गार्डन बॉम्बे पुरी रिव्यू (Garden Bombay Puri Review)
garden-bombay-puri

गार्डन बॉम्बे पुरी रिव्यू (Garden Bombay Puri Review)

क्या आप मज़ेदार क्रिस्पी और क्रंची टी टाइम स्नैक्स ढूंढ रहे हैं? आइए पता लगाते हैं कि गार्डन बॉम्बे पुरी क्या आपकी टी टाइम स्नैक्स बन सकती है।

अदरक वाली चाय, शाम का समय परिवार के साथ स्वादिष्ट स्नैक्स– क्या बात है! स्नैक्स की पसंद सभी की अलग- अलग होती है जैसे कि रस्क, नमकीन, कुकीज़, बिस्किट, मूंगफली, पुरी, चिप्स आदि। हमने गार्डन बॉम्बे पुरी ट्राई की है और इसको लेकर हमारा यह कहना है।

मेहमान अचानक से आ गए हैं? यह क्विक स्नैक्स बनाएं।
एक कटोरी में कटे हुए प्याज, टमाटर, धनिया पत्ते, एक चम्मच हरी चटनी और इमली चटनी एक साथ मिलाएं। अगर उबले हुए आलू हैं तो काटकर डालें। अब इसमें पपड़ी, सेव डालें और मेहमानों को खिलाएं।

गार्डन बॉम्बे पुरी (Garden Bombay Puri) से जुड़ी जरुरी बातें

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  1. इसमें ट्रांस फैट है।
  2. इसमें ताड़ के तेल (palm oil) का इस्तेमाल किया गया है।
  3. इसमें मैदा, आटा और वनस्पती का इस्तेमाल किया गया है।

गार्डन बॉम्बे पुरी

गार्डन बॉम्बे भेल पुरी पपड़ी की तरह है लेकिन मोटी है।

मात्रा- 155 ग्राम, कीमत- 37/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

#फर्स्टइंप्रेशन गार्डन बॉम्बे पुरी

गार्डन बॉम्बे पुरी ब्राइट लाल रंग के पैक में आती है। 155 ग्राम का पैक 37/- रुपए का है।

सामग्री की लिस्ट में मैदा, वनस्पती, ताड़ का तेल और आटे का इस्तेमाल किया गया है।

एक पुरी में 150 कैलोरी है जो बहुत ज्यादा है। और एक पुरी खाने के बाद आप रुक नहीं पाएंगे।

गार्डन बॉम्बे पूरी रिव्यू

सूरत- गार्डन बॉम्बे पुरी में छेद हैं और यह फ्राई करने के बाद फूलती नहीं है।

साइज और मोटाई की बात करें तो यह मठ्ठी के मुकाबले पतली हैं लेकिन रेगुलर पपड़ी के मुकाबले मोटी हैं।

स्वाद- इसका स्वाद पपड़ी से मिलता- झुलता है। जो आप लोकल दुकान से पुरी खरीदते हैं इसका स्वाद वैसा ही है। हमने इसको आम के अचार के साथ खाया है और हमें यह बहुत स्वादिष्ट लगी है। फ्लेवर के तौर पर कहा जाए तो आप इसे दही- पुरी या सेव पुरी में मिला सकते हैं।

गार्डन बॉम्बे पुरी का स्वाद रेगुलर पपड़ी जैसा है।

जहां तक सामग्री की बात इसमें वही सामग्री है जो पैक्ड फूड में होती है जिसको रोजाना नहीं खाना चाहिए।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments