स्टेनलेस स्टील के बर्तन कैसे धोएं- यहां से पढ़ें
kitchen-utensil-mishry

स्टेनलेस स्टील के बर्तन कैसे धोएं- यहां से पढ़ें

स्टेनलेस स्टील के बर्तन की क्वालिटी बरकरार रखने के लिए इनको अच्छे से रखना बेहद जरुरी है। अगर स्टेनलेस स्टील बर्तन सेट को ध्यान से नहीं रखा गया तो यह जंग जाएंगे और खाना बनाने के लिए हानिकारक हो जाएंगे।

आजकल स्टेनलेस स्टील बर्तन इतने पॉपुलर क्यों है?

स्टेनलेस स्टील के बर्तन को किचन में खाना बनाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। स्टेनलेस स्टील के रसोई के बर्तन में वो सारी खूबियां हैं जो खाना बनाने के बर्तन में होनी चाहिए। और साथ ही यह बाकी कुकवेयर से ज्यादा अच्छा है। स्टेनलेस स्टील बर्तन को अच्छा इसलिए माना जाता है क्योंकि इनको नॉन टोक्सिक मैटेरियल से बनाया जाता है जो इंसान की सेहत और सफाई के लिए हानिकारक नहीं है। इनमें खाना बनाना आसान है और साथ ही इनमें गर्म तापमान सहन करने की क्षमता होती है और कुकवेयर को कोई नुकसान नहीं होता है। स्टेनलेस स्टील बर्तन में खाने का स्वाद नहीं बदलता है जिससे खाने के पोष्टिक आहार बने रहते हैं। इस आर्टिकल से आप स्टील के बर्तन साफ करने का तरीका की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

स्टेनलेस स्टील बर्तन को साफ करने का चैलेंज

जितना मज़ा आपको स्टेनलेस स्टील के बर्तन में खाना बनाने में आता है इसके साथ ही इनका ध्यान रखाना भी जरुरी है नहीं तो यह आसानी से खराब हो जाते हैं। स्टेनसेल स्टील बर्तन को ऐसा साफ करना चाहिए कि यह खराब न हो और न ही लापरवाही के कारण और खराब न हो जाएं। इनमें कई तरह के दाग या धब्बे लग सकते हैं। इनको साफ करने का चैलेंज यह है कि स्टेनलेस स्टील के बर्तन पर लगे हर दाग को साफ करने का अलग- अलग तरीका होता है। इस आर्टिकल से आप स्टील के बर्तन साफ करने का तरीका के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे जिससे स्टेनलेस स्टील बर्तन लंबे समय के लिए स्वस्थ रह सकते हैं।

washing stainless steel
नको साफ करने का चैलेंज यह है कि स्टेनलेस स्टील के बर्तन पर लगे हर दाग को साफ करने का अलग- अलग तरीका होता है।

स्टेनलेस स्टील पर लगे अलग- अलग दाग को कैसे साफ करें

1. भूरे, जंग वाले दाग

स्टेनलेस स्टील बर्तन पर जंग का दाग सबसे ज्यादा असर करता है। यह दाग बार- बार इस्तेमाल, ज्यादा गर्म करना आदि के कारण जंग लग जाता है। इन दोगों से छुटकारा पाने के लिए एक उपाय है। इसके आपको गर्म पानी में कुछ चम्मच बैकिंग पाउड डालना है और स्टेनलेस स्टील के बर्तन को कुछ घंटो के लिए पानी में भिगाकर रख देना है। स्टेनलेस स्टील बर्तन को भिगाने का समय इन पर लगे दाग पर निर्भर करता है। कुछ घंटे भिगाने के बाद स्टेनलेस स्टील के रसोई के बर्तन पर से दाग हट जाएंगे।

इसके अलावा स्टेनलेस स्टील के बर्तन सेट पर से आप दाग ऑक्सालिक एसिड क्लीन्ज़र को इस्तेमाल कर हटा सकते हैं। इन क्लीन्ज़र को ज्यादा देर के लिए स्टेनलेस स्टील बर्तन पर न छोड़े क्योंकि इनमें कैमिकल होते हैं जो बर्तनों को हमेशा के लिए खराब कर सकते हैं।

संबंधित आर्टिकल
मिश्री रिव्यू- बेस्ट इन्सुलेटिड पानी की बोतल।

2. कैल्शियम बिल्ड-अप

स्टेनलेस स्टील बर्तन के नीचे कैल्शियम जमा हो जाता है जो बहुत खतरनाक होता है। स्टेनलेस स्टील के बर्तन में पानी गर्म करने से भी हानिकारक कैल्शियम जमा हो जाता है। पानी के मिनरल्स और कैल्शियम स्टेनलेस स्टील बर्तन में जमा हो जाते हैं जो दाग छोड़ देते हैं।

कैल्शियम जमा होने के दाग से छुटकारा पाने के लिए एक तिहाई सिरका (vinegar) और पानी का घोल बना लें। इसके बाद स्टनलेस बर्तन को इस घोल में छोड़ दें और कुछ समय बाद साबुन से बर्तनों को अच्छे से धोएं। सावधान- स्टेनलेस स्टील के बर्तन को ज्यादा समय के लिए सिरका में छोड़ने से एसिडिक रियेक्शन हो सकता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि स्टेनलेस स्टील के बर्तन सेट को ज्यादा समय के लिए सिरका में न छोडें।

3. जले हुए दाग

जला हुआ खाना एक और कारण हो सकता है जिससे स्टेनलेस स्टील के बर्तन खराब और पुराने लगते हैं। ऐसा तब होता है जब खाने को गैस पर कई देर के लिए रखकर भूल जाते हैं। स्टेनलेस स्टील बर्तन सेट से जले हुए दागों को निकालना भी मुश्किल होता है। लेकिन इसके बावजूद जले हुए निशान के दाग उबले हुए पानी की मदद से निकाल सकते हैं।

इसके लिए आपको बस जले हुए स्टेनलेस स्टील के बर्तन को उबलते हुए पानी में भिगाकर रखने हैं जबतक पानी सामान्य तापमान पर नहीं आ जाता है। इसके बाद स्टेनलेस स्टील बर्तन को साबून के गर्म पानी से सूती कपड़े या फिर नायलॉन स्क्रबिंग पैड से धोएं। गर्म पानी की मदद से बर्तनों पर लगे दाग आसानी से हट जाते हैं। ऐसा करने से जितना हमने सोचा था उतना मुश्किल इन दाग को निकालना नहीं होता है।

संबंधित आर्टिकल
#फर्स्टइंप्रेशन- एल्डा स्टेनलेस स्टील तवा।
मिश्री रिव्यू- बेस्ट स्टेनलेस स्टील फ्राई पैन।

4. वाटरमार्क

जिन भी कुकवेयर को पानी की मदद से धोया जाता है उन बर्तन में कभी न कभी वाटरमार्क पड़ जाते हैं। स्टेनलेस स्टील बर्तन में सबसे जल्दी वाटरमार्क दिखाई देते हैं क्योंकि इनकी स्तह चमकीली होती है। स्टेनलेस स्टील के बर्तन में वाटरमार्क न आए इसलिए इनको नमी में ज्यादा देर के लिए न छोड़ें। जैसे ही आप स्टेनलेस स्टील बर्तनों को धोते हैं वैसे ही सूखे औ सोफ्ट कपड़े से बर्तनों को पोंछ दें।

5. चमकदार रखने के लिए

लंबे समय के लिए इस्तेमाल करने के कारण स्टेनलेस स्टील फीका पड़ सकता है। क्या आप अपने स्टेनलेस स्टील बर्तन सेट को लंबे समय के लिए चमकदार रखना चाहते हैं? इसके लिए यह सिंपल इलाज को अपनाएं। बैकिंग सोडा और पानी का घोल बनाएं जो स्टेनलेस स्टील बर्तन को साफ करने का काम करेगा। यह घोल ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए क्योंकि फिर यह अपना काम नहीं कर करेगा। इस घोल को स्टेनलेस स्टील के बर्तन पर अंदर और बाहर अच्छे से लगाएं। इसके बाद बर्तनों को धोलें और इनकी चमक वापस आ जाएगी।

स्टेनलेस स्टील बर्तनों को गर्म पानी से धोएं जिससे बैंकिग पाउडर की महक चली जाए। बर्तनों को धोने के बाद यह सलाह दी जाती है कि इनको सूखे और सोफ्ट कपड़े से पूछें।

stainless steel
स्टेनलेस स्टील बर्तनों को गर्म पानी से धोएं जिससे बैंकिग पाउडर की महक चली जाए।

आखिर में

कुकवेयर चाहे किसी भी मैटेरियल का बना हो, सबसे जरुरी इसको साफ करना होता है। जितना आप बर्तनों का ध्यान देंगे उतने लंबे समय के लिए यह आपका साथ देंगे। सेहत के लिए किचन में रखें हर एक बर्तन को बराबर का ध्यान चाहिए होता है। इस आर्टिकल से आपको स्टील के बर्तन साफ करने का तरीका पता चल गया होगा।

सेहत के साथ- साथ बर्तनों की क्वालिटी बरकरार रखने के लिए भी इनको ध्यान रखना जरुरी है। इस आर्टिकल में हमने आपको स्टेनलेस स्टील बर्तन सेट को साफ और चमकदार रखने के कुछ सुझाव दिए हैं। इनको फोलो करें और अपने स्टेनलेस स्टील के बर्तन को स्वच्छ, सेहतमंद और साफ रखें।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments