नारियल तेल के 7 फायदे, प्रकार, उपयोग और नुकसान - मिश्री
नारियल तेल के फायदे, प्रकार, उपयोग और नुकसान

नारियल तेल के 7 फायदे, प्रकार, उपयोग और नुकसान

नारियल तेल से सेहत, त्वचा और बालों को कई सारे फायदे मिलते हैं। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनको वजन कम करना है, स्वस्थ दिल और फिट रहना है। अगर आपने नारियल का तेल इस्तेमाल नहीं किया है तो आपके लिए यह जानना बहुत जरुरी है कि नारियल तेल के फायदे क्या हैं।

इसके नाम से ही पता चल रहा है कि इसको नारियल से बनाया जाता है। लेकिन नारियल क्या है? नारियल सबसे मीठा ट्रोपिकल/ फ्रूट/ नट्स बीज है। इस बात के ज्यादा सबूत नहीं है कि नारियल कहां से आया है। लेकिन कुछ विज्ञानिक और खाद्य इतिहासकार का कहना है कि नारियल एक तरह का प्रागैतिहासिक पौधा (prehistoric plant) है जिसको दक्षिण प्रशांत में उगाया जाता है।

नारियल के फायदे कई सारे हैं। नारियल में प्रोटीन और नारियल का दूध निकाला जाता है और यह फ्रेश और हल्का होता है और शुगर लेवल भी कम होता है। नारियल के सेहत और सुंदरता के फायदे के अलावा शुरुआती सभ्यताएँ वाले लोगों के द्वारा इसको मछर भगाने के लिए त्वचा पर लगाया जाता था।

नारियल तेल के फायदे से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. अपरिष्कृत नारियल तेल

अपरिष्कृत नारियल तेल को शुद्ध नारियल तेल भी कहा जाता है। शुद्ध नारियल तेल को जल्दी से ड्राए या फिर गीली चक्की प्रक्रिया से निकाला जाता है।

जल्दी से ड्राए प्रक्रिया में नारियल के मांस को सुखाया जाता है और फिर मशीन की मदद से दबाकर तेल निकाला जाता है। गीली चक्की प्रक्रिया में नारियल के मांस को नारियल के दूध में प्रोसेसड किया जाता है और फिर दूध और तेल को अलग किया जाता है।

नारियल के दूध और नारियल के तेल को उबालकर, किण्वन (fermenting) या स्ट्रेनिंग और एंजाइम या अपकेंद्रित्र (centrifuge) के इस्तेमाल से अलग किया जाता है। दोनों ही प्रोसेस से नारियल का दूध और तेल जल्दी से अलग हो जाते हैं। शुद्ध नारियल के तेल में सबसे ज्यादा फ्लेवर होते हैं क्योंकि इसमें प्रेज़रवेटिव नहीं होते हैं।

2. परिष्कृत नारियल तेल

रिफाइंड नारियल तेल, नारियल की खोपडी को सुखाकर निकाला जाता है। बैक्टीरिया को कम करने के लिए खोपडी को ब्लीच और रिफाइंड किया जाता है। रिफाइंड नारियल का तेल नारियल की खोपडी से मिलता है जिसको ड्राइंग (सुखने की प्रक्रिया) से गुजरना होता है।

इसके बाद नारियल के तेल को बहुत गर्मी से गुजारा जाता है जिससे इसकी खुशबू और फ्लेवर लिए जाते हैं। कुछ लोग कैमिकल का भी इस्तेमाल करते हैं।

कुछ रिफाइंड नारियल के तेल में सोडियम हाइड्रॉक्साइड का इस्तेमाल करते हैं जिससे इसकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है। कभी- कभी रिफांइड नारियल के तेल को आधा हाइड्रोजनीकृत किया जाता है जिससे ट्रांस फैट प्रोड्यजू होता है। रिफाइंड नारियल तेल को खरीदने से पहले पैकेजिंग पर आहार की लिस्ट को अवश्य देख लें।

नारियल तेल और सूखा नारियल
नारियल तेल के प्रकार

नारियल तेल के फायदे

1. वेट लॉस

यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि नारियल का तेल वजन कम करने में मदद करता है। अनरिफाइंड नारियल का तेल फैट और कैलोरी को बर्न करने का काम करता है। यह आपकी भूख को भी कम करता है जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है।

नारियल के तेल में केप्रिक नाम का एसिड होता है जो थायराइड के प्रदर्शन को अच्छा करता है जो हार्ट रेट को सामान्य करता है जिससे शरीर का फैट बर्न होता है।

2. स्वस्थ डाइजेशन

नारियल का तेल डायजेशन को सही बनाए रखने का काम करता है। यह मैग्नीशियम और विटामिन की मात्रा को शरीर में सही बनाए रखता है जो फैट सोल्यूबल हैं। यह शरीर से टोक्सिक बैक्टीरिया को बाहर निकलता है जिससे खराब डायजेशन और सूजन होती है। नारियल तेल, पेट में होने वाले छालों को कम करने के लिए भी जाना जाता है।

संबंधित आर्टिकल: नारियल पानी के फायदे

नारियल तेल और सूखा नारियल
नारियल तेल के प्रकार

3. एनर्जी

अनरिफाइंड नारियल तेल का सेवन करने से शरीर में एनर्जी बढ़ती है। नारियल का तेल स्वस्थ सैचुरेटेड फैट से भरपूर होता है जो बाकी तरह के फैट के मुकाबले अच्छा होता है। स्वस्थ सैचुरेटेड फैट शरीर का फैट बर्न करने में मदद करता है। सैचुरेटेड फैट का सेवन करते समय यह डायरेक्ट लिवर में जाता है और एनर्जी की मात्रा को बढ़ा देता है।

4. सेहतमंद दिल

स्वस्थ सैचुरेटेड फैट से भरपूर होने के कारण नारियल तेल अच्छा कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को कम करने में मदद करता है जो दिल की बीमारी के मुख्य कारण हैं।

संबंधित आर्टिकल: नारियल दूध के फायदे

कांच के जार में नारियल तेल
नारियल तेल के फायदे सेहतमंद दिल

5. सामान्य ब्लड प्रेशर

नारियल तेल में 92% सैचुरेटेड फैट, फैटी एसिड और ओमेगा- 3 फैटी एसिड होता है। इन सभी चीज़ो से ब्लड प्रेशर कम होता है। जब आप पॉलीअनसेचुरेटेड फैट, ओमेगा -6 फैटी एसिड और साथ ही सोयाबीन ऑयल और वेजिटेबल ऑयल खाते हैं तो रक्त वाहिकाएं कमप्रेस हो जाती हैं। लेकिन ऐसा नारियल के तेल के साथ नहीं है। नारियल के तेल में ओमेगा- 3 फैटी एसिड होता है जो रक्त वाहिकाएं को खोलता है और सूजन से भी आराम देता है।

6. स्वस्थ दिमाग

शुगर की मात्रा ज्यादा होने से भूलने की बीमारी के आसार बढ़ जाते हैं। क्योंकि दिमाग ग्लूकोज को नहीं ले पाता है जिससे सामान्य न्यूरोडीजेनेरेशन हो जाता है। नारियल के तेल में एमसीटी (मध्यम चैन ट्राइग्लिसराइड्स) होता है जो उन लोगों को फायदे देता है जो लोग हल्की भूलने की बीमारी से गुजर रहे हैं। यह बूढ़े लोगों में भूलने की बीमारी को लेकर फायदेमंद है।

7. सामान्य ब्लड शुगर और डायबटीज

नारियल के तेल में इंसूलिन से लड़ने की क्षमता होती है जिससे शरीर में मोटापा कम होता है। इससे समय पर ना कंट्रोल करने पर टाइप- 2 डायबटीज बन सकती है।

संबंधित आर्टिकल: बैम्बिनो हल्दी दूध अश्वगंधा

नारियल तेल के फायदे बालों के लिए

अब तक आपको नारियल तेल के कई सारे फायदो के बारे में पता चल गया है। लेकिन क्या आपको पता है नारियल का तेल बालों के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद है। आइए इससे जुड़ी जानकारी नीचे से प्राप्त करते हैं।

  • क्या आपने कभी सोचा है ट्रोपिकल कोस्टल में रहने वाली महिलाओं के बाल इतने चमकदार कैसे होते हैं? क्योंकि वो अपने बालों में नारियल का तेल लगाते हैं।
  • नारियल तेल इस बात का खास ध्यान रखता है कि बाल सेहतमंद तरीके से बढ़ें और इनमें चमक बरकरार रहे।
  • नारियल तेल में गाढ़ा बटर जैसा टैक्शर होता है जिससे बालों को प्रोटीन मिलता है और बाल बहुत कम झड़ते हैं। और साथ ही बालों को खराब होने से भी बचाकर रखता है।
  • नारियल तेल में लो मॉलिक्यूलर वजन होता है जिससे बाल सेहतमंद और खराब होने से बचे रहते हैं।
  • नारियल के तेल को कंडीशनर और क्रीम में रुसी से राहत पाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
  • अनरिफाइंड ऑयल रोजाना लगाने पर बहुत फायदेमंद होता है।
  • जलोदर थकान (hygral fatigue) से बचाव करता है जिससे बालों में पोषण बना रहता है।
  • नारियल तेल लगाने से बाल रुसी से बचे रहते हैं जिससे जड़ें मजबूत बनी रहती हैं।
कटोरी में नारियल तेल
नारियल तेल के फायदे बालों के लिए

नारियल तेल के फायदे त्वचा के लिए

नारियल तेल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और एंटी बेक्टीरियल भी होता है जो त्वचा के लिए फायदेमंद है। आइए इससे जुड़ी जानकारी नीचे से प्राप्त करते हैं।

  • जले हुए हिस्से पर नारियल तेल लगाने से जल्द आराम मिलता है। ज्यादा जलने पर डॉक्टर से सलाह लें।
  • यह त्वचा को हानिकारक बैक्टीरिया से बचाता है जो इंफेक्शन दे सकता है।
  • नारियल तेल हर तरह की त्वचा के लिए है क्योंकि यह प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है।
  • चोट पर जल्द असर करता है।
  • यह जिल्द की सूजन (dermatitis) का इलाज करता है।
  • सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव करता है।
  • नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो बढ़ती उम्र के आसार को जल्दी से नहीं दिखने देता है। यह लिवल को साफ करता है और फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करता है।

नारियल तेल के नुकसान

जहां नारियल तेल के इतने सारे फायदे हैं वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं। आइए इससे जुड़ी जानकारी नीचे से प्राप्त करते हैं।

  • नारियल के तेल का सेवन सही मात्रा में करना अच्छा है। लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से वजन बढ़ सकते हैं।
  • दवाई के तौर पर नारियल के तेल को कम समय के लिए इस्तेमाल करना सही है।
  • इस बात के लिए ज्यादा सबूत नहीं हैं कि नारियल का तेल गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षित है। इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरुर लें।
  • इस बात का कोई सबूत नहीं है कि नारियल का तेल बच्चों के द्वारा पीने के लिए सुरक्षित है।
  • जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल ज्यादा रहता है उन लोगों को अपने खाने में नारियल के तेल को शामिल नहीं करना चाहिए।

आखिर में

नारियल के फायदे कई सारे हैं। इसके फायदे सेहत से लेकर त्वचा और बालों तक भी हैं। मतलब एक तेल से आपको पूरे शरीर के फायदे मिलते हैं। लेकिन जैसा कि हम हर बार कहते हैं कि जिस चीज़ के फायदे होते हैं उसके नुकसान भी होते हैं। इसलिए हर चीज़ का सेवन सही मात्रा में करने से ही उसके फायदे मिलते हैं। सही मात्रा में नारियल तेल को अपनी डाइट में शामिल करें और इसके फायदे उठाएं।

FAQs

नारियल तेल के फायदे से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. नारियल तेल के फायदे त्वचा के लिए क्या हैं?

नारियल तेल के फायदे त्वचा के लिए कई सारे हैं जैसे कि सूजन कम करने में मदद, नमी बनाए रखने में मदद, घाव भरने में मदद आदि।

2. क्या नारियल तेल खा सकते हैं?

अधिक मात्रा में नारियल तेल का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। नारियल तेल खाने में सही मात्रा में इस्तेमाल करने से नुकसान नहीं है।

3. क्या नारियल तेल से डार्क सरर्कल कम हो सकते हैं?

नारियल तेल में 2-4 बूंदे नींबू की डालें और मिक्स करें। यह मिश्रण आंखों के नीचे ध्यानपूर्वक 30 मिनट के लिए लगाएं और फिर साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से काले धब्बे कम होने में मदद मिल सकती है।

4. नारियल तेल के नुकसान क्या हैं?

अधिक मात्रा में नारियल तेल का सेवन करने से नुकसान हो सकते हैं जैसे कि कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ना, वजन बढ़ना, गर्भवती महिलाएं डॉक्टर की सलाह के बाद ही नारियल तेल का सेवन करें।

5. एक दिन में कितनी मात्रा में नारियल तेल का सेवन करना चाहिए?

कई अध्ययन के अनुसार यह बताया गया है कि एक दिन 2 चम्मच नारियल तेल का सेवन करना सुरक्षित माना गया है। इसके अलावा आप डॉक्टर की सलाह भी ले सकते हैं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments