बेबी बर्प पोर्रिज मिक्स रिव्यू - 3 फ्लेवर
bebe-burp-porridge-mixes-review

बेबी बर्प पोर्रिज मिक्स रिव्यू – 3 फ्लेवर

बेबी बर्प पोर्रिज मिक्स की सामग्री लिस्ट साफ है। छोटे बच्चों के लिए सुविधाजनक पोर्रिज के बारे में अधिक जानकारी मिश्री रिव्यू से प्राप्त कर सकते हैं।

मिश्री रेटिंग

स्वाद
3 / 5
3
टैक्शर
4 / 5
4
सामग्री
4 / 5
4
सुविधाजनक
4 / 5
4
3.75
GOOD!

Summary

बेबी बर्प पोर्रिज मिक्स सुविधाजनक हैं और छोटे बच्चों की पोषण की जरूरत पूरी करने में मदद करते हैं। यह मां के लिए सुविधाजनक हैं और इसकी साफ सामग्री लिस्ट प्रभावशाली है।

कम से कम प्रोसेस्ड फूड का सेवन करना जिनमें एडिटिव्स और प्रेज़रवेटिव नहीं हैं, इनसे सेहतमंद रहने में मदद मिलती है। वैसे तो कई ऑप्शन उपलब्ध हैं, लेकिन बेबी बर्प ब्रांड का मकसद छोटे बच्चों के लिए साफ और सुविधाजनक खाने की तरफ है।

यह ब्रांड मां और इनकी टीम के द्वारा बनाई गई है, बेबी बर्प किड- फ्रेंडली मील्स और स्नैक्स बनाती है जिनसे सही मात्रा में पोषण के साथ- साथ मां को सुविधा मिलती है। इससे पहले, हमने इस ब्रांड की कुकीज़ का रिव्यू किया है और हमें पसंद आई हैं।

इनका एक और प्रोडक्ट ट्राई करने के बाद, बेबी बर्प पोर्रिज मिक्स के बारे में हमारा यह कहना है। क्या यह मिक्स सच में सुविधाजनक और पोषण से भरपूर हैं?

बेबी बर्प पोर्रिज मिक्स से जुड़ी जानकारी नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।

बेबी बर्प पोर्रिज मिक्स स्पिनेच एंड केरट एप्पल एंड केरट बनाना और स्ट्रॉबेरी
कीमत 299/- रुपए 299/- रुपए 299/- रुपए
मुख्य सामग्री ऑर्गेनिक राइस (35%), ऑर्गेनिक टूटी हुई दाल (25%) ऑर्गेनिक रागी (55% ), ऑर्गेनिक बंगाल ग्राम (25% ) ऑर्गेनिक जौ का दलिया (65%)
खरीदें अमेज़न पर खरीदें अमेज़न पर खरीदें अमेज़न पर खरीदें
शेल्फ लाइफ 6 महीने 6 महीने 6 महीने
मिश्री रेटिंग (5/5) 3.75 3.75 3.75

हमारे रिव्यू फैक्टर

इस रिव्यू से हमने यह पता लगाया है कि- क्या बेबी बर्प पोर्रिज मिक्स सुविधाजनक और पोषण से भरपूर हैं। चाहे पोर्रिज बनाना, सामग्री की क्वालिटी, स्वाद और टैक्शर, इन सभी बातों पर रिव्यू के समय खास ध्यान दिया गया है।

1. पोषण

मुख्य सामग्री

इनमें मुख्य सामग्री क्या है? क्या सामग्री की मात्रा के बारे में साफ तौर पर दिया गया है? क्या सामग्री छोटे बच्चों के लिए सुरक्षित है? क्या पैक पर एलर्जन के बारे में दिया गया है?

कैलोरी

क्या ब्रांड के द्वारा एक सर्विंग की कैलोरी की जानकारी दी गई है? अगर हां, तो क्या यह आरडीए द्वारा बताई गई छह महीने के छोटे बच्चे की जरूरत को पूरा करते हैं?

2. स्वाद

छोटे बच्चों को खाना खिलाना एक मेहनत वाला काम है। 6-12 साल के उम्र के बच्चों को खाना खिलाने के लिए सिर्फ स्वाद जरूरी नहीं होता है, इसके अलावा टैक्शर, सुरक्षित (क्योंकि बच्चे अभी भी खाना निगलना सीख रहे होते हैं)। जैसे- जैसे बच्चे बड़े होते हैं वैसे- वैसे यह खाने को लेकर नखरे दिखाने लग जाते हैं।

फल, सब्जियां, खुशबूदार मसाले, मिलेट, सीरियल, दाल, अनाज- इन सभी का उपयोग किया गया है और इन सभी के फ्लेवर अनोखे हैं। सबसे ज्यादा किसका फ्लेवर है?

3. टैक्शर

आमतौर पर, पोर्रिज सॉफ्ट और क्रीमी होने के साथ- साथ इसमें बाइट भी होती है। ब्रांड की सलाह के अनुसार, इसका रिजल्ट कैसा है से जुड़ी जानकारी आप नीचे के सेक्शन से प्राप्त कर सकते हैं।

4. सुविधाजनक

खिचड़ी कितनी देर पकानी है? क्या यह मिक्स ट्रैवल फ्रेंडली हैं? ट्रिप से लेकर मॉल, फैमिली वेकेशन तक, इन्हें इस्तेमाल करना कितना सुविधाजनक है? क्या यह घर में बने खाने की जगह ले सकते हैं? क्या इन्हें बनाने के लिए कई सामग्री की जरूरत पड़ती है?

5. अन्य फैक्टर

पैकेजिंग

क्या पैकेजिंग रीसीलेबल है या मिक्स दूसरे कंटेनर में स्टोर करने की जरूरत है?

कीमत

क्या लंबे समय के लिए इन्हें इस्तेमाल करना किफायती है या हम घर में खिचड़ी बनाने की सलाह देते हैं?

शेल्फ लाइफ

ब्रांड के द्वारा बताया गया है इनमें प्रेज़रवेटिव नहीं है। क्या इसका मतलब है इनकी शेल्फ लाइफ कम है? इनकी जांच करने के बाद हमें पता चला है कि…

बेबी बर्प पोर्रिज मिक्स फ्लेवर रिव्यू

बेबी बर्प पोर्रिज मिक्स के साथ हमारा अनुभव कैसा रहा है, यहां से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

1. खिचड़ी पोर्रिज विद स्पिनेच एंड केरट

पैक में दो पाउच आते हैं, एक में पोर्रिज मिक्स है वहीं दूसरे में गुड़ पाउडर है। इसमें नीले रंग की चम्मच भी है जिससे पोर्रिज मिक्स माप सकते हैं।

नोट- बेबी बर्प ने दूसरे पैक (गुड़ पाउड़र) पर कहीं नहीं बताया है कि पाउच में क्या है। पाउच में गुड़ पाउडर है, ऐसा हमें इनकी बेवसाइट के एफएक्यू से पता चला है।

इसे बनाने के लिए ऑर्गेनिक टूटी हुई दाल (25%), ऑर्गेनिक चावल (35%), मसालों का मिश्रण (जीरा, धनिया बीज, हींग), गुड़, फ्रीज-सूखी हुई पालक और गाजर का इस्तेमाल किया गया है।

टूटी हुई दाल- यह फाइबर का अच्छा स्रोत है, दाल माइक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर हैं जैसे कि पोटैशियम, आयरन और विटामिन बी1। इसके साथ ही दाल टूटी हुई हैं जिससे यह जल्दी बनती हैं।

चावल- चावल ग्लूटेन फ्री होल ग्रेन है जिससे इंस्टेंट एनर्जी मिलती है और पाचन शक्ति के लिए हल्का होता है।

जीरा- यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है, जीरा से भूख और मेटाबोल्जिम बढ़ता है जिससे विकास में मदद मिलती है।

धनिया बीज- फ्लेवर और खुशबू के साथ- साथ, धनिया बीज से खांसी, जुकाम और गैस से राहत मिलती है।

हींग- हींग के फायदे पाचन शक्ति के लिए कई सारे हैं।

गुड़- गुड़ आयरन का अच्छा स्रोत है जो हड्डियां, लिवर, आंत और इम्यूनिटी स्ट्रांग रखने में मदद करता है।

फ्रीज ड्राइंग क्या है? क्या यह सेहतमंद है?

फलों को डीहाइड्रेट करने से इनकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है और इनका उपयोग पूरे साल किया जा सकता है। लेकिन फ्रीज-ड्राइंग डीहाइड्रेटिंग जैसी नहीं होती है, यह बेहतर ऑप्शन है। डीहाइड्रेटेर इस्तेमाल करते समय जरूरी पोषण और विटामिन खत्म हो जाते हैं, वहीं फ्रीज-ड्राइंग में 90% पौष्टिक तत्व बरकरार रहते हैं।

पालक- पालक से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत बनती हैं क्योंकि इनमें विटामिन ए, सी और के होता है।

गाजर- गाजर फाइबर, विटामिन के और कैल्शियम से भरपूर होती है। यह हड्डियां मजबूत बनाने में मदद करती है।

ब्रांड के द्वारा सलाह दी गई है कि साढ़े चार चम्मच खिचड़ी मिक्स में 60 एमएल उबला हुआ पानी और दूध डालें। हमने दोनों सामग्री सही मात्रा में अच्छे से मिक्स की थी। यह आसानी से मिक्स हो गई थी और मिश्रण में गांठ नहीं बनी थी।

जानकारी के अनुसार, सर्व करने से पहले हमने मिश्रण पांच मिनट के लिए रखा था।

घी/बटर डालने की सलाह भी दी गई थी। हमने कुछ भी नहीं डाला क्योंकि इनसे स्वाद में बदलाव आ सकता था जिससे रिजल्ट कुछ और मिलता।

स्वाद की बात की जाए तो, पालक का स्वाद सबसे ज्यादा था। अधिकतर बेबी फूड्स की तरह खिचड़ी बेस्वाद थी क्योंकि इसमें नमक नहीं था। सलाह के अनुसार हमने गुड़ डाला था। हालांकि इससे स्वाद पर कोई असर नहीं पड़ा था। फ्लेवर के लिए दूध (फॉर्मूला या मां का दूध) या घी/ बटर डाल सकते हैं। बच्चे की डाइट में चीनी/नमक शामिल करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

पोषण की बात करें तो, ब्रांड के द्वारा चावल से पहले दाल के बारे में दिया गया है और इसमें चावल की मात्रा ज्यादा है। एफएसएसएआई के दिशा निर्देशों के अनुसार- ‘उत्पाद में उपयोग की गई सामग्री के नाम उनकी संरचना के अवरोही क्रम (descending order) में वजन या मात्रा के अनुसार सूचीबद्ध किए जाएंगे, जैसा कि इसके निर्माण के समय हो सकता है’।

पोषण-4/5
स्वाद-3/5
टैक्शर-4/5
सुविधाजनक-4/5
खिचड़ी पोर्रिज विद स्पिनेच एंड केरट - सामग्री
पानी मिक्स करने से पहले
खिचड़ी पोर्रिज विद स्पिनेच एंड केरट - स्थिरता
4.5 चम्मच मिक्स में 60 एमएल पानी/दूध मिक्स करें
  • हम साफ सामग्री लिस्ट की सराहना करते हैं।
  • इसमें प्रेज़रवेटिव या लैब-मेड सामग्री नहीं है।
  • इसमें एडेड स्वीटनर नहीं है।
  • इसका टैक्शर किड-फ्रेंडली है।
  • यह बारीक पाउडर है जिससे गले में अटकने के आसार कम हो जाते हैं।
  • इसे ट्रैवल करते समय बनाना आसान है।
  • सामग्री आसानी से पच जाती है।
  • सुविधा के लिए इसके साथ चम्मच आती है।
  • सामग्री का क्रम गलत है।
  • हालांकि ब्रांड के द्वारा ऑर्गेनिक सामग्री के उपयोग के बारे में बताया गया है लेकिन सर्टिफिकेट नहीं दिए गए हैं।

अगर आप सुविधा के साथ अपने बच्चे को पालक, गाजर और सेहतमंद अनाज की अच्छाई देना चाहते हैं तो बेबी बर्प मिक्स ट्राई कर सकते हैं। अगर आप ट्रैवल कर रहे हैं या रेस्टोरेंट में छोटे बच्चे के खाने के लिए ऑप्शन नहीं है तो यह ट्राई कर सकते हैं। खिचड़ी आसानी और जल्दी बन जाती है और साथ में कई सामग्री लेकर ट्रैवल करने की जरूरत नहीं है।

2. फिंगर मिलेट पोर्रिज विद एप्पल एंड केरट

पैकेजिंग और खिचड़ी बनाने का प्रोसेस ऊपर वाले फ्लेवर की तरह है।

इसकी मुख्य सामग्री कुछ इस प्रकार है- ऑर्गेनिक रागी (55%), ऑर्गेनिक बंगाल ग्राम (25%), ऑर्गेनिक चावल, मसालों का मिश्रण (जीरा, धनिया, हींग), गुड़, फ्रीज-ड्राइड सेब और गाजर।

रागी- रागी सुपरफूड है। यह फाइबर, मिनरल्स, अमीनो एसिड से भरपूर है और इसके साथ ही इसमें चावल और गेहूं के मुकाबले ज्यादा पॉलीफेनोल्स है। पॉलीफेनोल्स बॉडी टिशू और सेल की सुरक्षा करते हैं।

बंगाल ग्राम- हाई फाइबर होने के कारण पेट स्वस्थ रहता है। इससे एनर्जी मिलती है और यह प्लांट-बेस्ड प्रोटीन का स्रोत है।

सेब- यह किसी ने सही कहा है कि ‘दिन में एक सेब खाने से डॉक्टर से दूर रहने में मदद मिलती है’। मजबूत हड्डियों से लेकर स्वस्थ दिमाग तक, सेब फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैं।

खिचड़ी बनाने के लिए हमने एक जैसी मात्रा में सामग्री का इस्तेमाल किया है।

इसका टैक्शर पहले वाले फ्लेवर की तरह है- लेकिन थोड़ा गाढ़ा है। ब्रांड के द्वारा सलाह दी गई है कि पसंदीदा स्थिरता पाने के लिए इसमें फॉर्मूला या मां का दूध मिक्स कर सकते हैं। अगर खिचड़ी को कुछ मिनट रख देंगे तो यह गाढ़ी हो जाएगी क्योंकि रागी प्राकृतिक रूप से तरल पदार्थ अब्जॉर्ब करती है। हमने इसकी स्थिरता के लिए गर्म पानी डाला था।

स्वाद की बात की जाए तो इसमें रागी का सोंधापन का स्वाद आ रहा था। हालांकि, मसालों का फ्लेवर बहुत ज्यादा नहीं था। ब्रांड के द्वारा सलाह दी गई है कि इसमें गुड़ और दूध डालें। हमने इनमें से कुछ मिक्स नहीं किया क्योंकि हम पोर्रिज मिक्स का असली स्वाद लेना चाहते थे।

पोषण-4/5
स्वाद-3/5
टैक्शर-4/5
सुविधाजनक-4/5
फिंगर मिलेट पोर्रिज विद एप्पल एंड केरट - सामग्री
पैक में दो पाउच के साथ एक चम्मच थी
फिंगर मिलेट पोर्रिज विद एप्पल एंड केरट - स्थिरता
यह मोटा था लेकिन चबाने में आसान था
  • ऊपर वाले फ्लेवर की तरह।
  • रागी के प्राकृतिक फ्लेवर का स्वाद आ रहा था।
  • ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट नहीं दिए गए हैं।

बच्चों को मिलेट खिलाना शुरु करना चाहते हैं? अगर आप रागी खरीदकर इससे आटा बनाना, रोस्ट करने के बाद खिचड़ी बनाने के प्रोसेस में शामिल नहीं होना है तो बेबी बर्प अच्छा ऑप्शन है।

3. बारले पोर्रिज विद बनाना एंड स्ट्रॉबेरी

इसकी मुख्य सामग्री कुछ इस प्रकार है- ऑर्गेनिक जौ का दलिया (65%), मसाले (जीरा, धनिया, हींग), गुड़, फ्रीज-ड्राई बनाना और स्ट्रॉबेरी।

जौ का दलिया- यह अनाज आंत में पॉजिटिव बैक्टीरिया का बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है। यह मिनरल्स से भरपूर है जैसे कि पोटैशियम, आयरन, फोलेट आदि जो दिल की सेहत बनाए रखने में मदद करते हैं।

स्ट्रॉबेरी- क्या आपने कभी सुना है कि जिस खाने का आकार प्राकृतिक रूप से किसी अंग के आकार में होता है वो उस अंग के लिए लाभदायक होता है।

जैसे कि बादाम स्वस्थ आंखों के लिए, अखरोट आंखों के लिए, स्ट्रॉबेरी दिल के लिए। फाइबर से भरपूर फल अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मदद करते हैं।

बेबी बर्प के तीसरे फ्लेवर के साथ हमारा अनुभव बाकी दो फ्लेवर की तरह हीथा। पानी मिक्स करने के बाद हमें स्मूथ, पतली स्थिरता मिल गई थी।

इस फ्लेवर का नाम बनाना और स्ट्रॉबेरी है, जिससे हमें लगा कि इसका फ्लेवर मीठा और फ्रूटी होगा। लेकिन यहां ऐसा नहीं था। इसका फ्लेवर और खुशबू नमकीन था। इसमें फ्रूटी फ्लेवर ना के बराबर था। दूसरे फ्लेवर की तरह, हमें गुड़ पाउडर पसंद नहीं आया है।

पोषण-4/5
स्वाद-3/5
टैक्शर-4/5
सुविधाजनक-4/5
बारले पोर्रिज विद बनाना एंड स्ट्रॉबेरी - सामग्री
इसमें ऑर्गेनिक जौ का दलिया 65% है
बारले पोर्रिज विद बनाना एंड स्ट्रॉबेरी - स्थिरता
ज्यादा पानी के साथ हमने पतली स्थिरता वाली खिचड़ी बनाई थी
  • ऊपर वाले फ्लेवर की तरह।
  • इसमें 50% से ज्यादा जौ है।
  • ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
  • केला और स्ट्रॉबेरी फ्लेवर बहुत कम थे।

क्या आप क्विक, सुविधाजनक, पोषण से भरपूर खाना अपने छोटे बच्चे के लिए ढूंढ रहे हैं? आप बेबी बर्प पोर्रिज ट्राई कर सकते हैं।

FAQs

बेबी बर्प पोर्रिज मिक्स से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

हां, इनके द्वारा असली फल और सब्जियों का इस्तेमाल किया गया है।

हालांकि ब्रांड के द्वारा ऑर्गेनिक मिलेट और अनाज का उपयोग किया गया है लेकिन सर्टिफिकेट के बारे में पैक पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

नहीं, इनमें प्रेज़वेटिव नहीं हैं।

हां, छह महीने की उम्र से ज्यादा वालो के लिए यह सेहतमंद है।

हालांकि, मिश्री और बेबी बर्प का मानना है कि 1-2 साल से कम उम्र वाले बढ़ते बच्चों के लिए मां के दूध से बेहतर और पोषण से भरपूर कुछ नहीं है। डब्लूएचओ की सलाह के अनुसार, बच्चे को 6 महीने तक मां के दूध का सेवन करवाना चाहिए। छह महीने बाद, मां के दूध के साथ एक साल तक पर्याप्त खाना बनाना चाहिए। मां का दूध बच्चे को दो साल या उससे ज्यादा दिया जा सकता है।

नहीं, इनमें एडेड कलर नहीं है। ब्रांड के द्वारा गुड़ पाउडर अलग से दिया गया है जिसे स्वाद बढ़ाने के लिए मिक्स किया जा सकता है।

आखिर में

फैमिली ट्रिप? ट्रैवल कर रहे हैं? अचानक से कुछ चाहिए? छोटे बच्चों के लिए बेबी बर्प पोर्रिज मिक्स सुविधाजनक ऑप्शन होने के साथ- साथ अच्छी सामग्री से बनाया गया है। अगर आप बाहर हैं, तो आपको सिर्फ गर्म पानी और चम्मच चाहिए। सामग्री मिक्स करें, 5 मिनट रखें और तैयार है!

फल और सब्जियों से फाइबर और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स, कार्बोहाइड्रेट स्रोत से एनर्जी और सेहतमंद मसाले- यह पोर्रिज मिक्स साफ सामग्री लिस्ट से बने हैं। हालांकि फाइनल स्थिरता में कुछ बदलाव की जरूरत पड़ती है। यह एक अच्छा प्रोडक्ट है जो मां और बच्चों के लिए ट्रैवल करते समय अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

बेबी बर्प और मिश्री, दोनों का मानना है कि एक साल तक मां के दूध से ज्यादा पोषण से भरपूर कुछ नहीं है। बच्चे की डाइट में सॉलिड शामिल करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

रिव्यू पर काम करने वाली टीम

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments