लिल गुडनेस पॉप-इट गम्मीज स्वास्थ्य के लिए
lil-goodness-pop-it-gummies

लिल गुडनेस पॉप-इट गम्मीज स्वास्थ्य के लिए

मिश्री, लिल गुडनेस पॉप-इट गम्मीज की सलाह देती है क्योंकि यह इम्यूनिटी बढ़ाने का सेहतमंद तरीका है!

माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की थोड़ी मात्रा भी सेहत बनाने के लिए महत्वपूर्ण होती है।

लिल गुडनेस, भारत का पहला प्रीबायोटिक चॉकलेट बार और स्वस्थ आंत के लिए, टेफ (teff)- बेस्ड प्रोडक्ट में पोषण से भरपूर गम्मीज की रेंज लेकर आए हैं जो विटामिन डी (ऑरेंज- फ्लेवर) और टरमरिक (मिंट फ्लेवर) से भरपूर हैं।

हल्दी, इस मसाले से करी को रंग मिलता है और साथ ही इसे प्रकृति का सबसे असरदार सप्लीमेंट भी कहा जाता है। हल्दी में करक्यूमिन नाम की एक्टिव सामग्री पाई जाती है जिसे दिमाग और शरीर के लिए लाभदायक माना गया है। यह एंटी-इंफ्लामेट्री और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है जो सेहतमंद दिल के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा हल्दी दादी-नानी के द्वारा बताई गई विश्वसनीय सामग्री है जिसका उपयोग खांसी- जुकाम के लिए किया जाता है जो कोविड-19 केस फिर से बढ़ने का मुख्य कारण हैं।

विटामिन डी3, का विटामिन 3 सबसे प्रभावशाली कॉम्पोनेंट है। डी1 और डी2 के मुकाबले डी3 खून में विटामिन डी बढ़ाने के लिए सबसे कुशल पाया गया है। छोटे बच्चों में विटामिन डी की कमी होने से सूखा रोग हो सकता है जिसमें हड्डियां सॉफ्ट हो जाती हैं।

विटामिन डी महत्वूपर्ण मिनरल्स अब्जॉर्ब करने में मदद करता है जैसे कि कैल्शियम और फास्फोरस है। बेहतर हड्डियां, दांत, इम्यूनिटी कुछ अन्य फायदे हैं। वहीं दूसरी तरफ, विटामिन डी3 की कमी होने से कई दिक्कतें हो सकती हैं जैसे कि कमजोर मांसपेशियां, दर्द और हड्डी टूटना।

जैसे- जैसे स्कूल खुल रहे हैं, फ्लेवर से भरपूर गम्मीज सुविधा के साथ आती हैं और खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण दूर रखने में मदद कर सकते हैं।

क्या आपको पता है करीबन 76% भारतीयों में विटामिन डी की कमी होती है। इस प्रोडक्ट के स्वाद, टैक्शर, पैकेजिंग से जुड़ी अधिक जानकारी रिव्यू से प्राप्त कर सकते हैं

लिल गुडनेस पॉप- इट गम्मीज कैसे फायदे दे सकती हैं

1. पोषण की जानकारी

सामग्री, कैलोरी और जरूरी पोषण की मात्रा से जुड़ी जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

विटामिन डी3 ऑरेंज- विटामिन डी3 400 आईयू, ग्लिसरीन, जिलेटिन, शुद्ध पानी, संतरे के छिलके का तेल मुख्य सामग्री है। एक पीस (lozenge) में 5.26 किलो कैलोरी के साथ 400 आईयू विटामिन डी है।

टरमरिक मिंट- हल्दी का अर्क (50 एमजी), ग्लिसरीन, जिलेटिन, सोया लेसिथिन, नीलगिरी, मेन्थॉल, सुक्रालोज मुख्य सामग्री है।

क्या आप जानते हैं?- एक पीस (lozenge) में 9 गुना हल्दी का ताकत है! इसमें 5 किलो कैलोरी से भी कम कैलोरी है और साथ ही 50 एमजी करकुमा लोंगा (curcuma longa) है।

लिल गुडनेस विटामिन डी3 ऑरेंज
रिफ्रेशिंग!

2. फ्लेवर

हैरानी की बात है कि इन पोषण से भरपूर गम्मीज में खराब या औद्योगिक स्वाद नहीं है। इसकी हम सराहना करते हैं!

विटामिन डी3 ऑरेंज- इसमें खट्टा ऑरेंज फ्लेवर है। मिठास कम है और इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि इसका स्वाद दवाई जैसे सप्लीमेंट जैसा नहीं है।

टरमरिक मिंट- इसका ठंडा और रिफ्रेशिंग मिंट का स्वाद है। हमें हल्दी का हल्का स्वाद आ रहा था।

3. टैक्शर

ब्रांड के द्वारा सलाह दी गई है कि इस प्रोडक्ट का सेवन करने से पहले फ्रिज में रखें।

इन्हें चबाना नहीं है चूसना है। क्योंकि चूसने से सभी पोषण सीधा खून में जाते हैं।

यह सॉफ्ट हैं। हमने इनका रिव्यू फ्रिज में रखने के बाद किया है।

लिल गुडनेस टरमरिक मिंट
लिल गुडनेस टरमरिक मिंट

4. पैकेजिंग/ सुविधाजनक

यह छोटे पैक में आती हैं। एक पीस अलग- अलग स्लॉट में रखा गया है और पैक किताब की तरह खुलता है।

लिल गुडनेस पॉप-इट गम्मीज
लिल गुडनेस टरमरिक मिंट (ऊपर), विटामिन डी3 ऑरेंज गम्मीज (नीचे)

5. कीमत

एक पैक में 10 पीस आते हैं जिसकी कीमत 129/- रुपए है।

इम्यूनिटी स्ट्रांग बनाने के अलावा यह खांसी- जुकाम से लड़ने में भी मदद करते हैं। टरमरिक गम्मीज सेहतमंद त्वचा और मुंह के स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करते हैं।

विटामिन डी3 गम्मीज की मदद से सुविधा के साथ डाइट में विटामिन डी शामिल किया जा सकता है!

लिल गुडनेस पॉप-इट गम्मीज की सुविधा के कारण, मिश्री इस प्रोडक्ट की सलाह देती है। इसके साथ ही, इस प्रोडक्ट की विस्तार से दी गई सामग्री लिस्ट ने हमें प्रभावित किया है।

लिल गुडनेस के बारे में

लिल गुडनेस- ब्रांड के द्वारा भारत की पहली प्रीबायोटिक चॉकलेट बार लांच की गई है। इनका मानना है कि पोषण से भरपूर फूड प्रोडक्ट में स्वाद के साथ समझौता नहीं होना चाहिए। और हम इस बात से सहमत हैं! ब्रांड का मकसद बच्चों में पोषण और इनके पसंदीदा स्नैक में स्वाद की कमी के बीच जो अंतर है उसे कम करना है।

चॉकलेट बार्स से लेकर मिल्कशेक तक, लिल गुडनेस के पास दिलचस्प आइडिया के कमी नहीं है। हम ब्रांड की सराहना करते हैं कैसे सही में सेहतमंद सामग्री का उपयोग किया जाता है जैसे कि हल्दी, अदरक, फल, सब्जियां, नट्स – जिससे इनका सेवन करना आसान हो जाता है।

इनके प्रोडक्ट सभी बड़े ई-ग्रोसरी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं जैसे कि अमेज़न, फिल्पकार्ट, बिग बास्केट और कई शहरों के ऑफलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध हैं जैसे कि मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, गुजरात आदि।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments