वर्कआउट के बाद क्या खाएं (What To Eat After Workout In Hindi)
what to eat after workout

वर्कआउट के बाद क्या खाएं (What To Eat After Workout In Hindi)

वर्कआउट के बाद क्या खाएं? (What to eat after workout?) इस सवाल का जवाब शायद आपको यहां मिल सकता है।

आजकल अधिकतर लोग अपनी सेहत और डाइट पर खासतौर पर ध्यान देने लग गए हैं। क्योंकि किसी ने सही कहा है कि “जान है तो जहान है”। नए दौर में बढ़ती बीमारियों को देखते हुए अपनी सेहत का ख्याल रखना बेहद जरुरी हो गया है। अगर आपने अभी- अभी वर्कआउट करना शुरु किया है या फिर वर्कआउट करना शुरु करने वाले हैं तो आपको अपनी डाइट का भी ध्यान रखना बेहद जरुरी है। इसके लिए आपको यह जानना जरुरी है कि जिम करने के बाद क्या खाना चाहिए।

जब भी आप किसी से यह प्रश्न पूछंगे कि वर्कआउट के बाद क्या खाना चाहिए तो सभी का जवाब अलग- अलग होगा। क्योंकि हर किसी को अलग- अलग मात्रा में पोषण की जरुरत होती है। यह इस पर भी निर्भर करता है कि आप किसी प्रकार का वर्कआउट कर रहे हैं। वर्कआउट के बाद क्या खाना चाहिए से जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

वर्कआउट के बाद क्या- क्या खाना चाहिए।

वर्कआउट के बाद खाना क्यों जरुरी है (Why Is It Important To Eat After Workout In Hindi)

क्या आपने सभी सोचा है कि वर्कआउट करने के बाद कुछ खाना क्यों जरुरी होता है। वर्कआउट करते समय आपका पूरा शरीर मेहनत करता है। शरीर में मौजूद सारे पोष्टिक तत्व कसरत के समय इस्तेमाल हो जाते हैं और मांसपेशियां और टिश्शू टूट जाते हैं। इन सभी को ठीक करने के लिए और शरीर में दोबारा एनर्जी लाने के लिए वर्कआउट के बाद कुछ खाना जरुरी हो जाता है।

वर्कआउट के बाद पोषण लेने से शरीर में एनर्जी दोबारा आ जाती है। इसके साथ ही मांसपेशियां और टिश्शू भी ठीक हो जाते हैं। इन सभी के बीच में शरीर को हाइड्रेट रखना ना भूलें। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी का सेवन वर्कआउट के पहले, बीच में और बाद में करते रहें। अगर आप कोई सख्त डाइट फोलो कर रहें हैं या फिर आपको किसी तरह की बीमारी या एलर्जी है तो नीचे दिए गए किसी भी खाने को अपने डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरुर लें।

अगर आप प्रोटीन पाउडर ले रहे हैं तो प्रोटीन पाउडर के फायदे और नुकसान जान लें।

वर्कआउट के बाद क्यों खाना जरुरी है।

जिम के बाद क्या खाएं (What To Eat After Exercise In Hindi)

जिम करने के बाद क्या खाना चाहिए? यह सवाल अकसर सभी के मन में आता है। और आपको बता दें कि यह बहुत ही महत्तवपूर्ण सवाल है। अपनी कसरत के अनुसार पोषण का सेवन करना चाहिए। जैसे कि अगर आप गंभीर कसरत कर रहे हैं तो आपको प्रोटीन की ज्यादा जरुरत है क्योंकि गंभीर कसरत करते समय मांसपेशियों और टिश्शू पर ज़ोर पड़ता है। इनको सही करने के प्रोटीन का सेवन करना जरुरी हो जाता है।

अंडा (Eggs)

कसरत करने में बहुत एनर्जी इस्तेमाल होती है। इस एनर्जी को वापस लाने के लिए आप वर्कआउट के बाद अंडे का सेवन कर सकते हैं। जिम वर्कआउट चार्ट में आप अंडा शामिल कर सकते हैं। इससे आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है। अंडा को आप कई तरह से बना सकते हैं

अंडा जल्दी उबालने के लिए टिकाऊ मशीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है।

योगर्ट और फल (Yogurt And Fruits)

योगर्ट एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और इसके साथ ही दही के फायदे भी कई सारे होते हैं। जिम डाइट चार्ट में आप योगर्ट और फल शामिल कर सकते हैं। योगर्ट को और सेहतमंद बनाने के लिए इसमें आप अपनी पसंद के फल डाल सकते हैं। योगर्ट के साथ- साथ आपको फलों के भी फायदे मिल जाते हैं। कसरत करने के बाद दोबारा से एनर्जी पाने के लिए आप योगर्ट और फलों का सेवन कर सकते हैं।

योगर्ट में फल डालकर खा सकते हैं।

चॉकलेट मिल्क (Chocolate Milk)

अगर आप वर्कआउट नहीं भी कर रहे हैं तो चॉकलेट मिल्क का नाम सुनकर जरुर कर सकेंगे। जी हां, आपने सही पढ़ा है कि जिम वर्कआउट चार्ट में चॉकलेट मिल्क भी शामिल कर सकते हैं। एक अध्ययन में भी यह बताया गया है कि जो लोग वर्कआउट के बाद चॉकलेट मिल्क का सेवन करते हैं उन लोगों में रिकवरी रेट ज्यादा होता है। इसके साथ ही गंभीर वर्कआउट करने वाले लोग वर्कआउट से पहले डार्क चॉकलेट खाते हैं। ऐसा करने से वर्कआउट के लिए एनर्जी मिलने में मदद मिलती है।

कसरत के बाद चॉकलेट मिल्क पी सकते हैं।

नारियल पानी (Coconut Water)

जिम डाइट चार्ट को और भी पोषण और सेहत से भरपूर बनाने के लिए आप नारियल पानी शामिल कर सकते हैं। कसरत से पहले, करसत के दौरान और कसरत के बाद आपके शरीर में पानी की कमी बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए। इसलिए अपने शरीर को हमेशा हाइड्रेट रखें। कसरत करने के बाद अपने शरीर को सही तरह हाइड्रेट रखने के लिए आप नारियल पानी पी सकते हैं। अगर ताज़ा नारियल पानी उपलब्ध नहीं है तो बेस्ट पैक्ड नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं।

नारियल पानी से शरीर हाइड्रेट रहता है।
इमेज क्रेडिट- commons.wikimedia.org

हर्बल चाय (Herbal Tea)

कई अध्ययनों में भी यह सामने आया है कि हर्बल चाय का सेवन करना अच्छा हो सकता है। जिम वर्कआउट प्लान के दौरान कई लोग गंभीर वर्कआउट करते हैं। गंभीर वर्कआउट के दौरन ज्यादा एनर्जी इस्तेमाल होती है। हर्बल चाय पीने से एनर्जी वापस आने में मदद मिलती है।

हर्बल टी से एनर्जी मिलती है।

चिया बीज (Chia Seeds)

जिन लोगों का जिम से पुराना नाता है उन लोगों के लिए चिया बीज वर्कआउट का यह अहम हिस्सा हो सकता है। लेकिन अगर आप नए हैं तो आपको बता दें कि चिया बीज के फायदे खासतौर पर वर्कआउट के लिए कई सारे हैं। कसरत के बाद चिया बीज का सेवन करना एक अच्छी आदत है। चिया बीज को आप पुडिंग में डालकर खा सकते हैं।

चिया बीज को पुडिंग में डालकर खा सकते हैं।

पीनट बटर (Peanut Butter)

जिम के लिए डाइट चार्ट बनाते समय पीनट बटर शामिल करना ना भूलें। पीनट बटर में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कसरत के बाद जरुरी है। कसरत के बाद मांसपेशियां और टिश्शू टूट जाते हैं। इनको दोबारा सही करने के लिए प्रोटीन की जरुरत पड़ती है। मांसपेशियों और टिश्शू को जल्दी से ठीक करने के लिए पीनट बटर जिम वर्कआउट प्लान में शामिल कर सकते हैं। पीनट बटर का सेवन करते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि आप बेस्ट पीनट बटर खा रहे हैं।

ब्रेकफास्ट में ब्राउन ब्रेड के साथ पीनट बटर खा सकते हैं।

क्विनोआ (Quinoa)

वर्कआउट करने के बाद कुछ सेहतमंद खाना बेहद जरुरी है। क्विनोआ में सेहतमंद कार्बोहाइड्रेट होते हैं जिनका सेवन वर्कआउट करने के बाद जरुरी हो जाता है। यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है और यह दोनों पोष्टिक तत्व बेहद महत्तवपूर्ण होते हैं। क्विनोआ के अधिकतर फायदे लेने के लिए जरुरी है कि आप बेस्ट क्विनोआ ब्रांड ही चुनें।

क्विनोआ में फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में मिलता है।

ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits)

ड्राई फूट्स को जिम वर्कआउट चार्ट में शामिल करना बिल्कुल भी ना भूलें। ड्राई फ्रूट्स के फायदे अनेक हैं। ड्राई फ्रूट्स की खास बात यह है कि आप अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स डाइट में शामिल कर सकते हैं। वर्कआउट के बाद रातभर पानी में भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स के फायदे बढ़ जाते हैं। इनसे आपको सभी जरुर आहार प्राप्त होते हैं और साथ ही ड्राई फ्रूट्स को जिम वर्कआउट प्लान में शामिल करना एक अच्छी आदात भी बन जाती है।

रातरभर पानी में भिगाकर ड्राई फूट का सेवन करें।

होल ग्रेन ब्रेड (Whole Grain Bread)

वर्कआउट करने के बाद जरुरी है कि आप कुछ सेहतमंद खाएं। वर्कआउट के बाद आप ब्रेकफास्ट में होल ग्रेन ब्रेड का सेवन कर सकते हैं। अधिकतर लोगों के जिम डाइट चार्ट में ब्राउन ब्रेड शामिल होती है। ब्राउन ब्रेड का आप टोस्ट, सैंडविच, पीनटर बटर लगाकर आदि तरीके से खा सकते हैं।

ब्रेकफास्ट में ब्राउन ब्रेड खा सकते हैं।

कसरत के बाद खाने के ऑप्शन (Other Food That Can Be Eaten After Workout)

आखिर में

वैसे देखा जाए तो सभी की अपनी पसंद होती है कि उन्हें वर्कआउट से पहले खाना चाहिए या बाद में खाना चाहिए। सबसे जरुरी यह बात है कि गंभीर वर्कआउट के बाद जरुर कुछ खा रहे हैं। क्योंकि वर्कआउट के बाद शरीर से सारी एनर्जी चली जाती है और साथ ही मांसपेशियां और टिश्शू भी टूट जाते हैं। एनर्जी लाने के लिए और मांसपेशियों को ठीक करने के कसरत के बाद या पहले खाना बेहद जरुरी है। आपको बता दें कि सिर्फ कसरत और सिर्फ बैलेंस डाइट से सेहतमंद जिंदगी नहीं बनती है। सेहतमंद लाइफ के लिए दोनों का बैलेंस होना जरुरी है। इसलिए कसरत के साथ- साथ बैलेंस डाइट का भी खास ध्यान रखें और स्वस्थ रहें।

FAQs

  1. कसरत के बाद क्या नहीं खाना चाहिए? (What should you not eat after a workout?)

    कसरत करने का फायदा तभी है जब आप सेहतमंद खाना खाएंगे। कसरत करने के बाद इनका सेवन ना ही करें तो कसरत करने का साभ प्राप्त होगा जैसे कि शुगर ड्रिंक, फ्राइड फूड, प्रोसेसड एनर्जी बार्स। इसके साथ ही करसत करने के बाद कभी भी खाली पेट ना रहें, हमेशा खाएं।

  2. वर्कआउट करने के कितने देर बाद कुछ खाना चाहिए? (When should I eat after exercising?)

    वर्कआउट करने के 15-30 मिनट के अंदर खाना जरुरी है। इससे ज्यादा देर करने ना करने की कोशिश करें।

  3. क्या वर्कआउट के बाद केला खा सकते हैं? (Are bananas good to eat after a workout?)

    वर्कआउट के बाद केला खाना एक अच्छा ऑप्शन है क्योंकि केला खाने से मांसपेशियों को ठीक होने में मदद मिलती है।

  4. वर्कआउट करने का बेस्ट टाइम क्या है? (What is the best time to workout?)

    अधिकतर फिनटेस ट्रेनर का मानना है कि सुबह का समय कसरत करने के लिए सबसे बेस्ट होता है। सुबह कसरत करने के बाद पूरा दिन अच्छा, स्वस्थ और एनर्जी से भरपूर गुज़रता है।

  5. वर्कआउट के बाद क्या खाना चाहिए? (What to eat after workout?)

    वर्कआउट के बाद अंडा, ब्राउन ब्रेड, ओट्स, शकरकंद, चिकन, टोफू, कोटेज चीज़, पीनट बटर, हरी सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स, केला, सेब आदि खा सकते हैं।

लेखक के बारे में

सुरभि शर्मा मिश्री में हिंदी लेखिका हैं। इ्न्हें सवाल पूछना बहुत पसंद है शायद इसी कारण से इनके आर्टिकल आपको विस्तार जानकारी के साथ मिलेंगे। इनका कहना है कि अपने शौक को करियर में बदलने से अच्छा और क्या हो सकता है। लिखने के साथ- साथ और भी कई शोक रहे हैं लेकिन अब इन्हें लगता है कि यह अपना पसंदीदा काम कर रही हैं। 

इस लेखक द्वारा अधिक लेख

Subscribe to our Newsletter

5 3 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments