5 मिनट में स्वादिष्ट तरबूज का सलाद बनाने की रेसिपी (Delicious Watermelon Salad Recipe In 5 Minutes)
watermelon salad recipe in 5 minutes

5 मिनट में स्वादिष्ट तरबूज का सलाद बनाने की रेसिपी (Delicious Watermelon Salad Recipe In 5 Minutes)

गर्मियों में किचन में रहना मुश्किल हो जाता है। यहां से आप तरबूज का सलाद 5 मिनट में बनाने की रेसिपी की जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

तरबूज में 92% पानी होता है। गर्मियों में तरबूज की मदद से कई डेजर्ट और बेवरेज बनाएं जा सकते हैं। गर्मी भरे दिन में ताज़ा फलों का सलाद सेहतमंद होने के साथ- साथ स्वादिष्ट भी लगता है। इन्हीं में से तरबूज के फायदे आपको हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। अपने सिंपल लंच और डिनर में आप क्लासिक तरबूज का सलाद शामिल कर सकते हैं।

5 minute watermelon salad recipe
5 मिनट में तरबूज का सलाद घर में बनाएं।

यहां से आप तरबूज का सलाद 5 मिनट में बनाने की रेसिपी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

तरबूज का सलाद

ठंडा और सेहतमंद तरबूज का सलाद कुछ मिनटों में बना सकते हैं।

  • 500 ग्राम तरबूज (बीज निकालकर)
  • 8-9 पुदीने की पत्तियां (कटी हुई )
  • 1/2 चम्मच काला नमक
  • 1 नींबू (का रस)
  • 3 चम्मच फैट चीज़ (के टुकड़े)
  1. तरबूज को बाइट जितने आकार में काट लें। खाने के अच्छे अनुभव के लिए तरबूज में से जितने बीज हो सकें उतने निकाल लें।

  2. अगर आप चाहें तो ऊपर फैटा चीज़ के टुकड़े डाल सकते हैं।

  3. ऊपर से नींबू का रस और काला नमक डालें।

  4. अब कटी हुई पुदीने की पत्तियां डालें और ठंडा सर्व करें।

नींबू के रस की जगह बाल्समिक सिरका डाल सकते हैं।

डिश की हर एक सामग्री की खूबियां क्या हैं? (What Does Each Ingredient Add To The Dish?)

1) तरबूज (Watermelon)

इस सलाद में तरबूज मुख्य सामग्री है और यह सलाद ठंडा और फ्रेश बनाने में मदद करता है। तरबूज के कई फायदे होने के कारण गर्मियों में तरबूज एक अच्छा ऑप्शन बन जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है जो दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है और साथ ही वजन कम करने में भी लाभदायक है।

तरबूज का सलाद बनाने से पहले तरबूज के सारे बीज निकाल लें।

2) फैटा चीज़ (Feta Cheese)

फैटा चीज़ का टैक्शर खुरदुरा होता है जिसको भेड़ या बकरी के दूध से बनाया जाता है। फैटा चीज़ का इस्तेमाल भूमध्यसागरीय खाने (Mediterranean cuisine) में किया जाता है। फैटा चीज़ की मदद से सलाद में खट्टा फ्लेवर आता है।

सलाह- अगर आपके पास फैटा चीज़ नहीं है तो आप पनीर के टुकड़े भी डाल सकते हैं।

फैटा चीज़ की मदद से अच्छा फ्लेवर आ जाता है।

3) पुदीने की पत्तियां (Mint Leaves)

पुदीने की पत्तियों से सलाद में अलग सा ताज़ापन आ जाता है। इसके साथ ही पुदीने का हरा रंग और ताज़ा खुशबू की तो बात ही अलग है। इसके साथ ही पुदीने को गर्मियों के मौसम के लिए सबसे सेहतमंद और ठंडी खाने की चीज के तौर पर जाना जाता है।

पुदीने की पत्तियों का ताज़ापन सलाद में शामिल करें।

4) काला नमक (Black Salt)

यह अपने नाम की तरह नहीं है क्योंकि इसका रंग गुलाबी- ग्रे होता है जिसमें भरपूर मात्रा में मिनरल्स पाए जाते हैं। काला नमक की मदद से डिश हल्का नमक का स्वाद आ जाता है और यह डिश के असली फ्लेवर को नहीं दबाता है।

तरबूज के सलाद में सामान्य नमक या काला नमक, कोई भी डाल सकते हैं।

5) नींबू (Lemon)

नींबू हर डिश में चटपटा स्वाद मिला देता है। नींबू के फायदे विटामिन सी भरपूर होने के साथ- साथ वजन कम करने में भी मदद करते हैं।

किस तरह का लेमन स्क्वीज़र आपको खरीदना चाहिए? जो आपका साथ लंबे समय के लिए निभाए?

नींबू के रस से सलाद को चटपटा बनाएं।

क्या आप सलाद ड्रेसिंग के लिए सामान ढूंढ रहे हैं? (Looking For A Store Bought Salad Dressing?)

अगर आपको सलाद पसंद है और उसमें आपको रेडी मेड ड्रेसिंग भी पसंद है तो उससे जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं। यहां से आप 3 स्वादिष्ट सलाद ड्रेसिंग ऑनलाइन खरीद सकते हैं-

1) वीबा विनिनाग्रेट सलाद सॉस (Veeba Vinaigrette Salad Sauce)

  • ऑनलाइन और स्टोर में आसानी से उपलब्ध है।
  • 100 ग्राम में 83 किलो कैलोरी है।
  • इसमें ट्रांस फैट और सेचुरेटेड फैट नहीं है।

2) अरुगुला एंड कंपनी सलाद ड्रेसिंग- बाल्समिक + ऑलिव ऑयल (Arugula & Co. Salad Dressing – Balsamic + Olive Oil)

  • यह डेयरी फ्री है।
  • यह ग्लूटेन फ्री है।
  • इसमें प्रिजरवेटिव नहीं हैं।

3) आमरा नेचुरल होममेड लाइम एंड तिल सलाद ड्रेसिंग (Aamra Natural Homemade Lime & Sesame Salad Dressing)

  • यह एशियन सलाद के लिए परफेक्ट है।
  • इसमें प्रिजरवेटिव और तेल नहीं है।
  • 100 ग्राम में 137 किलो कैलोरी है।

आपका पसंदीदा सलाद कौन- सा है? हमें कमेंट में जरुर बताएं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments