एपिगामिया घी स्प्रेड्स रिव्यू (Epigamia Ghee Spreads Review)
epigamia ghee spreads review

एपिगामिया घी स्प्रेड्स रिव्यू (Epigamia Ghee Spreads Review)

घी से बने चॉकलेट स्प्रेड्स? हमने एपिगामिया घी स्प्रेड्स (Epigamia Ghee Spreads) के दो फ्लेवर ट्राई किए हैं और इनके बारे में हमारा यह कहना है।

क्या आपको याद है कि किसी भी डिश का फ्लेवर बढ़ाने के लिए आपकी दादी किस खुफिया सामग्री का इस्तेमाल करती थी? उस सामग्री का नाम है घी! एपिगामिया के पहले से ही दिलचस्प प्रोडक्ट रेंज में एक और घी के इस्तेमाल से बनाया गया चॉकलेट फ्लेवर स्प्रेड लांच किया है। एपिगामिया घी स्प्रेड्स रिव्यू के लिए हमने डार्क चॉकलेट एंड ऑरेंज और चॉकलेट कारमेल फ्लेवर ऑर्डर किए थे।

पहले ब्रांड सिर्फ ग्रीक योगर्ट और इसके कई फ्लेवर पर ध्यान देती थी। इस ब्रांड का मुख्यालय मुंबई में है और इसके अलावा इनकी मौजूदगी भारत के 5 बड़े शहरों में भी है। हाल ही में एपिगामिया कई दिलचस्प प्रोडक्ट लेकर आया है जैसे कि कोकनट मिल्क योगर्ट, क्रीम चीज़, स्नैक पैक, चॉकलेट स्प्रेड्स, आइसक्रीम आदि।

एपिगामिया घी स्प्रेड्स से जुड़ी जरूरी बातें

आजकल अधिकतर लोग लो- फैट मिल्क का सेवन करना पसंद करते हैं क्योंकि दूध की मलाई से घी बनाने का सपना, सपना ही रह जाता है। हम सभी को घी के फायदे के बारे में अच्छे से पता है। घी से किसी भी डिश का स्वाद तो बढ़ता ही है इसके अलावा घी के फायदे विटामिन ए, डी, ई और के से भरपूर होते हैं।

एपिगामिया ने हाल ही में घी स्प्रेड्स अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के सहयोग के साथ लांच किए हैं। इस प्रोडक्ट की खासियत यह है कि कैसे इस प्रोडक्ट में मुख्य सामग्री के रूप में घी का उपयोग किया गया है क्योंकि अधिकतर स्प्रेड्स में ताड़ के तेल (palm oil) का इस्तेमाल किया जाता है।

हमारे एपिगामिया घी स्प्रेड्स रिव्यू से आप इन सवालों के जवाब ले सकते हैं – क्या एपिगामिया घी स्प्रेड्स का स्वाद बहुत ज्यादा चॉकलेटी है या फ्लेवर के बीच बैलेंस बना हुआ है? स्थिरता कैसी है? खुशबू कैसी है? आइए पता लगते हैं।

1. उपलब्ध फ्लेवर

दीपिका पादुकोण के सहयोग के साथ एपिगामिया घी स्प्रेड्स के दो फ्लेवर उपलब्ध है। पहला, डार्क चॉकलेट एंड ऑरेंज घी स्प्रेड और दूसरा, चॉकलेट कारमेल घी स्प्रेड। दोनों एपिगामिया घी स्प्रेड्स 125 ग्राम और 250 ग्राम पैक में उपलब्ध हैं।

2. मुख्य सामग्री

घी, खजूर, कोको सॉलिड, वेजिटेरियन ओमेगा कंसंट्रेट का मिश्रण और प्राकृतिक रोजमैरी का अर्क – इन सभी सामग्री का इस्तेमाल मुख्य रूप से एपिगामिया घी स्प्रेड्स में किया गया है।

फ्लेवर और स्वीटनर दोनों फ्लेवर के अनुसार था।

3. कीमत

आमतौर पर चॉकलेट स्प्रेड कोको सॉलिड और फैट से बने होते हैं। फैट के स्रोत पर कीमत अलग हो सकती है।

इस बार लांच किए गए एपिगामिया घी स्प्रेड्स की कीमत 2019 में लांच किए गए घी स्प्रेड्स की कीमत बिल्कुल एक जैसी है।

एपिगामिया घी स्प्रेड्स की कीमत की तुलना उन ब्रांड के साथ करने पर जिन चॉकलेट स्प्रेड्स में फैट का स्रोत नट्स होता है के माध्यम से हमें पता चला कि कीमत की रेंज एक जैसी है।

4. पोषण

एपिगामिया घी स्प्रेड्स की एक सर्विंग लगभग 20 ग्राम (1 चम्मच) की है। एक सर्विंग में 100-110 कैलोरी होती है और यह फ्लेवर पर निर्भर है। एपिगामिया घी स्प्रेड्स के एक सर्विंग से 6-9 ग्राम फैट, 8-10 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और छोटी मात्रा में प्रोटीन मिलता है।

5. खासियत

कोई भी खाने का प्रोडक्ट खरीदने से पहले पोषण लेबल पढ़ना बेहद महत्वपूर्ण होता है।

हमने पोषण वैल्यू की तुलना कुछ पॉपुलर चॉकलेट स्प्रेड्स के साथ की है जिसके बाद हमें हैरान कर देने वाली बात सामने आई! अधिकतर चॉकलेट स्प्रेड्स में बड़ी मात्रा में ताड़ के तेल (palm oil) का इस्तेमाल किया जाता है। कोको और नट्स की मात्रा औसत 3%- 4% होती है। एपिगामिया घी स्प्रेड्स में मुख्य फैट का स्रोत घी है। यह सेहतमंद फैट का आधार है जो ओमेगा-3 से भरपूर होता है।

आपको बता दें कि एपिगामिया घी स्प्रेड्स बिना किसी प्रेज़रवेटिव के इस्तेमाल से बनाया गया है और यह बात हमें बेहद पसंद आई है!

6. बेस्ट जोड़ी

चॉकलेट के साथ क्या खाया जा सकता है कि लिस्ट कभी खत्म नहीं हो सकती है और ऐसा ही घी के साथ भी है।

एपिगामिया सलाह देता है कि घी स्प्रेड का इस्तेमाल कुकीज़, रोटी, पाव या इडली, डोसा के साथ भी किया जा सकता है!

एपिगामिया घी स्प्रेड्स का रिव्यू करते समय किन बातों का ध्यान रखा गया

जब बात घी की होती है तो रिव्यू करते समय घी की खुशबू और स्वाद महत्वपूर्ण फैक्टर बन जाते हैं।

इसके अलावा हमने टैक्शर, रंग, सामग्री, एडेड फ्लेवर, किफायती जैसी बातों पर भी ध्यान दिया है।

एपिगामिया घी स्प्रेड्स से जुड़ी विस्तार से जानकारी प्राप्त करने के लिए आप यह रिव्यू पूरा पढ़ सकते हैं।

1. स्वाद

एपिगामिया घी स्प्रेड्स के चॉकलेट फ्लेवर स्प्रेड्स दो प्रकार में उपलब्ध है। डार्क चॉकलेट एंड ऑरेंज और चॉकलेट एंड कारमेल। हमारे रिव्यू के लिए हमने इन स्प्रेड्स को ब्रेड पर लगाकर टेस्ट किया। क्या मिठास बैलेंस है या बहुत ज्यादा है?

2. फ्लेवर

घी के साथ चॉकलेट? ज्यादा स्वाद किसका आ रहा था – घी या चॉकलेट? क्या हमें दोनों सामग्री का पता चल रहा था? या यह एक दूसरे के साथ बहुत अच्छे से मिक्स हो गए थे?

3. रंग और टैक्शर

दोनों स्प्रेड्स के रंग बहुत प्यारे थे! घी के टैक्शर की बात करें तो घी ज्यादा पतला या गाढ़ा भी नहीं होना चाहिए। रिव्यू के दौरान टेस्ट करते समय हमने देखा कि ब्रेड पर घी स्प्रेड्स कितनी आसानी से फैल रहे थे।

4. कीमत

एपिगामिया घी स्प्रेड्स के 250 ग्राम जार की कीमत 350/- रुपए है। 125 ग्राम जार की कीमत 200/- रुपए है।

5. उपलब्धता

एपिगामिया घी स्प्रेड्स हमने अमेज़न से ऑर्डर किया था। हालांकि यह प्रोडक्ट आप एपिगामिया की आधिकारिक वेबसाइट से भी ऑर्डर कर सकते हैं या फिर यह बड़े स्टोर में भी आपको मिल सकते हैं।

एपिगामिया घी स्प्रेड्स रिव्यू

दीपिका पादुकोण के सहयोग से बनाए गए एपिगामिया घी स्प्रेड्स गाढ़े, स्वादिष्ट और स्मूथ हैं। दोनों स्प्रेड्स का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है और दोनों ही स्प्रेड्स देखने में अच्छे लगते हैं!

क्या आप बता सकते हैं दोनों घी स्प्रेड्स में से हमारा फेवरेट कौन- सा है?

 

जरूरी बातें एपिगामिया डार्क चॉकलेट एंड ऑरेंज स्प्रेड  एपिगामिया चॉकलेट कारमेल स्प्रेड
मुख्य सामग्री घी, खजूर, संतरे का पल्प, चीनी, कोको सॉलिड (12%), वेजिटेरियन ओमेगा कंसंट्रेट मिश्रण, प्राकृतिक रोजमैरी का अर्क। घी, चीनी, कारमेल, खजूर, स्वीटंड कंडेंस्ड मिल्क, कोको सॉलिड (3.5%), वेजिटेरियन ओमेगा कंसंट्रेट मिश्रण, प्राकृतिक रोजमैरी का अर्क।
कीमत
  • 125 ग्राम 250/- रुपए में
  • 250 ग्राम 350/- रुपए में
  • 125 ग्राम 250/- रुपए में
  • 250 ग्राम 350/- रुपए में
मात्रा 125 ग्राम और 250 ग्राम जार 125 ग्राम और 250 ग्राम जार
शेल्फ लाइफ
  • 6 महीने
  • 90 पैक खोलने के बाद या पैक पर दी गई आखिरी तारीख के अनुसार
  • 6 महीने
  • 90 पैक खोलने के बाद या पैक पर दी गई आखिरी तारीख के अनुसार
घी की % 26 41

एपिगामिया डार्क चॉकलेट एंड ऑरेंज घी स्प्रेड

एपिगामिया डार्क चॉकलेट एंड ऑरेंज घी स्प्रेड में ¼ से ज्यादा घी है। में 12% कोको सॉलिड और 4% फ्रूट कंटेंट है। 

स्थिरता, खुशबू, मिठास लेवल, टैक्शर – इस स्प्रेड को जरूर ट्राई करना चाहिए!

एपिगामिया डार्क चॉकलेट एंड ऑरेंज स्प्रेड
एपिगामिया डार्क चॉकलेट एंड ऑरेंज स्प्रेड
एपिगामिया डार्क चॉकलेट एंड ऑरेंज स्प्रेड ब्रेड पर आसानी से स्प्रेड हो गया था
एपिगामिया डार्क चॉकलेट एंड ऑरेंज स्प्रेड ब्रेड पर आसानी से स्प्रेड हो गया था

खूबियां

  • डार्क चॉकलेट और ऑरेंज स्प्रेड गाढ़ा है लेकिन स्थिरता स्मूथ है।
  • इसका रंग गहरा भूरा है।
  • इस प्रोडक्ट को बनाने के लिए जितनी भी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है उन सभी का थोड़ा- थोड़ा स्वाद लिया जा सकता है।
  • इसमें संतरे की की खट्टी खुशबू ज्यादा है।
  • हमारे अनुसार स्प्रेड में फ्लेवर का अच्छा बैलेंस है।

अच्छी बातें

  • संतरे का कड़वा फ्लेवर चॉकलेट के साथ बहुत अच्छा लगता है।
  • घी का स्वाद हल्का सा है।
  • टैक्शर में हमें खजूर के कारण दरदरापन महसूस हुआ है दो हमें पसंद आया है।
  • इसकी रेंज में बाकी के प्रकार से हमें यह बेहतर लगा है।
  • घी स्प्रेड बहुत आसानी से स्प्रेड हो जाता है।

बुरी बात

  • आपको संतरे का स्ट्रांग स्वाद मिल सकता है, जिन लोगों को संतरे का फ्लेवर पसंद नहीं है उन्हें यह शायद पसंद न आए।

किसके लिए बेस्ट है?

एपिगामिया घी स्प्रेड में सभी के लिए कुछ न कुछ है। मीठा? खट्टास? क्रीमी? चॉकलेटी? इसके साथ ही हमें खजूर की मौजूदगी बेहद पसंद आई है। इससे टैक्शर अच्छा लगता है। हमें लगता है कि अधिकतर लोगों को यह स्प्रेड ब्रेड या वेफल्स के साथ पसंद आ सकता है।

एपिगामिया चॉकलेट कारमेल घी स्प्रेड

किसे पता था कि चॉकलेट और कारमेल की जोड़ी घी के साथ और भी ज्यादा बेहतर लग सकती है? दीपिका को पता था! ऐसा ब्रांड कहती है। प्रेज़रवेटिव फ्री स्प्रेड में 41% घी के साथ 11% कारमेल (caramel preparation) इस्तेमाल किया गया है। इसमें 3.5 % कोको सॉलिड है।

कारमेल बनाने के लिए शुगर क्रिस्टल को सही तापमान पर सही मात्रा में पानी और कुछ बटर के साथ पिघलाया जाता है। मिश्रण को तब तक मिक्स किया जाता है जब तक यह गोल्डन ब्राउन और गाढ़ा/ पतला स्थिरता हासिल न हो जाए। कारमेल का टॉफी जैसा स्वाद होता है।

आइए पता लगाते है कि हमें कारमेल और चॉकलेट का स्वाद एक साथ कैसा लगा।

एपिगामिया चॉकलेट कारमेल स्प्रेड
एपिगामिया चॉकलेट कारमेल स्प्रेड
एपिगामिया चॉकलेट कारमेल स्प्रेड मीठा पसंद करने वालों को बेहद पसंद आने वाला है
एपिगामिया चॉकलेट कारमेल स्प्रेड मीठा पसंद करने वालों को बेहद पसंद आने वाला है

खूबियां

  • एपिगामिया चॉकलेट कारमेल घी स्प्रेड 125 ग्राम और 250 ग्राम जार में उपलब्ध है।
  • यह शाकाहारी स्प्रेड है जिसे खोलने के 90 दिनों के बाद खत्म करना जरूरी है।
  • इसमें घी की खुशबू ज्यादा है।
  • इसकी स्थिरता सिल्की कारमेल जैसी है। 
  • इस स्प्रेड का रंग सामान्य कारमेल के रंग के मुकाबले गहरा है।

अच्छी बातें

  • स्प्रेड बहुत आसानी से स्प्रेड हो जाता है।
  • इस फ्लेवर में घी ज्यादा है।
  • घी और कारमेल की मौजूदगी साफ- साफ महसूस होती है।
  • टॉपिंग की तरह स्प्रेड इस्तेमाल करने पर फ्लेवर हल्के हो जाते हैं।

बुरी बात

  • ऑरेंज- चॉकलेट के मुकाबले यह फ्लेवर थोड़ा ज्यादा मीठा है। जिन लोगों को कम मीठा पसंद है उन्हें ज्यादा लग सकती है।

किसके लिए बेस्ट है?

अगर आपको कारमेल पसंद है और मीठा पसंद है तो यह स्प्रेड आपके लिए है। एपिगामिया घी स्प्रेड के इस फ्लेवर में घी की मात्रा ज्यादा है और बहुत स्मूथ तरीके से स्प्रेड हो जाता है।

FAQs

1. एपिगामिया घी स्प्रेड क्या है? (What is Epigamia Ghee Spread?)

इस रेंज में चॉकलेट स्प्रेड के दो फ्लेवर हैं जिन्हें दीपिका पादुकोण के सहयोग से बनाया गया है।

2. क्या एपिगामिया घी स्प्रेड सेहतमंद हैं? (Is Epigamias ghee spread healthy?)

एपिगामिया घी स्प्रेड्स बाकी सैंडविच स्प्रेड्स से बिल्कुल सेहतमंद है जिनमें ताड़ का तेल और प्रेज़रवेटिव का उपयोग किया जाता है। इस प्रोडक्ट में ताड़ के तेल की जगह घी का इस्तेमाल किया गया है तो सामान्य मात्रा में इसका सेवन किया जा सकता है।

3. एपिगामिया का संस्थापक कौन है? (Who is the founder of Epigamia?)

एपिगामिया के संस्थापक रोहन मीरचंदानी हैं।

4. एपिगामिया घी स्प्रेड में कितनी कैलोरी हैं? (How many calories in Epigamia ghee spread?)

एक सर्विंग से 100-110 कैलोरी मिलती है।

5. एपिगामिया घी स्प्रेड कैसे स्टोर करें? (How to store Epigamia Ghee spread?)

इन स्प्रेड्स को ठंडी और अंधेरे वाली जगह पर रखने की सलाह दी जाती है।

आखिर में

एपिगामिया चॉकलेट स्प्रेड - दीपिका पादुकोण के सहयोग से बनाए गए हैं
एपिगामिया चॉकलेट स्प्रेड - दीपिका पादुकोण के सहयोग से बनाए गए हैं

कैलोरी और कीमत के नज़र से देखा जाए तो एपिगामिया घी स्प्रेड्स बाकी चॉकलेट स्प्रेड्स के मुकाबले ज्यादा या कम नहीं हैं।

इसमें बेहतर फैट का स्रोत है – घी। बाकी तेल (ताड़ का तेल हाइड्रोजनेटेड तेल) के मुकाबले घी ज्यादा सेहतमंद और पौष्टिक है। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा आधार है और साथ ही घी आसानी से पच जाता है।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments