आटे से क्या डिश बना सकते हैं? (Bye-Bye Rotis! 5 Dishes You Can Make With Whole Wheat Flour)
dishes to make with wheat flour

आटे से क्या डिश बना सकते हैं? (Bye-Bye Rotis! 5 Dishes You Can Make With Whole Wheat Flour)

रोजाना इस्तेमाल होने वाले गेंहू के आटे से इतनी सारी स्वादिष्ट और सेहतमंद डिश बनाई जा सकती हैं। हम रोटी और पराठे की बात नहीं कर रहे हैं। यहां से 5 आटे से बनने वाली डिश के आइडिया ले सकते हैं।

हर भारतीय घर में खाने में रोजाना रोटी बनाई जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आजकल लोग खासकर बच्चे बाहर का खाना जैसे कि पास्ता, पैक्ड फूड कितना ज्यादा खाने लगे हैं और रोजाना खाने से यह सेहत के लिए बिल्कुल भी सेहतमंद नहीं होते हैं। रिफाइंड फूड से भरपूर होने के बावजूद आटे का इस्तेमाल कई नई- नई डिश बनाने के लिए किया जा सकता है। आप यहां से 5 डिश के बारे में आइडिया ले सकते हैं जिनको आटे से बनाया जा सकता है।

1) होल वीट केक / मफिन (Whole Wheat Cake/ Muffin)

वैसे कहा जाए तो किचन में बनाने वाली सबसे मुश्किल डिश ही बाद में सबसे आसान लगने लगती है जैसे कि केक। शुरुआत में थोड़ी गड़बड़ हो सकती है लेकिन 1-2 बार बनाने के बाद सब परफेक्ट हो जाता है। केक सेहतमंद बनाने के लिए आप आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। और चीनी को गुड़ से बदल सकते हैं और इसमें ज्यादा पका हुआ केला डालें जिससे केक सोफ्ट बनें। अब यह घोल मफिन मोल्ड में डालें और बेक करें।

मेन्यू- 5 गर्मियों के लिए लंच आइडिया।

आटे से सेहतमंद और सोफ्ट मफिन बनाएं।

2) आटे से वाइट सॉस कैसे बनाएं (How To Make ‘White Sauce’ With Atta)

सबसे पहले कॉफी शेकर लें और इसमें दूध और 2 चम्मच आटा डालें और अच्छे से शेक करें। अब पैन में ऑलिव ऑयल, बारीक कटा हुआ लहसुन डालें और सोते करें। अब कॉफी शेकर से मिश्रण निकालकर डालें। अब धीर धीरे पैन में मिश्रण मिलाएं और गाढ़ा होने दें। अब मिश्रण में नमक, ओरिगेनो, लाल मिर्च, काली मिर्च डालें। इसमें आप मशरूम भी डाल सकते हैं। अब इस वाइट सॉस को पास्ता, सब्जियों में या फिर टोस्ट पर स्प्रेड करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

घर में चटपटा चाट कैसे बनाएं।

पास्ता, ब्रेड के लिए आटे से वाइट सॉस पास्ता बनाएं।

3) होल वीट कुकीज़ (Whole Wheat Cookies)

कुकीज़ एक बेहतर स्नैक्स है। कुकीज़ बनाने के लिए आप मैदा की जगह आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। आटे के इस्तेमाल से कुकीज़ स्वादिष्ट होने के साथ- साथ सेहतमंद भी बनती हैं। चॉकलेट चिप, नट्स और बीज मिलाने से कुकीज़ क्रंची बन सकती हैं।

कुकीज़ में चोको चिप्स और नट्स डाल सकते हैं।

4) होल वीट पैकेक (Whole Wheat Pancakes)

बच्चों को व्यस्त रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन आप बच्चों को किचन में कई काम से व्यस्त रख सकते हैं। जैसे कि बच्चों को केक बनाते समय बर्तन पर तेल लगाने के लिए बोल सकते हैं या फिर पैनकेक बनाते समय भी बच्चे आपकी मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही बच्चों के पोषण का भी ध्यान रखना बेहद जरुरी है। आटे से पैनकेक सेहतमंद होने के साथ- साथ स्वादिष्ट भी बनते हैं। इसमें केले और योगर्ट का इस्तेमाल करना थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन आखिर में आपको स्वादिष्ट पैनकेक मिलेंगे। इसमें आप मेपल सिरप, बैरीज़, चॉकलेट स्प्रेड और फल से टोपिंग कर सकते हैं।

पैनकेक सोफ्ट बनाने के लिए केला और योगर्ट मिला सकते हैं।

5) होल वीट टार्ट (Whole Wheat Tart)

घर में टार्ट बनाना बेहद आसान है। इनको कई तरह से बनाया जा सकता है। इको डेजर्ट या फिर नमकीन चीज़ी टार्ट में भी बना सकते हैं। इसमें आप अलसी के बीज का पाउडर मिला सकते हैं। इस बात का खास ध्यान रखें कि जब आप टार्ट का शेल बना रहे हैं तब बटर चिल्ड होना चाहिए और इसको छोटे- छोटे पीस में काट लें। ऐसा करने से टार्ट क्रिस्पी बनेगें।

आटे से स्वादिष्ट टार्ट घर में बनाएं।

इन सामान की आपको जरुरत पड़ सकती है (Cooking Supplies You Will Need)

ऑनलाइन से आप कुछ ऐसी चीजें खरीद सकते हैं जिनकी आपको जरुरत पड़ सकती है। इनको आप ऑनलाइन पर आसानी से खरीद सकते हैं।

1) कैडबरी कोको पाउडर (Cadbury Cocoa Powder)

  • इसमें आर्टिफिशियल फ्लेवर पदार्थ हैं।
  • पर्पल रंग के प्लास्टिक जार में आता है।

2) परफेक्ट प्राइसी कपकेक ट्रे (Perfect Pricee Cupcake Tray)

  • यह कार्बन स्टील से बना है।
  • इसमें 6 मफिन या कपकेक की जगह है।

3) बोरगेस फुसिलि ट्राइकलर पास्ता (Borges Fusilli Tricolor Pasta)

  • यह दिरुम गेंहू से बना है।
  • इसमें रेड पास्ता के लिए डीहाइड्रेटेड टमाटर है।
  • हरा पास्ता के लिए इसमें डीहाइड्रेटेड पालक है।

क्या आपके पास रोटी और पराठे के अलावा आटे से नई डिश बनाने के आइडिया हैं? हमें कमेंट में जरुर बताएं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments