अलावा सभी रेसिपी ब्रेकफास्ट के लिए आदर्श हैं।

4. ब्रेकफास्ट के लिए ऊपर दी गई रेसिपी में से कौन- सी आदर्श है? (Which of the above recipes is ideal for dinner?)

ओट्स उपमा और ओट्स चीला डिनर ऑप्शन के लिए अच्छे हैं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments