भारत में बेस्ट शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस ब्रांड (Best Schezwan Stir Fry Sauce in India)
Best Schezwan Stir Fry Sauce in India

भारत में बेस्ट शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस ब्रांड (Best Schezwan Stir Fry Sauce in India)

वीबा शेज़वान सॉस भारत में बेस्ट शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस है। रिव्यू में यह हमारा टॉप पिक है। इससे आप घर में सबसे स्वादिष्ट शेज़वान स्टाइल डिश इसलिए बना सकते हैं क्योंकि…

शेज़वान सॉस एक पॉपुलर इंडो- चाइनीज सॉस है जिस बनान के तीन मुख्य सामग्री का उपयोग किया जाता है – मिर्च, लहसुन और तेल। इनके अलावा नमक, एक प्रकार का प्याज (shallots) और अदरक का उपयोग रेसिपी के अनुसार शामिल किया जा सकता है।

शेज़वान सॉस का इस्तेमाल देसी- चाइनीज डिश जैसे कि शेज़वान चिकन, शेज़वान फ्राइड राइस, शेज़वान नूडल्स और शेज़वान पनीर और सब्जियां बनाने के लिए किया जाता है। शेज़वान सॉस का उपयोग डिप की तरह मोमोज, स्प्रिंग रोल्स आदि के साथ भी किया जा सकता है। हालांकि इस सॉस को घर में बनाना आसान है लेकिन आजकल कई ब्रांड की रेडी-टू-यूज शेज़वान सॉस फ्लेवर से भरपूर और सुविधा के साथ आसानी से उपलब्ध हैं।

हमने चार पॉपुलर ब्रांड की शेज़वान सॉस का रिव्यू किया है। रिव्यू के समय हमने देखा कि इन सॉस की मदद से कितना पारंपरिक फ्लेवर और टैक्शर मिलता है। होममेड देसी चाइनीज डिश में इस्तेमाल करने के बाद हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि वीबा शेज़वान डिप एंड स्टिर फ्राई सॉस भारत में उपलब्ध बेस्ट शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस है।

इन कारण से हमने वीबा शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस को टॉप पिक चुना है।

भारत में बेस्ट शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस ब्रांड से जुड़ी जरूरी बातें

शेज़वान सॉस मसालेदार, लहसुन के फ्लेवर से भरपूर सॉस होती है। सिंपल सब्जी या बचे हुए चावल में शेज़वान सॉस मिक्स करने से आपको स्वादिष्ट डिश आसानी से मिल सकती है। यहां पर हमने शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस की मुख्य सामग्री, कीमत, किसके साथ खा सकते हैं, शेल्फ लाइफ और उपलब्धता के बारे में बात की है।

1. उपलब्ध ब्रांड

यहां से आप उन ब्रांड के बारे में जानकारी ले सकते हैं जो आसानी से उपलब्ध हैं और साथ ही पॉपुलर भी हैं। शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस को आप ऑनलाइन या ग्रोसरी स्टोर से खरीद सकते हैं – 

  • चिंग्स शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस
  • वीबा डिप एंड स्टिर फ्राई शेज़वान सॉस
  • डेल मोन्टे शेज़वान सॉस
  • शेफ बॉस शेज़वान कुकिंग सॉस
  • डॉ. ओटकर फनफूड्स शेज़वान सॉस
  • स्वाद शेज़वान पैन फ्राई सॉस

2. मुख्य सामग्री

शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस में मुख्य सामग्री कुछ इस प्रकार होती है – 

  • मिर्च
  • टमाटर का पेस्ट
  • लहसुन
  • तेल
  • सिरका

इसके अलावा ब्रांड सॉस में बदलाव लाने के लिए कई और सामग्री का इस्तेमाल करती हैं जैसे कि सोय सॉस, लिक्विड ग्लूकोस, अदरक, मसाले। सभी ब्रांड में सामग्री की मात्रा अलग- अलग होती है।

3. कीमत

आमतौर पर 250 ग्राम शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस की कीमत 65/- रुपए से 85/- रुपए के बीच होती है। हर ब्रांड की शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस की कीमत अलग है।

4. बेस्ट जोड़ी और रेसिपी

शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस का उपयोग कई तरह की ग्रेवी और स्टिर फ्राई में किया जा सकता है। शेज़वान सॉस से जो रेसिपी लाजवाब बनती है वो कुछ इस प्रकार हैं –

  • चिकन में शेज़वान सॉस
  • फिश में शेज़वान सॉस
  • मिक्स्ड वेजिटेबल में शेज़वान सॉस
  • टोफू में शेज़वान सॉस
  • पनीर में शेज़वान सॉस
  • शेज़वान नूडल्स
  • शेज़वान फ्राइड राइस
  • ड्राई चिली पनीर
  • ड्राई चिली चिकन
  • ड्राई चिली गोभी
  • ड्राई चिली टोफू
  • चिली पोटैटो

5. शेल्फ लाइफ

शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस की शेल्फ लाइफ 8 महीने से 18 महीने के बीच हो सकती है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि शेज़वान सॉस में कितनी मात्रा में प्राकृतिक या आर्टिफिशियल प्रेज़रवेटिव मिक्स किए गए हैं। प्रोडक्ट खरीदने से पहले लेबल ध्यानपूर्वक पढ़ें।

6. उपलब्धता

भारत के शहरी हिस्सों में ऑनलाइन ग्रोसरी शॉपिंग आम बात हो गई है जिस कारण से शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस ऑनलाइन और ऑफलाइन आसानी से मिल जाती हैं।

शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस रिव्यू करते समय किन जरूरी बातों का ध्यान रखा गया

हर कैटेगरी में प्रोडक्ट रिव्यू करते समय हम कई जरूरी बातों पर खास ध्यान देते हैं।

उदाहरण के लिए – अप्लायंस का रिव्यू करते समय हम उसके डिजाइन, टिकाऊ, इस्तेमाल करने में आसान जैसी बातों पर ध्यान देंगे। शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस रिव्यू के लिए हमने नीचे दी गई बातों पर ध्यान दिया है – 

1. फ्लेवर

इस रिव्यू के लिए हमारी अनुभवी टीम फिर से इकट्ठा हुई। जब भी हम फ्लेवर की बात करते हैं तो हमारा मतलब सिर्फ स्वाद से नहीं होता है। इसके अलावा डिश बनाते समय डिश की खुशबू और खाते समय किस तरह की खुशबू आ रही है।

जिस तरह की क्वालिटी का खाना हम आमतौर पर रेस्टोरेंट में खाते हैं वो हमारा बेंचमार्क था। क्या सॉस में मिर्च- लहसुन का फ्लेवर और खुशबू आ रही है? सॉस में मसाले कैसे हैं? क्या इसे खाने के बाद का कोई स्वाद है? क्या सिंथेटिक फ्लेवर महसूस हो रहे हैं? क्या स्टिर फ्राई सॉस में बहुत ज्यादा सिरका है? क्या यह डिश में अच्छे से मिक्स हो जाती है? क्या टमाटर का स्वाद ज्यादा है या बैलेंस?

2. देखने में (टैक्शर और रंग)

आमतौर पर ताज़ा बनी शेज़वान डिप सॉस का रंग चमकीला लाल होता है जिसके ऊपर लाल मिर्च के छिलके साफ दिखाई देते हैं। इसका इस्तेमाल मोमोज, स्प्रिंग रोल्स और डीप फ्राई स्नैक्स के साथ सॉस की तरह किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ, पैक्ड शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस का पेस्ट ग्रेवी, चावल और नूडल्स के लिए बनाए गए पेस्ट के मुकाबले ज्यादा मुलायम होता है।

हमें टैक्शर के बारे में जानना था – पतला था या दरदरा? क्या हम लहसुन या मिर्च के छिलके देख पा रहे थे? रंग कैसा था? किस तरह का लाल रंग था? क्या सॉस में एडेड रंग थे या यह सॉस का प्राकृतिक रंग था?

3. स्थिरता

क्या शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस गाढ़ी थी या पेस्ट जैसी स्थिरता थी? क्या सॉस चावल के साथ अच्छे से मिक्स हो गई थी?

4. मसाले की मात्रा

शेज़वान का मतलब मसालेदार है! शेज़वान सॉस में हीट का लेवल ज्यादा होता है जो सीधा गले के पीछे जाकर लगती है। हम ऐसी शेज़वान सॉस ढूंढ रहे हैं जिसमें बैलेंस मात्रा में गर्माहट हो जिससे कोई भी डिश फ्लेवर से भरपूर और स्वादिष्ट बन जाए।

ज्यादा मसाले का मतलब यह नहीं है कि शेज़वान सॉस से बेहतर स्वाद भी मिलेगा। शेज़वान सॉस में गर्माहट और फ्लेवर का बैलेंस सही होना चाहिए।

5. बनाने में आसानी

पैक पर दी गई जानकारी को फॉलो करना कितना आसान या कठिन था? कुकिंग सॉस को इस्तेमाल करना आसान था? चावल, सब्जी या प्रोटीन में कुकिंग सॉस कितनी अच्छी तरह से मिक्स हो गई थी।

6. कीमत

शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस की कीमत ज्यादा थी? प्रोडक्ट की क्वालिटी के अनुसार क्या कीमत जायज़ थी?

यह रिव्यू किसके लिए है?

यह रिव्यू उन सभी लोगों के लिए है जो घर में इंडो- चाइनीज डिश बनाना पसंद करते हैं। अगर आपको अपने देसी चिली चिकन, फ्राइड राइस या सिंपल सब्जी, नूडल्स को फ्लेवर से भरपूर बनाना है तो शेज़वान स्टिर सॉस रिव्यू रिव्यू आपके लिए है।

हमने ब्रांड कैसे चुनी?

मार्केट में ऐसी कई ब्रांड की शेज़वान सॉस या चटनी उपलब्ध हैं जिन्हें डिप के लिए इस्तेमाल किया जाता है लेकिन खाना बनाने के लिए नहीं। इस बात का ध्यान रखते हुए हमने डिप वाली शेज़वान सॉस को इस रिव्यू में शामिल नहीं किया है। अगर लेबल पर लिखा है कि इसे डिप और स्टिर फ्राई सॉस की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं, तभी हमने उस ब्रांड की शेज़वान सॉस को रिव्यू में शामिल किया है।

हमने उन ब्रांड को अपने रिव्यू में शामिल किया है जो आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध हैं। जिन ब्रांड की शेज़वान सॉस को ऑर्डर करने में बहुत समय लग रहा था या फिर ऑनलाइन पर ज्यादा मौजूदगी नज़र नहीं आ रही थी तो हमने उस ब्रांड को छोड़ दिया। हमने ऐसा इसलिए किया क्योंकि पैक्ड प्रोडक्ट की उपलब्धता भी एक जरूरी चीज है।

भारत में बेस्ट शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस ब्रांड
भारत में बेस्ट शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस ब्रांड

ब्रांड रिव्यूड

रिव्यू के लिए चुनी गई ब्रांड – 

  • चिंग्स शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस
  • वीबा डिप एंड स्टिर फ्राई शेज़वान सॉस
  • शेफ बॉस शेज़वान कुकिंग सॉस
  • डॉ. ओटकर फनफूड्स शेज़वान सॉस

हमारा रिव्यू प्रोसेस

हमने बेस्ट शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस रिव्यू तीन स्टेज में बांट दिया – 

स्टेज 1 – पहली स्टेज में हमने सभी स्टिर फ्राई सॉस की जांच की। इसमें हमने देखा कि सॉस में हमने क्या- क्या सामग्री दिख रही है। क्या हमें तेल और मिर्च के बारे में पता चल रहा है? किस तरह की खुशबू आ रही है?

डॉ. ओटकर फनफूड्स शेज़वान सॉस
डॉ. ओटकर फनफूड्स शेज़वान सॉस

स्टेज 2 – इस स्टेज में हमने कुकिंग सॉस को डायरेक्ट टेस्ट किया और फिर फ्राई पैन में पकाने के बाद टेस्ट किया। इस स्टेज पर किसी तरह की सब्जियां नहीं डाली गई थी। यह स्टेज बेहद महत्वपूर्ण थी क्योंकि हम शेज़वान सॉस और मिर्च की गर्माहट के बारे में करीब से जानना चाहते थे।

फ्राइड राइस बनाने की तैयारी
फ्राइड राइस बनाने की तैयारी
फ्राइड राइस बनाते समय

स्टेज 3 – मिश्री सीक्रेट सॉस – इस स्टेज में हमने शेज़वान सॉस की मदद से शेज़वान फ्राइड राइस बनाए। इसकी मदद से हमें पता चला कि शेज़वान सॉस का फ्लेवर सिंपल डिश में कितनी अच्छी तरह से दिखाई देता है। हमने फ्राइड राइस दो बार टेस्ट की। सबसे पहले हमने बिना ब्रांड देखे फ्राइड राइस टेस्ट किए और फिर सबसे कम पसंद आए फ्राइड राइस को हटा दिया।

बाकी तीन बचे हुए दावेदारों को दोबारा टेस्ट किया और फिर विजेता चुना गया।

हमने शेज़वान सॉस फ्राइड राइस के साथ क्यों ट्राई किया? प्रोटीन, सब्जी या नूडल्स के साथ क्यों नहीं?

हमने चावल इसलिए चुने हैं क्योंकि चावल पर सभी फ्लेवर बहुत अच्छी तरह से उभर कर आते हैं। हमने फ्राइड राइस में सब्जियां (गाजर, प्याज, बीन्स और आखिर में स्प्रिंग अनियन) मिक्स की और साथ ही सोय सॉस। लेकिन इसके अलावा हमने किसी तरह का हर्ब या मसाला नहीं डाला। स्वादानुसार नमक डाला था। इसकी मदद से हमें शेज़वान सॉस का असली फ्लेवर जानने में आसानी मिली थी। शेज़वान फ्राइड राइस बनाने के लिए हमने एक ही रेसिपी को फॉलो किया।

भारत में बेस्ट शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस

यहां पर हमने शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस की कीमत, मात्रा, शेल्फ लाइफ और मुख्य सामग्री के बारे में बात की है। अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।

 

ब्रांड चिंग्स शेज़वान डॉ. ओटकर फनफूड्स शेफ बॉस वीबा
कीमत 85/- रुपए 69/- रुपए 75/- रुपए 109/- रुपए
मात्रा 250 ग्राम 230 ग्राम 175 ग्राम 320 ग्राम
शेल्फ लाइफ 18 महीने 12 महीने 9 महीने 8 महीने
देखने में – रंग: गहरा भूरा- लाल

– लाल मिर्च के दाने और छिलके बहुत ज्यादा मात्रा में देखे जा सकते थे।

– रंग: गहरा लाल और भूरा

–किसी मसाले के छिलके दिख रहे थे।

– रंग: गहरा लाल

– कुछ लाल मिर्च के दाने दिख रहे थे।

– रंग: चमकीला लाल

– लाल मिर्च के दाने और छिलके बहुत ज्यादा मात्रा में देखे जा सकते थे।

मसाले और खट्टास की मात्रा – मीडियम मसाले

– खट्टा ज्यादा

– खट्टा ज्यादा

– बहुत ज्यादा गर्माहट

– बैलेंस फ्लेवर

– कम मसाले

– बैलेंस खट्टा

– बैलेंस मसाले

बीवा शेज़वान डिप एंड स्टिर फ्राई सॉस – मिश्री टॉप पिक

बीवा शेज़वान डिप एंड स्टिर फ्राई सॉस - मिश्री टॉप पिक
बीवा शेज़वान डिप एंड स्टिर फ्राई सॉस - मिश्री टॉप पिक

वीबा शेज़वान डिप एंड स्टिर फ्राई सॉस गिलास के डिब्बे में आती है। 320 ग्राम पैक की कीमत 109/- रुपए है। सॉस में हम खूब सारी लाल मिर्च के बीज, अदरक और इसके छिलके देख सकते थे। सॉस का रंग चमकीला लाल है। स्थिरता गाढ़ी है। बोतल खोलने पर हमें अदरक की खुशबू आ रही थी। यह डिप और स्टिर फ्राई सॉस है जिस कारण से इसमें हमें तेल भी दिख रहा था।

पहले टेस्टिंग सेशन में हमने इसे दो तरह से टेस्ट किया – सीधा डिब्बे से सॉस ट्राई की (यह डिप भी है इसलिए पकाना जरूरी नहीं है) और फिर फ्राई पैन में पकाने के बाद (इसका प्रोसेस मानक (standardise) था)।

इसके बाद हमने मिश्री सीक्रेट सॉस की मदद से स्टिर फ्राई सॉस से फ्राइड राइस बनाए।

सिर्फ सॉस को टेस्ट करते समय हमने देखा कि इसमें अदरक की खुशबू और फ्लेवर ज्यादा और ताज़ा है। सॉस में हीट और खट्टापन बैलेंस है जो धीरे गले के पीछे जाकर लगता है। यह मसालेदार है लेकिन जीभ नहीं जलती है।

वीबा डिप एंड स्टिर फ्राई सॉस को पकाना बेहद आसान है। सब्जियां और उबले हुए चावल पर सॉस अच्छे से और एक जैसे तरीके से लग जाती है। सॉस से चावल सूखे या तेल से भरपूर नहीं बनते हैं।

वीबा शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस से बनाए गए फ्राइड राइस स्वादिष्ट थे। कई सॉस में अदरक और लहसुन की खुशबू पकाने के बाद गुम हो जाती है लेकिन यहां ऐसा नहीं था। लहसुन और अदरक का फ्लेवर बहुत अच्छे से डिश में आ रहा था। इस सॉस की मदद से शेज़वान सॉस की हीट और फ्लेवर मिलता है जैसे स्वाद की उम्मीद आप अच्छी क्वालिटी के रेस्टोरेंट से करते हैं।

सॉस को कई तरह से डिप के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

हमारे पिज़्ज़ा सॉस रिव्यू में भी वीबा पास्ता एंड पिज़्ज़ा सॉस विजेता बनी थी क्योंकि इसमें टमाटर और हर्ब्स का बैलेंस स्वाद था।

खूबियां

  • 320 ग्राम वीबा शेज़वान डिप एंड स्टिर फ्राई सॉस की कीमत 109/- रुपए है।
  • शेल्फ लाइफ – 8 महीने।
  • सामग्री – सिंथेटिक सिरका, लिक्विड ग्लूकोज, लहसुन, पानी, रिफाइंड सोयाबीन तेल, अदरक, लाल मिर्च, नमक, मसाले, शुगर, प्रमाणित स्टेबलाइजर, प्याज, सोयाबीन सॉस, टमाटर का पेस्ट, प्रमाणित फ्लेवर बढ़ाने वाले पदार्थ, प्रमाणित प्रेज़रवेटिव, प्रमाणित एंटीऑक्सीडेंट।

अच्छी बातें

  • इसे कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे डिप और स्टिर फ्राई सॉस की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • सॉस का लाल रंग देखने में अच्छा लगता है।
  • हमें कई सारे लाल मिर्च के छिलके और बीज नज़र आ रहे थे। 
  • सॉस का खट्टापन और मसाला बैलेंस है।

बुरी बात

  • वीबा स्टिर फ्राई सॉस में कोई बुरी बात नहीं है इसलिए यह हमारा टॉप पिक है।

किसके लिए बेस्ट है?

वीबा डिप एंड स्टिर फ्राई सॉस उन लोगों के लिए है जिन्हें इंडो- चाइनीज फ्लेवर खाना पसंद है। इस सॉस का इस्तेमाल मोमोज, स्प्रिंग रोल्स की डिप की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसका इस्तेमाल ग्रेवी बनाने के लिए किया जा सकता है जैसे कि चिली पनीर, चिकन, शेज़वान सॉस में सब्जियां और चिली पोटैटो जैसे सूखे स्नैक्स में भी किया जा सकता है।

चिंग्स शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस

चिंग्स शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस
चिंग्स शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस

चिंग्स शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस कांच के डिब्बे में आती है। 250 ग्राम पैक की कीमत 85/- रुपए है। सॉस में हम खूब सारी लाल मिर्च के बीज और इसके छिलके देख सकते थे। सॉस का रंग गहरा भूरा- लाल है। स्थिरता मीडियम गाढ़ी है और थोड़ी गांठ वाली भी है। बोतल खोलने पर हमें सिरका की खुशबू आ रही थी।

हमने स्टिर फ्राई सॉस को दो बार टेस्ट किया – सीधा सॉस को और फिर फ्राइड राइस बनाकर। दोनों तरीके से टेस्ट करने के बाद हमने देखा कि चिंग्स शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस बहुत खट्टी है। जैसा स्वाद शेज़वान सॉस में लाल मिर्च और काली मिर्च से आता है वो भी इसमें कम था। हम शेज़वान सॉस से हल्की मिठास की उम्मीद करते हैं लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं था।

सॉस पकाना आसान था और चावल पर अच्छे लग गई थी। हमने सबसे पहले ब्लाइंड टेस्टिंग की थी जिसमें हमने बिना ब्रांड देखे फ्राइड राइस टेस्ट की थी जिसमें से सबसे पहले बाहर चिंग्स शेज़वान सॉस हुई थी। टमाटर से आने वाली बिना बैलेंस की खट्टास खाने में अच्छी नहीं लग रही थी। हमने इसे दोबारा टेस्ट नहीं किया।

हम हैरान थे कि चिंग्स शेज़वान सॉस हमारे रिव्यू में पीछे रह गई क्योंकि इससे पहले हमने चिंग्स शेज़वान चटनी का रिव्यू किया था जो टीम मिश्री को बेहद पसंद आई थी।

खूबियां

  • 250 ग्राम चिंग्स शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस की कीमत 85/- रुपए है।
  • शेल्फ लाइफ – 18 महीने।
  • सामग्री – पानी, शुगर, लाल मिर्च, लहसुन, सूरजमुखी का तेल, टमाटर का पेस्ट, नमक, कॉर्न स्टार्च, असेटिक एसिड, तिल के बीज, ज़ांथम गम (xantham gum), सोडियम बेंजोएट, मसाले।
  • इसमें एडेड फ्लेवर हैं।
  • इसमें प्रमाणित क्लास II प्रेज़रवेटिव हैंष
  • चिंग्स सॉस कांच के डिब्बे में आती है।
  • सॉस का रंग गहरा भूरा और लाल है।
  • डिब्बा खोलने के बाद फ्रिज में रखें।

अच्छी बात

  • सॉस को पकाना आसान है और सॉस चावल में अच्छे से मिक्स हो जाती है।

बुरी बातें

  • मसाले बैलेंस नहीं हैं। स्टिर फ्राई सॉस का खट्टापन ज्यादा है जो खाने लायक नहीं लगता है।
  • खट्टेपन से राहत नहीं मिलती है।
  • शेज़वान सॉस से जिस गर्माहट की उम्मीद होती है वो इसमें बहुत कम थी।

शेफ बॉस शेज़वान कुकिंग सॉस

शेफ बॉस शेज़वान कुकिंग सॉस
शेफ बॉस शेज़वान कुकिंग सॉस

शेफ बॉस शेज़वान कुकिंग सॉस इस सेक्शन में नई ब्रांड है। हमने इस ब्रांड को अपने रिव्यू में इसलिए शामिल किया क्योंकि यह कुछ ग्रोसरी शॉपिंग पोर्टल पर यह उपलब्ध रहती है। 

शेफ बॉस शेज़वान कुकिंग सॉस पाउच पैकेजिंग में आती है। 175 एमएल पैक की कीमत 75/- रुपए है। सॉस का रंग गहरा लाल है और सॉस में कुछ लाल मिर्च के बीज देखे जा सकते हैं। बिना पकी हुई सॉस का टैक्शर चिपचिपा और पतला था।

हमने सॉस को फ्राई पैन में पकाने के बाद टेस्ट किया। हमें लग रहा था कि शेज़वान सॉस मसालेदार और परफेक्ट खट्टास होगा। लेकिन दुख की बात चावल में शेज़वान सॉस मिक्स करते ही फ्लेवर कम हो गए थे। पैक पर सॉस मिक्स करने की मात्रा के बारे में नहीं दिया गया था इसलिए हमने स्वादानुसार मिक्स किया।

क्या में चावल में और सॉस मिक्स कर सकते थे? नहीं। अगर चावल पकाते समय हम और सॉस मिक्स करते तो चावल गीले हो जाते। फ्राइड राइस का जो खिला- खिला टैक्शर होता है वो नहीं रहता।

इस सॉस में अच्छा लहसुन का फ्लेवर और खुशबू है। लेकिन जैसी मसालेदार शेज़वान सॉस होती है यह वैसी नहीं थी।

खूबियां

  • शेफ बॉस शेज़वान सॉस के 175 ग्राम की कीमत 75/- रुपए है।
  • शेल्फ लाइफ – 9 महीने।
  • सामग्री – पानी, लिक्विड ग्लूकोज, चिली पेस्ट, टमाटर का पेस्ट, शुगर, नमक, लहसुन पेस्ट और पाउडर, वेजिटेबल ऑयल, अदरक पेस्ट, सोय सॉस, कॉर्न स्टार्च, प्याज पाउडर, मसाले, खमीर के अर्क का पाउडर, प्रेज़रवेटिव, स्टेबलाइजर, फ्लेवर बढ़ाने वाले पदार्थ, एंटी केकिंग एजेंट।
  • इसमें प्रमाणित प्राकृतिक फूड कलर और एडेड फ्लेवर है।
  • एलर्जी की जानकारी – इसमें ग्लूटेन और सोय है।

अच्छी बात

  • हमें पूरी तरह से सॉस का बैलेंस फ्लेवर अच्छा लगा है।

बुरी बातें

  • शेज़वान सॉस में स्पाइनेस होता है वो बहुत कम था।
  • पैक पर इस्तेमाल करने की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि यह बड़ी दिक्कत नहीं है लेकिन नौसिखिये के लिए दिक्कत हो सकती है।

फनफूड्स चाइनीज शेज़वान सॉस

फनफूड्स चाइनीज शेज़वान सॉस
फनफूड्स चाइनीज शेज़वान सॉस

डॉ. ओटकर फनफूड्स चाइनीज शेज़वान सॉस के 230 ग्राम पैक की कीमत 69/- रुपए है। यह कांच के डिब्बे में आती है। सॉस का रंग कुछ ज्यादा ही गहरा है जिस वजह से हम सॉस में कुछ देख नहीं पा रहे थे। न लाल मिर्च, न लाल मिर्च के छिलके लेकिन पकाने के बाद काली मिर्च के छिलके दिख रहे थे। यह पेस्ट की तरह सॉस है और पतली, चिपचिपी नहीं है।

जब हमने पकाने के बाद सॉस टेस्ट की तो हमें खट्टा फ्लेवर ज्यादा आ रहा था। मसाले का लेवल परफेक्ट है लेकिन इसका खट्टापन पूरे फ्लेवर में बहुत कुछ लेकर चला जाता है। इसकी खुशबू एसिडिक है जो पकाने के बाद भी कम नहीं होती है।

इस सॉस से बनाए गए फ्राइड राइस का रंग गहरा लाल हो जाता है।

इसमें लहसुन, लाल मिर्च या किसी दूसरे हर्ब या मसाले का फ्लेवर नहीं आता है क्योंकि खट्टास ज्यादा है।

खूबियां

  • फनफूड्स चाइनीज शेज़वान सॉस के 230 ग्राम पैक की कीमत 69/- रुपए है।
  • शेल्फ लाइफ – 12 महीने।
  • सामग्री – टमाटर पेस्ट, पानी, लहसुन, रिफाइंड सोयाबीन तेल, सोयाबीन अर्क, नमक, अदरक, मिक्स्ड मसाले, हर्ब्स।
  • इसमें एडेड फ्लेवर हैं।
  • इसमें प्रमाणित क्लास II प्रेज़रवेटिव हैं।

अच्छी बात

  • यह अच्छे से पक जाता है और चावल में सॉस अच्छे से मिक्स हो जाती है।

बुरी बातें

  • शेज़वान सॉस का स्वाद और खुशबू बहुत एसिडिक है।
  • खट्टास होने के कारण मसालों का पता नहीं चल रहा है।

शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस ब्रांड – विजेता

किन कारण वीबा शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस हमारा टॉप पिक है?

आमतौर पर शेज़वान सॉस में बैलेंस मसाले और खट्टास होती है। सॉस में हल्की मिठास भी होती है जो अच्छी लगती है। वीबा शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस हमारा टॉप पिक इसलिए है क्योंकि इसमें फ्लेवर बैलेंस हैं।

इसके साथ ही अदरक और लहसुन की खुशबू और फ्लेवर तारीफ के काबिल है। चावल में सॉस मिक्स करने के बाद भी फ्लेवर और खुशबू बरकरार रहती है। हमें वीबा शेज़वान सॉस के बैलेंस फ्लेवर पसंद आए हैं।

आखिर में

घर में इंडो- चाइनीज डिश बनाना अब आसान हो गया है। इसके लिए हमें शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस को धन्यवाद कहना चाहिए।

तीन टेस्टिंग सेशन और चार ब्रांड की शेज़वान सॉस ध्यानपूर्वक टेस्ट करने के बाद हमारा टॉप पिक वीबा शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस है। बाकी सभी दावेदारों के मुकाबले यह सबसे स्वादिष्ट और बैलेंस फ्लेवर वाली शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस है।

क्या आपको घर में देसी- चाइनीज डिश बनाना पसंद है? अगर हां, तो क्या आपने पैक्ड शेज़वान स्टिर फ्राई सॉस ट्राई की है? हमें कमेंट में बताए कि आपकी फेवरेट ब्रांड कौन- सी है।

रिव्यू पर काम करने वाली टीम

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments