पेपरबोट Vs हल्दीराम ठंडाई - और विजेता है…
paperboat-vs-haldirams-thandai

पेपरबोट Vs हल्दीराम ठंडाई – और विजेता है…

पेपरबोट और हल्दीराम ठंडाई में से फ्लेवर से भरपूर कौन- सी ठंडाई है!

होली की जैसे ही बात होती है वैसे ही ठंडाई का ठंडा- ठंडा गिलास याद आ जाता है। लाजवाब ताज़गी और फ्लेवर से भरपूर बेवरेज बनाने के लिए दूध, केसर, सौंफ, नट्स, अफीम के बीज, इलायची और गुलाब का उपयोग किया जाता है। घर आए मेहमानों का स्वागत ठंडाई से किया जाता है। इसके साथ ही इसका इस्तेमाल महाशिवरात्रि के त्यौहार पर भी किया जाता है। हमने रेडी-टू-ड्रिंक ठंडाई सेक्शन से दो पॉपुलर ब्रांड की ठंडाई रिव्यू में शामिल की है- पेपरबोट और हल्दीराम। हमारे पेपरबोट बेनाम हल्दीराम ठंडाई फेस- ऑफ में स्वाद, पैकेजिंग, सामग्री की क्वालिटी, खुशबू, कीमत और सबसे स्वादिष्ट ठंडाई ब्रांड के बारे में विस्तार से बात की गई है।

पेपरबोट बेनाम हल्दीराम ठंडाई से जुड़ी जानकारी नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं:

 

जरूरी बातें पेपर बोट ठंडाई हल्दीराम ठंडाई
मात्रा 180 एमएल 200 एमएल
कीमत 50/- रुपए 90/- रुपए
कैलोरी (100 ग्राम के अनुसार) 113 किलो कैलोरी 131 किलो कैलोरी
शेल्फ लाइफ 240 दिन 4 दिन
मिश्री रेटिंग (5/5) 4 3.5

पेपर बोट बेनाम हल्दीराम ठंडाई

हमने पेपर बोट ठंडाई और हल्दीराम ठंडाई की तुलना 8 फैक्टर को ध्यान में रखते हुए की है जिससे सबसे स्वादिष्ट ठंडाई के बारे में पता चल सके। इस सेक्शन से आप विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

1. पैकेजिंग

रेडी-टू-ड्रिंक बेवरेज की बात आती है तो पैकैजिंग महत्वपूर्ण फैक्टर है। सही पैकैजिंग से यह सुनिश्चित रहता है कि पैक के अंदर सामग्री ताज़ा है।

पेपर बोट ठंडाई - पैकेजिंग
पेपर बोट ठंडाई आकर्षित पाउच पैक में आती है

पेपर बोट – इस ठंडाई की पैकेजिंग आकर्षित है। यह एक बार में पीने के लिए आदर्श है।

हल्दीराम केसर ठंडाई - पैकेजिंग
हल्दीराम केसर ठंडाई कांच की बोतल में आती है

हल्दीराम – हल्दीराम ठंडाई की प्रीमियम पैकेजिंग है। यह कांच की बोतल में आती है और ढक्कन सुरक्षित है।

विजेता: हल्दीराम

2. मुख्य सामग्री क्वालिटी

दोनों बेवरेज की मुख्य सामग्री कुछ इस प्रकार है:

पेपर बोट ठंडाई गिलास में
पेपर बोट ठंडाई में एडेड कलर नहीं है

पेपर बोट- पाश्चुरीकृत डबल टोंड दूध (85.5%), चीनी, मिल्क सॉलिड, बादाम (1.3%), खरबूजे के बीज, सौंफ पाउडर, इलायची पाउडर, खसखस ​​और काली मिर्च पाउडर।

इसमें प्रेज़रवेटिव और एडेड कलर नहीं है। इसमें जीएमओ और बायोइंजीनियर्ड सामग्री नहीं है।

हल्दीराम केसर ठंडाई गिलास में
हल्दीराम केसर ठंडाई प्रेज़रवेटिव फ्री है

हल्दीराम- दूध (82%), बादाम, काजू, पिस्ता, चीनी, इलायची, साबुत काली मिर्च, साबुत धनिया, गुलाब की पंखुड़ी, सौंफ, खसखस, खरबूजे के बीज और केसर।

इसमें प्रेज़रवेटिव है।

दोनों ब्रांड की ठंडाई की सामग्री लिस्ट होमस्टाइल ठंडाई के बेहद करीब है।

विजेता: टाई! दोनों ब्रांड की सामग्री लिस्ट ठीक है। इनमें प्रेज़रवेटिव और एडेड कलर नहीं है जिस वजह से यह दोनों विजेता बनते हैं।

3. स्वाद

यहां पर हमने मिठास की जांच की है। ठंडाई कितनी ताज़ा है?

पेपर बोट ठंडाई पैक खोलने के बाद गिलास में
पेपर बोट ठंडाई में बैलेंस मिठास है

पेपर बोट- स्वाद की बात करें तो, ठंडाई की मिठास बैलेंस है। हर सिप में बादाम का फ्लेवर है। हमें पसंद आया है। छीले हुए बादाम के टुकड़े से ठंडाई में अच्छा क्रंच मिलता है।

हल्दीराम केसर ठंडाई पैक खोलने के बाद गिलास में
हल्दीराम केसर ठंडाई में काली मिर्च का फ्लेवर है

हल्दीराम- हल्दीराम ठंडाई का स्वाद बहुत ज्यादा मीठा है। काली मिर्च का स्वाद इंटेंस है जो मिठास को काटता है। लेकिन मिठास फिर भी ज्यादा है।

विजेता: पेपर बोट

4. फ्लेवर

मसालों का फ्लेवर कितना बोल्ड है? क्या ठंडाई में किसी एक सामग्री का इंटेंस फ्लेवर है?

पेपर बोट ठंडाई
पेपर बोट ठंडाई का फ्लेवर ताज़ा है

पेपर बोट- ताज़गी से भरपूर! बादाम का नटी फ्लेवर और काली मिर्च का मिश्रण स्वादिष्ट लगता है।

हल्दीराम ठंडाई
केसर का फ्लेवर ज्यादा है।

हल्दीराम- हल्दीराम ठंडाई ताज़गी से भरपूर है। इसमें केसर का फ्लेवर है। काली मिर्च का फ्लेवर सीधा गले में लगता है।

विजेता: पेपर बोट! इस फैक्टर में पेपर बोटर विजेता है क्योंकि इसमें फ्लेवर का परफेक्ट बैलेंस है और इसमें बहुत ज्यादा मिठास नहीं है।

5. खुशबू

पेपर बोट- इसकी खुशबू नटी और मिल्की है। हमें खुशबू खास नहीं लगी है।

हल्दीराम- इसमें केसर की स्ट्रांग खुशबू है। खुशबू ताज़ा है।

विजेता: हल्दीराम

6. पोषण की जानकारी

दोनों ब्रांड के 100 एमएल की पोषण की जानकारी कुछ इस प्रकार है:

पेपर बोट- इस ठंडाई से 113 किलो कैलोरी, 18 ग्राम कार्ब, 2.6 ग्राम कुल फैट और 4.4 ग्राम प्रोटीन मिलता है।

हल्दीराम- इस ठंडाई से 131 किलो कैलोरी, 17.6 ग्राम कार्ब, 5.2 ग्राम कुल फैट और 3.3 ग्राम प्रोटीन मिलता है। 

विजेता: पेपर बोट

7. कीमत

पेपर बोट- 180 एमएल पेपर बोट ठंडाई की कीमत 50/- रुपए है।

हल्दीराम- 200 एमएल हल्दीराम ठंडाई की कीमत 90/- रुपए है।

दोनों में से पेपर बोट ठंडाई किफायती है।

विजेता: साफ तौर पर पेपर बोट विजेता है!

8. शेल्फ लाइफ

क्या शेल्फ लाइफ में अहम अंतर है?

पेपर बोट- इसकी शेल्फ लाइफ 240 दिन है।

हल्दीराम- हल्दीराम ठंडाई की शेल्फ लाइफ 4 दिन है।

विजेता- यहां पर हल्दीराम विजेता है! क्यों? आमतौर पर कम शेल्फ लाइफ वाले प्रोडक्ट ताज़ा रहते हैं।

क्या आप स्वादिष्ट ठंडाई की तलाश में हैं? बेस्ट ठंडाई ब्रांड के बारे में यहां से जानें।

पेपर बोट Vs हल्दीराम ठंडाई – रिजल्ट

पेपर बोट Vs हल्दीराम ठंडाई
पेपर बोट ठंडाई विजेता है!

पेपर बोट बेनाम हल्दीराम ठंडाई फेस- ऑफ में विजेता पेपर बोट है। सामग्री की क्वालिटी, स्वाद, फ्लेवर, पोषण की जानकारी और कीमत के मामले में पेपर बोट आगे रहा है। हल्दीराम ठंडाई प्रीमियम कांच की बोतल में आती है लेकिन ज्यादा मिठास और फ्लेवर बैलेंस ना होने के कारण यह विजेता नहीं बना है।

FAQs

सामग्री लिस्ट की जांच करने के बाद, इन ठंडाई में फ्लेवर बढ़ाने वाले पदार्थ नहीं हैं।

नहीं। इनमें चीनी मिक्स करने की जरूरत नहीं है। यह रेडी-टू-ड्रिंक बेवरेज है।

नहीं। इन ठंडाई में किसी प्रकार के प्रेज़रवेटिव का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

हां। अच्छे फ्लेवर के लिए चिल्ड ठंडाई का सेवन करें। इसके साथ ही, फ्रिज में ठंडाई रखने से दूध खराब नहीं होगा।

हमारे रिव्यू फैक्टर में पेपर बोट ठंडाई की रेटिंग बेहतर है जैसे कि सामग्री की क्वालिटी, स्वाद, फ्लेवर, पोषण की जानकारी और कीमत। इसलिए यह विजेता बना है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments