न्यूट्राबे वेलनेस प्लांट प्रोटीन रिव्यू- 2 फ्लेवर
nutrabay-wellness-plant-protein-review

न्यूट्राबे वेलनेस प्लांट प्रोटीन रिव्यू- 2 फ्लेवर

न्यूट्राबे वेलनेस प्लांट प्रोटीन सप्लीमेंट चॉकलेट फ्लेवर और 100% वीगन- फ्रेंडली हैं। इसमें सोय, ग्लूटेन और प्रतिबंधित पदार्थ नहीं हैं। एक सर्विंग से 24 ग्राम प्रोटीन मिलता है।

क्या सिर्फ एथलीट और बॉडी बिल्डर प्रोटीन का सेवन करते हैं या अब हर कोई अपनी डाइट में प्रोटीन शामिल करना चाहता हैं? प्रोटीन बार्स से लेकर प्रोटीन कॉफी, प्रोटीन स्प्रेड्स, प्रोटीन ब्रेड तक- हम सभी सुविधाजनक तरीके से प्रोटीन का सेवन करना चाहते हैं।

शाकाहारी के लिए प्रोटीन का सेवन करना चुनौतीपूर्ण होता है क्योंकि शुद्ध प्रोटीन के स्रोत बहुत सीमित होते हैं। यह सारी चुनौतियां वीगन (vegans) के लिए भी हैं। हाल ही हम दो पोषण से भरपूर प्लांट बेस्ड सप्लीमेंट से रूबरू हुए हैं। हमने न्यूट्राबे वेलनेस प्लांट प्रोटीन सप्लीमेंट के दो फ्लेवर ऑर्डर किए हैं- रिच चॉकलेट और गोरमे (gourmet) चॉकलेट।

इनमें मिठास कहां से आई है? आइए पता लगाते हैं।

वीगन प्रोटीन सप्लीमेंट से जुड़ी विस्तार से जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

न्यूट्राबे वेलनेस प्लांट प्रोटीन खरीदें मिश्री रेटिंग
गोरमे चॉकलेट अमेज़न पर खरीदें 4.5
रिच चॉकलेट अमेज़न पर खरीदें 4.5

हमारे रिव्यू फैक्टर

न्यूट्राबे वेलनेस प्लांट प्रोटीन सप्लीमेंट विद सुपरफूड रिव्यू के दौरान हमने एक सर्विंग में प्रोटीन की मात्रा, प्रोटीन के स्रोत, मिक्स होने की क्षमता, स्थिरता, स्वाद, मार्केट में उपलब्ध बाकी वीगन (pea) प्रोटीन के मुकाबले कीमत जैसे फैक्टर पर ध्यान दिया है।

1. पोषण

एक सर्विंग में प्रोटीन

एक चम्मच (30-35 ग्राम) से लगभग 21-25 ग्राम प्रोटीन मिलता है। इससे फर्क नहीं पड़ता है कि प्रोटीन सप्लीमेंट वीगन है या वेजिटेरियन। न्यूट्राबे से मिलता है…

प्रोटीन का स्रोत और मुख्य सामग्री

क्या ब्रांड के द्वारा वीगन प्रोटीन स्रोत का इस्तेमाल किया गया है या सिर्फ एक सामग्री है? इसकी प्रोसेसिंग क्या है? क्या प्रोटीन के अलावा इसमें अन्य माइक्रोन्यूट्रिएंट्स जैसे कि कार्बोहाइड्रेट और फैट भी इसमें शामिल हैं?

अमीनो एसिड

अमीनो एसिड की मदद से प्रोटीन कुशल तरीके से मिक्स हो जाता है। किसी भी प्रोटीन मिश्रण में नौ जरूरी अमीनो एसिड होने चाहिए जो मनुष्य का शरीर प्राकृतिक रूप से प्रोड्यूज नहीं कर पाता है। पोषण लेबल की जांच करने के बाद हमें क्या मिला है?

2. मिक्स होने की क्षमता

पानी और एक चम्मच प्रोटीन, कितनी आसानी से एक साथ आते हैं? क्या पाउडर से हाथों से शेक बनाना मेहनत वाला काम है?

क्या आखिर में कुछ अवशेष (residue) रह गए थे? क्या बेवरेज में गांठ बन गई थी या यह स्मूद था?

स्वाद

गोरमे चॉकलेट और रिच चॉकलेट- क्या इनसे अत्याधिक स्वादिष्ट और मिठास से भरपूर प्रोटीन शेक बनते हैं? क्या चॉकलेट फ्लेवर आर्टिफिशियल या औद्योगिक लगते हैं? इनमें मिठास कैसी है?

प्रोटीन पाउडर का सेवन रोजाना करने वाले लोग, क्या व्हे (whey) और वीगन प्रोटीन में फर्क के बारे में पता लगा सकते हैं?

3. अन्य फैक्टर

यहां हमने मार्केट में व्यावसायिक रूप से उपलब्ध अन्य ब्रांड के वीगन प्रोटीन सप्लीमेंट की कीमत, पैकेजिंग और शेल्फ लाइफ से तुलना की है।

न्यूट्राबे वेलनेस प्लांट प्रोटीन – सामग्री लिस्ट की जांच

प्रोटीन पाउडर की सामग्री लिस्ट और यह किस तरह से मदद करते हैं से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

पी प्रोटीन (pea protein) क्या है और यह कैसे उत्पन्न होता है? (1)

पी प्रोटीन हाई क्वालिटी प्रोटीन है जो आयरन का लाजवाब स्रोत है। इसके साथ यह मांसपेशियों को सही करने में और विकास में मदद करता है। यह वेट लॉस और सेहतमंद दिल के लिए लाभदायक है।

पीली मटर मशीन की मदद से प्रोसेस्ड की जाती है। सबसे पहले, इन्हें सुखाने के बाद पीसा जाता है और फिर स्टार्च और फाइबर निकालने के लिए नमक के पानी (saline solution) में भिगाया जाता है।

इसके बाद ज्यादा तापमान या थर्मो-कोएग्युलेटेड (thermo-coagulated) पर प्रोसेस्ड किया जा सकता है, जिसके परिणामस्वरूप यह आइसोलेट बन जाता है। आइसोलेट में प्रोटीन की मात्रा 85-90% होती है।

माल्ट (malt) जौ या अन्य अनाज को उगाने के बाद इसे गर्म हवा की मदद से सुखाया जाता है जिसके बाद रिजल्ट में जो मिलता है उसे माल्ट कहते हैं। यह सॉल्युबल फाइबर है जो आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं और पाचन शक्ति स्वस्थ बनाने में मदद करता है।

कोको पाउडर से अच्छा फ्लेवर मिलता है जिससे बेवरेज कैलोरी से भरपूर नहीं बनता है।

डी-कैल्शियम फॉस्फेट से कैल्शियम और फास्फोरस की मात्रा बढ़ने में मदद मिलती है। इसे आमतौर पर सप्लीमेंट में डाला जाता है जिससे दांत और हड्डियां सेहतमंद रहने में मदद मिलती है।

प्रोटीज (Protease), डाइजेस्टिव एंजाइम है, यह प्रोटीन को सिंगल अमीनो एसिड में ब्रेक डाउन करने में मदद करते हैं। प्रोटीज प्रोटीन के साथ प्रतिक्रिया करता है और पानी से इनका बोंड टूट जाता है जिससे यह अच्छी तरह से मिक्स हो जाते हैं।

सेल्युलेस (Cellulase) मनुष्य के शरीर में महत्वपूर्ण रूप निभाता है क्योंकि यह प्लांट फाइबर डाइजेस्ट करने में मदद करता है।

लैक्टेज मुख्य तौर पर लैक्टोज डाइजेस्ट करने में मदद करता है जो अधिकतर डेयरी प्रोडक्ट जैसे कि दूध, चीज़ आदि में होता है। डेयरी प्रोडक्ट का सेवन करने के बाद पेट में रुकावट या असुविधाजनक लक्षण लैक्टेज के कारण नहीं होते हैं।

एमाइलेस (Amylase) एक प्रकार का खास प्रोटीन है जो थूक (saliva) में होता है जो स्टार्च को शुगर में बदलकर कार्बोहाइड्रेट को पचाने में मदद करता है।

लाइपेज (Lipase) का मुख्य कार्य शरीर के फैट को डाइजेस्ट करना है।

मटर के प्रोसेसिंग के लिए सामान्य नमक का घोल आवश्यक है।

अलसी के बीज पाचन शक्ति को बेहतर बनाने में मदद करते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल कम रखने में मदद करते हैं।

स्पिरुलिना (Spirulina) सही मायनों में सुपरफूड है। इसमें विटामिन और मिनरल्स जैसे कि ई, सी, बी6 होते हैं जो स्ट्रांग इम्यूनिटी और बीमारी से लड़ने वाले व्हाइट ब्लड सेल प्रोड्यूज करने में मदद करते हैं।

ब्राउन राइस, डाइटरी फाइबर और मैग्नीशियम का लाजवाब स्रोत है।

आईएनएस 960 को स्टीविया भी कहा जाता है जो प्राकृतिक, जीरो कैलोरी स्वीटनर है।

प्रोटीन पाउडर में स्टेबलाइजर और पायसकारी है जिससे रूप तापमान पर ज्यादा शेल्फ लाइफ मिलती है। (गोरमे चॉकलेट)

आईएनएस 955 या सुक्रालोज। यह आर्टिफिशियल स्वीटनर है जो शरीर के द्वारा अब्जॉर्ब नहीं होता है जिससे यह नॉन- कैलोरी वाला बन जाता है। (रिच चॉकलेट)

प्रोटीन आइसोलेट क्या है?

प्रोटीन आइसोलेट एक प्रकार का प्रोटीन पाउडर है जो कंसंट्रेट के मुकाबले ज्यादा प्रोसेसिंग से गुज़रता है और इसमें कम से कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और फैट की मात्रा होती है।

पी प्रोटीन और जैवउपलब्धता (Pea protein and Bioavailability)

इन दोनों के बीच मुख्य अंतर यह है कि व्हे प्रोटीन (whey protein) में अमीनो एसिड की प्रोफाइल बेहतर होती है और यह शरीर के द्वारा अच्छे से अब्जॉर्ब और इस्तेमाल किया जाता है। वहीं पी प्रोटीन (pea protein) ज्यादा पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए से टिकाऊ (environmentally sustainable) है और इसमें आयरन की मात्रा ज्यादा है।

न्यूट्राबे वेलनेस प्लांट प्रोटीन - फ्लेवर
न्यूट्राबे वेलनेस प्लांट प्रोटीन - फ्लेवर

न्यूट्राबे वेलनेस प्लांट प्रोटीन फ्लेवर रिव्यू

हमने दोनों फ्लेवर के आधा किलो के टब रिव्यू के लिए ऑर्डर किए थे।

ब्रांड की सलाह के अनुसार, हमने 220- 250 एमएल पानी में एक स्कूप भरकर (लगभग 34 ग्राम) डाला और लगातार मिक्स किया।

नीचे दिए गए सेक्शन में सामग्री, पोषण, स्थिरता, खुशबू और स्वाद (अगर कोई है) से जुड़ी जानकारी दी गई है।

1. ऑल नैचुरल गोरमे चॉकलेट

कीमत और पैकेजिंग

यह 500 ग्राम डिब्बे में आता है। डिब्बे के अंदर मापने वाली चम्मच है। इसकी कीमत 1499/- रुपए है और इसकी शेल्फ लाइफ 18 महीने है।

मुख्य सामग्री

मटर प्रोटीन आइसोलेट (फलियां प्रोटीन), माल्ट का अर्क, कोको पाउडर, डी-कैल्शियम फॉस्फेट, सामान्य नमक, विटामिन मिनरल मिश्रण, एंजाइम मिश्रण (प्रोटीज, सेल्युलेस, लैक्टेज, एमाइलेज, लाइपेज), अलसी का अर्क, स्पिरुलिना सूखा पाउडर, ब्राउन राइस पाउडर, मोरिंगा अर्क, स्टेबलाइजर (आईएनएस 407, 415), पायसीकारी (आईएनएस 322 (आई), एंटी-केकिंग एजेंट (आईएनएस 551), और स्वीटनर (आईएनएस 960)।

न्यूट्राबे गोरमे चॉकलेट - देखने में
चम्मच डिब्बे के अंदर आती है

मिक्स होने की क्षमता

ऊपर दी गई जानकारी के अनुसार, हमने प्रोटीन शेक बनाने के लिए ऑर्पेट ब्लेंडर का इस्तेमाल किया है। 30 सेकंड में सभी सामग्री आसानी से एक साथ आ गई थी और इसमें गांठ भी नहीं बनी थी।

खुशबू, स्थिरता और स्वाद

पाउडर के रूप में और फिर पानी में मिक्स करने के बाद, न्यूट्राबे वेलनेस प्लांट प्रोटीन गोरमे चॉकलेट की आनंदमय चॉकलेट खुशबू है। रिजल्ट में शेक की स्थिरता व्हे प्रोटीन शेक की स्थिरता के मुकाबले गाढ़ी थी लेकिन रेगुलर मिल्कशेक से पतली थी। हमने यह शेक पानी में बनाया था। गिलास के किनारे पर प्रोटीन शेक की कोटिंग रह गई थी।

स्वाद की बात करें तो, मिठास कम थी। इसमें उचित चॉकलेट फ्लेवर है जिसमें प्रोटीन शेक का विशेष स्वाद है- हल्का बीनी और सोंधापन। इसके साथ ही इसमें बहुत कम कड़वा आफ्टर टेस्ट है।

न्यूट्राबे गोरमे चॉकलेट - स्थिरता
गोरमे चॉकलेट फ्लेवर में मिठास का लेवल कम है
पोषण- 5/5
हमारा अनुभव- 4/5
  • 34 ग्राम सर्विंग 24 ग्राम प्लांट बेस्ड प्रोटीन मिलता है।
  • इसमें जरूरी एंजाइम के साथ इसमें अलसी के बीज और स्पिरुलिना (spirulina) है।
  • आसानी से मिक्स हो जाता है।
  • कम मिठास।

हालांकि मार्केट में कुछ प्लांट बेस्ड प्रोटीन सप्लीमेंट हैं, हम आपको न्यूट्राबे खरीदने की सलाह देते हैं क्योंकि यह सुपरफूड जैसे कि अलसी के बीज और स्पिरुलिना (spirulina) है।

2. वीगन रिच चॉकलेट

कीमत और पैकेजिंग

इसकी पैकेजिंग पहले वाले फ्लेवर की तरह है। 500 ग्राम टब में 14 सर्विंग हैं और एक सर्विंग का साइज 34 ग्राम है। इसके अंदर चम्मच आती है। इसकी कीमत 1299/- रुपए है और 18 महीने शेल्फ लाइफ है।

मुख्य सामग्री

न्यूट्राबे वेलनेस प्लांट प्रोटीन सप्लीमेंट की सामग्री लगभग एक जैसी है, सिर्फ इस्तेमाल किए गए स्वीटनर अलग हैं।

जहां गोरमे चॉकलेट में आईएनएस 960 (स्टीविया) है वहीं रिच चॉकलेट में आईएनएस 955 (सुक्रालोज़) है। यह आर्टिफिशियल स्वीटनर है जिसे शरीर के द्वारा अब्जॉर्ब नहीं किया जाता है जिससे यह नॉन- कैलोरी बन जाता है।

न्यूट्राबे रिच चॉकलेट - देखने में
500 ग्राम में 14 सर्विंग है

मिक्स होने की क्षमता

पहले वाले फ्लेवर की तरह, पानी और प्रोटीन पाउडर वही अनुपात इस्तेमाल किया गया है और उसी तरीके से बनाया भी गया है। प्रोटीन शेक बनाते समय किसी प्रकार की गांठ नहीं बनी थी और हमें एक जैसा और स्मूद स्थिरता के साथ प्रोटीन शेक मिला था। मिक्स करने के बाद, दोनों फ्लेवर का रंग चॉकलेट जैसा भूरा था।

खुशबू, स्थिरता और स्वाद

इसकी खुशबू लगभग गोरमे चॉकलेट फ्लेवर की तरह है। कुछ ज्यादा फर्क नहीं है।

हालांकि यह फ्लेवर पहले वाले फ्लेवर के मुकाबले ज्यादा पतला है। वीगन प्रोटीन का दरदरापन महसूस हुआ था। यह गोरमे चॉकलेट से ज्यादा मीठा है और मिल्क चॉकलेट जैसी मिठास है लेकिन बहुत कम है।

न्यूट्राबे रिच चॉकलेट - स्थिरता
गोरमे के मुकाबले पतली स्थिरता है
पोषण- 5/5
हमारा अनुभव- 4/5
  • साफ सामग्री लिस्ट की सराहना करते हैं।
  • इसमें पी प्रोटीन आइसोलेट प्रोटीन का मुख्य स्रोत है।
  • मिठास बैलेंस है।
  • इससे बनाना सुविधाजनक है।
  • इसमें मैक्रो और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स प्रोफाइल लाजवाब है।

क्विक और सुविधाजनक तरीके से प्रोटीन का सेवन करना चाहते हैं और डेयरी कम करना चाहते हैं? हम न्यूट्राबे वेलनेस प्लांट प्रोटीन की सलाह देते हैं।

FAQs

न्यूट्राबे वेलनेस प्लांट प्रोटीन विद सुपरफूड से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

हां, ब्रांड की वेबसाइट पर सर्टिफिकेट और आयातकों की जानकारी दी गई है। आप यहां से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसे आप पानी में मिक्स कर सकते हैं या प्लांट- बेस्ड मिल्क चुन सकते हैं। इसके अलावा न्यूट्राबे वेलनेस प्लांट प्रोटीन ओटमील या स्मूदी में शामिल कर सकते हैं।

एलवी कॉर्ड की मदद से प्रोडक्ट की प्रामाणिकता/ वास्तविकता के बारे में पता कर सकते हैं।

आप यहां से जांच कर सकते हैं।

हां। न्यूट्राबे में पी प्रोटीन आइसोलेट इस्तेमाल किया गया है वहीं व्हे प्रोटीन दूध से लिया गया है।

आधिकारिक वेबसाइट से प्रोटीन बॉक्स खरीदें।

आप आगे के सत्यापन के लिए एनएसी कॉर्ड को मान्य कर सकते हैं।

आखिर में

अच्छी पैकेजिंग, कीमत और लाजवाब पोषण और सामग्री लिस्ट- अगर आप बॉडी बनाने के लिए, सेहत जुड़ी फायदे के लिए प्रोटीन की तलाश में हैं, यह सप्लीमेंट आपके लिए है।

क्या आपने इससे पहले वीगन प्रोटीन सप्लीमेंट ट्राई किया है? आपका अनुभव कैसा था?

रिव्यू पर काम करने वाली टीम

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments