5 बेस्ट प्रोडक्ट धनतेरस के लिए - मिश्री
things to buy on dhanteras

5 बेस्ट प्रोडक्ट धनतेरस के लिए – मिश्री

त्योहार का मौसम अपने साथ खुशियां लेकर आता है। इन खुशियों को बढ़ाने के लिए आप धनतेरस के पावन अवसर पर यह प्रोडक्ट खरीद सकते हैं।

ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के शुभ दिन पर अगर कुछ खास खरीदा जाता है तो उससे सौभाग्य और समृद्धि के द्वार खुल जाते हैं। धनतेरस, कार्तिक महीने में तेरहवें दिन, रोशनी के पांच दिन वाले त्योहार – दिवाली की शुरुआत का प्रतीक है।

‘भाग्यशाली चीजें’ खरीदने के अलावा, धनतेरस को व्यवसाय, परियोजना, निर्माण या नवीनीकरण जैसी नई शुरुआत के लिए भी शुभ माना जाता है।

इस साल धनतेरस 22 अक्टूबर 2022 को है। यहां से आप धनतेरस वाले दिन खरीदारी करने की सलाह ले सकते हैं।

धनतेरस पर किचन अप्लायंस, कुकवेयर, अकाउंट बुक, झाडू खरीदना शुभ माना जाता है। पारंपरिक मान्यता के अलावा, धनतेरस वाले दिन डिस्काउंट मिलने के कारण भी खरीदारी करने का अवसर मिल जाता है।

धनतेरस पर आप कुछ ऐसे किचन प्रोडक्ट/ अप्लायंस खरीद सकते हैं जिन्हें हमारे द्वारा ट्राई एंड टेस्ट किया गया है और जिनकी हम सलाह भी देते हैं।

1. प्रेस्टीज स्वच्छ क्लिप ऑन कुकर

prestige svachh pressure cooker

इस मॉडर्न प्रेशर कुकर के ढक्कन पर क्लिप है। हमने 5 लीटर प्रेशर कुकर छह हफ्तों तक टेस्ट किया है और हमें यह बेहद पसंद आया है। हम इसकी सलाह क्यों देते हैं, यहां से जानें-

  • क्षमता 2 लीटर – 5 लीटर है।
  • यह एक हल्का कुकवेयर है।
  • यह गैस के साथ-साथ इंडक्शन कुकटॉप्स के अनुकूल है।
  • क्लिप-ऑन ढक्कन एक सुरक्षा तंत्र से लैस है, हाल में खाना बनाना शुरु करने वाले लोगों के लिए अच्छा है।
  • पारंपरिक समकक्षों की तुलना में सीटी बहुत धीमी है।
  • सफाई और रखरखाव काफी आसान है।

2. बॉश डिशवॉशर

bosch dishwasher

बॉश 13 प्लेस सेटिंग डिशवॉशर की जगह हमारी टेस्ट किचन में कोई नहीं ले सकता है। यह काम करने के साथ- साथ (डिशवॉशर सुरक्षित) बर्तनों को बहुत अच्छी तरह से चमका देता है।

  • यह एक स्टैंड-अलोन मॉडल है।
  • चुनने के लिए छह प्रीसेट वॉश प्रोग्राम हैं।
  • दो रैक से लैस, यह रसोई उपकरण मध्यम आकार के परिवार के लिए आदर्श है।
  • सभी कुकवेयर/सर्ववेयर को उल्टा रखना आवश्यक है।
  • कम बर्तन के लिए अलग मोड है।
  • इसमें चाइल्डप्रूफ लॉक है।
  • यह काम करते समय बहुत कम या कोई शोर नहीं करता है।
  • हाथ से बर्तन धोने के मुकाबले यह सिर्फ 17%-20% तक पानी इस्तेमाल करते हैं।

3. अमेज़न बेसिक इंडक्शन कुकटॉप

amazonbasics induction

अमेज़न इंडक्शन कुकटॉप रिव्यू करते समय हमने कई चीजें इस पर बनाई हैं जैसे कि इंस्टेंट नूडल्स से लेकर स्वादिष्ट करी तक। हम इसकी सलाह बैचलर, छोटे परिवार, छोटी किचन आदि के लिए देते हैं।

  • यह एक हल्का और किफायती रसोई उपकरण है।
  • सतह माइक्रो क्रिस्टल ग्लास से बनी है।
  • तार किचन टॉप/डाइनिंग टेबल पर इंडक्शन को प्लग करने के लिए काफी लंबा है। थम्स अप!
  • आठ पावर सेटिंग्स और छह खाना पकाने के कार्य हैं।
  • हीट इंडिकेटर और पंखा कुछ सराहनीय विशेषताएं हैं।
  • यह 1600 वाट बिजली खींचता है।

4. बजाज टू-स्लाइस पॉप-अप टोस्टर

bajaj toaster

बजाज टू-स्लाइस पॉप-अप टोस्टर ने हमें हर बार टोस्टेड ब्रेड दी है। इसके छोटे साइज, उपयोगिता और आसान सफाई के कारण हम इसकी सलाह देते हैं।

  • यह टोस्टर 750 वाट बिजली खींचता है।
  • सफेद सतह अधिकांश पारंपरिक और आधुनिक रसोई स्थानों के अनुकूल है।
  • यह एक ढक्कन के साथ आता है जो स्टोरेज आसान बनाता है।
  • इसका तार लंबा है।
  • बटन बहुत स्मूथ हैं।
  • हमें अच्छा लगा कि कैसे हर बार रिजल्ट एक जैसे थे।

5. सोलिमो सॉसपैन

solimo tri ply sauce pan

सोलिमो स्टेनलेस स्टील सॉसपैन को साफ करना और संभालकर रखना आसान है। अधिक जानकारी के लिए आप हमारा रिव्यू पढ़ सकते हैं जिसमें आठ हफ्तों के अनुभव के बारे में विस्तार से चर्चा की गई है।

  • यह इंडक्शन और डिशवॉशर सुरक्षित है।
  • ढक्कन और सॉस पैन दोनों स्टेनलेस स्टील से बने हैं।
  • इसकी क्षमता 1 लीटर है।
  • यह ट्रिप्लाई है जो गर्मी वितरण (even heat distribution) को भी सुनिश्चित करता है।
  • हालांकि अतिरिक्त प्रेशर की जरूरत थी, सभी दाग/निशान काफी आसानी से निकल गए।

धनतेरस पर खरीदने के लिए अन्य शुभ प्रोडक्ट

  1. झाडू – धनतेरस वाले दिन झाडू खरीदना शुभ माना जाता है। यह सभी वित्तीय चिंताओं को दूर करने का प्रतीक है।
  2. सोना/चांदी/मेटल- साल के इस समय में सबसे ज्यादा सोना और चांदी खरीदा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इन कीमती धातुओं में निवेश करने से अधिक समृद्धि आती है। हम गोल्ड बार में निवेश करने की सलाह देते हैं।
  3. गोमती चक्र- हिंदू पूजाओं में प्रयुक्त, गोमती चक्र सफलता लाने और बुरी नज़र से बचाने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

FAQs

धनतेरस के लिए बेस्ट प्रोडक्ट से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. धनतेरस वाले दिन क्या खरीदना अच्छा रहता है?

जिन वस्तुओं को सांस्कृतिक रूप से खरीदने की सलाह दी गई है जैसे बर्तन, धातु, झाडू आदि धनतेरस के दिन अवश्य ही खरीदना चाहिए।

2. धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए?

धनतेरस वाले दिन एल्यूमीनियम से बनी चीजें, नुकीली चीजें जैसे कि चाकू, कैंची आदि नहीं खरीदनी चाहिए। ऐसा भी माना जाता है कि इस दिन खाली बर्तन घर में नहीं लाना चाहिए। अगर खरीद रहे हैं तो घर में लाने से पहले पानी या दूध डालकर लाएं।

3. धनतेरस की शॉपिंग कब करनी चाहिए?

त्योहार शुरु होने से एक हफ्ता पहले प्लानिंग और शॉपिंग कर सकते हैं।

4. धनतेरस शॉपिंग के लिए जरूरी टिप्स क्या हैं?

खरीदारी करने से पहले दो बातों का ध्यान रखें – जरूरत और बजट। अगर बजट थोड़ा है तो थोड़ी मात्रा/ साइज में खरीद सकते हैं। आप किसी प्रोडक्ट की सिंगल यूनिट भी खरीद सकते हैं।

आखिर में

धनतेरस शॉपिंग मज़े और त्याहारों की खुशियां मनाने से भरपूर होती है। और ध्यान रखें कि अगर आपके पास समय की कमी है तो आप ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं।

हम आशा करते हैं कि हमारी धनतेरस की शॉपिंग लिस्ट से आपको मदद मिलेगी।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Available for Amazon Prime