8 रिफ्रेश तरीके से नींबू पानी बनाएं (8 Refreshing Ideas To Jazz Up Nimbu Paani!)
new ways to make nimbu paani

8 रिफ्रेश तरीके से नींबू पानी बनाएं (8 Refreshing Ideas To Jazz Up Nimbu Paani!)

इन गर्मियों में प्लेन नींबू पानी में ट्विस्ट लाने के लिए यहां से 8 आइडिया ले सकते हैं।

गर्मी में ठंडा नींबू पानी मिल जाए तो लगता है कि दुनिया की सारी खुशी मिल गए हैं। गर्मियों में नींबू पानी पीने के फायदे कई सारे हैं और इसके साथ ही प्यास भुझाने का यह सबसे स्वादिष्ट तरीका है। नींबू पानी सिर्फ तीन सामग्री से बनाया जा सकता है- नींबू, चीनी और पानी। नींबू पानी बनाने की विधि इतनी सिंपल है कि इसे कोई छोटा बच्चा भी बना सकता है। अधिकतर लोगों को नींबू पानी बेहद पसंद है तो क्यों ना सिंपल नींबू को नए ट्विस्ट दिए जाएं। यहां से आप सिंपल नींबू पानी को नए तरीके से बनाने के आइडिया से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

गर्मियों की आपकी फेवरेट ड्रिंक क्या है- नींबू पानी या आम पन्ना?

आपको किस तरह का नींबू पानी पसंद हैं?

8 तरीके से फैंसी नींबू पानी ऐसे बनाएं (Love Nimbu Paani? 8 Cool Ways To Make It Fancy!)

यहां से आप नए तरीके से नींबू पानी बनाने से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

1) तरबूज का नींबू पानी (Watermelon Nimbu Pani)

गर्मियों में नींबू पानी के साथ तरबूज मिल जाए तो गर्मियां भी अच्छी लगने लगती हैं। नींबू पानी में तरबूज शामिल करने से आपको नींबू पानी के साथ- साथ तरबूज के फायदे भी मिल जाते हैं। तरबूज का नींबू पानी बनाने के लिए तरबूज को छोटे- छोटे टुकड़ों में काटें और नींबू पानी में मिक्स करें। नींबू पानी बनाने के लिए पानी, नींबू, शुगर सिरप, पुदीने की पत्तियां मिक्स करें और ठंडा सर्व करें।

5 मिनट में स्वादिष्ट तरबूज का सलाद बनाने की रेसिपी।

नींबू पानी में तरबूज का फ्लेवर मिलाएं।

2) फैंसी आइस क्यूब (Fancy Ice Cubes)

गर्मियों के दिनों में चिल्ड बेवरेज सजाने के लिए फैंसी आइस क्यूब का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए पुदीने की पत्तियां बारीक काटें और नींबू का रस मिलाएं। अब इस मिश्रण को आइस ट्रे में डालें और फ्रीजर में रख दें। सामान्य नींबू पानी बनाने के बाद इन आइस क्यूब को नींबू पानी में डालें और आपके सिंपल नींबू पानी को नया फ्लेवर मिल जाएगा। आइस क्यूब बनाने के लिए आप फलों को भी काटकर डाल सकते हैं जैसे कि फलस, पीच, चैरी आदि।

अपनी पसंद की फैंसी आइस क्यूब बनाएं।

3) मसालेदार नींबू पानी (Spiced Nimbu Paani)

अपने नींबू पानी को मसालेदार बनाने के लिए काला नमक और भुने हुए जीरे से अच्छा और क्या हो सकता है। ऐसा करने से नींबू पानी में शिकंजी जैसा फ्लेवर लाने में मदद मिलती है जो अधिकतर लोग बचपन में पिया करते थे।

सिंपल नींबू पानी में काला नमक और भुना जीरा डालें।
इमेज क्रडिट- commons.wikimedia.org

4) थाई फ्लेवर नींबू पानी (Thai Flavor Lemonade)

थाई फ्लेवर नींबू पानी के नाम से ही यह ड्रिंक फैंसी लगती है। थाई फ्लेवर नींबू पानी बनाने के लिए अदरक कसें, लेमन ग्रास और काफिर नींबू के पत्ते काट लें। इन्हें पानी और चीनी में उबालें और मिश्रण बनाएं। अब इस मिश्रण को नींबू पानी में मिलाएं और इसके ऊपर बर्फ के टुकड़ें डालें और ठंडा सर्व करें।

क्या आप अपने लिए परफेक्ट और टिकाऊ लेमन स्क्वीज़र ढूंढ रहे हैं?

थाई फ्लेवर नींबू पानी घर में आसानी से बना सकते हैं।

5) फील दी फिज़ (Feel The Fizz)

इस तरह का नींबू पानी बनाने के लिए पानी की जगह सोडा या फ्लेवर क्लियर सोडा जैसे कि ब्लैक करंट या पीच (peach) का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें बहुत सारी कसी हुई बर्फ और पुदीने की पत्तियां डालें और मेहमानों को सर्व करें।

पानी की जगह सोडा या फ्लेवर सोडा इस्तेमाल कर सकते हैं।

6) बैरीज़ नींबू पानी (Berry Good Nimbu Paani)

अगर आपके पास बैरीज़ जैसे कि ब्लू बैरी या स्ट्रॉबेरी उपलब्ध हैं तो क्यों ना इन्हें नींबू पानी में शामिल कर लिया जाए। बैरीज़ एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं और यह प्लेन नींबू पानी को फ्लेवर से भरपूर बना सकती हैं। स्ट्रॉबेरी और नींबू पानी का मेल बहुत अच्छा होता है। स्ट्रॉबेरी बारीक काटें और नींबू पानी में मिलाएं। लाजबाव, मज़ेदार नींबू पानी तैयार है।

नींबू पानी में बैरीज़ का फ्लेवर शामिल करें।

7) कीवी नींबू पानी (Kiwi Nimbu Paani)

अपने सामान्य नींबू पानी में ब्लेंड की हुई कीवी डालें। यहां आपको कीवी के फायदे भी मिल जाते हैं। कीवी नींबू पानी जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही देखने में सुंदर भी लगता है। इसमें आप सोडा भी मिला सकते हैं। चीनी और नींबू का रस मिलाने से पहले फ्लेवर जांच लें क्योंकि कीवी मीठी या खट्टी हो सकती है।

नींबू पानी में कीवी भी डाल सकते हैं।

8) इम्यूनिटी बूस्टर- आंवला नींबू पानी (Immunity Booster – Amla nimbu paani)

सेहतमंद खाने की चीजें खिलाने के लिए मां किसी भी हद तक जा सकती है। उन्हीं में से एक है आंवला है। आंवला के फायदे कई सारे हैं और इसको आप नींबू पानी में भी मिला सकते हैं। सबसे पहले आंवला कस लें और इसमें से जूस निकाल लें। अब इस जूस का इस्तेमाल नींबू की जगह पर करें और पानी, चीनी डालकर आंवला नींबू पानी बनाएं। बच्चों को पता भी नहीं चलेगा कि इसमें आंवला डाला गया है।

नींबू पानी में आंवला डालें और बच्चों को पिलाएं।

रेडी- मेड नींबू पानी के ऑप्शन (Looking For Ready-Made Lemonade Options?)

क्या आप रेडी- मेड नींबू पानी का ऑप्शन ढूंढ रहे हैं जिसको आप कहीं भी और कभी भी पी सकते हैं। ऑनलाइन से आप लेमन ड्रिंक पाउडर और लेमन ड्रिंक्स आसानी से खरीद सकते हैं।

1) टैंग लेमन एंड मिंट ड्रिंक पाउडर (Tang Lemon and Mint Drink Powder)

अधिकतर लोगों ने टैंग का असली ऑरेंज फ्लेवर टेस्ट किया है और अब आपके लिए नींबू और पुदीना ड्रिंक पाउडर उपलब्ध है।

  • रीसीलेबल पाउच
  • 100 ग्राम में 390 किलो कैलोरी एनर्जी है।
  • एलर्जी की जानकारी- इसमें सोया है।

2) उनलोक नींबू पानी (Unloq Nimbu Pani)

यह इंस्टेंट पाउडर मिक्स है।

  • इसमें आर्टिफिशियल रंग नहीं हैं।
  • इसमें आर्टिफिशियल फ्लेवर नहीं हैं।
  • इसमें प्रिजरवेटिव नहीं हैं।
  • यह प्रोडक्ट प्राकृतिक सामग्री से बनाया गया है।

3) स्मूदीज़ मसाला नींबू पानी ( Smoodies Masala Nimbu Pani)

  • इसमें प्रिजरवेटिव नहीं हैं।
  • 100 एमएल ड्रिंक में 27 किलो कैलोरी एनर्जी है।
  • इसमें पानी, गन्ना, नींबू, गुलाबी नमक, शद्ध सेब का मिश्रण है।

4) रॉ प्रेसरी एलोवेरा लेमोनेड (Raw Pressery Aloe Vera Lemonade)

  • इसमें पानी, मेपल सिरप, एलोवेरा, अदरक और काला नमक है।
  • 200 एमएल ड्रिंक में लगभग 64 कैलोरी है।
  • हमारा रिव्यू- रॉ प्रेसरी प्रोटीन मिल्कशेक। रॉ प्रेसरी के मिल्कशेक में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा है और यह लैक्टोज फ्री हैं। अधिक जानकारी के लिए हमारा रिव्यू पढ़ें।

क्या आपको भी नींबू पानी में ट्विस्ट पसंद है? आपका फेवरेट क्या है? हमें कमेंट में जरुर बताएं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments