मैगी घी तड़का उपमा रिव्यू (Maggi Ghee Tadka Upma Review)
Maggi Ghee Tadka Upma Review

मैगी घी तड़का उपमा रिव्यू (Maggi Ghee Tadka Upma Review)

नई मैगी घी तड़का उपमा स्वादिष्ट है और इसका टैक्शर अच्छा है। लेकिन क्या इसमें सच में ‘घी’ है?

ब्रेकफास्ट में उपमा एक अच्छा ऑप्शन है। उपमा एक साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट डिश है जिसको घर में आसानी से बनाया जा सकता है लेकिन अब रेडी-टू-ईट सुविधा में भी यह आसानी से उपलब्ध हैं। मैगी का नाम सुनते ही नूडल्स ही याद आते हैं लेकिन अब नूडल्स के अलावा मैगी मसाला अनियन पोहा और मैगी उपमा भी उपलब्ध हैं। हमने मैगी घी तड़का उपमा का रिव्यू किया है जिसमें स्वाद, टैक्शर और खुशबू पर ध्यान दिया है। और इस प्रोडक्ट के बारे में हमारा यह कहना है।

स्वादिष्ट उपमा के बारे में पता लगाने के लिए हमने बेस्ट रेडी-टू-ईट क्विक ब्रेकफास्ट का विस्तार रूप से रिव्यू किया है। 6 उपमा में से सुहाना उपमा और ईज़ी ईट उपमा हमारे टॉप पिक हैं। यहां से पढ़ें।

मैगी घी तड़का उपमा से जुड़ी जरुरी बातें (What You Need To Know About Maggi Ghee Tadka Upma)

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  • इसमें फ्लेवर हैं।
  • इसमें मूंगफली हैं।
  • 100 ग्राम उपमा से 388 किलो कैलोरी एनर्जी प्राप्त होती है।

#फर्स्टइंप्रेशन मैगी घी तड़का उपमा

कीमत और पैकेजिंग- मैगी घी तड़का उपमा का 65 ग्राम पैक की कीमत 25/- रुपए है और 1 पैक 1 इंसान के लिए काफी है। मैगी घी तड़का उपमा मानक पीले पैक में दो साइज में उपलब्ध है- 65 ग्राम और 260 ग्राम (फैमली पैक)।

कैसे बनाया- पैक पर टमाटर उपमा बनाने की रेसिपी भी ऑप्शन में दी गई है लेकिन हमने सामान्य तरीके से उपमा बनाया है। पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार उपमा बनाया गया है। पैक की जानकारी के अनुसार हमने पैक की सारी सामग्री बर्तन में निकाल ली और 90 एमएल गर्म पानी डाला। अच्छे से मिक्स किया, ढक दिया और 4 मिनट के लिए रख दिया। उपमा खाने के लिए तैयार था। सही टैक्शर पाने के लिए पानी की मात्रा और समय एकदम सही बताया गया है।

सूरत- ड्राई मिक्स में हम गाजर, हरी मिर्च, सरसों के बीज और चना दाल के छोटे- छोटे टुकड़े देख सकते थे जिससे उपमा रंगीन लग रहा था।

खुशबू- हमें कढ़ी पत्ते की स्ट्रोंग खुशबू आ रही थी। पैक पर ‘घी’ के बारे में पढ़कर हम बहुत उत्साहित थे और हमें लगा कि ‘घी’ की अलग खुशबू मिलेगी। लेकिन मैगी घी तड़का उपमा खाने के बाद हम चाह रहे थे कि इसमें घी की खुशबू और फ्लेवर थोड़ा और होना चाहिए था। पैक पर सामग्री में घी भी शामिल किया गया है (0.9%)।

स्वाद और टैक्शर- हमने सबसे पहली बात यह देखी कि सूजी कैसे फूल रही थी। मैगी घी तड़का उपमा अच्छा और फल्फी दिख रहा था। इस पैक से आपको एक कटोरी उपमा मिलता है जिसमें फूली हुई सूजी और कढ़ी पत्ते की स्ट्रोंग खुशबू मिलती है। फ्राई प्याज, चना दाल और राई के छोटे- छोटे टुकड़े के कारण उपमा को अच्छा टैक्शर और फ्लेवर मिला है।

मैगी घी तड़का उपमा अनाज से भरपूर ब्रेकफास्ट या शाम का नाश्ता बन सकता है। इसमें मसाले बैलेंस हैं लेकिन इसके बावजूद यह बच्चों के लिए थोड़ा ज्यादा हो सकता है।

मैगी घी तड़का उपमा

मैगी घी तड़का उपमा में बैलेंस फ्लेवर और स्वादिष्ट है। लेकिन ‘घी’ की खुशबू और फ्लेवर कहीं गुम था।

तीमत- 25/- रुपए*

मात्रा- 65 ग्राम

*कीमत रिव्यू के समय

पूरी तरह से हमें इसका स्वाद और टैक्शर अच्छा लगा है लेकिन ‘घी’ की खुशबू और स्वाद कहीं गुम था। मैगी घी तड़का उपमा एक अच्छा स्नैक्स, लाइट खाना बन सकता है। यह स्वादिष्ट और किफायती है।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments