टॉप 3 एशियन सॉस लाजवाब डिश के लिए (Top 3 Must-Have Asian Sauces For Your Kitchen)
Top 3 Must-Have Asian Sauces For Your Kitchen

टॉप 3 एशियन सॉस लाजवाब डिश के लिए (Top 3 Must-Have Asian Sauces For Your Kitchen)

टीम मिश्री के द्वारा ट्राई की गई तीन एशियन सॉस से आप सिंपल डिश लाजवाब बना सकते हैं।

अगर आपको ओरिएंटल फ्लेवर और घर में नई रेसिपी ट्राई करना पसंद है तो आपको सिर्फ सभी जरूरी सामग्री चाहिए।

एशियन कुकिंग थका देने वाला काम हो सकती है। ऐसी बहुत कम सॉस हैं जो पारंपरिक फ्लेवर के असली स्वाद को लेकर आने में कामियाब होती है। कुछ का स्वाद आर्टिफिशियल होता है वहीं कुछ से फ्लेवर का सही बैलेंस नहीं मिलता है। हालांकि सिर्फ एक सॉस काफी नहीं होती है। आपको सोय, मिर्च, होइसिन या ओएस्टर सॉस की भी जरूरत पड़ती है।

अगर आपको ओरिएंटल फ्लेवर और घर में नई रेसिपी ट्राई करना पसंद है तो आपके लिए हम तीन सॉस लेकर आए हैं जो आपकी मदद कर सकती है। यहां से आप टीम मिश्री के द्वारा ट्राई की गई सॉस के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

टॉप 3 एशियन सॉस जिन्हें आपको ट्राई करना चाहिए!

टॉप 3 एशियन सॉस – खाना आसानी से बनाएं

यहां से आप एशियन सॉस से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

1. शेजवान सॉस

veeba-schezwan-stir-fry-sauce

शेजवान सॉस भारत में सबसे पॉपुलर एशियन प्रेरित सॉस है। इस सॉस की मुख्य सामग्री कुछ इस प्रकार है – सूखी लाल मिर्च, तेल और लहसुन। इससे डिश को गर्म और मसालेदार फ्लेवर मिलता है। इस सॉस के इस्तेमाल से कई डिश बनाई जा सकती हैं जैसे कि शेजवान फ्राइड राइस, नूडल्स, सिंपल वेजी या चिकन स्टिर फ्राई।

हमने 4 विभिन्न ब्रांड की शेजवान स्टिर-फ्राई सॉस का रिव्यू किया था और हमें वीबा शेजवान डिप एंड स्टिर फ्राई सॉस, फ्लेवर से भरपूर होने के कारण पसंद आई है। यह बहुमुखी सॉस है जिसका इस्तेमाल डिप और खाना पकाने के लिए किया जा सकता है।

रेसिपी की सलाह:

स्टिर-फ्राई वेजी

stir-fry-veggies

अपनी पसंद की सब्जियां डालें जैसे कि शिमला मिर्च, काले, ब्रोकली, पत्ता गोभी और गाजर और एक चम्मच वीबा शेजवान सॉस डालें। स्टिर फ्राई करें और ऊपर भुने हुए तिल के बीज डालें। और अब प्रोटीन के रूप में टोफू, चिकन और पनीर डालें।

मोमोज

momos

मोमोज के साथ शेजवान सॉस परफेक्ट लगती है। इसका इस्तेमाल डिप की तरह या फ्रोजन/ होममेड मोमो का फ्लेवर बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। हालांकि आप शेजवान सॉस के साथ मोमोज पैन फ्राई कर सकते हैं।

शेजवान फ्राइ़ड राइस

Schezwan-Fried-Rice

शेजवान फ्राइड राइस किसे पसंद नहीं है? शेजवान सॉस से बनने वाली यह पॉपुलर डिश है। आपको उबले हुए चावल, सब्जियां और शेजवान चाहिए।

शेजवान पनीर

Schezwan-Paneer

अगर आपको पनीर पसंद है तो पनीर पैन फ्राई करें और शेजवान सॉल से कवर करें। इसे आप शेजवान चावल या नूडल्स के साथ साइड डिश के रूप में सर्व कर सकते हैं। पनीर की जगह चिकन या टोफू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

2. ग्रीन चिली सॉस

delmonte-green-chilli-sauces

देसी- चाइनीज में हॉट और मसालेदार सॉस का इस्तेमाल किया जाता है। ग्रीन चिली सॉस का इस्तेमाल आमतौर पर चाइनीज डिश जैसे कि राइस, नूडल्स, चिली पनीर और मंचूरियन पकाने के लिए किया जाता है।

ग्रीन चिली सॉस के प्रति हमारे प्यार के कारण हमने सबसे स्वादिष्ट ग्रीन चिली सॉस का रिव्यू किया था। डिप के लिए नागिन ग्रीन चिली सॉस बेस्ट है, वहीं पकाने के लिए डेल मोंटे बेस्ट है। इनमें मसालों की तीव्रता और खट्टे फ्लेवर बेस्ट हैं।

रेसिपी की सलाह:

देसी चाउमीन

Desi-Chowmein

यह पॉपुलर रेसिपी है जिसे स्टिर फ्राई वेजी, सॉस और नूडल्स की मदद से बनाया जाता है।

चाइनीज भेल

Chinese-Bhel

चाइनीज भेल पॉपुलर इंडियन स्ट्रीट स्टाइल भेल पूरी जैसा है। इसमें डीप फ्राई नूडल्स का मिक्स, पत्ता गोभी, स्प्रिंग अनियन और गाजर है। इसमें शेजवान सॉस, ग्रीन चिली सॉस और कैचप का इस्तेमाल किया जाता है।

3. मास्टरचाओ सॉस

Delhi-Belly-and-kinky-korean-sauce-masterchow-wok-me

मास्टरचाओ सॉस पांच अलग- अलग फ्लेवर की स्टिर फ्राई सॉस में आती है। हमने दो फ्लेवर का रिव्यू किया है – किंकी कोरियन और डेली बेली। डेली बेली का मीठा और मसालेदार फ्लेवर है वहीं किंकी कोरियन सॉस, कम मिर्च पसंद करने वाले लोगों के लिए है। इन सॉस की मदद से खाना बनाना आसान है और हर डिश के लिए अलग- अलग सॉस खरीदने की जरूरत नहीं है। इनमें मसाले परफेक्ट और खुशबूदार हैं।

रेसिपी की सलाह:

hakka-noodles

इनसे आप हाका नूडल्स, फ्राइड राइस और स्टिर फ्राई बना सकते हैं।

आखिर में

एशियन प्रेरित कुकिंग में बहुत मेहनत लगती है। ज्यादा दिक्कत तब है जब आपको यह नहीं पता है कि कौन-सी सामग्री का इस्तेमाल कितनी मात्रा में करना है। हमारे द्वारा ट्राई की गई तीनों सॉस की मदद से आप लाजवाब डिश बना सकते हैं।

इन सॉस की मदद से आप कौन- सी रेसिपी बनाना चाहेंगे? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Subscribe to our Newsletter

5 1 vote
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments