जोमाटो इंटरसिटी के साथ मनाएं दिवाली
zomato-intercity-food-delivery-review

जोमाटो इंटरसिटी के साथ मनाएं दिवाली

जोमाटो इंटरसिटी फूड डिलीवरी को मिश्री की तरफ से ग्रीन सिगनल मिलता है। पैकेजिंग से लेकर क्वालिटी, ताज़गी, डिलीवरी के समय तक, हर फैक्टर पर अच्छा प्रदर्शन किया है।

मिश्री रेटिंग

हमारा अनुभव
5 / 5
5
5
SUPERB!

Summary

जोमाटो इंटरसिटी लेजेंड्स हिट है! प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट से प्रतिष्ठित डिश आपके घर वो भी दो दिन में किफायती दाम पर, इसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।

कुछ दिलकश खाने का मन कर रहा है? घर में? ऑफिस में? जोमाटो पर सिर्फ एक क्लिक से आपको ऐसी सुविधा मिल सकती है। इस त्योहार के मौसम में भारत की प्रसिद्ध फूड डिलीवरी पोर्टल एक नया फीचर लेकर आई है।

इस बार दिवाली पर कुछ खास और अलग करें। वो कैसे? इस साल आप देश के अलग- अलग हिस्सों से पॉपुलर डिश ऑर्डर कर सकते हैं। जोमाटो इंटरसिटी रिव्यू में हमने तीन प्रतिष्ठित जगह- कोलकाता, जयपुर और बेंगलुरु से दिलकश डिश ऑर्डर की हैं।

डिश की क्वालिटी या सर्विस की क्वालिटी, क्या बेहतर था?

जोमाटो इंटरसिटी लेजेंड्स नई सर्विस है जिसकी मदद से आप देश के अन्य राज्यों से स्पेशल डिश ऑर्डर कर सकते हैं। यह ऑर्डर आपके पास एक या दो दिन में आ जाएंगे। फिलहाल के लिए यह डिलीवरी सिर्फ साउथ दिल्ली और गुरुग्राम में उपलब्ध है।

जोमाटो एप के लेजेंड्स टैब पर हर सिटी के सारे रेस्टोरेंट दिखाई नहीं देते हैं। इस सर्विस में सिर्फ प्रतिष्ठित खाने की जगह शामिल हैं।

जोमाटो इंटरसिटी लेजेंड्स से किन राज्यों से ऑर्डर कर सकते हैं-

अक्टूबर 2022, आप दिल्ली- एनसीआर से नीचे दिए गए शहरों से ऑर्डर कर सकते हैं-

  1. कोलकाता
  2. हैदराबाद
  3. लखनऊ
  4. जयपुर
  5. बेंगलुरु
  6. मथूरा
  7. चैन्नई
  8. आगरा

जोमाटो इंटरसिटी लेजेंड्स से फूड ऑर्डर कैसे करें?

जोमाटो एप के अपडेटे वर्जन पर साउथ दिल्ली और गुरुग्राम के यूजर ‘इंटरसिटी लेजेंड्स’ टैब का इस्तेमाल कर सकते हैं। जोमाटो इंटरसिटी फूड डिलीवरी कहता है कि अगले दिन खाना आपके पास पहुंच जाएगा।

हमारे रिव्यू फैक्टर

जोमाटो इंटरसिटी फूड डिलीवरी रिव्यू, मुख्य तौर पर हमारे अनुभव पर आधारित है। हमने डिलीवरी प्रोसेस, कीमत और डिलीवरी का समय जैसी बातों को ध्यान में रखा है।

1. डिलीवरी का अनुभव

खुद के शहर की पॉपुलर डिश खाने का जब मन करता है तो हम तुरंत ऑर्डर कर लेते हैं और इसके लिए कई उपलब्ध सर्विस को हम धन्यवाद कहते हैं लेकिन अगर किसी और शहर की डिश खाने का मन करे तो क्या करना चाहिए? हम उस शहर में अपने किसी दोस्त के जाने का इंतजार करते हैं या फिर खुद जाकर वहां की डिश का आनंद लेके हैं। लेकिन अब पॉपुलर डिश हमारे पास आएगी।

लोकल ऑर्डर के मुकाबले ऑर्डर करने का प्रोसेस कितना अलग है? दूसरी सिटी से डिलीवर की गई डिश कैसी थी? डिलीवरी के लिए किस साधन का इस्तेमाल किया गया है? क्या यह कुशल है?

डिश किस तरह से पैक की गई थी? सुरक्षित तरीके से या और बेहतर की जा सकती है? जिन डिश को फ्रिज में रखने की जरूरत है- क्या वो लंबा सफर तय कर सकते हैं?

2. कीमत

डिश की बेस कीमत के अलावा क्या अन्य डिलीवरी और भुगतान थे? वो क्या थे? क्या डिलीवरी भुगतान फिक्स हैं? क्या इतना भुगतान करना वाजिब है?

क्या यह अनुभव वैल्यू फॉर मनी है?

3. समय

ऑर्डर करने से लेकर ऑर्डर पहुंचने तक का समय 24- 48 घंटे है। हमारा अनुभव कैसा था? क्या ऑर्डर समय पर डिलीवर हो गए थे या ज्यादा समय लगा था? अगर आप किसी स्पेशल दिन के लिए ऑर्डर कर रहे हैं तो ऑर्डर आने में लगभग कितना समय लगेगा?

जोमाटो इंटरसिटी लेजेंड्स – हमारा ऑर्डर

जोमाटो इंटरसिटी लेजेंड्स
जोमाटो इंटरसिटी लेजेंड्स

हमने जोमाटो इंटरसिटी लेजेंड्स से त्योहार स्पेशल फूड (मीठा और नमकीन) ऑर्डर किया था। हमने प्रतिष्ठित जगहों से प्रतिष्ठित डिश ऑर्डर की थी जैसे कि-

  • बलराम मलिक, कोलकाता
  • श्री महालक्ष्मी, बेंगलुरु
  • लक्ष्मी मिष्ठान भंडार (एलएमबी), जयपुर

हमने यह जगह और डिश क्यों चुने हैं?

इन जगह और डिश को जरूरी ट्राई करने के लिए कहा गया है। हमने उन जगह/ लोकेशन को चुना है जिसके लिए यह पॉपुलर हैं।

शहर जगह का नाम ऑर्डर
कोलकाता बालाराम मलिक और राधारामन मलिक स्वीट्स बेक्ड रसगुल्ला
जयपुर लक्ष्मी मिष्ठान भंडार प्याज कचौड़ी
बेंगलुरु श्री महालक्ष्मी स्वीट्स मैसूर पाक

1. बेक्ड रसगुल्ला, कोलकाता

बालाराम मलिक स्वीट्स के बेक्ड रसगुल्ला का स्वाद ताज़ा था। ताज़गी जैसे फैक्टर की तुलना बेहतर तरीके से करने के लिए, यह लोकल मिठाई की दुकान के बेहद करीब थी। इससे पता चलता है कि रसगुल्ला के लिए ट्रैवल करने का वातावरण परफेक्ट था। इसकी हम सराहना करते हैं।

पैकेजिंग साफ और सुरक्षित थी। पैकेजिंग में किसी प्रकार की लीकेज नहीं थी जिससे पता चलता है कि पैकेजिंग की क्वालिटी अच्छी है। बेक्ड रसगुल्ला एल्यूमीनियम कंटेनर में आए थे जो सील किया गया था। यह कंटेनर सफेद कार्डबोर्ड बॉक्स में था और यह बॉक्स गोल्डन बॉक्स में था जिससे फेस्टिव लुक मिल रहा था। और यह गोल्डन बॉक्स जोमाटो इंटरसिटी पैक में आया था।

यह समय पर डिलीवर हो गया था। हमने 10 अक्टूबर सुबह 11:30 बजे ऑर्डर किया था और इसका डिलीवरी का समय 12 अक्टूबर 3-6 बजे के बीच में था। यह 12 अक्टूबर 3 बजे डिलीवर हुआ था।

जोमाटो इंटरसिटी लेजेंड्स - बेक्ड रसगुल्ला
जोमाटो इंटरसिटी लेजेंड्स की पैकेजिंग बेहतरीन है।
जोमाटो इंटरसिटी लेजेंड्स - कोलकाता
बालाराम मलिक और राधारामन मलिक स्वीट्स के बेक्ड रसगुल्ले लाजवाब हैं!

बालाराम मलिक और राधारामन मलिक स्वीट्स, कोलकाता, पश्चिम बंगाल

बेक्ड रसगुल्ला की असली कीमत 460/- रुपए है (10 पीस)। डिलीवरी चार्स और टेक्स मिलाकर हमारा बिल 591.60/- का बना था लेकिन हमने 391.60/- का भुगतान किया था क्योंकि हमने कूपन इस्तेमाल किया था जिससे 200/- रुपए की छूट मिली थी।

2. प्याज कचौड़ी, जयपुर

लक्ष्मी मिष्ठान भंडार की प्याज कचौड़ी दिलकश थी। ताज़गी से लेकर परफेक्ट फ्लेवर तक, प्याज कचौड़ी खाने के बाद हमें पता चला कि एलएमबी जयपुर में इतना पॉपुलर क्यों है। हालांकि फ्लेवर लाजवाब है, कचौड़ी का टेक्सचर ओवन या एयर फ्रायर में दोबारा गर्म कर बेहतर किया जा सकता है। इससे बाहर के हिस्से की क्रीस्पीनेस वापस आ जाएगी।

प्लास्टिक कंटेनर में चार बड़ी कचौड़ी थी जिसके साथ ढक्कन भी आया था और साथ ही प्लास्टिक से सील भी था।

हमने 10 अक्टूबर 12 बजे ऑर्डर किया था और अगले दिन 3-6 बजे के बीच डिलीवरी का वादा किया गया था। हमारा ऑर्डर 11 अक्टूबर को 12:20 बजे आ गया था।

जोमाटो इंटरसिटी लेजेंड्स - प्याज कचौड़ी
प्याज कचौड़ी बहुत अच्छे से पैक की गई थी जिससे एक भी पीस टूटा हुआ नहीं था।

श्री महालक्ष्मी स्वीट्स, जयपुर, राजस्थान

कचौड़ी की कीमत 570/- थी। हमारा बिल 711/- का बना था (570/- + 80/- (डिलीवरी चार्ज)) + 61/- (टेक्स)। हमने ‘LOVELEGENDS’ कॉर्ड मिला था जिससे हमने 100/- का डिस्काउंट मिला था और हमारा फाइनल बिल 611/- रुपए का बना था।

3. मैसूर पाक, बेंगलुरु

मैसूर पाक, इस दिलकश मिठाई का एक पीस खाने के बाद हम अपने आपको और खाने से रोक नहीं पा रहे थे। घी से भरपूर श्री महालक्ष्मी स्वीट्स, बेंगलुरु के मैसूर पाक लाजवाब थे। यह ताज़ा था और मुंह में जाते ही पिघलने वाला टेक्सचर था। मैसूर पाक गुलाबी रंग के कंटेनर में आया था जिसके ऊपर चिपकने वाला प्लास्टिक लगा हुआ था।

10 अक्टूबर को 12:05 बजे ऑर्डर किया था और एप पर डिलीवरी का समय 11 अक्टूबर 3-6 बजे के बीच दिखा रहा था। मैसूर पाक का बाक्स हमें 11 अक्टूबर 12:20 बजे मिल गया था।

जोमाटो इंटरसिटी लेजेंड्स - मैसूर पाक
समय पर डिलीवरी, ताज़ा स्वाद

श्री महलक्ष्मी स्वीट्स, बेंगलुरु, कर्नाटक

मैसूर पाक के एक बॉक्स की कीमत 555/- है। डिलीवरी चार्ज और टेक्स 135.05 (80/- + 55.05/-) है। हमारा यह पहला ऑर्डर था (मोबाइल नंबर से), इसलिए हमें 200/- का डिस्काउंट मिला था।

FAQs

जोमाटो इंटरसिटी लेजेंड्स से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

जोमाटो इंटरसिटी लेजेंड्स का ऑर्डर एयरप्लेन से आता है। इसके बाद लोकेशन के अनुसार डिलीवरी पार्टनर को ऑर्डर दिए जाते हैं।

हमारे द्वारा ऑर्डर की गई तीनों डिश सुरक्षित तरीके से पैक थी और इनका स्वाद ताज़ा था।

यह डिलीवरी लोकेशन और कहां से ऑर्डर किया गया है कि लोकेशन पर निर्भर करता है। जोमाटो इंटरसिटी ऑर्डर 24-48 घंटे में आ जाता है।

हां। हमारे द्वारा ऑर्डर किया गया खाना दिए गए समय में आ गया था। जिन डिश को ठंडी जगह चाहिए थी उन्हें इसी प्रकार से लाया गया था। सभी डिश खाने के लिए सुरक्षित थी।

औसत, डिलीवरी 80/- रुपए के करीब है, टेक्सर और डिश की कीमत। दूरी और डिलीवरी के साधन को देखते हुए हम यह कह सकते हैं कि यह वैल्यू फॉर मनी सर्विस है।

नहीं। जोमाटो इंटरसिटी लेजेंड्स के ऑर्डर रिटर्न नहीं कर सकते हैं।

नहीं। कैश ऑन डिलीवरी सुविधा इन ऑर्डर पर उपलब्ध नहीं है। आप ऑनलाइन या डेबिट/ क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर सकते हैं।

सारांश

जोमाटो इंटरसिटी लेजेंड्स के साथ मिश्री का अनुभव लाजवाब रहा है। इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। प्रोडक्ट की क्वालिटी, पैकेजिंग, सुविधा, डिलीवरी चार्ज और समय – हमें हर चीज बेहतर लगी है। कीमत को देखते हुए यह सर्विस अच्छी है और हम इसकी सलाह अपने रिडर्स को देते हैं (जो जोमेटो इंटरसिटी लेजेड्स पिन कोर्ड) और ट्राई कर सकते हैं।

रिव्यू पर काम करने वाली टीम

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments