फूडस्ट्रांग स्प्राउटेड मूंग इंस्टेंट चीला मिक्स रिव्यू - सेहतमंद और पौष्टिक (Foodstrong Sprouted Moong Instant Chilla Mix Review – Healthy & Nutritious)
foodstrong-sprouted-moong-instant-chilla-mix-review

फूडस्ट्रांग स्प्राउटेड मूंग इंस्टेंट चीला मिक्स रिव्यू – सेहतमंद और पौष्टिक (Foodstrong Sprouted Moong Instant Chilla Mix Review – Healthy & Nutritious)

हमने फूडस्ट्रांग स्प्राउटेड मूंग इंस्टेंट चीला मिक्स का रिव्यू किया है और हमें सेहतमंद और नमकीन ब्रेकफास्ट ऑप्शन मिला गया है। हमें प्रोटीन से भरपूर मिक्स में क्या अच्छा लगा, इस रिव्यू से जानें।

मिश्री रेटिंग

स्वाद
5 / 5
5
टैक्शर
5 / 5
5
5
SUPERB!

Summary

फूडस्ट्रांग स्प्राउटेड मूंग इंस्टेंट चीला मिक्स आप ट्राई कर सकते हैं अगर आप सेहतमंद ऑप्शन के साथ स्वाद भी चाहते हैं। यह सुविधाजनक है और साथ ही इसकी सामग्री लिस्ट साफ है। चेतावनी - आपको इसकी आदत लग सकती है।

काफी समय से प्रोटीन को सबसे अच्छा मैक्रोन्यूट्रिएंट माना जाता है। स्लो डाइजेशन, ज्यादा संतुष्टी, जिस वजह से शरीर के लिए इसे ‘बिल्डिंग’ ब्लॉक कहा जाता है। अगर आप वेजिटेरिटन या वीगन हैं, तो आपको पता ही होगा कि ब्रेकफास्ट में प्रोटीन शामिल करने के ऑप्शन बहुत सीमित हैं – रातभर भिगाए गए प्रोटीन ओट्स या प्रोटीन पैनकेक या प्रोटीन शेक। इन सभी प्रोटीन से भरपूर ब्रेकफास्ट का मुख्य फ्लेवर है – मीठा।

कुछ ऐसे दिन होते हैं जब आपको नमकीन खाने का मन करता है लेकिन फिर भी प्रोटीन का सेवन करना जरूरी है, फूडस्ट्रांग का न्यू लांच दिलचस्प है। यह 2021 में क्रिसमस पर लांच किया गया था, यह इंस्टेंट मिक्स स्प्राउटेड मूंग और होल ग्रेन से बना है।

फूडस्ट्रांग स्प्राउटेड मूंग इंस्टेंट चीला मिक्स रिव्यू में हमने सामग्री से लेकर प्रोटीन की मात्रा के साथ अन्य जरूरी जानकारी के बारे में विस्तार से बात की है।

फूडस्ट्रांग स्प्राउटेड मूंग इंस्टेंट चीला मिक्स
पैक आधा पारदर्शी है

फूडस्ट्रांग स्प्राउटेड मूंग इंस्टेंट चीला/ डोसा मिक्स से जुड़ी जरूरी जानकारी इस सेक्शन से प्राप्त कर सकते हैं।

1. पैकेजिंग

हमने फूडस्ट्रांग स्प्राउटेड मूंग इंस्टेंट चीला मिक्स के तीन पैक ऑर्डर किए थे। सभी तीन पैक अलग- अलग बबल रैप में आते हैं। पाउडर मिक्स आधे – पारदर्शी पाउच में आते हैं जिसे दोबारा बंद किया जा सकता है। जिस वजह से आप मिक्स आसानी से स्टोर कर सकते हैं।

पैक के अंदर स्कूप आता है जिससे सुविधाजनक तरीके से मिक्स और पानी माप सकते हैं।

2. मुख्य सामग्री

स्प्राउटेड मूंग का आटा, ज्वार का आटा, चावल का आटा, दही पाउडर और इस मिक्स को तैयार करने के लिए मसालों के मिश्रण का उपयोग किया गया है।

इसमें एडेड फ्लेवर और प्रेज़रवेटिव नहीं हैं।

3. बनाने का तरीका

डोसा का घोल बनाने के लिए आपको इंस्टेंट मिक्स और पानी का 1:1 अनुपात चाहिए। हमें इससे थोड़े ज्यादा की जरूरत थी। घोल बनाना आसान है और यह मिक्स भी आसानी से हो जाता है। आसान तरीके से बनाने की जानकारी को पूरे नंबर मिलते हैं।

स्मूथ घोल बनाने के बाद, पहले से गर्म किए गए पैन में घोल डालें और बुलबुले आने के बाद पलट दें। क्रिस्पी और गोल्डन होने तक दोनों तरफ से पकाएं और गर्म सर्व करें।

4. टैक्शर

होल ग्रेन आटे से बनाए गए चीला का टैक्शर कैसा है – दरदरा या चावल के आटे जैसा है?

5. स्वाद

इस्टेंट चीला मिक्स का फ्लेवर लेबल ‘चिली चाट’ है। क्या यह अपने नाम के अनुसार है? मसाले, मिर्च का लेवल, स्प्राउटेड मूंग का फ्लेवर- सभी कितनी अच्छी तरह से एक साथ आते हैं?

6. बेस्ट डिश

मिश्री की सलाह – चीला/ डोसा के साथ पुदीने की चटनी या मूंगफली टमाटर की चटनी, साल्सा, कैचप, शेज़वान डिप, फ्लेवर मेयो या योगर्ट खा सकते हैं। कुछ लोगों को मिर्च ज्यादा लग सकती है, मीडियम चटनी/ सॉस के साथ यह परफेक्ट लग सकते हैं।

7. पोषण की जानकारी

150 ग्राम पैक से 524 किलो कैलोरी, 22 ग्राम प्रोटीन, 102 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 3 ग्राम फैट है।

8. कीमत

तीन चीला मिक्स पैक (120 ग्राम x 3) की कीमत 360/- रुपए है।

फूडस्ट्रांग स्प्राउटेड मूंग इंस्टेंट चीला मिक्स रिव्यू

फूडस्ट्रांग स्प्राउटेड मूंग इंस्टेंट चीला मिक्स प्रोडक्ट की जानकारी
मात्रा 150 ग्राम x 3
कीमत 360/- रुपए
कैलोरी 349 किलो कैलोरी (100 ग्राम के अनुसार)
शेल्फ लाइफ 6 महीने

 

यह स्प्राउटेड मूंग चीला मिक्स क्रीम रंग का पाउडर है जिसमें कुछ हरे रंग के टुकड़े हैं। इसका टैक्शर मीडियम बारीक है। पाउच को दोबारा बंद किया जा सकता है जिस वजह से इसे स्टोर करना सुविधाजनक बन जाता है। पैक पर बताया गया है कि डोसा मिक्स स्प्राउटेड हरा मूंग और मिलेट से बना है। 

किस कारण से स्प्राउटेड हरा मूंग ‘सेहतमंद’ है?

स्प्राउटेड या भीगी हुई दाल/ अनाज/ नट्स डाइजेस्ट करने में आसान हो जाते हैं। भिगाने से इनका बाहर का कवर सॉफ्ट हो जाता है जिस वजह से कच्चे/ बिना भीगे हुए के मुकाबले इन्हें पचने में कम मेहनत लगती है और पौष्टिक तत्व आसानी से मिल जाते हैं।

फूडस्ट्रांग का कहना है यह हाई क्वालिटी प्रोटीन डोसा मिक्स मिनरल्स से भरपूर है जैसे कि पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर और ज़िंक। फाइबर से भरपूर और आसानी से पचने के कारण इससे मेटाबोल्जिम में सुधार होता है।

पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार, हमने बराबर मात्रा में 1 कप डोसा मिक्स और पानी डाला और तब तक मिक्स किया जब तब मिश्रण स्मूथ नहीं हो गया। इसमें खुशबू चटपटी मसालेदार है। गर्म नॉन- स्टिक पैन पर हमने आधा चम्मच तेल डाला और फिर फूडस्ट्रांग स्प्राउटेड मूंग इंस्टेंट डोसा मिक्स डाला। 30 सेकंड के अंदर किनारे भूरे होने लगे और बीच से डोसा आधा पक गया। ऐसा होने पर हमने डोसा पलट दिया और दोनों तरफ से पकाया। एक चीला/ डोसा परफेक्ट तरीके से पकाने में हमें एक मिनट से भी कम समय लगा। समय, गैस की गति, मात्रा, घोल की स्थिरता, इस्तेमाल किए जाने वाले कुकवेयर के अनुसार यह अलग हो सकता है।

पकाने के बाद, देखने में यह चमकीले हरे रंग का था। स्वाद और टैक्शर लाजवाब था! यह किनारे से अच्छे से पक गए थे और बीच से स्पंजी फल्फीनेस बरकरार था। ‘चिली चाट’ का वादा पूरा किया गया था। चीला में मसालों और नमकीन फ्लेवर का लाजवाब मिश्रण है। पहले से ही पोषण से भरपूर सामग्री होने के कारण, यह चीला ज्यादा तेल अब्जॉर्ब नहीं करते हैं, यह खूबी हमें पसंद आई है।

खाने के बाद पेट हल्का लगता है लेकिन यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर है जिससे यह संतुष्ट ब्रेकफास्ट/ स्नैक ऑप्शन बन जाता है।

मिश्री की सलाह- अगर आपके पास समय है तो टैक्शर और भी बेहतर बनाने के लिए आप कटी हुई सब्जियां जैसे कि प्याज, टमाटर और हरा धनिया डाल सकते हैं! आप कसा हुआ पनीर या टोफू भी शामिल कर सकते हैं।

फूडस्ट्रांग स्प्राउटेड मूंग इंस्टेंट चीला मिक्स कटोरी में
मिश्रण का रंग प्राकृतिक हरा है
फूडस्ट्रांग स्प्राउटेड मूंग इंस्टेंट चीला मिक्स पास से
डोसा/ चीला बनाने के लिए सूखा मिश्रण
फूडस्ट्रांग स्प्राउटेड मूंग इंस्टेंट चीला मिक्स का घोल
ड्राई मिक्स से घोल बनाते समय
फूडस्ट्रांग स्प्राउटेड मूंग इंस्टेंट चीला मिक्स घोल कटोरी में
मिक्स तैयार है, चीला बनाने के लिए!
फूडस्ट्रांग चीला मिक्स बनाते समय
चीला बनाने के लिए नॉन- स्टिक पैन का इस्तेमाल किया गया
फूडस्ट्रांग चीला बनाते समय
परफेक्ट तरीके से पके हुए
फूडस्ट्रांग चीला खाने के लिए तैयार
गर्म चीला सर्व करें
फूडस्ट्रांग चीला पास से
क्रिस्पी किनारे, बीच से सॉफ्ट
फूडस्ट्रांग स्प्राउटेड मूंग इंस्टेंट चीला मिक्स रिव्यू
फूडस्ट्रांग स्प्राउटेड मूंग इंस्टेंट चीला मिक्स रिव्यू

खूबियां

  • तीन 150 ग्राम पाउच की कीमत 360/- रुपए है।
  • इसकी शेल्फ लाइफ 6 महीने है।
  • मुख्य सामग्री – स्प्राउटेड मूंग का आटा, ज्वार आटा, चावल का आटा, दही पाउडर और मसालों का मिश्रण।
  • आर्टिफिशियल रंग नहीं है।
  • प्रेज़रवेटिव नहीं है।
  • यह ग्लूटेन फ्री है।

अच्छी बातें

  • डोसा/ चीला बिगनर फ्रेंडली प्रोडक्ट है।
  • डोसा का टैक्शर लाजवाब है।
  • ‘चिली चाट’ फ्लेवर का प्रदर्शन बहुत अच्छे से किया गया है।
  • यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर मील है जो ग्लूटेन फ्री भी है।
  • इसका स्वाद घर में बनाए गए स्प्राउट-चना चाट जैसा है जिसमें क्रंची सब्जियां नहीं हैं।

बुरी बात

  • ब्रांड के द्वारा सामग्री की मात्रा नहीं बताई गई है।

किसके लिए बेस्ट है

सेहतमंद और स्वादिष्ट, जिसे सुविधाजनक तरीके से बनाया जा सके? हम फूडस्ट्रांग स्प्राउटेड मूंग इंस्टेंट चीला मिक्स की सलाह देते हैं।

FAQs

फूडस्ट्रांग स्प्राउटेड मूंग इंस्टेंट चीला मिक्स से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. क्या इंस्टेंट मिक्स से बनाए गए चीला सेहतमंद हैं?

हां, यह होल ग्रेन और स्प्राउटेड मूंग से बने हैं जिनमें प्रेज़रवेटिव और एडिटिव्स नहीं हैं। यह ग्लूटेन फ्री है।

2. क्या यह इंस्टेंट चीला मिक्स स्प्राउटेड ग्रीन मूंग से बना है?

हां। स्प्राउटेड ग्रीन मूंग के साथ इसमें चावल और ज्वार का आटा भी है।

3. 150 ग्राम पैक से कितने चीला बनाए जा सकते हैं?

पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार इससे 10-12 डोसा/ चीला बना सकते हैं। हमारे अनुभव के अनुसार, अगर चीला का साइज छोटा और बहुत पतले हैं, तभी ऐसा हो सकता है।

4. मूंग दाल डोसा के साथ बेस्ट डिश क्या है?

अदरक वाली चाय या पसंद के अनुसार डिप, इसके साथ लाजवाब लगेंगी।

5. पैक खोलने के बाद मिक्स का ताज़ापन बरकरार कैसे रखें?

इंस्टेंट मिक्स को दोबारा बंद किया जा सकता है। इसे ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करें।

आखिर में

फूडस्ट्रांग स्प्राउटेड मूंग इंस्टेंट चीला मिक्स के साथ हमारा अनुभव अच्छा था। इन्हें बनाना आसान है, पेट भर जाता है और सेहतमंद हैं।

मसाले लाजवाब है और आप डिप/ चटनी की कमी महसूस नहीं करेंगे। कुछ लोगों के लिए मिर्च ज्यादा हो सकती है। इसे कम करने के लिए आप मीडियम चटनी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या आपने फूडस्ट्रांग के प्रोडक्ट ट्राई किए हैं? अगर हां, तो हमें कमेंट में अपना अनुभव जरूर बताएं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Available for Amazon Prime