डिसानो रेड पास्ता सॉस रिव्यू (Disano Red Pasta Sauce Review)
Disano-Pasta-Sauce-review

डिसानो रेड पास्ता सॉस रिव्यू (Disano Red Pasta Sauce Review)

डिसानो रेड पास्ता सॉस (Disano Red Pasta Sauce) ट्रांस फैट फ्री रेडी टू यूज़ ऑप्शन है। असली टमाटर और हर्ब के साथ आप रेस्टोरेंट स्टाइल रेड सॉस पास्ता अब घर में बना सकते हैं!

मिश्री रेटिंग

स्वाद
4 / 5
4
टैक्शर
4 / 5
4
सुविधाजनक
4 / 5
4
4
SUPERB!

Summary

डिसानो रेड पास्ता सॉस (Disano Red Pasta Sauce) का स्वाद असली रेड सॉस पास्ता के बेहद करीब है। यह स्वादिष्ट है और खासकर उन लोगों के लिए है जिन्हें रेड सॉस पास्ता पसंद है। यह प्रोडक्ट किफायती भी है।

रेड सॉस या टमाटर की सॉस मुख्य रूप से टमाटर कस कर और मसाले, हर्ब मिलाकर बनाई जाती है। सुनने में यह आसान लगता है लेकिन होममेड रेड पास्ता सॉस बनाने के लिए सही स्थिरता, बैलेंस फ्लेवर लाने के लिए मेहनत और समय के साथ कई सामग्री लगती है।

यहां पर रेडी-टू-यूज डिसानो रेड पास्ता सॉस अपना काम करती है। आपको सिर्फ उबले हुए पास्ता में रेड सॉस पास्ता डालें और अच्छे से मिक्स करें और आपका रेड सॉस पास्ता तैयार है। इससे आपकी मेहनत और समय भी बचता है।

डिसानो रेड पास्ता सॉस रिव्यू में हमने प्रोडक्ट की कीमत, पैकेजिंग, उपयोगी, स्वाद और स्थिरता के बारे में बात की है।

क्विक रिव्यू

Disano Red Pasta Sauce

डिसानो रेड पास्ता सॉस फ्लेवर से भरपूर है। इसमें अच्छी हर्बी खुशबू है जो आपका ध्यान जरूर केंद्रित करेगी।

कीमत – 50/- रुपए*

मात्रा – 300 ग्राम

*कीमत रिव्यू के समय

डिसानो रेड पास्ता सॉस से जुड़ी जरूरी बातें

डिसानो रेड पास्ता सॉस को ऑनलाइन माध्यम से अमेज़न से खरीद सकते हैं या आपके शहर के मशहूर स्टोर पर भी मिल सकती है। डिसानो रेड पास्ता सॉस फ्लेवर से भरपूर है जो कुछ मिनटों में स्वादिष्ट पास्ता बना सकती है। 

डिसानो रेड पास्ता सॉस ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध है। हमने 300 ग्राम का जार लोकल सुपर मार्केट से खरीदा है।

आमतौर पर रेड सॉस पास्ता की स्थिरता पानी की तरह नहीं होती है और इसका स्वाद टमाटर से मसालेदार आता है। 

डिसानो के बारे में

डिसानो, यूनिवर्सल कारपोरेशन लिमिटेड का हिस्सा है जिसे 2013 में बनाया गया था। इनका मकसद स्वादिष्ट और सेहतमंद ऑप्शन लेकर आना है। तेल से लेकर नट बटर तक, डिसानो के कई प्रोडक्ट हैं जिनका मकसद डिश का फ्लेवर, टैक्शर और स्वाद बढ़ाने है।

डिसानो के कई प्रोडक्ट मार्केट में उपलब्ध हैं जैसे कि डिसानो पास्ता, डिसानो ऑलिव ऑयल, डिसानो ओट्स, डिसानो चिया सीड्स, डिसानो पीनट बटर आदि।

1. स्वाद

रेड सॉस इटैलियन टमाटर से बनाई जाती है जिसे रोमा टमाटर कहा जाता है जिससे अलग पल्पी टैक्शर के साथ मसालेदार फ्लेवर मिलता है। डिसानो रेड पास्ता सॉस का स्वाद घर जैसा है जिसमें भरपूर फ्लेवर हैं।

इसका स्पाइस लेवल अच्छा है। सही मात्रा में अधिक सॉस डालकर स्पाइस लेवल बढ़ाया जा सकता है।

इस रेड पास्ता सॉस में हर्ब्स और मसाले इस्तेमाल किए गए जैसे कि ओरिगैनो, चिल्ली फ्लेक्स, लहसुन, तुलसी (basil) और काली मिर्च। इन सभी हर्ब और मसालों की मौजूदगी साफ- साफ महसूस हो रही थी।

हमने डिसानो रेड पास्ता सॉस का रिव्यू जो तरह से किया है। और दोनों तरीकों में अलग- अलग सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।

डिसानो रेड पास्ता सॉस का रिव्यू करने के लिए हमने बोर्गेस होल वीट पास्ता का इस्तेमाल किया है। कुकिंग प्रोसेस और सामग्री की मात्रा एक जैसी थी। दूसरे तरीके में हमने सिर्फ सब्जियां शामिल की हैं जैसे कि गाजर, बीन्स, ब्रोकली, काली मिर्च और थोड़ा चीज़।

दोनों तरीके से पास्ता रेस्टोरेंट जैसा लग रहा था। बिना सब्जी और पास्ता के मसालों (चिल्ली फ्लेक्स और काली मिर्च) का फ्लेवर बोल्ड था।

2. सामग्री

असली टमाटर, ताज़ा हर्ब्स और ट्रांस फैट नहीं है? हमें हैरानी हुई जब हमने यह सब बोतल के पैक पर पढ़ा।

डिसानो रेड पास्ता सॉस की सामग्री कुछ इस प्रकार है – पानी, टमाटर का पेस्ट (30.5%), प्याज (13%), शुगर, रिफाइंड सोयाबीन तेल, आयोडाइज्ड नमक, रेड चिल्ली फ्लेक्स, लहसुन पाउडर, हर्ब्स, मसाले।

डिसानो रेड पास्ता सॉस
डिसानो रेड पास्ता सॉस

3. फ्लेवर

हालांकि रेड सॉस में टमाटर मुख्य सामग्री होती है लेकिन हर्ब और लहसुन से फ्लेवर बढ़ाने में मदद मिलती है।

आमतौर पर होल वीट पास्ता को मैदा वाले पास्ता के मुकाबले ज्यादा स्वादिष्ट नहीं माना जाता है। हालांकि डिसानो रेड पास्ता सॉस का रिव्यू करने के लिए हमने बोर्गेस होल वीट पास्ता को चुना है।

हैरानी की बात है कि डिसानो रेड सॉस से बनाया गया पास्ता फ्लेवर से भरपूर था। पास्ता बनाते समय पूरी रिव्यू किचन हर्बी- चिल्ली खुशबू से भर गई थी। पास्ता सर्व करने के लिए हमने लहसुन और ताज़ा तुलसी (basil) की पत्तियों का इस्तेमाल किया था।

हमारे द्वारा बनाया गया पास्ता उस तरह के पास्ता से मिलता- जुलता है जिसे इटैलियन टमाटर और मसालों में हर्ब्स, चिल्ली फ्लेक्स और लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन और तुलसी (basil) के पत्ते रेड सॉस पास्ता के साथ अच्छे से मिक्स हो गए थे।

4. कीमत

यह प्रोडक्ट सुविधा और फ्लेवर से भरपूर है जिस कारण से डिसानो रेड पास्ता सॉस किफायती है और सुविधाजनक है।डिसानो रेड पास्ता सॉस के 300 ग्राम की कीमत 99/- रुपए है। हमारे अनुसार आप एक डिब्बे डिसानो रेड पास्ता सॉस से सात सिंगल र्पोशन बना सकते हैं। सामग्री और सुविधा को देखते हुए हमें इस प्रोडक्ट की कीमत जायज़ लगी है।

5. बेस्ट जोड़ी

डिसानो रेड पास्ता सॉस की मदद से पास्ता बना सकते हैं जो स्वादिष्ट बनता है। इसके साथ ही आप कुछ और एक्स्ट्रा सिंपल सामग्री डालकर आप पास्ता का फ्लेवर बढ़ा सकते हैं।

टोस्टिड ब्रेड के ऊपर डिसानो रेड पास्ता सॉस लगाकर खा सकते हैं। इसमें आप मोज़रेला चीज़, अपनी पसंद के हर्ब, ऑलिव ऑयल – परफेक्ट स्नैक तैयार है।

डिसानो रेड पास्ता सॉस का इस्तेमाल पिज्जा बेस पर भी कर सकते हैं। होममेड पिज़्ज़ा पर अपनी पसंद की टॉपिंग डालें और स्वादिष्ट पिज़्ज़ा तैयार है।

क्विक टिप – पिज़्ज़ा बेस पर थोड़ा बटर लगाएं।

6. पैकेजिंग

डिसानो रेड पास्ता सॉस प्लास्टिक बोतल में आती है। बोतल के ढक्कन का रंग सॉस जैसा था। रेड पास्ता सॉस की बोतल में सामने पास्ता की फोटो बनी है वहीं पीछे की तरफ पोषण लेबल, सामग्री लिस्ट और स्टोर करने की जानकारी दी गई है।

बोतल का साइज छोटा है जिससे यह अधिकतर फ्रिज में आसानी से रख सकते हैं।

7. शेल्फ लाइफ

डिसानो रेड पास्ता सॉस की शेल्फ लाइफ 6 महीने की है। बोतल खोलने के बाद फ्रिज में रखने की सलाह दी गई है।

कीमत मुख्य सामग्री फ्लेवर कैलोरी
99.00 रुपए/-

मात्रा – 300 ग्राम

पानी, टमाटर का पेस्ट (30.5%), प्याज (13%), शुगर, रिफाइंड सोयाबीन तेल, आयोडाइज्ड नमक, गाढ़ा करने वाला (आइएनएस 1422, आइएनएस 415), एसिडिटी रेगुलेटर ( INS 260), रेड चिल्ली फ्लेक्स, लहसुन पाउडर, हर्ब्स, मसाले। डिसानो रेड पास्ता सॉस में असली रेड पास्ता सॉस के फ्लेवर हैं। यह सॉस फ्लेवर से भरपूर है। एनर्जी (किलो कैलोरी) – 149.5, कुल फैट 7 ग्राम, सेचुरेटेड फैट 1.1 ग्राम, एमयूएफए 1.6 ग्राम, पीयूएफए 4.1 ग्राम, कार्बोहाइड्रेट20.1 ग्राम, शुगर 13.1 ग्राम, प्रोटीन 1.5 ग्राम, सोडियम 1446.9 ग्राम, इसमें प्रमाणित क्लास II प्रेज़रवेटिव हैं (आइएनएस 211)।

डिसानो रेड पास्ता सॉस, 300 ग्राम का रिव्यू

टीम मिश्री के डिसानो रेड पास्ता सॉस रिव्यू से आप फ्लेवर, टैक्शर, सामग्री, कैसे इस्तेमाल करें से जुड़ी अधिकतर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इस पास्ता सॉस में हर्ब भरपूर मात्रा में था। इसके साथ ही हमने इसके किफायती होने पर बात की है। 300 ग्राम बोतल से आप कितने लोगों के लिए पास्ता बना सकते हैं।

हमने डिसानो रेड पास्ता सॉस का इस्तेमाल दो तरीके से किया था। सबसे पहले हमने डिसानो रेड पास्ता सॉस से बोर्गेस होल वीट पास्ता बनाया जिसमें लहसुन और ताज़ा तुलसी (basil) के पत्ते डाले गए थे।

सिंपल पास्ता बनाने से हमें डिसानो रेड सॉस पास्ता के असली स्वाद के बारे में पता चला था। पास्ता का पानी सॉस की सही स्थिरता लाने के लिए इस्तेमाल किया गया था। 

डिसानो रेड सॉस पास्ता को दोबारा पकाने के लिए पास्ता में सब्जियां डाली गई जैसे कि लहसुन, ताज़ा बेसिल और गोचीज़ क्यूब्स।

दोनों प्रोसेस के लिए बोर्गेस होल वीट पास्ता का इस्तेमाल किया गया है। यह पास्ता हमारे बेस्ट होल वीट पास्ता रिव्यू का विजेता है।

इस रिव्यू के लिए हमने पेने पास्ता का इस्तेमाल किया है क्योंकि ज्यादा से ज्यादा सॉस का स्वाद लेने के लिए पेने पास्ता में बाहर के साथ- साथ अंदर से भी सॉस से अच्छे से कोटिंग हो जाती है जिससे सॉस का स्वाद ज्यादा और अच्छे से लिया जा सकता था।

होल वीट पास्ता के इस्तेमाल के मदद से सॉस की कोटिंग पास्ता पर अच्छे से हो गई थी।

डिसानो रेड सॉस पास्ता ने पास्ता को लाल रंग का कर दिया था।

यह रेडी-टू-यूज पास्ता है जिसे असली टमाटर और हर्ब से बनाया गया है। इसमें कोलेस्ट्रॉल और ट्रांस फैट नहीं है। सेहत के प्रति सतर्क रहने वालो के लिए यह महत्वपूर्ण बात है।

डिसानो रेड सॉस पास्ता जल्दी पक जाती है। सॉस का सही टैक्शर पाने के लिए आपको सिर्फ पानी मिक्स करना है। पास्ता उबालने के लिए जिस पानी का इस्तेमाल किया गया था उसी पानी का इस्तेमाल सॉस की सही स्थिरता लाने के लिए किया गया था। परफेक्ट कोटिंग स्थिरता पाने के लिए सॉस और पानी का अनुपात बराबर होना चाहिए।

डिसानो रेड पास्ता सॉस रिव्यू
डिसानो रेड पास्ता सॉस रिव्यू

खूबियां

  • यह शाकाहारी प्रोडक्ट है।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 6 महीने की है।
  • सूखी जगह पर रखें। सूरज की रोशनी से दूर रखें।
  • बोतल खोलने के बाद फ्रिज में रखें।
  • ढक्कन टूट या लीक हो रहा है तो इस्तेमाल न करें।

अच्छी बातें

  • हमें अच्छा लगा कि इसका स्वाद असली रेड पास्ता सॉस के बेहद करीब है।
  • यह जल्दी पक जाती है।
  • स्वादिष्ट।
  • अलग से हर्ब डालने की जरूरत नहीं है।
  • किफायती।

बुरी बातें

  • डिसानो रेड सॉस पास्ता पर कोई भी रेसिपी नहीं दी गई है। नौसिखिया खाना बनाने वाले को दिक्कत हो सकती है कितनी मात्रा में सॉस का इस्तेमाल करना चाहिए।

किन लोगों के लिए बेस्ट है?

डिसानो रेड सॉस पास्ता सुविधा के साथ आती है जिससे जल्दी से स्वादिष्ट पास्ता बनाया जा सकता है।

जो लोग रोजाना खाना नहीं बनाते हैं उन लोगों के लिए यह एक सुविधाजनक प्रोडक्ट है। सिर्फ पास्ता उबालें और रेड पास्ता सॉस मिक्स करें।

जो लोग घर में रेड पास्ता सॉस नहीं बनाते हैं वो लोग इस प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आप अपने पार्टनर के लिए डिसानो रेड सॉस पास्ता से स्वादिष्ट पास्ता बनाकर खिला सकते हैं।

आखिर में

डिसानो रेड सॉस पास्ता रिव्यू की मदद से आप इस प्रोडक्ट के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

डिसानो रेड सॉस पास्ता की सलाह हम इसके मसालेदार स्वाद के कारण देते हैं और साथ ही यह किफायती भी है।

सॉस में एक्स्ट्रा सॉस तैरता हुआ नहीं दिखाई देता है। इसमें ताड़ के तेल का उपयोग नहीं किया गया है और इसकी जगह सोयाबीन के तेल का इस्तेमाल किया गया है। 

300 ग्राम बोतल से 6-7 र्पोशन पास्ता बना सकते हैं।

हालांकि बोतल पर रेसिपी की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन आप अमेज़न से डिसानो रेड सॉस पास्ता खरीदते समय रेसिपी की जानकारी ले सकते हैं जो उत्पादक के द्वारा दी गई है।

अगर आपने डिसानो रेड सॉस पास्ता ट्राई की है हमें कमेंट में जरूर बताएं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments