5 बेस्ट प्रोडक्ट दिवाली गिफ्ट हैंपर के लिए
diwali grocery shopping list

5 बेस्ट प्रोडक्ट दिवाली गिफ्ट हैंपर के लिए

मिश्री की सलाह की मदद से आप खुद से बेस्ट डीआईवाई दिवाली गिफ्ट हैंपर बना सकते हैं।

दिवाली का पावन त्योहार आने ही वाला है और यह अपने साथ सफाई और गिफ्ट लेकर आता है। हालांकि हम सफाई में आपकी मदद नहीं कर सकते हैं लेकिन गिफ्ट की चिंता आप हम पर छोड़ सकते हैं।

पहले से बने हुए हैंपर में कई चीजें काम की नहीं होती है जो रखे- रखे एक्सपायर हो जाती हैं। हमारी लिस्ट में बेस्ट डीआईवाई दिवाली गिफ्ट हैंपर में कई चीजें शामिल हैं जैसे कि बेसिक प्रोडक्ट, हाईफाई प्रोडक्ट, टॉप क्वालिटी प्रोडक्ट जिन्हें देखते ही सभी के चेहरे पर मुस्कान जरूर आ जाएगी। और हां, यह गिफ्ट कोई आगे पार्सल नहीं करना चाहेगा।

आइए शॉपिंग शुरु करते हैं!

अनोखा डीआईवाई दिवाली गिफ्ट हैंपर में बेस्ट प्रोडक्ट शामिल करें।

1. 4700 बीसी नटी टक्सीडो चॉकलेट गोर्मेंट पॉपकॉर्न

4700-bc-gourmet-popcorn

कारमेल और चॉकलेट कोटेट के साथ क्रंची बादाम के टुकड़े – क्या बात है! यह बड़े साइज के पॉपकॉर्न सुनने में लगते हैं कि हद से ज्यादा मीठे होंगे लेकिन चिंता की बात नहीं है। नमक के कारण मिठास बैलेंस है, जिससे यह स्नैक लाजवाब और स्वादिष्ट लगते हैं। प्रीमियम लुक के कारण यह दिवाली हैंपर आर्दश पसंद है।

विशेषताएं

  • इसमें 125 ग्राम जम्बो साइज चॉकलेट फ्लेवर पॉपकॉर्न हैं।
  • गोर्मेंट पॉपकॉर्न प्रीमियम दिखने वाले टिन में पैक हैं।
  • 28 ग्राम सर्विंग में 133 किलो कैलोरी एनर्जी है।
  • यह नॉन- जीएमओ, ग्लूटेन फ्री प्रोडक्ट है।
  • यह प्रोडक्ट अंधेरे वाली जगह पर रखें और सूरज की किरणों से दूर रखें।

हम इसकी सलाह क्यों देते हैं?

  • चॉकलेट कोटेट भाग का स्वाद लाजवाब है!
  • हमें क्रंची बादाम अच्छे लगे हैं।
  • इसका इस्तेमाल डेजर्ट जैसे कि मूस, आइसक्रीम में किया जा सकता है।
  • चॉकलेट, कारमेल, नमक – परफेक्ट मूवी स्नैक है।
  • प्रीमियम पैकेजिंग आर्दश गिफ्ट ऑप्शन है।

कीमत

200/- रुपए

4700 बीसी गोरमेट पॉपकॉर्न से जुड़ी अधिक जानकारी।

2. नेस्कैफे गोल्ड ब्लेंड

nescafe-gold-blend

सवाल –  कॉफी के स्वादिष्ट कप को कौन मना कर सकते हैं?

जवाब – टी लवर्स!

नेस्कैफे गोल्ड ब्लेंड बनाने के लिए रोबस्टा और अरेबिका कॉफी बीन्स का इस्तेमाल किया गया है जिससे मुलायम स्वाद मिलता है।

तत्काल कॉफी पाउडर से अलग, इन कॉफी ग्रेन्युलों को एक अनोखी फ्रीज-ड्राइंग तकनीक का उपयोग कर निर्मित किया जाता है।

विशेषताएं

  • कॉफी बनाने के लिए 60% अरेबिका और 40% रोबस्टा कॉफी बीन्स का इस्तेमाल किया गया है।
  • यह कांच के जार में आती है जिससे ताज़ापन बरकरार रहे।
  • पैकेजिंग क्लासी है।
  • यह मीडियम रोस्ट प्रकार है।
  • इसमें 100 ग्राम और 200 ग्राम के पैक भी उपलब्ध हैं।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 24 महीने की है।
  • आप स्पेशल फेस्टिव जार भी खरीद सकते हैं।

हम इसकी सलाह क्यों देते हैं?

  • कॉफी अच्छे से मिक्स हो जाती है जिससे बाद में गांठ नहीं बनती है।
  • कॉफी का स्वाद मुलायम है, जैसा कि ब्रांड के द्वारा दावा किया गया है।
  • कॉफी ऑन-दी-रॉक्स के साथ, हमने प्लेन वनीला केक के साथ भी ट्राई किया था। लाजवाब!
  • सुनहरी पैकेजिंग के कारण यह आर्दश गिफ्ट ऑप्शन बन सकता है।

कीमत

290/- रुपए

हमारे नेस्कैफे गोल्ड ब्लेंड रिव्यू से स्पेशल एडिटर टिप पढ़ सकते हैं।

3. इंस्टाकप्पा फ्रेंच प्रेस

instacuppa-french-press

यह फ्रेंच प्रेस जरूरी चीजों के साथ आता है। साफाई की ब्रश, मेश फिल्टर और कॉफी स्कूप। पूरी तरह से कहा जाए तो कॉफी मेकर का डिजाइन और आकार यूज़र फ्रेंडली है।

विशेषताएं

  • फ्रेंच प्रेस की क्षमता 600 एमएल है।
  • एक बार में 6 कप बना सकते हैं।
  • मिल्क फ्रोथ डबल हो जाता है।
  • यह 18/8 स्टेनलेस स्टील और कांच से बना है।
  • मैन यूनिट के साथ सफाई का सामान आता है।

हम इसकी सलाह क्यों देते हैं?

  • कॉपर रंग के फ्रेंच प्रेस से प्रोडक्ट सुंदर दिखता है।
  • जार पर माप के निशान दिए गए हैं।
  • बेहतर चार-भाग फिल्ट्रेशन से स्मूथ कॉफी मिलती है।
  • कॉफी जार का मुंह वी आकार में है जिससे गिलास में कॉफी डालना आसान हो जाता है।
  • यह बीपीए- फ्री है और फिसलता नहीं है।

कीमत

1,999/- रुपए

4. हर्षीस एक्जोटिक डार्क चॉकलेट

hersheys-exotic-chocolates

इस सेट में तीन अलग- अलग प्रकार की बेरी सेंटर डार्क चॉकलेट आती हैं। डार्क चॉकलेट में कवर, इसमें ब्लूबेरी और अकाई, रास्पबेरी और गोजी, और अनार फ्लेवर है।

इसके अलग- अलग पैक भी उपलब्ध हैं।

विशेषताएं

  • 100 ग्राम पैक में लगभग 30 पीस चॉकलेट कवर बेरी हैं।
  • कवरिंग के लिए प्रीमियम क्वालिटी डार्क चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया है।
  • बाहर के टैक्शर से चबाने वाला टैक्शर मिलता है।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 12 महीने है।
  • पैकेजिंग से प्रीमियम महसूस होता है।

हम इसकी सलाह क्यों देते हैं?

  • यह लो कैलोरी, बाइट साइज डेजर्ट है।
  • मिठास बैलेंस है।
  • हमारा टॉप पिक (ब्लूबेरी और अकाई) में 10% बेरी फिलिंग है।

कीमत

450/- रुपए

क्या आप स्वाद और टैक्शर के बारे में और जानना चाहते हैं? हमारा पसंदीदा फ्लेवर के बारे में हर्षीस चॉकलेट रिव्यू से पता लगाएं।

5. ओपन सीक्रेट कुकीज़

open-secret-cookies

लो कैलोरी, सेहतमंद और स्वादिष्ट स्नैक्स ढूंढ रहे हैं? ओपन सीक्रेट कुकीज़ आपके लिए हैं।

यह तीन फ्लेवर में उपलब्ध हैं, बाइट साइज कुकीज़ बनाने के लिए मैदा का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

विशेषताएं

  • एक बॉक्स में 2 कुकीज़ को अच्छे से पैक किया गया है।
  • नट्स (मूंगफली, काजू, बादाम) चॉकलेट के साथ लाजवाब लगते हैं।
  • एक कुकी का वजन 12 ग्राम है।
  • यह डाइट फ्रेंडली स्नैक है।
  • पैकेजिंग आकर्षित है।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 6 महीने की है।

हम इसकी सलाह क्यों देते हैं?

  • यह कुकीज़ एनर्जी बार्स की तरह हैं।
  • कुकीज़ प्रोटीन से भरपूर नट्स से लोडेड हैं।
  • एक कुकी से 60 किलो कैलोरी से ज्यादा एनर्जी मिलती है।
  • ओट्स और राइस क्रिस्प्स से क्रंच मिलता है।
  • यह ट्रैवल फ्रेंडली है।

कीमत

210/- रुपए

रिफाइंड फ्री कुकीज़ के बारे में यहां से जानें

दिवाली गिफ्ट हैंपर के लिए प्रोडक्ट कैसे चुनें

खुद से हैंपर बनाना जितना सुनने में मुश्किल लगता है, ऐसे कुछ प्रोडक्ट हैं जिन्हें आप न नहीं कह सकते हैं।

जैसे चॉकलेटी, नटी – प्रीमियम क्वालिटी!

यहां से आप दिवाली गिफ्ट हैंपर बनाने के लिए टिप्स ले सकते हैं।

1. पहले से प्लान करें

गिफ्ट की लिस्ट बनाएं जो आप हैंपल में शामिल करना चाहते हैं। जैसे कि आप अपने दोस्तों को और ऑफिस के दोस्तों को एक ही गिफ्ट नहीं दे सकते हैं। (हालांकि दे भी सकते हैं)

इससे आपका बजट बना रहेगा।

2. क्लासिक गिफ्ट्स

हमारा डीआईवाई दिवाली गिफ्ट हैंपर इसी सिद्धांत को मानता है। क्लासिक गिफ्ट्स के साथ कभी कुछ गलत नहीं जो सकता है। चॉकलेट, नट्स, कैफे, और आपका हैंपर तैयार है!

3. सेल पर ध्यान रखें

इसे आप प्लानिंग में शामिल कर सकते हैं। कई कंपनी नए प्रोडक्ट लाती हैं और बेस्ट सेलर्स को सेल पर रखती हैं। इसलिए नई- नई डील्स पर ध्यानं, ऑनलाइन और ऑफलाइन। क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर आपको और ज्यादा डिस्काउंट मिल सकता है।

4. ज्यादा मात्रा में खरीदें

जैसे कि हमने कहा कि गिफ्ट्स एक जैसे नहीं हो सकते हैं लेकिन थोड़े बहुत हो सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, अगर आप ड्राई फ्रूट्स देने की सोच रहे हैं तो आप ज्यादा मात्रा में डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।

ज्यादा मात्रा में खरीदने के अलावा आप कुकवेयर, कॉपर सेट आदि भी खरीद सकते हैं।

FAQs

डीआईवाई दिवाली हैंपर से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. बेस्ट दिवाली गिफ्ट क्या है?

अच्छी क्वालिटी और पर्सनलाइज्ड – दिवाली गिफ्ट के लिए बेस्ट हैं।

2. क्या दिवाली गिफ्ट में मिठाई शामिल कर सकते हैं?

हां, बिल्कुल। मीठे के बिना गिफ्ट हैंपर गिफ्ट नहीं लगेगा। चॉकलेट से लेकर कुकीज़, प्रीमियम बर्फी तक। हालांकि आप मैदा फ्री मिठाई भी ट्राई कर सकते हैं।

3. दिवाली गिफ्ट हैंपर किससे पूरा होता है?

दिवाली हैंपर में डेजर्ट, नमकीन स्नैक, रंग बिरंगा, दिया, लाइट से त्योहार जैसा महसूस होता है।

4. दिवाली हैंपर के लिए प्रोडक्ट कैसे चुनें?

सबसे पहले अपना बजट तैयार करें। बजट का अंदाजा होने के बाद आप जिसे गिफ्ट दे रहे हैं उसकी पसंद नापसंद के अनुसार गिफ्ट चुन सकते हैं।

आखिर में

त्योहार के लिए गिफ्ट चुनना बड़ा काम नहीं लगना चाहिए। 

डीआईवाई हैंपर गिफ्ट दिखने में आकर्षित लगना चाहिए। हैंपर में आप हाथ से लिखा नोट/ कार्ड डाल सकते हैं, फैंसी रिबन लगा सकते हैं, चनकीले पेपर लगा सकते हैं, दिया डाल सकते हैं आदि।

अधिक टिप्स और आर्टिकल के लिए मिश्री से जुड़े रहें।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Available for Amazon Prime