हल्दीराम उपमा इंस्टेंट मिक्स रिव्यू (Haldiram’s Upma Instant Mix Review)
haldiram minute khana- instant upma mix

हल्दीराम उपमा इंस्टेंट मिक्स रिव्यू (Haldiram’s Upma Instant Mix Review)

साउथ इंडिया में ब्रेकफास्ट में उपमा बहुत पॉपुलर है जो अब पूरे देश की पसंद बन गया है। क्या हल्दीराम उपमा इंस्टेंट मिक्स आपकी किचन में जगह ले पाएगा?

घर की सुविधा में बनी इंस्टेंट मिक्स की मदद से इडली, डोसा, वड़ा और उपमा कौन नहीं खाना चाहेगा। उपमा, उप्पमऊ आदि कुछ ऐसी साउथ इंडियन डिश हैं जिनको ब्रेकफास्ट या फिर शाम के स्नैक्स के तौर पर नारियल की चटनी या फिर टमाटर की चटनी के साथ खा सकते हैं। यह खाना हल्का और सेहतमंद होता है और साथ ही जल्दी भी बन जाता है। अधिकतर उपमा रेसिपी में खूब सारी सब्जियां, मुठ्ठी भर चना दाल और तड़का लगाने के लिए करी पत्ता और सरसों के बीज का इस्तेमाल किया जाता है। हमने हल्दीराम उपमा इंस्टेंट मिक्स ट्राई और टेस्ट किया है।

हल्दीराम उपमा इंस्टेंट मिक्स (Haldiram’s Upma Instant Mix) से जुड़ी जरुरी बातें

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  1. इसमें प्रिजरवेटिव नहीं है।
  2. इसमें रंग और फ्लेवर नहीं मिलाएं गए हैं।
  3. एलर्जी की जानकारी- इसमें गेंहू है।
  4. 100 ग्राम में 447.9 किलो कैलोरी है।

हल्दीराम उपमा इंस्टेंट मिक्स

हल्दीराम उपमा इंस्टेंट मिक्स अच्छे से पका है और इसका स्वाद हल्का है।

मात्रा- 500 ग्राम, कीमत- 85/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

#फर्स्टइंप्रेशन हल्दीराम उपमा इंस्टेंट मिक्स

हल्दीराम उपमा इंस्टेंट मिक्स ब्राइट गुलाबी पैकेजिंग में आता है। इसके 500 ग्राम पैक की कीमत 85/- रुपए है। 500 ग्राम पैक से 1250 ग्राम उपमा बनता है जो 8-9 लोगों के लिए काफी है।

इंस्टेंट मिक्स में सूखा रवा बहुत बारीक है। इसमें रोस्टिड चना, काजू, सरसों के बीज और कटा हुआ करी पत्ता जैसी सामग्री देख सकते हैं। छूने पर इंस्टेंट मिक्स ऑयली है।

पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार हमने उपमा बनाया है। 250 ग्राम पैक में हमने पैन 900 एमएल पानी डाला है और गुनगुना होने दिया है। दूसरे पैन में 250 ग्राम इंस्टेंट उपमा मिक्स डाला है और दो बार में गुनगुना पानी डाला है। गांठ ना बन जाए इसलिए मिश्रण को मिक्स करते रहे हैं।

बेस्ट रेडी-टू-ईट उपमा ब्रेकफास्ट के लिए- मिश्री रिव्यू

पैक पर उपमा बनाने की जानकारी 500 ग्राम के अनुसार दी गई है। सही मायने में देखा जाए तो पैक पर कम उपमा बनाने का अनुपात भी देना चाहिए जिससे कम मात्रा में उपमा बनाने में परेशानी ना हो।

पकाने के बाद रवा उपमा अच्छा और मोटा है और इसमें कोई गांठ नहीं है। इसमें मसाला हल्का है और फ्लेवर थोड़ा दबा हुआ है। लेकिन उपमा ऐसा ही तो होता है। चना दाल एक जैसी रोस्ट नहीं थी।

पूरी तरह से देखा जाए तो उपमा का स्वाद अच्छ है। लेकिन यह और बहुत अच्छा होता अगर चना दाल और अच्छे से रोस्ट की होती।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments