नए साल और क्रिसमस पार्टी के लिए बेस्ट स्नैक्स (Best Snacks To Keep the New Year & Christmas Party Going)
इससे फर्क नहीं पड़ता है कि आप बड़ी पार्टी कर रहे हैं या छोटी, इसमें स्वादिष्ट स्नैक्स जरूरी होते हैं। बेस्ट पार्टी स्नैक्स की लिस्ट आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
यह साल खत्म होने वाला है। और नए साल का स्वागत खुशियों और अच्छे खाने के साथ करने से बेहतर और क्या हो सकता है। अगर आप हाउस पार्टी करने की सोच रहे हैं तो स्नैक्स के बारे में पहले से सोचना बेहतर होता है।
यह स्नैक्स क्विक और सुविधाजनक हैं। आज के समय में स्नैक्स की विभिन्नता बहुत ज्यादा हो गई है। अगर आपको इनमें से सेलेक्ट करने में दिक्कत हो रही है तो यह चिंता आप हम पर छोड़ सकते हैं।
फ्रोजन स्नैक्स से लेकर कॉकटेल, ड्राई स्नैक्स तक, हमारे पास आपकी पार्टी के लिए बेस्ट स्नैक्स ऑप्शन हैं।
विषय सूची
क्रिसमस और नए साल की पार्टी के लिए बेस्ट स्नैक्स
इस लिस्ट में हमने आपके लिए सुविधाजनक और आसानी से बनने वाले स्नैक्स ऑप्शन शामिल किए हैं। आइए इनके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करते हैं!
1. सीक कबाब

सीक कबाब नॉन- वेज लवर के लिए दिलकश स्नैक होता है। रसीले और फ्लेवर से भरपूर सीक कबाब लाजवाब पार्टी स्नैक ऑप्शन बन सकते हैं। सीक कबाब बनाने के लिए मटन या चिकन का इस्तेमाल मीट के तौर पर किया जा सकता है।
हमने कई ब्रांड के चिकन सीक कबाब का रिव्यू किया था और हमें बेहद पसंद आया कि वैंकी चिकन सीक कबाब कितने स्वादिष्ट हैं। मीट और फ्लेवर से भरपूर वैंकी चिकन सीक कबाब आपको जरूर ट्राई करने चाहिए।
विशेषताएं
- वैंकी के 500 ग्राम पैक की कीमत 310/- रुपए है।
- शेल्फ लाइफ – 6 महीने।
- इसमें कैलोरी कम है।
- इसे आप तवा और ओवन में पका सकते हैं।
- इसमें अंडे का उपयोग ब्रेड के टुकड़ों के साथ बांधने के लिए किया गया है।
हम इसकी सलाह क्यों देते हैं?
- इसमें बैलेंस मसाले का इस्तेमाल किया गया है।
- कबाब में प्याज का स्वादिष्ट टैक्शर है।
- चिकन सीक कबाब मोटे और चंकी हैं।
- रसीले और मीट का फ्लेवर स्वादिष्ट है।
2. वेजिटेरियन समोसा

समोसा एक पॉपुलर पार्टी स्नैक ऑप्शन है। गर्म समोसे को मना करना मुश्किल हो सकता है। हरी चटनी के साथ समोसा खाया जाता है। गोयल्ड फ्रोजन समोसा के साथ आपको समोसा बनाने के लिए ज्यादा समय देने की जरूरत नहीं है। पंजाबी समोसा का यह पैक आपकी पार्टी मैन्यू को शानदार बना सकते है।
विशेषताएं
- गोल्ड पंजाबी समोसा के 600 ग्राम पैक में 15 पीस शामिल हैं।
- आप इन समोसे को डीप फ्राई या एयर फ्राई कर सकते हैं।
- यह प्लास्टिक कवर के साथ एक ट्रे में पैक होकर आता है।
- इसमें तीन अलग-अलग चटनी शामिल हैं – मीठी इमली, लहसुन की चटनी और हरी चटनी।
हम इसकी सलाह क्यों देते हैं?
- इन समोसे में आलू और मटर की स्वादिष्ट फिलिंग है।
- बाहर की कवरिंग नमक और अजवाइन के साथ सुगंधित है।
- नमक बैलेंस है।
- उन लोगों के लिए बिल्कुल सही है जो बिना मिर्च के फ्रोजन स्नैक की तलाश में हैं।
3. चीज़ पॉपपोंस

अगर आप चीज़ी और क्रंची स्नैक्स अपनी पार्टी के लिए चाहते हैं तो, अमूल के चीज़ पॉपपोंस आपके लिए हैं। परफेक्ट आकार, बाहर से क्रंची और लाजवाब स्वाद से यह स्नैक पार्टी लिस्ट में शामिल हो सकता है। इसमें पनीर और चीज़ फिलिंग है, आप जरूर ट्राई कर सकते हैं।
विशेषताएं
- अमूल चीज़ पॉपपोंस के 300 ग्राम पैक की कीमत 160/- रुपए है।
- अमूल चीज़ पॉपपोंस को अमूल उत्पादों का उपयोग कर बनाया जाता है।
- उत्पाद निर्माण की तारीख से 12 महीने पहले सबसे अच्छा है, अगर तापमान <-18 डिग्री सेंटीग्रेड से कम है।
- 300 ग्राम के पैक में अंदर 40 ग्राम चटनी का एक पैकेट शामिल है।
- 300 ग्राम पैक में 12 पीस शामिल हैं।
हम इसकी सलाह क्यों देते हैं?
- तलने के बाद यह पूरी तरह से क्रिस्पी बन जाते हैं।
- यह एक रीसिलेबल पाउच पैक में आते हैं जो इसे हर उपयोग के बाद स्टोर करना सुविधाजनक बनाता है।
- यह चीज़ पॉपपोंस तलते समय अतिरिक्त तेल नहीं सोखते हैं।
- यह स्वाद से भरपूर हैं और इसमें हरी मिर्च का तीखा स्वाद है।
4. पिज़्जा पॉकेट्स

अगर आपकी पार्टी ज्यादातर लोग वेजिटेरियन स्नैक्स खाते हैं तो पिज़्ज़ा पॉकेट स्वादिष्ट स्नैक बन सकता है। सब्जियों, पिज़्ज़ा सॉस, चीज़ से भरपूर, पार्टी में पिज़्ज़ा पॉकेट जरूर शामिल करने चाहिए।
बेस्ट पिज़्ज़ा पॉकेट रिव्यू में हमने तीन ब्रांड को इनके टैक्शर और स्वाद के बारे में जानने के लिए शामिल किया था। आईटीसी मास्टरशेफ पिज़्ज़ा पॉकेट हमारा विजेता बना है, जिस वजह से इसे आपको पार्टी स्नैक्स में जरूर शामिल करना चाहिए।
विशेषताएं
- पिज़्ज़ा पॉकेट की पैकेजिंग अच्छी क्वालिटी की है।
- 340 ग्राम पैक में 8-9 पीस हैं।
- इसमें चीज़ और वेजिटेबल फिलिंग स्वादिष्ट है।
हम इसकी सलाह क्यों देते हैं?
- पिज़्ज़ा पॉकेट फ्राई करने में आसान हैं।
- बाहर का लेयर क्रिस्पी है।
5. कॉर्निटोस पार्टी मिक्स

अगर आप ड्रिंक्स पार्टी कर रहे हैं तो चकना जरूरी है। चकना में मूंगफली, चनी, कोटेड मटर आदि शामिल कर सकते हैं। कॉर्निटोस पार्टी मिक्स हमारी टीम द्वारा टेस्ट किया गया था और हमें अच्छा लगा कि यह कितने स्वादिष्ट और क्रंची हैं।
विशेषताएं
- 200 ग्राम पैक में मूंगफली, कॉर्न नट्स और कोटेड हरी मटर है।
- शेल्फ लाइफ – 12 महीने।
- यह रीसीलेबल पाउच पैक में आता है।
हम इसकी सलाह क्यों देते हैं?
- मसाला बैलेंस है।
- नट्स क्रंची और ताज़ा है।
Cornitos Party Nut Mix, 200g (Pack of 2)
₹300.00 (₹75.00 / 100 g)6. कॉकटेल

ड्रिंक्स के बिना कोई भी पार्टी अधूरी लगती है। पार्टी में कॉकटेल आमतौर पर मिल जाती हैं। हमने जिम्मीज़ कॉकटेल के दो फ्लेवर ट्राई किए हैं और हमें यह पसंद आए हैं।
यह सुविधाजनक ऑप्शन है। हाउस पार्टी में आप इन्हें शामिल कर सकते हैं।
विशेषताएं
- कॉकटेल मिक्स की पैकेजिंग आकर्षित है।
- आप कॉकटेल मिक्स वोडका या टकीला के साथ मिक्स कर सकते हैं।
- एक सर्व में 63 कैलोरी है।
हम इसकी सलाह क्यों देते हैं?
- कॉकटेल मिक्स ताज़ा और फ्लेवर से भरपूर हैं।
- इन्हें आसानी से बनाया जा सकता है।
7. चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स

क्या आप पार्टी स्नैक्स में पोटैटो स्नैक शामिल करना चाहते हैं? हम दावे के साथ कह सकते हैं कि आप इस ऑप्शन के साथ कभी गलत फैसला नहीं ले सकते हैं। हम मैक्केन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स की सलाह देते हैं और आप हमें बाद में शुक्रिया जरूर कहेंगे।
हमें इस प्रोडक्ट का रिव्यू अपनी टेस्ट किचन में किया था और हमें अच्छा लगा कि यह कितना स्वादिष्ट है! वेजिटेरियन पार्टी स्नैक्स में आप इसे शामिल कर सकते हैं।
विशेषताएं
- 420 ग्राम पैक में 70-75 पोटैटो बाइट्स आते हैं।
- इसमें लगभग 83.25% आलू है।
- यह शाकाहारी प्रोडक्ट है।
हम इसकी सलाह क्यों देते हैं?
- चिली बाइट्स बाहर से क्रिस्पी हैं।
- मिर्च और लहसुन का फ्लेवर स्वादिष्ट है।
8. चिकन समोसा

नॉन-वेजिटेरियन स्नैक में चिकन बेस्ड स्नैक बेस्ट होता है। अगर आप रेगुलर समोसा में ट्विस्ट लाना चाहते हैं आप ब्लू फ्लेम के फ्रोजन चिकन समोसा ट्राई कर सकते हैं।
बाहर से क्रंची और अंदर रसीली चिकन फिलिंग के कारण यह आपके पार्टी मैन्यू में शामिल हो सकता है।
विशेषताएं
- इन समोसे का सेवन आप हरी चटनी या कैचप के साथ कर सकते हैं।
- 240 ग्राम पैक की कीमत 175/- रुपए है।
- इसमें लगभग 11-12 पीस समोसे हैं।
हम इसकी सलाह क्यों देते हैं?
- यह चिकन समोसा बहुत क्रंची हैं।
- इसमें चिकन के बाइट्स हैं।
- इन्हें पकाना बेहद आसान है।
FAQs
बेस्ट पार्टी स्नैक्स से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
1. नए साल की पार्टी के लिए किस तरह के स्नैक्स शामिल कर सकते हैं?
नए साल की पार्टी के लिए नीचे दिए गए स्नैक्स शामिल किए जा सकते हैं:
- पिज़्ज़ा पॉकेट
- स्मोक्ड चीज़ टोस्ट
- गार्लिक बटर स्रिम्प
- स्टफ मशरूम
- स्पाइसी मिक्स्ड नट्स
2. क्रिसमस पार्टी में किस प्रकार के स्नैक्स शामिल कर सकते हैं?
क्रिसमस पार्टी के लिए इस प्रकार के स्नैक्स शामिल कर सकते हैं:
- टोस्टेड आलमंड
- प्लम केक
- बेकन एंड वाटर चेसनट रैप
- लज़ानिया डिप
- सॉसेज रोल्स
- कारमेल पॉपकॉर्न
3. क्रिसमस पर सबसे पॉपुलर खाना क्या है?
क्रिसमस पर पॉपुलर फूड कुछ इस प्रकार हैं:
- रोस्टेड पोटैटो
- टर्की
- रोस्ट हैम
- स्मोक सैलमन
- बैरीज़ एंड चिप्स
4. पार्टी स्नैक्स को आसान कैसे बनाया जा सकता है?
किसी भी अच्छी पार्टी के लिए पहले से तैयारी जरूरी होती है। पार्टी के लिए सभी जरूरी चीजों की लिस्ट बनाएं जिससे आखिरी समय पर दिक्कत ना हो। हर चीज सही समय और तरीके से करने पर पार्टी में आए मेहमानों का स्वागत आप अच्छे से कर पाएंगे।
आखिर में
यहां से आप अपनी पार्टी के लिए बेस्ट स्नैक्स लिस्ट से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं। लाजवाब पार्टी के लिए अच्छे गाने के साथ अच्छा खाना भी जरूरी है। ऊपर दिए गए सभी प्रोडक्ट को हमारी रिव्यू किचन में टेस्ट किया गया है।
आप अपनी पार्टी में कौन-सा स्नैक शामिल करना चाहेंगे? हमें कमेंट में जरूर बताएं।