बेस्ट रेडी-टू-ईट उपमा ब्रेकफास्ट के लिए- मिश्री रिव्यू (Best Ready To Eat Upma For A Quick Breakfast – Mishry Reviews)
Best Ready To Eat Upma-mishry

बेस्ट रेडी-टू-ईट उपमा ब्रेकफास्ट के लिए- मिश्री रिव्यू (Best Ready To Eat Upma For A Quick Breakfast – Mishry Reviews)

रेडी-टू-ईट प्रोडक्ट कुछ मिनटों में बन जाते हैं। यह उन लोगों के लिए बेस्ट हैं जिनके पास खाना बनाने का समय नहीं होता है और सुविधाजनक तरीके से रेडी-टू-ईट फूड खा सकते हैं।

भारत के कई भागों में उपमा पॉपुलर ब्रेकफास्ट है क्योंकि यह स्वादिष्ट होने के साथ- साथ हल्का और सेहतमंद भी होता है। उपमा को कई सारे तरीके से बनाया जा सकता है, अधिकतर लोग उपमा को बहुत सारी सब्जियों और कुछ क्रंची नट्स और उड़द दाल के साथ खाना पसंद करते हैं। यह ऑप्शन रेडी-टू-ईट पैक में लोगों के खाने के लिए उपलब्ध है। हमने अपनी रिव्यू किचन में 6 रेडी-टू-ईट ब्रांड के उपमा को टेस्ट और रिव्यू किया है। अधिकतर उपमा सुविधाजनक कप में आए हैं और इनको बनाने की रेसिपी लगभग एक जैसी है। सभी को टेस्ट करने के बाद हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि दो कम पॉपुलर ब्रांड का उपमा, स्वादिष्ट रेडी-टू-ईट उपमा है जो हाल ही में उपलब्ध है। सुहाना कप्पा उपमा और ईट ईज़ी उपमा हमारे दो टॉप पिक हैं जो बाकी सभी ब्रांड के मुकाबले सबसे ज्यादा फ्लेवर से भरपूर उपमा हैं।

मिश्री रिव्यू- बेस्ट रेडी-टू-ईट उपमा

टॉप पिक- सुहाना कप्पा उपमा

सुहाना कप्पा उपमा

फ्लेवर की बात करें तो सुहाना कप्पा उपमा स्वादिष्ट है। उड़द दाल क्रंची है जो एक अच्छा टैक्शर लेकर आती है। सभी सामग्री एक साथ आकर स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट डिश बनाती है।

किन कारण से सुहाना कप्पा उपमा हमारा टॉप पिक है-
देखने में सुहाना उपमा लाजवाब और खाने लायक लगता है। इसमें फ्राई प्याज, करी पत्ता, उड़द दाल, सरसों के बीज और हरी मिर्च है जो इसकी सूरत और टैक्शर को बढ़ाने में मदद करते हैं।
फ्लेवर की बात करें तो, सुहाना कप्पा उपमा स्वादिष्ट है, साथ ही इसमें अलग साउथ- इंडियन फ्लेवर है जो करी पत्ता और लाल मिर्च के इस्तेमाल से आया है। उड़द दाल क्रंची है जो एक अच्छा टैक्शर देती है। सभी सामग्री एक साथ आकर स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट डिश बनाती है।
प्लस प्वाइंट- हमें सुहाना कप्पा उपमा की अच्छी बात यह लगी है कि इसमें फ्लेवर, रंग और प्रेज़रवेटिव नहीं मिलाए गए हैं। इसमें खाने वाले तेल का इस्तेमाल किया गया है, पैक्ड खाने में यह फेक्टर बहुत जरुरी होता है।
सुहाना कप्पा उपमा के डिब्बे को आप कुछ रखने के लिए दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं।

मिश्री रिव्यू- बेस्ट रेडी-टू-ईट उपमा

टॉप पिक- ईट ईज़ी उपमा

ईट ईज़ी रेडी-टू-ईट उपमा

ईट ईज़ी रेडी-टू-ईट उपमा जानकारी के अनुसार बहुत अच्छे से पका है, इसका स्वाद और खुशबू ताज़ा है। सभी सामग्री की मदद से फ्लेवर बैलेंस है। यह हल्का मसालेदार है, अगर आपको मसालेदार खाना पसंद है तो यह आपके लिए है।

किन कारण से ईट ईज़ी उपमा भी हमारा टॉप पिक है-
ईट ईज़ी उपमा
देखने में बहुत लाजवाब है। सामग्री जैसे कि काजू, लाल मिर्च, करी पत्ता, जीरा, धनिया पत्ता, सरसों के बीज और अदरक की मदद से उपमा को देखते ही मुंह में पानी आ जाता है और हर बाइट में अच्छा टैक्शर आता है।
रवा सोफ्ट है और अच्छे से पका हुआ है जो ताज़ा स्वाद और खुशबू देता है। सभी सामग्री की मदद से फ्लेवर बैलेंस है। यह हल्का मसालेदार है, अगर आपको मसालेदार खाना पसंद है तो यह आपके लिए है।
पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार रवा परफेक्ट तरीके से पका है, जो हमारे रिव्यू में एक महत्तवूपर्ण फेक्टर है।

हमारा रिव्यू प्रोसेस

हमने रेडी-टू-ईट उपमा की ज्यादा से ज्यादा ब्रांड को रिव्यू में शामिल किया है। इस रिव्यू में नई ब्रांड को भी शामिल किया गया है जो मार्किट में अभी आई हैं। रेडी-टू-ईट मार्किट बहुत बड़ी हो गई है और हर हफ्ते नई ब्रांड इस मार्किट में आ रही हैं। रिव्यू प्रोसेस में सबसे पहले उन ब्रांड को चुना है जो इस कैटेगरी के लिए सही हैं। इसके बाद सभी ब्रांड के उपमा को हम लेकर आए और फिर टेस्ट किचन में उपमा को पैके पर दी गई जानकारी के अनुसार बनाया है। हमने यह देखा कि सभी उपमा पकने से पहले और पकने के बाद कैसे दिखते हैं।

हमने यह भी देखा कि पैक पर दी गई पकाने की जानकारी कितनी सही है। जो लोग जल्दी से पकने वाला खाना को ढूंढ रहे हैं उनके पास नई- नई रेसिपी ट्राए करने का समय नहीं होता है इसलिए यह देखने जरुरी है कि पैकेजिंग पर दी गई जानकारी कितनी सही है। जानकारी में कितनी मात्रा में पानी डालना चाहिए और पूरे प्रोसेस की हर एक जानकारी सही होनी चाहिए और साथ ही इन जानकारी को फोलो करना भी आसान होना चाहिए। अधिकतर सभी ब्रांड पर जानकारी सही दी गई है। लेकिन मोम वेजिटेबल उपमा में पानी की मात्रा की जानकारी गलत दी गई है। हमने दो बार ट्राए किया और दोनों बार उपमा में पानी ज्यादा था और उपमा अच्छे से पका भी नहीं था।

ब्रांड रिव्यूड

ईट ईज़ी उपमा (अमेज़न पर खरीदें)

सुहाना कप्पा उपमा (अमेज़न पर खरीदें)

मोम वेजी उपमा (अमेज़न पर खरीदें)

मोम मसाला उपमा (अमेज़न पर खरीदें)

टिफ्फिन टू गो रवा उपमा (अमेज़न पर खरीदें)

एमटीआर 3 मिनट ब्रेकफास्ट वेजिटेबल उपमा (अमेज़न पर खरीदें)

मिश्री रिव्यू- बेस्ट रेडी-टू-ईट उपमा ब्रेकफास्ट के लिए

यह रिव्यू किसके लिए है?

रेडी-टू-ईट मील्स सुविधा के साथ आते हैं जब आपको जल्दी और पेट भरने वाला खाना चाहिए खासकर तब, जब आप ट्रेवल कर रहे हैं। यह रिव्यू उन लोगों के लिए है जिनके पास अकसर समय की कमी रहती है लेकिन ब्रेकफास्ट नहीं छोड़ना चाहते हैं। यह उन लोगों के लिए भी है जिनको खाना बनाना नहीं आता है और सुविधाजनक ऑप्शन की तलाश में रहते हैं।

रेडी-टू-ईट प्रोडक्ट को कुछ मिनटों में बना सकते हैं। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जिनके पास खाना बनाने का समय नहीं है और आसानी से रेडी-टू-ईट फूड खा सकते हैं।

टेस्टिंग प्रोसेस

हमारा रिव्यू स्वाद पर आधारित है और रवा अपने आहार के साथ कितने अच्छे से पकता है। सभी ब्रांड के पोहा को एक के बाद एक पकाया गया है और इनको गर्म, ताज़ा टेस्ट किया गया है। रेडी-टू-ईट मील्स को लंबे समय के बाद दोबारा से गर्म कर खाने पर स्वाद अच्छा नहीं आता है। इसलिए हमने इस बात का ध्यान रखा कि इनको तुरंत खाया जाए जैसा हम घर में करते हैं।

निष्कर्ष

दोनों, सुहाना कप्पा उपमा और ईट ईज़ी रेडी टू ईट उपमा हमारे रिव्यू के विजेता हैं। इनका फ्लेवर, टैक्शर और स्वाद अच्छा होने के साथ- साथ इनमें इस्तेमाल की गई सामग्री की जानकारी पैक पर साफ- साफ दी गई है। दोनों ब्रांड का फ्लेवर अलग है और यह अलग- अलग स्वाद पसंद करने वाले लोगों को पसंद आ सकता है।

मिश्री रिव्यू- बेस्ट रेडी-टू-ईट उपमा

टॉप पिक- सुहाना कप्पा उपमा

सुहाना कप्पा उपमा

फ्लेवर की बात करें तो सुहाना कप्पा उपमा स्वादिष्ट है। उड़द दाल क्रंची है जो एक अच्छा टैक्शर लेकर आती है। सभी सामग्री एक साथ आकर स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट डिश बनाती हैं।

टॉप पिक- ईट ईज़ी उपमा

ईट ईज़ी रेडी-टू-ईट उपमा

ईट ईज़ी रेडी-टू-ईट उपमा जानकारी के अनुसार बहुत अच्छे से पका है, इसका स्वाद और खुशबू ताज़ा है। सभी सामग्री की मदद से फ्लेवर बैलेंस तरीके से है। यह हल्का मसालेदार है, अगर आपको मसालेदार खाना पसंद है तो यह आपके लिए है।

अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments