चॉपिंग बोर्ड- सही चॉपिंग बोर्ड का चुनाव कैसे करें (Chopping Boards: A Buying Guide For Getting Your Hands On The Best)
chopping board-mishry

चॉपिंग बोर्ड- सही चॉपिंग बोर्ड का चुनाव कैसे करें (Chopping Boards: A Buying Guide For Getting Your Hands On The Best)

कौन सा चॉपिंग बोर्ड सबसे अच्छा और हेल्दी है। और चॉपिंग बोर्ड खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इससे जुड़ी सारी जानकारी यहां से देख सकते हैं।

अगर आपको खाना अच्छा खाना है तो उसकी शुरुआत भी अच्छे से होनी चाहिए। और शुरुआत कटिंग से होती है चाहें वो सब्जी, फल, सलाद आदि की कटिंग हो। इसके लिए आपके पास एक अच्छा चॉपिंग बोर्ड होना जरुरी है। चॉपिंग बोर्ड एक ऐसा टूल है जो आपकी किचन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। जिस चीज़ का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है उसका अच्छा होना जरुरी है। चॉपिंग बोर्ड के कई काम होते हैं जैसे कि चॉपिंग, कटिंग, सलाद काटना, हरी सब्जियों को छाटना, सैंडविच रखकर बनाना आदि। मार्किट में कई तरह के चॉपिंग बोर्ड उपलब्ध हैं और यह चॉपिंग बोर्ड अलग- अलग चीज़ों से बनाए जाते हैं। इन सबके बाद सही चॉपिंग बोर्ड का चुनाव करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। आप इस आर्टिकल से अलग- अलग चॉपिंग बोर्ड के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

वीडियो- चॉपिंग बोर्ड खरीदतें समय इन बातों का रखें ध्यान

https://www.youtube.com/watch?time_continue=2&v=MxiVgOK_UBU

चॉपिंग बोर्ड के प्रकार

1. प्लास्टिक बोर्ड (पॉलीविनाइल एसीटेट)

अगर आप प्लास्टिक कटिंग बोर्ड खरीदना चाहते हैं तो उस प्लास्टिक बोर्ड को खरीदना चाहिए जो पॉलीविनाइल एसीटेट से बना होता है। यह आपको मार्किट में आसानी से मिल जाएगा। स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर आपको प्लास्टिक बोर्ड को खरीदने की सलाह नहीं दी जाती है। क्योंकि कटिंग करते समय बोर्ड में काटने के निशान बन जाते हैं जिसमें बैक्टीरिया के आने का डर होता है। प्लास्टिक बोर्ड (पॉलीविनाइल एसीटेट) महंगा आता है और ज्यादातर प्रोफेशनल किचन में इस्तेमाल किया जाता है।

2. प्लास्टिक बोर्ड (हाई डेंसिटी पॉलीथीन)

प्लास्टिक बोर्ड (हाई डेंसिटी पॉलीथीन) सबसे ज्यादा आसानी से आपको मार्किट में मिल जाएगा। यह चॉपिंग बोर्ड काफी सस्ते, हल्के और सोफ्ट होते हैं। सोफ्ट होने के कारण कटिंग करते समय इनमें निशान पड़ सकते हैं। और इन निशानों में बैक्टीरिया पैदा हो सकते हैं। अगर आपके पास यह चॉपिंग बोर्ड है तो इस्तेमाल करने से पहले इससे जरुर अच्छे से धोले ताकि बैक्टीरिया निकल जाएं।

3. लकड़ी का चॉपिंग बोर्ड

सभी में से सबसे अच्छा चॉपिंग बोर्ड लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड को माना जाता है। यह काफी समय तक चलता है और इनमें निशान भी नहीं होते हैं। आपको बता दें कि एंड ग्रेन लकड़ी से जो चॉपिंग बोर्ड बनाएं जाते हैं उन चॉपिंग बोर्ड को बेस्ट माना जाता है। इस लकड़ी में सेल्फ हीलिंग का गुण होता जो प्लास्टिक चॉपिंग बोर्ड से बहुत अच्छा है।

लकड़ी का चॉपिंग बोर्ड

4. रबर चॉपिंग बोर्ड

प्लास्टिक की कैटेगरी में ही रबर चॉपिंग बोर्ड को लिया जा सकता है। प्लास्टिक और रबर चॉपिंग में फर्क र्सिफ इतना है कि रबर चॉपिंग बोर्ड का वज़न ज्यादा होता है और महंगे भी होते हैं। सेहत के मामले में रबर चॉपिंग बोर्ड भी प्लास्टिक चॉपिंग बोर्ड की तरह ही हैं। रबर बोर्ड को धोना आसान होता है और चाकू की धार के लिए भी अच्छे होते हैं।

यह भी पढ़ें- प्रेसटीज चॉपिंग बोर्ड का मिश्री रिव्यू, यहां से पढ़ें।

5. ग्लास चॉपिंग बोर्ड

यह बात हैरान कर देने वाली है कि कौन ग्लास चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल करता होगा। ग्लास चॉपिंग बोर्ड आपके चाकू की धार को खराब कर देगा। इससे भी बड़ी बात यह है कि अगर गलती से चॉपिंग बोर्ड का कांच खाने में चला गया है तो बहुत मुश्किल हो सकती है। कांच का तुकड़ा आसानी से सब्जी या फल में मिक्स हो सकता है। इसलिए आप ग्लास चॉपिंग बोर्ड को इस्तेमाल न ही करें तो बेहतर है।

6. बांस के चॉपिंग बोर्ड

प्लास्टिक और ग्लास चॉपिंग बोर्ड से ज्यादा अच्छा ऑप्शन बांस के चॉपिंग बोर्ड है। बांस के चॉपिंग बोर्ड खरीदने से पहले इसको बनाने में इस्तेमाल किए गए कैमीकल्स को ध्यान से देख लें उसके बाद ही खरीदें। बांस के चॉपिंग बोर्ड अक्सर चाकू की धार को कम कर देते हैं। सभी जरुरी बातों को ध्यान में रखने के बाद ही बांस के चॉपिंग बोर्ड को खरीदें।

7. सिलिकॉन चॉपिंग बोर्ड

सिलिकॉन चॉपिंग बोर्ड भी आपके चाकू की धार को कम कर देगा। लेकिन रबर की तरह इसमें भी सेल्फ हीलिंग का गुण है और चॉपिंग बोर्ड के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। इसको साफ़ करना भी आसान होता है। सिलिकॉन चॉपिंग बोर्ड वज़न के मुकाबले काफी भारी होते हैं साथ ही इनकी कीमत भी ज्यादा होती है जिसके कारण यह ज्यादा खरीदे नहीं जाते हैं।

8. स्टील चॉपिंग बोर्ड

स्टील चॉपिंग बोर्ड ज्यादा पॉपुलर नहीं हैं लेकिन मार्किट में यह फिर भी पाए जाते हैं। स्टील के चॉपिंग बोर्ड की उम्र ज्यादा होती है और धोने में भी आसान होते हैं। लेकिन यह चॉपिंग बोर्ड आपके चाकू की धार को खत्म कर देता हैं और यह काफी आवाज़ भी करता है।

चॉपिंग बोर्ड को कैसे साफ करें

किचन का साफ रहना बहुत जरुरी होता है लेकिन उससे भी जरुरी किचन में रखे सभी चीज़ों को साफ रहना होता है। जो लोग किचन में हमेशा से काम कर रहें हैं उन लोगों के लिए सभी चीज़ों को साफ करना आसान होता है लेकिन जब चॉपिंग बोर्ड को साफ रखने की बात आती है तब हमें खास सावधानी रखनी चाहिए।

जैसा कि हम आपको बता चुके हैं कि चाकू की धार से चॉपिंग बोर्ड पर निशान पड़ जाते हैं। और बाद में यही निशान खतरनाक बैक्टीरिया और बीमारी फैलाने वाले बैक्टीरिया का घर बन जाता है। अपने चॉपिंग बोर्ड में इन बैक्टीरिया का घर न बनने दें और चॉपिंग बोर्ड को हमेशा साफ रखें। चॉपिंग बोर्ड इस्तेमाल करने के बाद साबुन और पानी के खोल से चॉपिंग बोर्ड के निशानों को अच्छ से साफ करें। लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड को नमक के पानी से धोने से बदबू चली जाती है। बदबू और दाग हटाने के लिए आप नींबू को काटकर उसपर नमक लगाकर भी अपने चॉपिंग बोर्ड को साफ कर सकते हैं।

chopping board-mishry
नमक से चॉपिंग बोर्ड को साफ करने से
इसमें से महक चली जाती है।

आप इस बात का खास ध्यान रखे कि मीट, सब्जी और बाकी की चीज़ों के लिए अलग अलग बोर्ड इस्तेमाल करें। एक बोर्ड इस्तेमाल करने से एक दूसरे के बैक्टीरिया फैलने का डर बढ़ जाता है। चॉपिंग बोर्ड को कभी भी कपड़े से साफ न करें क्योंकि बैक्टीरिया कपड़े में आ जाते हैं जिसके बाद बैक्टीरिया पूरी किचन में फैल सकते हैं।

प्लास्टिक या लकड़ी

चॉपिंग बोर्ड में प्लास्टिक और लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। देखा जाए तो यह दोनों चॉपिंग बोर्ड सबसे ज्यादा चलने वाले और स्वस्थ चॉपिंगबोर्ड हैं।

अगर प्लास्टिक और लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड की बात की जाए तो लकड़ी का चॉपिंग बोर्ड ज्यादा अच्छा है। लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड पर कटिंग करते समय निशान होने का डर नहीं होता है जिससे बैक्टीरिया के होने का भी डर नहीं होता है। और इसको साफ करना भी आसान होता है। जिस कारण से लकड़ी का चॉपिंग बोर्ड प्लास्टिक चॉपिंग बोर्ड से ज्यादा अच्छा होता है।

वहीं प्लास्टिक का चॉपिंग बोर्ड लंबे समय तक चलता है लेकिन इस पर चाकू चलाते ही बोर्ड पर निशान हो जाते हैं। और इन निशानों में बैक्टीरिया आ जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत हानिकारक होते हैं।

लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड के प्रकार

अगर आप लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड खरीदने जाएंगे तो आपको अलग- अलग लकड़ी में फर्क नज़र नहीं आएगा। आपको बता दें कि फर्क उनके टिकाऊपन और सफाई को लेकर होता है। यहां से आप दो प्रकार की लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

1. एंड ग्रेन (End Grain)

एंड ग्रेन चॉपिंग बोर्ड आखिर में बची लकड़ी से बनाए जाते हैं। यह चॉपिंग बोर्ड चेकबोर्ड पैटर्न में आते हैं। एंड ग्रेन चॉपिंग बोर्ड में सेल्फ हिलिंग की विशेषता है जो इसको खास बनाती है।

2. एज्ज ग्रेन (Edge Grain)

एंड ग्रेन चॉपिंग बोर्ड की तरह ही एज्ज ग्रेन चॉपिंग बोर्ड बची हुई लकड़ी से बनाया जाता है। लेकिन एज्ज ग्रेन चॉपिंग बोर्ड को ज्यादा और लंबे समय तक इस्तेमाल करने के बाद इसमें निशान पड़ जाते हैं। जिसके बाद इन निशानों में बैक्टीरिया जमा होने लग जाते हैं। और एज्ज ग्रेन चॉपिंग बोर्ड एंड ग्रेन चॉपिंग से सस्ता आता है।

edge grain chopping board-mishry
एज्ज ग्रेन चॉपिंग बोर्ड की सेल्फ लाइफ कम होती है।

आखिर में हम यही कह सकते हैं कि जो सबसे मजबूत लकड़ी है उसी के बने चॉपिंग बोर्ड को इस्तेमाल करें। इसके अलावा और बहुत सारे चॉपिंग बोर्ड के प्रकार हैं जिसका चुनाव ध्यान से करें।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments