मैगी 2- मिनट नूडल्स बिना प्याज और लहसुन: #फर्स्टइंप्रेशन
मैगी नूडल्स बिना प्याज और लहसुन

मैगी 2- मिनट नूडल्स बिना प्याज और लहसुन

मैगी अपने नए मैगी के टाइप के साथ आया है। यह उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो प्याज और लहसुन नहीं खाते हैं क्योंकि इसमें प्याज और लहसुन नहीं डाले गए हैं। इसका #फर्स्टइंप्रेशन कैसा रहा आइए पता लगाते हैं।

नेस्ले मैगी नूडल्स के प्रोडक्ट जितने आप सोच रहे हैं उससे कई ज्यादा हैं। अगर यह भी काफी नहीं हैं तो और नए फ्लेवर लांच होते जा रहे हैं। हाल ही में हमने मैगी 2- मिनट स्पेशल मसाला नूडल्स को टेस्ट किया है जो 20 मसालों के साथ बनी है। आजकल जो फ्लेवर काफी पॉपुलर हो रहा है वो है बिना प्याज और लहसुन वाला फ्लेवर। जी हां, मैगी का ऐसा फ्लेवर मौजूद है। जो लोग प्याज और लहसुन नहीं खाते हैं उन लोगों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है। लेकिन इसका स्वाद कैसा है? आइए पता लगाते हैं।

संबंधित आर्टिकल: फ्लेवर से भरपूर मैगी कैसे बनाएं

मैगी 2- मिनट नूडल्स बिना प्याज और लहसुन से जुड़ी जरूरी बातें

पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  1. यह नूडल्स 100% शाकाहारी है।
  2. यह टेस्टमेकर के साथ आता है और यह कुछ मिनटों में बन जाती है।
  3. इसके टेस्टमेकर में रोस्टिड मसालें और कई सामग्री है।
  4. इसमें परमीटिड प्राकृतिक रंग हैं।
  5. इसमें मिल्क सोलिड, सरसों और सोया हो सकती है।
  6. इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 9 महीने की है।

मैगी 2- मिनट नूडल्स बिना प्याज और लहसुन रिव्यू

मैगी
मैगी 2- मिनट नूडल्स बिना प्याज और लहसुन

यह आपकी रेगुलर मसाला मैगी नहीं है लेकिन इसका टेस्ट परफेक्ट है। जो लोग साल के किसी समय (जैसे कि नवरात्र) में लहसुन और प्याज नहीं खाते हैं उन लोगों के लिए मैगी 2- मिनट नूडल्स बिना प्याज और लहसुन एक अच्छा ऑप्शन है।

मसालो की बात की जाए तो मैगी 2- मिनट नूडल्स बिना प्याज और लहसुन वाली मैगी अपने मानक मसाला मैजिक मैगी जितनी मसालेदार नहीं है लेकिन यह स्वादिष्ट है। मैगी लवर्स इंस्टेंट नूडल्स फ्लेवर का पहचान लेंगे।

संबंधित आर्टिकल: मैगी पास्ता रिव्यू – 3 फ्लेवर

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

Subscribe to our Newsletter

1 1 vote
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments