बेस्ट वेजिटेबल चॉपर (मैनुअल) (Best Vegetable Chopper (Manual) For Everyday Chopping And Cutting)
chopping tools-mishry

बेस्ट वेजिटेबल चॉपर (मैनुअल) (Best Vegetable Chopper (Manual) For Everyday Chopping And Cutting)

भारतीय किचन में वेजिटेबल चॉपर की मदद से समय के साथ- साथ मेहनत भी कम लगती है। यह काटने, टुकड़े करने और पीसने के काम आता है। हमने 10 मैनुअल वेजिटेबल चॉपर को अपने रिव्यू में शामिल किया है और इनमें से बेस्ट वेजिटेबल चॉपर कौन-सा है का जवाब लेकर आएं हैं।

हमने 3 हफ्तों तक 4 अलग- अलग किचन में और 1 हफ्ता अपने रिव्यू लैब में वेजिटेबल चॉपर को इस्तेमाल किया है। इसके बाद हम यह कह सकते हैं कि स्माइल मॉम वेजी चॉपर बेस्ट मैनुअल वेजिटेबल चॉपर हमारा टॉप पिक है। यह सब कुछ अच्छे से काटता है और साथ ही बहुत कम आवाज करता है। जिस कारण सभी 10 ब्रांड में से स्माइल मॉम वेजी चॉपर हमारा टॉप पिक है।

मिश्री टॉप पिक- बेस्ट वेजिटेबल चॉपर (मैनुअल)

स्माइल मॉम वेजी चॉपर

स्माइल मॉम वेजी चॉपर

स्माइल मॉम वेजी चॉपर (400 एमएल) सुविधाजनक है। अगर आप चोपिंग बोर्ड को इस्तेमाल करने से बोर हो गए हैं तो इसको इस्तेमाल कर सकते हैं। इसने हमें अच्छे से कटे हुए प्याज और टमाटर दिए। इसको खींचना स्मूद है और इससे बिना ज्यादा मेहनत से काम होता है।

मात्रा- 400 एमएल, कीमत- 375/- रुपए*

*रिव्यू के समय

स्माइल मॉम वेजी चॉपर बाकी की तरह ज्यादा आवाज नहीं करता है और इसका रंग में आकर्षित है। इसकी कटोरी की क्वालिटी अच्छी है और यह एबीएस प्लास्टिक से बना है जो टूटता नहीं है। यह अच्छे से तो काटता ही है साथ ही इसमें कुछ रख भी सकते हैं। अगर काटने के बाद कुछ सब्जी या मसाला बच गया है तो आप इसमें ही रख सकते हैं। आपको किसी और कटोरी में निकालने की जरुरत नहीं है। इन सभी खूबियों के कारण स्माइल मॉम वेजी चॉपर हमारा टॉप पिक है।

बेस्ट वेजिटेबल चॉपर (रनरअप)- नोवा क्विक कट स्मोल प्लास्टिक हैंडी चॉपर

हमारा रिव्यू प्रोसेस

ब्रांड रिव्यूड

पिजन न्यू हैंडी मिनी प्लास्टिक चॉपर (अमेज़न पर खरीदें)

होम पफ प्लास्टिक वेजिटेबल चॉपर विद स्टोरेज लिड (अमेज़न पर खरीदें)

प्रेस्टीज 3.0 वेजिटेबल कटर (अमेज़न पर खरीदें)

वंडरशेफ स्ट्रींग प्लास्टिक चॉपर

गणेश प्लास्टिक क्विक चॉपर (अमेज़न पर खरीदें)

हेवल्स हैंडी मिनी चॉपर

नोवा क्विक कट स्मोल प्लास्टिक हैंडी चॉपर (अमेज़न पर खरीदें)

स्माइल मॉम स्विफ्ट वेजिटेबल चॉपर विद स्टोरेज लिड (अमेज़न पर खरीदें)

टोसा वेजिटेबल पुल चॉपर (अमेज़न पर खरीदें)

सेलो न्यू हैंडी रेड प्लास्टिक चॉपर (अमेज़न पर खरीदें)

हमने ब्रांड को कैसे चुना

इस केटेगरी में बहुत सारी ब्रांड उपलब्ध हैं। हमने उन ब्रांड को अपने रिव्यू में शामिल किया है जो 1000 रुपए के अंदर हैं और 300 से 500 एमएल के बीच हैं। हमें लगता है कि यह चॉपर छोटे परिवार के लिए सबसे अच्छा है जिसमें परिवार के सदस्य 2 से 5 तक हो। इसके अलावा हमें लगता है कि लोग फूड प्रोसेसर लेना पसंद करेंगे क्योंकि वो बहुत सारे काम करता है। लेकिन अगर आपको 1 प्याज काटना है तो क्या आप तब भी फूड प्रोसेसर इस्तेमाल कर सकते हैं? इन सभी सवालों का जवाब पाने के लिए हमने यह रिव्यू किया है। कुछ ब्रांड में 1 लीटर की कटोरी भी आती है।

सभी ब्रांड को अमेज़न से खरीदा गया है। कुछ पॉपुलर ब्रांड जैसे कि पिजन, प्रेस्टीज और हेवल्स ऑफलाइन स्टोर पर मिल गई थी।

संबंधित आर्टिकल
किचन में समय बचाने के 8 तरीके

यह रिव्यू किसके लिए है?

यह रिव्यू उन सभी लोगों के लिए है जो लोग किचन में सब्जी काटने से अपना समय बचाना चाहते हैं। समय बचाने के साथ- साथ जो लोग प्याज या टमाटर को सही से कटा हुआ पाना चाहते हैं उन लोगों के लिए भी यह रिव्यू है।

यह रिव्यू उन लोगों के लिए भी जो लोग अपने परिवार से दूर रहते हैं। किचन टूल्स की मदद से आप बाहर का खाना खाने से बच सकते हैं।

यह रिव्यू उन लोगों के लिए नहीं है जो लोग गिली ग्राइंडिंग करना चाहते हैं। इसमें यह काम करना आपको थका सकता है और साथ ही आपको मन चाह रिजल्ट भी नहीं मिलेगा। इसमें आप सलाद जैसी कटिंग कर सकते हैं लेकिन अगर आपको हरी चटनी बनानी है तो वो आप इसमें नहीं बना सकते हैं।

संबंधित आर्टिकल
बेस्ट फूड प्रोसेसर ऑनलाइन- सबसे बेस्ट का चुनाव कैसे करें
हैंड ब्लेंडर मशीन जो स्टारबक्स की कैप्पुचीनो से भी सस्ता है

हमने रिव्यू कैसे किया

10 वेजिटेबल चॉपर लेने के बाद हमने इनको 4 घरों में दिया जिन्होंने इनको 2 से 3 हफ्तों तक बदल- बदलकर इस्तेमाल किया। यह इसलिए जरुरी था क्योंकि वेजिटेबल चॉपर कितना टिकाऊ है यह जानना जरुरी है। और यह जानकारी वेजिटेबल चॉपर को रोजाना इस्तेमाल करने के बाद ही बताई जा सकती है। हमने उन सभी लोगों के फीडबैक को ध्यान में लिया और इसके अलावा सभी 10 ब्रांड के वेजिटेबल चॉपर को अपने रिव्यू लैब में भी इस्तेमाल किया है। हमने प्याज और टमाटर को एक साथ और अलग- अलग काटकर देखा है।

रिव्यू करते समय किन बातों का खास ध्यान रखा गया

शोर (आवाज़)- वेजिटेबल चॉपर छोटे किचन टूल्स हैं लेकिन कुछ शोर या फिर बहुत आवाज़ करते हैं। आवाज़ से हमारा मतलब प्राकृतिक ब्लेड की आवाज़ से नहीं है जब प्याज, टमाटर, अदरक और लहसुन काटते समय आती है। हमारा मतलब उस आवाज़ से है जब खींचते समय आती है। बार- बार आवाज़ आने का मतलब है कि इसके डिजाइन या फिर पहले से ही कुछ खराबी है। ऐसे प्रोडक्ट को हमारे द्वारा कम नंबर दिए गए हैं।

मेहनत- यह मैनुअल है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप इसको इस्तेमाल करते समय संघर्ष करने में लगे रहें। रिव्यू करते समय हमने देखा कि कैसे कुछ ब्रांड के धागे को खींचना कितना स्मूद और आरामदायक है।

रंग/ दिखने में- अच्छे रंग और डिजाइन हमेशा आपका ध्यान आकर्षित करते हैं। लेकिन सबसे अहम बात यह थी कि यह कितने अच्छे से सब्जी काटता है। आखिर में हमारे पास दो प्रोडक्ट थे जो हमारे द्वारा तय किए गए बातों के अनुसार थे।

और कोई खास बात

इस कारण से हमारे दो सबसे बेहतरीन प्रोडक्ट में से हमें एक चुनने में मदद मिली है। स्माइल मॉम और नोवा में बहुत करीबी मुकाबला था, लेकिन स्माइल मॉम में हैंडी स्टोरेज होने के कारण यह हमारा विजेता बना है। इसकी कटोरी में बाकी बची हुई सब्जी या फिर मसाले को आगे के इस्तेमाल के लिए रख सकते हैं।

मिश्री सीक्रेट सोस

मैनुअल वेजिटेबल चॉपर को सभी कुछ एक जैसा और अच्छे से काटना चाहिए। यह मैनुअल है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप इसको इस्तेमाल करते समय संघर्ष करेंगे। इसके अलावा इसको इस्तेमाल करते समय कितनी आवाज होती है यह भी अहम बात है। क्योंकि ज्यादा आवाज होने से किचन में काम करने से परेशानी हो सकती है। आखिर में यह सब्जी या फिर कुछ और कैसा काटता है यह सबसे जरुरी है।

यह सभी खूबियां देखने के लिए मिश्री सीक्रेट सोस में हमने 5 किलो प्याज टमाटर काटकर देखें और उसके बाद अपने टॉप पिक का चुनाव किया है।

फाइनल टेस्टिंग

सभी 10 ब्रांड के वेजिटेबल चॉपर से कई बार प्याज को काटा गया है। ऐसा करने से हम अपने टॉप 3 वेजिटेबल तक पहुंचें। इस स्टेज पर हम सिर्फ और सिर्फ इनकी कटिंग और चोपिंग को ही देख रहे थे। बेस्ट चॉपिंग बोर्ड जिन ब्रांड से आएं हैं वो हैं- स्माइल मॉम, नोवा और हेवल्स।

राउंड 2 में हमने अपने टॉप 3 वेजिटेबल चॉपर से रसीले टमाटर को चॉप किया। सभी एक जैसे टमाटर को चॉप किया है। इस समय भी हमने तय की गई बातों का खास ध्यान रखा है। स्माइल मॉम और नोवा ने बिल्कुल भी शोर नहीं मचाया है। स्माइल मॉम के हैंडी स्टोरेज होने के कारण और साथ ही अच्छे से कटिंग और आरामदायक तरीके से काम करने के कारण यह हमारा टॉप पिक बना है।

https://www.youtube.com/watch?v=NIsowpLCu7U

निष्कर्ष

मिश्री टॉप पिक- बेस्ट वेजिटेबल चॉपर (मैनुअल)- स्माइल मॉम हैंडी वेजिटेबल चॉपर

सभी तय की गई बातों के आधार पर हम यह कह सकते हैं कि स्माइल मॉम हैंडी वेजिटेबल चॉप हमारा इस रिव्यू का टॉप पिक है।

स्माइल मॉम वेजी चॉपर

स्माइल मॉम वेजी चॉपर (400 एमएल) सुविधाजनक है। अगर आप चोपिंग बोर्ड को इस्तेमाल करने से बोर हो गए हैं तो इसको इस्तेमाल कर सकते हैं। इसने हमें अच्छे से कटे हुए प्याज और टमाटर दिए। इसको खींचना स्मूद है और इससे बिना ज्यादा मेहनत से काम होता है।

मात्रा- 400 एमएल, कीमत- 375/- रुपए*

*रिव्यू के समय

अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों। अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे। हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments