उड़द दाल से 5 आसान डिश बनाएं (5 Easy Dishes To Make Using White Urad Dal )
urad-dal-team-mishry

उड़द दाल से 5 आसान डिश बनाएं (5 Easy Dishes To Make Using White Urad Dal )

यहां से आप उड़द दाल से बनाई जाने वाली 5 डिश के आइडिया ले सकते हैं।

सफेद उड़द दाल काली दाल होती है जिसका छिलका उतार लिया जाता है। यह विटामिन बी से भरपूर होती है जिसको भारतीय खाने में इस्तेमाल किया जाता है। शायद ही ऐसा कोई भारतीय घर होगा जहां उड़द दाल का स्टील का डिब्बा ना हो। सफेद उड़द को खुशबूदार तड़के की मदद से रात के खाने के लिए लाजवाब बनाया जा सकता है। आइए यहां से देखें कि उड़द दाल को 5 अलग- अलग तरीके कैसे बना सकते हैं।

 

1) दही भल्ला (Dahi Bhalla)

उड़द दाल से सोफ्ट दही भल्ले बना सकते हैं और इनको योगर्ट और चटनी के साथ खाएं। भल्ले के अंदर साबुत काली मिर्च और किशमिश डाल सकते हैं। उड़द दाल को पूरी रात के लिए पानी में भिगाकर रखें। अब इनसे भल्ला बनाएं और मीडियम गैस पर फ्राई करें। दही में डालने से पहले इनको पानी में 15-20 मिनट के लिए भिगने दें। और स्वादिष्ट बनाने के लिए दही भल्ले में पापड़ी भी डाल सकते हैं। अब इसमें कटी हुई अदरक, धनिया पत्ता डाल सकते हैं। इसके साथ ही भुना हुआ जीरा और चाट मसाला जरुर डालें।

 

उड़द दाल से स्वादिष्ट दही भल्ले बनाएं।
इमेज क्रेडिट- www.pikturenama.com

 

2) मेदू वडा (Medu Vada)

क्रिस्पी मेदू वडा और स्वादिष्ट सांभर, सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। इसके साथ नारियल की चटनी, वहा! मज़ा आ गया। घर में शुरुआत से मेदू वडा बनाना मुश्किल नहीं है। हालांकि इनका आकार थोड़ा अलग हो सकता है लेकिन इनका स्वाद लाजवाब ही होगा। इस बात का खास ध्यान रखें कि घोल ज्यादा पतला या ज्यादा मोटा नहीं हो, क्योंकि ऐसा होने पर मेदू वडा का आकार बनना मुश्किल हो सकता है। रातभर के लिए उड़द दाल भिगानी जरुरी है। मिश्री में हमने मेदू वडा मेकर का रिव्यू किया जिससे आपका काम आसान हो सकता है। लेकिन क्या सच में काम आसान होता है, यहां से जानें।

 

क्रिस्प मेदू वडा सांभर और नारियल की चटनी के साथ खाएं।

 

3) डोसा (Dosa)

घर में डोसा बनाने के लिए आपको तकनीक के बारे में अच्छे से पता होना चाहिए, अच्छा तवा और बैलेंस सामग्री। रातभर उड़द दाल भिगाएं और अब नमक मिलाएं और पेस्ट बनाएं। डोसा बनाने के लिए घोल पर निर्भर करता है कि डोसा कितना क्रिस्पी बनेगा। अब इस पेस्ट को तवे पर अच्छे से फैलाएं और दोनों तरफ से पकाएं। दोनों तरफ से पकाने के बाद अब इसमें मिश्रण डालें जो आपने तैयार किया है डोसा में डालने के लिए। यह मिश्रण आलू, मूंगफली और अपने पसंद के मसालों से बना सकते हैं। अब इस मिश्रण को डोसा में डालें और डोसा को लपेट दें। डोसा के साथ सांभर और नारियल की चटनी खाएं।

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tanu Ganguly (@gangulytanu) on

 

4) बेदमी पूरी (Bedmi Puri)

छुट्टी वाले दिन पूरी, छोले मिल जाएं तो क्या बात है। छुट्टी वाले दिन राजमा- चावल, छोले- चावल और आलू- पूरी भी बनते हैं। बेदमी पूरी बनाने के लिए उड़द दाल का इस्तेमाल करें। अब इसके साथ साथ मसालेदार आलू की सब्जी, आम का अचार, सिरका वाले प्याज और लस्सी पिएं। तो इंतजार किस बात का है, अभी पकाएं और खाएं।

 

 

5) ढ़ाबा स्टाइल तड़का दाल (Dhaba Style Tadka Dal)

ढ़ाबे के दाल की याद आ रही है? तो घर में बना लें। अपनी घर की स्पेशन रेसिपी से उड़द दाल बनाएं और इसमें घी जरुर डालें। अब इसके साथ अचार, घी वाली रोटी, सिंपल जीरा आलू सब्जी और ढ़ाबा स्टाइल दाल खाएं। दाल में लाल मिर्च का तड़का जरुर लगाएं।

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TARANNUM MANJUL / food writer (@tarannummanjul) on

उड़द दाल से बनने वाली आपकी पसंदीदा डिश कौन- सी है? हमें कमेंट में जरुर बताएं।

 

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments