सबसे अच्छा क्विनोआ ब्रांड – मिश्री
quinoa-mishry

सबसे अच्छा क्विनोआ ब्रांड – मिश्री

हमने 10 पॉपुलर ब्रांड के क्विनोआ को टेस्ट किया और यह रिव्यू तैयार किया है। रिव्यू के समय हमने स्वाद, खुशबू और टैक्शर को ध्यान में रखा है और 2 ब्रांड को इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।

हमने अपने रिव्यू के लिए 10 ब्रांड को चुना है। इन ब्रांड के क्विनोआ का रिव्यू हमने 2 दिन तक किया है और इस फैसले पर पहुंचे हैं कि ऑर्गेनिक इंडिया का क्विनोआ स्वादिष्ट और स्वीट क्विनोआ है।

मिश्री टॉप पिक- बेस्ट क्विनोआ ऑर्गेनिक इंडिया

 

ऑर्गेनिक इंडिया क्विनोआ

हमारे द्वारा ऑर्गेनिक इंडिया क्विनोआ को टॉप पिक के लिए चुना गया है क्योंकि यह मीठा, सोफ्ट और फर्म है। सही रेसिपी से बनाने के बाद यह रोज़ाना खाया जा सकता है।

मात्रा- 500 ग्राम, कीमत- 295/- रुपए*

रिव्यू के समय*

किन कारण से ऑर्गेनिक इंडिया क्विनोआ बेस्ट है

ऑर्गेनिक इंडिया प्रमाणित होने के साथ साथ सभी ब्रांड में से बेस्ट क्विनोआ भी है। क्विनोआ की हर बाइट फर्म होनी चाहिए, इसके लिए क्विनोआ को सही मात्रा में पानी से बनाया जाना चाहिए और 8-10 मिनट के लिए छोड़ देना चाहिए। ऑर्गेनिक इंडिया का क्विनोआ साफ था और हमने इसको सिर्फ 2-3 बार धोया है। क्विनोआ पक जाने पर आसानी से पता चल जाता है, जब यह पारदर्शी हो जाता है और बीज के चारों तरफ सफेद परत आ जाती है। हमने पैकेट पर दी गई जानकारी के अनुसार क्विनोआ को तैयार किया है। ऑर्गेनिक इंडिया के क्विनोआ को पकाते समय बीज एक दूसरे से नहीं चिपके। इसकी कीमत नॉन ऑर्गेनिक क्विनोआ जितनी ही है जिस कारण यह अच्छा ऑप्शन है।

 

बेस्ट क्विनोआ ब्रांड गोरमेट पिक- रॉ एसेंशियल

 

raw-essentials-quinoa

स्वाद के मामले में रॉ एसेंशियल हमारी पसंद है। यह अच्छे से पकता है, बीज चिपकते नहीं हैं और सोफ्ट भी है। अच्छे से पकने के कारण यह परफेक्ट क्विनोआ है।

मात्रा- 1 किलो, कीमत- 1100/- रुपए *

*रिव्यू के समय

रॉ एसेंशियल प्रीमियम क्वालिटी प्रोडक्ट है जो महंगा आता है। यह ऑर्गेनिक इंडिया क्विनोआ के जैसा ही स्वादिष्ट है लेकिन इसकी कीमत तीन गुना ज्यादा है। हम इसको रोज़ाना खाने की सलाह नहीं देते हैं या फिर जो लोग क्विनोआ खाने शुरु करने वाले हैं।

हमारा रिव्यू प्रोसेस

ब्रांड रिव्यूड

नरिश यू (अमेज़न पर खरीदें)

इंडिया गेट

प्योर एंड शियोर (अमेज़न पर खरीदें)

ऑर्गेनिक त्तव (अमेज़न पर खरीदें)

बाग्रीस (अमेज़न पर खरीदें)

ज्वल फार्मर क्विनोआ सेंपल (अमेज़न पर खरीदें)

ट्रू एलीमेंट (अमेज़न पर खरीदें)

रॉ एसेंशियल (अमेज़न पर खरीदें)

ऑर्गेनिक इंडिया (अमेज़न पर खरीदें)

अर्बन प्लेटर (अमेज़न पर खरीदें)

 

यह रिव्यू किसके लिए है?

क्विनोआ ग्लूटेन फ्री होने के कारण उन लोगों के लिए अच्छा है जिन लोगों को ग्लूटेन एलर्जी है। साथ ही हम यह कह सकते हैं कि क्विनोआ उन लोगों के लिए सेहतमंद है जो लोग बीमारी से गुज़र रहे हैं और वो लोग क्विनोआ का सेवन रोज़ाना कर सकते हैं। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं या फिर स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आप क्विनोआ को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें हाई फाइबर होता है जिससे यह आपका पेट लंबे समय के लिए भरकर रखता है और बार- बार खाना खाने से रोकता है।

हमने जांच कैसे की है?

बेस्ट क्विनोआ का पता लगाने के लिए हमने दो पार्ट में टेस्ट किया है। पहले टेस्ट में हमने सूखे क्विनोआ की सफाई और खुशबू को ध्यान में रखा है और साथ ही इसको धोकर भी देखा है। क्विनोआ को धोने की विधि पैकेजिंग पर दी हुई है। जैसे कि ऑर्गेनिक इंडिया क्विनोआ के पैकेट पर तीन बार धोने को कहा गया है। लेकिन यह एक बार में ही साफ धुल गया।

रिव्यू करते समय किन बातों का खास ध्यान रखा गया

किसी भी प्रोडक्ट का रिव्यू करने से पहले उसके पैरामीटर तय कर लेना सबसे अच्छा होता है। इस रिव्यू प्रोसेस के लिए भी हमने कुछ बातों का खास ध्यान रखा। रिव्यू करते समय हमने जिन बातों का ध्यान रखा है उसकी जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

  • खुशबूदार– किसी भी खाने में उसकी महक सबसे ज्यादा जरुरी होती है। क्विनोआ में मीठी महक होनी जरुरी है जो इसके स्वाद को बढ़ा देती है।
  • टैक्शर- क्विनोआ का सख्त और कोमल होने से उसके स्वाद पर असर होता है। टैक्शर की हमारे रिव्यू में अहम भूमिका है।
  • स्वाद- परफेक्ट पका हुआ क्विनोआ हल्का मीठा और सोफ्ट होता है। यह चिपका हुआ और कड़वा नहीं होना चाहिए।

उपर दिए गए तीन पैरामीटर हमारे रिव्यू में अहम रुप निभाते हैं।

ब्रांड खुशबूदार पैकेट पर जानकारी टैक्शर (पका हुआ) फ्लेवर (पका हुआ)
ज्वल फार्मक्विनोआ सेंपल मीठी खुशबू पूरी जानकारी अच्छे से पका हुआ, फ्लफी ग्रेन खाने के बाद हल्के लगते हैं
ऑर्गेनिक त्तव पत्तों (लीफी)जैसी महक साफ जानकारी नहीं सख्त, अच्छे से नहीं पके हल्के कड़वे
ट्रू एलीमेंट मीठी और तेज़ पत्तों (लीफी) जैसी महक साफ जानकारी नहीं जले हुए और फ्लफी नहीं हैं जले हुए की कड़वाहट, गीले
रॉ एसेंशियल मीठी और पत्तों (लीफी) जैसी महक पूरी जानकारी बड़े आकार में गुठली, मुलायम सोफ्ट, मीठा फ्लेवर
इंडिया गेट लीफी खुशबू पूरी जानकारी सख्त, छोटी गुठली बेस्वाद
नरिश यू सामान्य पूरी जानकारी सख्त खाने के बाद हल्के लगते हैं कड़वे नहीं
अर्बन प्लेटर सामान्य साफ जानकारी नहीं अच्छे से नहीं पके खाने के बाद हल्के कड़वे लगते हैं
बाग्रीस सामान्य पूरी जानकारी थोड़े बिना पके हुए, सख्त बेस्वाद
प्योर एंड शियोर सूखे मसालो जैसी महक पूरी जानकारी सख्त अच्छे से पके नहीं
ऑर्गेनिक इंडिया मीठी और लीफी महक पूरी जानकारी फ्लफी और सोफ्ट स्वीट फ्लेवर, स्वादिष्ट

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार क्विनोआ को बनाया गया है।

मिश्री सीक्रेट सॉस

क्विनोआ बहुत हेल्दी खाना है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। यह मार्किट में अभी आया ही है जिस कारण से लोगों को इसको सही से बनाने का नहीं पता है। कुछ ब्रांड के पैकेट पर क्विनोआ बनाने की रेसिपी बहुत अच्छे दी होती है। वहीं कुछ पैकेट पर जानकारी अधूरी होती है, जिस वजह से क्विनोआ आधा कच्चा रह गया। और एक ब्रांड की रेसिपी की जानकारी के आधार पर बनाने से क्विनोआ जल ही गया। पैकेट पर दी गई रेसिपी पर निर्भर होने से अच्छा है आप खुद ही क्विनोआ बना लें, जैसा हमने किया था। मिश्री सीक्रेट सॉस के अनुसार आप 1:2 रेसियो से क्विनोआ बनाएं। इसका मतलब है 2 कप पानी और 1 कप क्विनोआ लें।

रिजल्ट

मिश्री सीक्रेट सॉस के अनुसार ऑर्गेनिक इंडिया हमारा टॉप पिक है। इसके बीज बड़े, सोफ्ट, फर्म और हल्के मीठे भी हैं। इसके अलावा पैकेट पर दी गई रेसिपी को फोलो कर क्विनोआ एकदम परफेक्ट बना। इसकी मीठी और लीफी महक बनाने के बाद भी बनी रही।

 

ऑर्गेनिक इंडिया क्विनोआ

हमारे द्वारा ऑर्गेनिक इंडिया क्विनोआ को चुना गया है क्योंकि यह मीठा, सोफ्ट और फर्म है। सही रेसिपी से बनाने के बाद यह रोज़ाना खाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

मात्रा- 500 ग्राम, कीमत- 295/- रुपए*

रिव्यू के समय*

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

5 1 vote
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments