2020 में इन किचन प्रोडक्ट को बदलने की जरुरत है (Kitchen Products You Need To Change In 2020)
Kitchen Products You Need To Change In 2020-mishry

2020 में इन किचन प्रोडक्ट को बदलने की जरुरत है (Kitchen Products You Need To Change In 2020)

किचन में इस्तेमाल होने वाली हर एक चीज़ आपकी कुकिंग और सेहत पर असर करती है। मटेरियल, आकार और साइज ऐसी चीजें हैं जिनको प्रोडक्ट खरीदने से पहले देखा जाता है। 2020 में इन किचन प्रोडक्ट का स्वागत अपनी किचन में करें।

20 साल पुराने ओखल- मूसल को जादुई खाना बनाने की रेसिपी के साथ तीसरी पीढ़ी को किचन में इस्तेमाल करने के लिए देना अब एक अच्छा आइडिया नहीं है। हालांकि कुछ भारतीय अपने पैतृक संपत्ति को बदलना नहीं चाहते हैं, लेकिन इस साल आप कुछ ऐसे किचन प्रोडक्ट को बदले जिनको बदलना जरुरी है। कम से कम उन प्रोडक्ट को जरुर बदलें जो टूट, फट या फिर अब उतने अच्छे तरीके से काम नहीं करते हैं। उदाहरण के लिए चॉपिंग बोर्ड, इस प्रोडक्ट को ना बदलने की गलती अधिकतर हर कोई करता है। पुराना चॉपिंग बोर्ड बैक्टीरिया का घर हो सकता है या फिर लेमन स्क्वीज़र के कौनों पर जंग लगा हो सकता है जो इस्तेमाल करने के लिए अब हानिकारक हो गया है। बीते पिछले साल में मिश्री ने कई सारे किचन प्रोडक्ट का रिव्यू किया है, यह प्रोडक्ट आपकी जेब पर भारी नहीं पडेंगे और इनको कुछ सालों में बदला भी जा सकता है। यहां से आप ऐसे किचन प्रोडक्ट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जिनको आप बदलने की नहीं सोचते हैं लेकिन बदलना चाहिए।

2020 में इन किचन प्रोडक्ट को बदलने की जरुरत है (Kitchen tools that you need to change in 2020!)

1. चॉपिंग बोर्ड

एक अच्छे चॉपिंग बोर्ड की जरुरत हर किचन में होती है। भारतीय मार्किट में कई तरह के चॉपिंग बोर्ड उपलब्ध हैं, इतने सारे ऑप्शन में से बेस्ट को चुनना मुश्किल हो सकता है जो आपके बजट में फिट हो जाए। अधिकतर चॉपिंग बोर्ड प्लास्टिक, मार्बल, लकड़ी और सिलिकॉन के बने होते हैं। अगर आप प्लास्टिक का चॉपिंग बोर्ड इस्तेमाल कर रहें हैं तो जल्द से जल्द किसी और मटेरियल का चॉपिंग बोर्ड खरीद लें। पुराने प्लास्टिक के चॉपिंग बोर्ड में चाकू के निशान हो जाते हैं, यह निशान बैक्टीरिया का घर बन जाते हैं जिससे बीमार होने के आसार बढ़ जाते हैं।

यह भी पढ़ें- सही चॉपिंग बोर्ड का चुनाव कैसे करें?

हमने 7 ब्रांड के चॉपिंग बोर्ड को रिव्यू में शामिल किया है। रिव्यू करते समय हमने मटेरियल, काटने में आसानी, सुरक्षा और मजबूती को ध्यान में रखा है। विजेता जानने पर आपको हैरानी नहीं होगी।

ब्रिक ब्राउन हैंडक्राफ्टिड आकाशिया वुड चॉपिंग बोर्ड

  • चाकू के लिए सुरक्षित
  • साफ और रखने में आसान
  • आकाशिया हार्डवुड से बनाया गया है

वैसे मार्बल चॉपिंग बोर्ड खरीना अच्छा आइडिया है। लेकिन यह भारी होते हैं और लंबे समय के लिए साथ नहीं देते हैं।

2. लेमन स्क्वीज़र

सभी किचन प्रोडक्ट में से लेमन स्क्वीज़र पर सबसे कम ध्यान दिया जाता है जिस कारण से इनको बदलने का ख्याल बहुत कम आता है। अगर लेमन स्क्वीज़र की कौन नूकीले या फिर इसके मटेरियल में जंग लग गया है तो आपको लेमन स्क्वीज़र बदलने की जरुरत है। हमने लेमन स्क्वीज़र का रिव्यू किया है और इसके मटेरियल, कटोरी की गहराई, डिजाइन (पकड़ने में आसानी) जैसी बातों का ध्यान रखा है। जिसमें यह सारी खूबियां हैं, उस लेमन स्क्वीज़र को हमने चुना है।

ओरपियो न्यू हेवी स्टेनलेस स्टील मैनुअल प्रेस लेमन स्क्वीज़र

  • इस्तेमाल करने में आसान
  • स्टेनलेस स्टील
  • बड़ी कटोरी
  • कुशल तरीके से रस निकलता है

3. तड़का पैन

कोई भी भारतीय खाना बिना तड़के के पूरा नहीं होता है। आपकी दाल में घी की परत होने से दाल का स्वाद एकदम से बदल सकता है। लेकिन क्या आपको पता है खराब क्वालिटी का तड़का पैन आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है?

हमने तीन तरह के तड़का पैन को अपने रिव्यू में शामिल किया है- स्टेनलेस स्टील, हार्ड एनोडाइज्ड और नॉन- स्टिक तड़का पैन। रिव्यू करते समय मटेरियल, साइज, डिजाइन और वजन को ध्यान में रखा गया है। इसका विजेता है…

ऊषा श्रीराम हार्ड एनोडाइज्ड तड़का पैन विद स्लिव

  • टिकाऊ
  • नॉन स्टिक
  • नॉन- स्टेनिंग
  • स्टील से ज्यादा सख्त
  • हाई हीट से खराब नहीं होता है
  • खाने के साथ खराब असर नहीं करता है।
  • अच्छे और सामान तरीके से गर्म होता है

यह भी पढ़ें- एनोडाइज्ड कुकवेयर क्यों बेहतर होते हैं? परफेक्ट तड़का पैन को कैसे चुने।

4. फ्राई पैन

एक अच्छा स्टेनलेस स्टील पैन हर किचन की जरुरत होता है। अगर आप अपने पुराने एल्यूमीनियम फ्राई पैन को स्टेनलेस स्टील फ्राई पैन से बदलना चाहते हैं तो हमारे पास आपके लिए अच्छा ऑप्शन है।

हमने 5 स्टेनलस स्टील फ्राई पैन को अपने रिव्यू में शामिल किया है। टेस्ट प्रोसेस को दो भागों में किया गया है। सबसे पहले भाग में आरम, सुरक्षा और कुशलता को देखा गया है। वहीं दूसरे भाग में- मिश्री सीक्रेट सॉस टेस्ट किया गया है। यह एक एप्लीकेशन बेस्ड टेस्ट है जिसमें हमने स्टार्ट-स्टॉप-स्टार्ट तरीका किया है। हमने तीन बार फ्राई पैन में खाना बनाया और हर बार के बीच में 2 से 3 घंटे का गेप दिया। इससे यह पता चलता है कि कौन सा फ्राई पैन सबसे ज्यादा सुविधाजनक और टिकाऊ है। 5 हफ्तों के बाद हमें अपना विजेता मिल गया।

वंडरशेफ स्टैंटन स्टेनलेस स्टील फ्राई पैन

  • मोटी तली
  • मजबूत हैंडल
  • साफ और रखना आसान है
  • खाना अच्छे से बनता है
  • हीट को सहने की सबसे ज्यादा क्षमता है

5. स्टेनलेस स्टील तवा

गोल रोटियां पसंद करने वाले लोगों को अनुभवी तवों से आसानी से ध्यान नहीं भटकाया जा सकता है। यहां पर कई सारे तवे का रिव्यू नहीं किया गया लेकिन इस प्रोडक्ट का #फर्स्टइंप्रेशन लिस्ट पर शामिल होने लायक है।

एल्डा स्टेनलेस स्टील तवा

  • डिशवॉशर में साफ कर सकते हैं
  • इंडक्शन फ्रेंडली
  • हैंडल गर्म नहीं होता है

यह भी पढ़ें- स्टेनलेस स्टील बर्तन कैसे धोएं।

6. इन्सुलेटिड पानी की बोतल

दुकनों में भारी मात्रा में कई प्रकार की बोतलें मौजूद हैं और इनमें से बेस्ट को चुनना मुश्किल काम हो सकता है। प्लास्टिक या कांच? स्टेनलेस्ट स्टील या इन्सुलेटिड? इसमें से चुनना मुश्किल होता जाता है।

हमने 5 ब्रांड की इन्सुलेटिड बोतल को अपने रिव्यू में शामिल किया है और इन्हें 3 दिनों को तक टेस्ट किया है। इनको लीकेज, डिजाइन, वजन और तापमान के आधार पर रिव्यू किया गया है।

मिल्टन डुओ डीएलएक्स 750

  • हलकी
  • लीक नहीं होती है
  • सिंपल और पकड़ने में आसानी
  • 24 घंटे के बाद भी तापमान बना रहता है

7. ओखल और मूसल

भारतीय कुकिंग को इसमें इस्तेमाल होने वाले मसालों के लिए खासतौर पर जाना जाता है। ताज़ा चटनी की खुशबू का मुकाबला कोई नहीं कर सकता है।

हमने कई सारे ओखल और मूसल का रिव्यू किया है जिनका आकार, साइज, वजन और मटेरियस अलग- अलग है। हमने स्टेनलेस स्टील, लकड़ी, एल्यूमीनियम, मार्बल और ग्रेनाइंट से बने ओखल- मूसल का रिव्यू किया है। घंटों की टेस्टिंग के बाद हमें अपना विजेता मिल गया।

IKARUS मार्बल ओखल और मूसल (4 इंच, हरा)

  • फिसलता नहीं है
  • रोजाना इस्तेमाल के लिए बेस्ट
  • साफ और रखने में आसान
  • 4 इंस के ज्यादा या बराबर का मुंह

किचन की हर एक चीज़ आपकी सेहत से जुड़ी हुई है। किसी भी किचन से जुड़ी चीज़ को खरीदने से पहले उसके मटेरियल, आकार और साइज का ध्यान जरुर रखें।

टीम मिश्री आपके लिए यह सारा मेहनत का काम करती है जिससे आप आराम करें और रिजल्ट का आनंद लें। क्या आपकी किचन 2020 के लिए तैयार है।

अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments