न्यूट्रीलाइट चीज़ी गार्लिक मेयो: #फर्स्टइंप्रेशन (Nutralite’s Cheesy Garlic Mayo: #FirstImpressions)

न्यूट्रीलाइट चीज़ी गार्लिक मेयो: #फर्स्टइंप्रेशन (Nutralite’s Cheesy Garlic Mayo: #FirstImpressions)

न्यूट्रीलाइट, यह कंपनी अलग- अलग तरह के टेबल स्प्रेड बनाने के लिए पॉपुलर है। यह ब्रांड 3 फ्लेवर में मेयो स्प्रेड लेकर आया है और इस प्रोडक्ट के लिए बच्चों को टारगेट किया गया है।

मेयोनेज़ को अधिकतर सभी लोगों के द्वारा पसंद किया जाता है। मेयो को सैंडविच, डिप्स और सॉस बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह बच्चों के प्रति ज्यादा पॉपुलर है जिनको ज्यादा मसालेदार खाना पसंद नहीं है लेकिन चीज़ी पसंद है। न्यूट्रीलाइट, यह कंपनी अलग- अलग तरह के टेबल स्प्रेड बनाने के लिए पॉपुलर है। यह ब्रांड 3 फ्लेवर में मेयो स्प्रेड लेकर आया है और इस प्रोडक्ट के लिए बच्चों को टारगेट किया गया है। इसके तीन फ्लेवर हैं- चीज़ी गार्लिक, इंटरनेशनल वेज और देसी अचारी। निर्माताओं का दावा है कि मेयो के अलग- अलग फ्लेवर की मदद से सभी मां घर में ही अलग- अलग डिश बनाने सकेंगी। हमने न्यूट्रीलाइट चीज़ी गार्लिक फ्लेवर को टेस्ट किया है और यह रिव्यू तैयार किया है।

न्यूट्रीलाइट चीज़ी गार्लिक मेयो से जुड़ी जुरुरी बातें

  1. इसमें विटामिन ए, डी और ई है।
  2. यह आपको पूरे दिन का 30% विटामिन ए, डी और ई देता है।
  3. यह मेयो बिना अंडे का है।
  4. मेयो के 15 ग्राम से आपको 73.57 किलो कैलोरी मिलती है।
buy-nutrilite-mishry

न्यूट्रीलाइट चीज़ी गार्लिक मेयो, 275 ग्राम

यह चीज़ी और परफेक्ट गर्लिक फ्लेवर के साथ क्लासिक स्प्रेड है। इससे आप विटामिन प्राप्त कर सकते हैं।

मात्रा- 275 ग्राम, कीमत- 85/- रुपए*

*रिव्यू के समय

#फर्स्टइंप्रेशन- न्यूट्रीलाइट चीज़ी गार्लिक मेयो

इसमें क्रीमी और लहसुन का स्वाद ज़रा हटकर है। और लहसुन, क्रीमी स्वाद को दबाता नहीं है। बल्कि सभी स्वाद एकसाथ अच्छे से उभर कर आ रहे हैं। यह बच्चों को पसंद आएगा क्योंकि यह मसालेदार नहीं है और इसमें डाला गया चीज़ बच्चों को खाने के लिए मजबूर कर देगा।

इसको सैंडविच पर लगाना आसान है क्योंकि इसकी स्थिरता अच्छी है। इसको आप अकेले भी इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर इससे डिप्स बना सकते है, सलाद को सजा सकते हैं और दूसरी डिश के लिए सॉस भी बना सकते हैं।

हमें यह फ्लेवर अच्छा लगा है और इसके दूसरे फ्लेवर को भी हम जल्द ही टेस्ट कर रिव्यू करेंगे।

अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों। अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे। हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments